Home Blog Page 532

सिद्धारमैया ही होंगे कांग्रेस के अगले CM, कल ले सकते हैं शपथ

0

नई दिल्ली : चार दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने आखिरकार कर्नाटक के CM का नाम फाइनल कर दिया है. पार्टी ने एक बार फिर सिद्धारमैया के ऊपर भरोसा जताया है. सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगा दी है.

कर्नाटक CM की रेस में सिद्धारमैया अपने प्रतिद्वंद्वी डीके शिवकुमार पर भारी पड़े. वह कल शपथ ले सकते हैं. वहीं, डीके शिवकुमार के सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है. माना जजा रहा है DK उप मुख्यमत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे. जानकारी के अनुसार डीके को दो अहम मंत्रालय भी दिए जायेंगे.

कर्नाटक में तय नहीं हुआ CM का नाम, BJP ने कही ये बड़ी बात

0

नई दिल्ली : कर्नाटक में मुख्यमंत्री के नाम पर लगतार सस्पेंस बना हुआ है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल किए कांग्रेस को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हो सका है.

इन सबके बीच बीजेपी भी राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पार्टी मौजूदा स्थिति को लेकर उत्साहित नहीं है. वह जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और संवैधानिक रूप से जो सही है उसके साथ हैं.

हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने पर देरी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना जरूर साधा है. BJP महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कमजोर है. जल्द फैसला करना चाहिए. जनता को विकास चाहिए.

कर्नाटक CM के दोनों दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार फिलहाल दिल्ली में हैं और लगातार कांग्रेस आलाकमान से उनकी मुलाकातों का दौर जारी है.

सौरव गांगुली को अब ‘Y’ की जगह ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, ये है वजह

0

पश्चिम बंगाल : सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला किया है। ममता बनर्जी सरकार गांगुली को अब Z श्रेणी की सुरक्षा देगी। नए सुरक्षा इंतजाम के तहत पूर्व BCCI अध्यक्ष की सुरक्षा में आठ से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे। Y श्रेणी सुरक्षा कवर के तहत गांगुली की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी लगे थे। इतनी ही संख्या में सुरक्षाकर्मी उनके बेहला स्थित आवास की रखवाली करते थे।

बंगाल सरकार ने एक अधिकारी ने बताया कि VVIP की सुरक्षा खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक समीक्षा की गई। उसके बाद गांगुली की सुरक्षा को जेड श्रेणी तक बढ़ाने का फैसला किया गया। राज्य सचिवालय के प्रतिनिधि गांगुली के बेहला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार और स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिकारी ने कहा कि गांगुली फिलहाल अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं और 21 मई को कोलकाता लौटेंगे। उसी दिन से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद और राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिलती है। फिरहाद हकीम और मोलॉय घटक जैसे मंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को CISF सुरक्षा के साथ जेड प्लस सुरक्षा भी मिलती है।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सहयोगी के ठिकानों पर CBI का छापा

0
Satypal Malik

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक सहयोगी के ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। CBI ने कथित बीमा घोटाले में सत्यपाल मलिक के सहयोगी के ठिकानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में आठ जगहों पर अभियान चलाया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। CBI अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम ने सत्यपाल मलिक के पूर्व सहयोगी के आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

बता दें कि बीमा घोटाले को लेकर जांच एजेंसी ने 28 अप्रैल को सत्यापाल मलिक से पूछताछ की थी। पूछताछ मलिक के आवास पर की गई थी। बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल पद से रिटायर होने के बाद पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने पहली बार उनका बयान दर्ज किया था।

सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सामूहिक चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने और जम्मू-कश्मीर में पनबिजली परियोजना के लिए उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी। मलिक के आरोपों के बाद सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की हैं।

पूर्व राज्यपाल ने दावा किया था कि 23 अगस्त 2018 और 30 अक्टूबर 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

उत्तराखंड : दो दिन फिर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

0

देहरादून: एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल दो दिन पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।

18 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गर्जना के दौरान बिजली से संचालन उपकरणों से दूर रहने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने उत्तराखंड चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सुझाव देते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें।

देश के 6 राज्यों में NIA की बड़ी छापेमारी, 100 से अधिक ठिकानों की तलाशी

0

पूरे देश में गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ की कमर तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। आतंकवाद-नशीले पदार्थ तस्करों-गैंगस्टर गठजोड़ मामलों में NIA देशभर में 100 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

NIA की छापेमारी चल रही है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर एनआईए की टीम ने दबीश देकर तलाशी ले रही है. एनआईए की ओर से छापेमारी देश में आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग नेक्सस को तोड़ने के लिए की जा रही है.

बड़ा हादसा: एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत

0

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में ऑटो सवार आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास की है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के वक्त ऑटो में 14 लोग सवार थे। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। एक साथ आठ शवों को देख हर कोई सहम गया।

दोस्त को फोन पर बोला: मैंने सबको मार दिया, अब मैं मर रहा हूं

0

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 45 साल के शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या कर दी और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। बेटा बच गया और उसे जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हत्या के बाद खुद भी पंखे से लटक इस शख्स ने जान दे दी। एक साथ तीन की मौत वाली इस घटना से सभी हैरान हैं। यह शख्स दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस जांच में कुछ हैरान करने वाली बातें भी सामने आई हैं।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस शख्स ने कंप्यूटर पर how to hang भी सर्च किया था। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने मंगलवार बताया कि सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे। पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। तीन की मौत है, जबकि बेटे युवराज का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वारदात के बाद बताया जा रहा है कि सुशील के पास उसके दोस्त का फोन आया था। उसने पूछा कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आए। तब उसने बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह सुसाइड करने करने जा रह है। इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल करीब दोपहर 12 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस गली में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी, 5000 प्रवासी भारतीयों से मुलाक़ात, न्यूयॉर्क में करेंगे रैली

