Home Blog Page 533

बड़े काम का है व्हाट्सएप का नया फीचर, जानें क्यों है खास?

0
  • टेक्नोलॉजी 

व्हाट्सऐप की बातों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के इरादे से मार्क जकरबर्ग ने एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर को चैट लॉक कहा जा रहा है. व्हाट्सऐप की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में चैट लॉक फीचर लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, व्हाट्सऐप में नए लॉक्ड चैट आपकी बातचीत को और अधिक निजी बनाएंगे यानी और सुरक्षित रखेंगे.

जकरबर्ग ने लिखा है कि यह फीचर आपकी पूर्ण निजी बातों को एक पासवर्ड के जरिए सुरक्षित रखेगा. यह एक अलग फोल्डर में यह सारी जानकारी रखेगा. जब आपको कोई मैसेज करता है और उसे चैट लॉक करते हैं तो भेजने वाले का नाम और मैसेज दोनों ही हिडन (छिप) हो जाएंगे.

जकरबर्ग का कहना है कि यदि आप किसी चैट को लॉक करते हैं तो वह केवल पासवर्ड या बायोमेट्रिक के जरिए ही देखा जा सकेगा. यह फीचर नोटिफिकेश से भी चैट को हटा देगा. यानि किसी से चैट को आपने लॉक कर दिया है तब यदि किसी और के हाथ में फोन है तब भी वह इसे नहीं देख पाएगा. साथ ही कोई नोटिफिकेशन भी इस चैट से जुड़ी नहीं आएगी.

जकरबर्ग का कहना है कि यह फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो किसी न किसी कारण से अपना फोन अन्य लोगों को दे देते हैं. यहां तक की परिवार के लोगों के साथ भी फोन शेयर करना होता है. ऐसे में उनकी निजी बातें हमेशा प्राइवेट ही रहेंगी. मेटा सीईओ ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि इस चैट लॉक में फोन का लॉक का कोड ही रखा जाए. इसे अलग से सेट किया जा सकता है.

शाहरुख खान ने लॉन्च की गौरी खान की कॉफी टेबल बुक

0
  • T.S. Lama 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान उनसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं, इसका खुलासा शाहरुख खान की पत्नी इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने किया. अपनी नई कॉफी टेबल बुक की लॉन्चिंग के दौरान गौरी खान ने बताया कि उनके लिए शाहरुख खान से टाइम लेना तो आसान है, लेकिन आर्यन से वक्त लेना बहुत मुश्किल है.

गौरी खान ने अपनी नई कॉफी टेबल बुक ‘माई लाइफ इन अ डिजाइन’ लॉन्च की. ये बुक गौरी के इंटीरियर डिजाइनर करियर के बारे में बताती है. इस बुक में उनके घर ‘मन्नत’ की इनसाइड तस्वीरें होने के साथ-साथ गौरी की पूरी फैमिली शाहरुख, आर्यन, सुहाना और अबराम की कुछ अनदेखी फोटोज भी हैं. गौरी बताती हैं कि उनका प्रोजेक्ट ‘मन्नत’ उनके फेवरेट प्रोजेक्ट्स में से एक है.

इस इवेंट के दौरान गौरी ने यह खुलासा किया कि उनके बेटे आर्यन खान के पास वक्त नहीं होता. वह अपने पापा शाहरुख खान से भी ज्यादा बिजी रहते हैं. आर्यन खान इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज के डायरेक्शन में बिजी हैं. इस वेब सीरीज के साथ आर्यन अपना पहला डायरेक्शन डेब्यू करेंगे.

वहीं गौरी खान की बुक माई लाइफ इन डिजाइन की लॉन्चिंग के दौरान मन्नत को लेकर अनसुनी स्टोरी शेयर की. शाहरुख ने बताया कि बंगला खरीदने से पहले वे ताज लैंड एंड के ठीक बगल वाले घर में रहते थे, जो कि उनके निर्देशक का घर था. फिल्में बनाने तक उन्हें वहां रहने की इजाजत दी हई थी. शाहरुख खान ने कहा कि हमारे पास जब कुछ पैसे आए तो हमने बंगला खरीद लिया।

गौरी खान की तारीफ करते हुए शाहरुख ने कहा, “यह किताब उन सभी लोगों के लिए है जो जीवन के रचनात्मक होने के सपने को खो देते हैं। आप किसी भी उम्र में शुरू कर सकते हैं। 40 साल की उम्र में, उन्होंने ऐसा करना शुरू किया। उन्होंने 10 फीट गुणा 20 फीट की एक छोटी सी दुकान शुरू की। उन्होंने इस पर काम किया। उन्होंने कहा कि सब कुछ अपने दम पर और यह सब खुद ही करना जारी रखा है।

कांग्रेस पार्टी मेरे लिए मां समान, जानती है बच्चों को क्या देना है : DK

0

बेंगलुरु: कर्नाटक का CM कौन बनेगा? इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. कांग्रेस CM के नाम का ऐलान कर सकती है. कर्नाटक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है. जो कि अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से परामर्श करेंगे. ये जानकारी पार्टी सूत्रों की तरफ से ही गई है. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी.