0

कांग्रेस नेता और पूर्व वायनाड सांसद राहुल गांधी 31 मई को 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर जाएंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल चार जून को न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5000 प्रवासी भारतीयों के साथ रैली करेंगे। इसके अलावा वह पैनेल चर्चा और भाषण के लिए वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी भी जाएंगे।

राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राजनेता और उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच पीएम मोदी 22 जून को राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एक प्रेस बयान में बताया कि अमेरिका में पीएम मोदी की मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे।

पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। 11 अप्रैल को राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में आयोग्य घोषित कर दिया गया था।

पद्मश्री वैद्य सुरेश चतुर्वेदी की जयंती संपन्न, उत्तराखंड से था ख़ास लगाव

0
  • उत्तराखंड से रहा पदमश्री सुरेश चतुर्वेदी का लगाव।

  • 21 वीं शताब्दी आयुर्वेद का युग होगा, जो अब पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

देहरादून/ मुंबई: पद्मश्री दिवंगत वैद्य सुरेश चतुर्वेदी ने ये विश्वास व्यक्त किया था कि 21 वीं शताब्दी आयुर्वेद का युग होगा, जो अब पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। ये बात आरोग्य संस्थान ट्रस्ट ने पद्मश्री वैद्य सुरेश चतुर्वेदी की जन्म जयंती के अवसर पर 14 मई को वसई, महाराष्ट्र स्थित ‘आरोग्य निकेतन’ में आयोजित समारोह में कही। उल्लेखनीय है कि पदमश्री सुरेश चतुर्वेदी, विख्यात ब्लिटज और नूतन सवेरा के संपादक के साथ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे दिवंगत नंदकिशोर नौटियाल के बेहद करीबी रहे। उनका उत्तराखंड से भी अच्छा खासा लगाव था। उत्तराखंड हिमालय में औषधीय जड़ी बूटियों की खान बताते थे।

अपने जीवन काल में उन्होंने कई बार हरिद्वार ऋषिकेश सहित श्री बदरीनाथ एवं केदार धाम सहित गंगोत्री यमुनोत्री की यात्रा भी की। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम नाईक ने स्व. पद्मश्री वैद्य सुरेश चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण और उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘आयुर्वेद और कैंसर’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने वैद्य सुरेश चतुर्वेदी की पत्नी की स्मृति में सुधा चतुर्वेदी हॉल’ का उद्घाटन कर वैद्य जी को अपनी भावांजलि अर्पित की और उनसे जुड़े संस्मरण सुनाये।

WhatsApp Image 2023 05 16 at 2.44.43 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने बताया कि वैद्य सुरेश चतुर्वेदी से उनके संबंध बहुत पुराने और घनिष्ठ रहे हैं। उनका उद्देश्य राष्ट्र को समर्पित था, इसीलिए आयुर्वेद को उन्होंने शीर्ष स्थान तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया। नाईक ने बताया कि आपातकाल के दौरान वर्ष 1975 में यहीं आरोग्य निकेतन में उन्होंने कार्यकर्ताओं की पहली बैठक आयोजित की थी। उन्होंने ट्रस्टियों को सुझाव दिया कि ‘आयुर्वेद और कैंसर’ पुस्तक का अन्य भाषाओं में अनुवाद कर प्रकाशित किया जाय।

इससे पूर्व ट्रस्टी श्रीकांत चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से ये संस्थान आयुर्वेदिक चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा। वैद्य चतुर्वेदी जी के पुत्र और मैनेजिंग ट्रस्टी पियूष चतुर्वेदी ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में बताया। आयुष मंत्रालय के सलाहकार वैद्य मनोज नेसारी और एनसीआईएसएम (आयुष मंत्रालय) के वैद्य राकेश शर्मा ने आयुर्वेद चिकित्सा में हुई प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में आयुर्वेद सबसे प्रभावी चिकित्सा पद्धति मानी जा रही है। कोरोना के समय में हमने इसे सिद्ध कर दिखाया है, जिससे लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वसनीयता बढ़ी है।

सुप्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने बताया कि कैंसर से जूझते उनके पति को डॉक्टरों ने जो इलाज बताया था, वो इतना दर्दनाक था कि उससे घबराकर जीवन का अंतिम समय वो श्री श्री रविशंकर जी की शरण में बिताने चले गये थे। उन्हें अपने जीवन की कोई आशा नहीं रह गई थी। तब वहीं पर वैद्य सुरेश चतुर्वेदी जी ने उनका इलाज किया और दो साल बाद जांच कराने पर पता चला कि अब उनमें कैंसर के कोई लक्षण नहीं है। इस अवसर पर आए हुए शुभ संदेशों का वाचन ट्रस्टी वैद्य महेंद्र चतुर्वेदी ने किया और सबके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार जोशी ने किया।

समारोह में आरोग्य निकेतन के विशिष्ट सहयोगियों को सम्मान पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रो. कोहली, पूर्व निदेशक, आयुष मंत्रालय, डी. बागड़े, चेयरमैन ट्रांसरेल लाइटिंग, प्रवीण कुमार राजू, कार्यकारी निदेशक, इकोबोर्ड इंडस्ट्रीज, जाने-माने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली सहित नूतन सवेरा फाउंडेशन के निदेशक राजीव नौटियाल आदि गणमान्य जन और काफ़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े लोग उपस्थित थे।