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है. सस्पेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कर्नाटक के AICC प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी 6.5 करोड़ कन्नडिगों के साथ खड़ी होगी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी 6.5 करोड़ कन्नडिगों को किए गए वादे पर कायम रहेगी. पर्यवेक्षकों ने अपनी लिखित रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है. अब वह रिपोर्ट पर गौर करेंगे, राज्य के नेताओं और अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे.

कांग्रेस नेता एच के पाटिल ने कहा कि मेरे विचार से यह कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का नाम कल शाम तक तय हो जाएगा. हमारी प्रक्रिया अभी जारी है. इस पद के दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सोमवार को दिल्ली पहुंच गए. अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इंतजार करते हैं और देखते हैं…मुझे नहीं पता…कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, जो मुख्यमंत्री पद के भी दावेदार हैं.

 

 

इस बंदे ने छाप दिया 81 करोड़ का नोट…

0

शार्क टैंक इंडिया सीजन-1  में शार्क्स के तौर पर शामिल हुए भारतपे के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर इन दिनों फिर से चर्चा में है। भारतपे और अशनीर ग्रोवर के बीच आर-पार की लड़ाई जारी है। भारतपे की शिकायत के बाद अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। इसके बाद से अशनीर ग्रोवर लगातार भारतपे और कंपनी के कंपनी के चेयरमैन रजनीश कुमार पर हमलावर हो रहे हैं।

अशनीर ग्रोवर ने इस मामले पर अलग ही अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स अशनीर ग्रोवर ने रजनीश कुमार पर निशाना साधते हुए 81 करोड़ का एक नोट छाप दिया। अशनीर ने ट्विटर पर ताबड़तोड़ कई ट्वीट्स किए हैं। आरबीआई की तर्ज पर एक नया नोट क्रिएट कर फोटो पोस्ट की। फोटो में आप देख सकते हैं कि नोट पर ‘रजीश बैंड ऑफ इंडिया’ लिखा है। उन्होंने नोट के जरिए 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस, भारतपे के चेयरमैन रजनीश कुमार को लपेटने की कोशिश की है।

अशनीर ने नकली नोट की तस्वीर के साथ जो लिखा, उससे उनकी नाराजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि अब दोगलापन के बाद गेम ऑफ करोड़पति रजनीश में जुट गया हूं। उन्होंने इस खेल के नियम बताते हुए लिखा कि मैं जल्द ही कुछ नया क्रिएट कर रहा हूं। दोगलापन के बाद नया गेम A game of corporate ‘Ranjish’ ला रहा हूं। इस गेम में शतरंज और मोनोपॉली दोनों का मेल होगा। खेल की कीमत 810 रुपये है। ये गेम जिस करेंसी से खेला जाएगा उसकी वैल्यू 81 करोड़ रुपये होगी। जाहिर है कि वो इस ट्वीट के जरिए भारतपे और रजनीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

अशनीर ग्रोवर ने भारतपे पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतपे एकलौता फिनटेक है, जिसने सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर रखा है। उन्होंने लिखा कि भारतपे ने बीते 15 महीने से ट्विटर, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। गौरतलब है कि आर्थिक अपराध शाखा ने (EOW) अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन के अलावा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। कंपनी के पैसों की हेरफेर के आरोप में ये FIR दर्ज किया गया है।

शाहरुख खान के परिवार से मांगे गए थे 25 करोड़, समीर वानखेड़े समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

0

NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पिछले काफी दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उनसे जुड़े एक मामले में एनसीबी विजिलेंस की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल एनसीबी की विजिलेंस ने 11 मई को सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपी. 25 अक्टूबर 2021 को विजिलेंस जांच शुरू हुई थी. विजिलेंस एनसीबी के तत्कालीन मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ,सुप्रीटेंडेंट विश्व विजय सिंह और इंटेलिजेंस अफसर आशीष रंजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

2 अक्टूबर 2021 को कोर्डेलिया क्रूज में रेड हुई थी. विजिलेंस की जांच में पाया गया कि संदिग्धों की लिस्ट में शुरुआत में नोट में 27 नाम थे, लेकिन टीम ने उन्हें घटाकर 10 कर दिया. जिसमें से कई को बिना कागजी करवाई के जाने दिया. अरबाज नाम के शख्स के जूतों और जिप से नशीला पदार्थ मिला. लेकिन उसे लेकर दस्तावेज नहीं बनाए गए. अरबाज को चरस सप्लाई करने वाले सिद्धार्थ शाह को भी जाने दिया गया.

जांच में ये भी पता चला की संदिग्धों को स्वतंत्र गवाह के वी गोसावी के वाहन में लाया गया. के वी गोसावी को NCB अधिकारी की तरह दिखाया गया. के वी गोसावी और उसकी सहयोगी ने संविले डिसूजा ने आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपए वसूलने की साजिश रची. उसे मामले में फंसाने की धमकी दी और आखिरकार 18 करोड़ में डील हो गई. के वी गोसावी ने टोकन मनी के तौर पर 50 लाख रुपया लिया.

हालांकि बाद में इसमें से कुछ हिस्सा वापस कर दिया गया. समीर वानखेड़े के कहने पर के वी गोवासी ने आर्यन खान को एनसीबी अधिकारी बनकर ऑफिस में यहां से वहां खींचा और धमकाया, उसके साथ सेल्फी ली. समीर वानखेड़े अपनी विदेश यात्राओं के खर्च का सोर्स ठीक से नहीं बता पाए. जांच में ये भी पता चला कि समीर वानखेड़े महंगी घड़ियों की खरीद फरोख्त में एक प्राइवेट शख्स के साथ शामिल थे. इस बारे में उन्होने विभाग को नहीं बताया.

विजिलेंस रिपोर्ट के मुताबिक इन अफसरों ने अपने कर्तव्य और ड्यूटी को भूलकर आरोपियों से फायदा उठाने की कोशिश की. इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया और 29 जगहों पर छापेमारी की.

सोनिया-राहुल से मिलने सिद्धारमैया दिल्ली रवाना, DK बोले- जन्मदिन पर क्या तोहफा मिलेगा, पता नहीं?

0

कर्नाटक में मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस के तीन ऑब्जर्वर्स ने रविवार देर रात तक विधायक दल की बैठक में MLAs से बातचीत की। ऑब्जर्वर्स सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और भंवर जितेंद्र सिंह ने विधायकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी की।

कांग्रेस लीडर बीके हरि प्रसाद ने सोमवार को बताया कि सीक्रेट बैलट वोटिंग भी हुई। उन्होंने कहा कि विधायकों की राय हाईकमान को भेज दी गई है। अब खड़गे दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत कर मुख्यमंत्री पर फैसला लेंगे। सिद्धारमैया हाईकमान से मिलने दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

डीके के दिल्ली जाने पर अभी संशय है। आज उनका जन्मदिन है। डीके समर्थकों से मिलने के बाद मीडिया से भी मिले। उन्होंने कहा, “आज मेरा जन्मदिन है। कार्यकर्ता घर पर मिलने आ रहे हैं। पूजा-पाठ भी है। अभी दिल्ली जाने पर कोई फैसला नहीं किया है। हाईकमान पर फैसला छोड़ दिया है। मुझे जो काम सौंपा गया था, वो मैंने पूरा कर दिया है। मुझे नहीं पता जन्मदिन पर हाईकमान मुझे क्या तोहफा देगा। कर्नाटक के लोग पहले ही हमें नंबर्स दे चुके हैं।”

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कांग्रेस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि विधायक दल की मीटिंग में जो सीक्रेट बैलट वोटिंग हुई। इसमें 80 विधायकों ने सिद्धारमैया का सपोर्ट किया है। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा- कांग्रेस हाईकमान कोई भी फैसला लेने से पहले सभी को भरोसे में लेगा और सबकी राय से फैसला करेगा।

मीटिंग बेंगलुरु के शांगरी-ला में रविवार रात हुई। इस दौरान डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया मौजूद थे। सिद्धारमैया ने प्रस्ताव रखा कि मुख्यमंत्री का चुनाव खड़गे ही करें। डीके समेत बाकी विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। विधायक दल की बैठक के दौरान होटल के बाहर डीके और सिद्धारमैया के समर्थकों ने नारेबाजी की। इस मीटिंग से पहले डीके शिवकुमार ने अपने जन्मदिन का केक काटा था। उन्होंने चुनाव में जीत को जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा बताया था।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : स्कूल बस हादसे का शिकार, 20 बच्चे थे सवार

0

नैनीताल :  जिले के चोरगलिया में सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

चोरगलिया पब्लिक स्कूल की 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल है। एक महिला कंडक्टर भी बस में थी।

एंबुलेंस के लिए नहीं थे पैसे, बेटे का शव बैग में डालकर पिता को बस में 200 KM का करना पड़ा सफर

0

यह घटना जिनती दर्दनाक है। उतनी उस सिस्टम के लिए शर्मनाक भी है, जो बना तो जनता के लिए है, लेकिन भ्रष्टाचार और मानमानी से जरूरतमंदों के काम नहीं आता है। ऐसा ही एक मामला पश्चिम मंगाल में भी सामने आया है। पश्चिम बंगाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां पर एक 5 महीने के बच्चे की मौत अस्पताल में हो गई। दैनिक मजदूर पिता के पास एम्बुलेंस का किराया देने के लिए रुपये नहीं थे।

अस्पताल से पिता के हाथ में बच्चे का शव थमा दिया। बेबस पिता भी क्या करता। कई एंबुलेंस से पता किया लेकिन एंबुलेंसवालों ने 8000 रुपये किराया मांगा। गरीब पिता रोता-बिलखता रहा, गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। मेरे बच्चे को कालियागंज तक ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 8000 रुपये मांगे, जो मेरे पास नहीं थे।

आखिर पिता ने एक झोले में सामान की तरह बेटे का शव रखा, उसे छिपाया और बस में 200 किलोमीटर का सफर तय किया और अपने घर शव लेकर पहुंचा। सफर के दौरान पिता ने किसी को भनक नहीं लगने दी की झोले में शव है। घटना सिलीगुड़ी की है। पीड़ित पिता ने बताया कि सिलीगुड़ी से कालियागंज में उसके घर तक शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 8000 रुपये मांगे थे। वह गरीब है और उसके पास एंबुलेंस का किराया देने को इतने रुपये नहीं थे।

बच्चे का इलाज भले ही सरकार मेडिकल कॉलेज में हो रहा हो लेकिन उनकी जमापूंजी 16000 रुपये खर्च हो गई। देबशर्मा ने कहा कि मेरे बच्चे को कालियागंज तक ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 8000 रुपये मांगे, जो मेरे पास नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि एम्बुलेंस नहीं मिलने पर उसने शव को एक बैग में डाल लिया और दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी से करीब 200 किलोमीटर तक उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज तक बस से सफर किया।

आशीम ने बताया कि रास्ते में उन्होंने इस बात की किसी यात्री को भनक नहीं लगने दी क्योंकि उसे डर था कि यदि सहयात्रियों को पता चल गया तो उसे बस से उतार दिया जाएगा। उसने यही दिखाया कि झोले पर कोई सामान है। उन्होंने कहा कि 102 योजना के तहत एक एंबुलेंस चालक ने उससे कहा कि यह सुविधा मरीजों के लिए है न कि शव को ले जाने के लिए ।

सुनील गावस्कर ने अपने शर्ट पर लिया धोनी का ऑटोग्राफ

0

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई को हार ज़रूर मिली. लेकिन इस में सुनील गावस्कर ने धोनी का ऑटोग्राफ लिया और इस लम्हे ने लाखों करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लिया. इसी की तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल 2023 सीज़न का आखिरी मुकाबला खेला है. मैच में कोलकाता ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

लेकिन, मैच के बाद का नज़ारा अदभुत था. जब धोनी टेनिस रैकेट के साथ टेनिस बॉल्स को फैंस की तरफ फेंकते हुए नज़र आए. धोनी ने मैदान का चक्कर लगाते हुए इन बॉल्स को फैंस की ओर फेंका. लेकिन सबसे बड़ा पल उस वक्त आया, जब महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया. यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

जिस तरह से चेन्नई का क्राउड धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब लग रहा था, उसे देखते हुए फैंस ये भी अंदाज़ा लगा रहे हैं कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीज़न हो सकता है. एम ए चिदमबरम स्टेडियम पूरी तरह से पीली जर्सी में रंगा हुआ नज़र आ रहा था.

गुरुद्वारा साहिब में महिला की गोली मारकर हत्या, मर्यादा तोड़ने का आरोप, एक श्रद्धालु घायल

0

पंजाब के पटियाला जिले में रविवार रात करीब 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में एक महिला की मर्यादा तोड़ने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर की है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय परमिंदर कौर गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के किनारे शराब का सेवन कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुद्वारे के सेवादार ने युवती को मना किया तो उसने बोतल तोड़कर सेवादार की बाजू पर मार दी। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती को गुरुद्वारा प्रबंधक के कक्ष में ले जाया गया, जहां साथ खड़े एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और चार गोलियां युवती पर चला दीं। पुलिस ने पटियाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और वह रोजाना गुरुद्वारा साहिब आता था। श्रद्धालु सागर मल्होत्रा भी फायरिंग में घायल हुआ है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है। यह संवेदनशील मामला है। घटना की जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।