Home Blog Page 534

CBI के नए निदेशक नियुक्त हुए प्रवीण सूद

0

प्रवीण सूद को CBI का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रवीण सूद की नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। प्रवीण सूद इससे पहले कर्नाटक के पुलिस चीफ भी रह चुके हैं। प्रवीण सूद, सीबीआई के मौजूदा निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने प्रवीण सूद का नाम फाइनल किया। इस कमेटी में पीएम मोदी के अलावा, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, नेता विपक्ष लोकसभा अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे।

कमेटी ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। उसके बाद इन नामों को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी के पास भेजा गया था। इस कमेटी ने सीबीआई के नए अध्यक्ष का नाम तय किया।

जिन तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, उनमें कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद, फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के डीजी ताज हसन और मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना का नाम शामिल था।

प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सीबीआई के मौजूदा निदेशक सुबोध कुमार मुंबई पुलिस कमिश्नर थे और मुंबई पुलिस कमिश्नर से वह सीबीआई निदेशक बने थे। CBI निदेशक का कार्यकाल दो साल का होता है लेकिन इसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

प्रवीण सूद ऐसे समय में सीबीआई निदेशक का पद संभाल रहे हैं, जब एजेंसी कई संवेदनशील मामलों की जांच कर रही है। इनमें पेगासस स्पाईवेयर, कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाला जैसे मामले शामिल हैं।

AAP नेता राघव चड्ढा और परिणिति चोपड़ा की हुई सगाई

0

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। दिल्ली के कपूरथला में फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में इन्होंने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। परिणीति और राघव की इंगेजमेंट न्यूज सामने आते ही बधाईयों का तांता लग गया है।

प्रियंका चोपड़ा, अरविंद केजरीवाल सहित कई फिल्मी सितारों और राजनीति से जुड़े लोगों की मौजूदगी में राघव और परिणीति ने सगाई की। इंगेजमेंट सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिसे देखने के बाद फैंस इस कपल की क्यूट केमेस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे।

राघव और परिणीति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद अब जाकर इन्होंने सगाई की है। लाखों लोगों की मौजूदगी के बीच परिणीति और राघव ने अपनी इंगेजमेंट शाम को एंजॉय किया।

परिणीति, राघव को देखते हुए ‘तेरे बिना दिल नईयो लगदा’ गाने की लिप्सिंग कर रही हैं। इस सॉन्ग को गाने के साथ ही परिणीति काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं। उनकी नटखट और चुलबुली अदाओं के दीवाने राघव उन्हें इस बीच सबके सामने गाल पर किस करते हैं और उन्हें हग कर लेते हैं। लवबर्ड्स का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का काफी अटेंशन अपनी ओर खींच रहा है।

 

विवादित पोस्ट से दो गुटों में झड़प, एक की मौत 3 घायल, धारा 144 लागू

0

महाराष्ट्र : अकोला में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान जमकर पथराव और आगजनी भी की गई. नतीजतन पुलिस को 3 थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू करनी पड़ी. इस झड़प में एक की मौत की खबर आ रही है. वहीं एक पुलिसकर्मी के साथ तीन घायल बता जा रहे हैं. हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. जबकि दूसरे जिलों से भारी पुलिस और एसआरपी की कंपनियां बुलाई गई है.

अकोला में कल शाम विशिष्ट समाज के धर्मगुरु के खिलाफ इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट लिखने के चलते कई लोग इकट्ठा होकर पुलिस थाने में पहुंचे. जहां इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई गई. बेकाबू होकर कई लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव करने लगे, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. जब आगजनी की गई तो दूसरे समाज के लोग भी आमने सामने आए और पथराव होने लगा.

पुराना शहर के गंगाधर चौक पोला चौक हरिहर पेठ इस इलाके में सम्मिश्र बस्ती है जहां दोनों समुदाय आमने-सामने आकर एक दूसरे पर पथराव करने लगे.  इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की कई. कई गाड़ियां आग के हवाले कर दी गई. हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने अकोला जिले की ग्रामीण इलाकों से पुलिस बुलाई गई. अब तक 15 लोगों पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

उत्तराखंड : यूनीफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट लगभग तैयार, जल्द होगा लागू!

0

देहरादून: जून में उत्तराखंड यूनीफार्म सिविल कोड लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उसमें उन्होंने कहा कि 30 जून तक सरकार को यूनीफार्म सिविल कोड को ड्राफ्ट मिल जाएगा। जैसे ही ड्राफ्ट मिल जाएगा, सरकार कानून को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। इस तरह उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।

सीएम धामी ने पुलिस लाइन कार्यालय में स्थापित मॉडर्न इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ करने के दौरान यह बात कही। सीएम ने कहा कि धर्मांतरण घुन की तरह लग गया था जिसे रोकने के लिए कठोर कानून लाए। कहा कि सरकार किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। कमेटी राज्य के सभी लोगों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन की रिपोर्ट तैयार करेगी। समिति में सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कोहली, पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व कुलपति और एक सामाजिक कार्यकर्ता को सदस्य बनाया गया है।

उद्योग समिति की बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले

-अब शिकायत मिलने के बाद ही लेबर इंस्पेक्टर उद्योगों के निरीक्षण के लिए जाएंगे।

– उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल को सिडकुल से अंदर ही अंदर जोड़ा जाएगा। इससे समय अधिक लगता है। इसके लिए बनने वाली सड़क निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

– काशीपुर में भी ईएसआई अस्पताल खुलेगा

– सिडकुल के अंदर की जितनी भी सड़कें हैं। उनकी मरम्मत की जाएगी

– उद्योगपतियों और सरकार के बीच विवाद को वन टाइम सेटलमेंट के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा।

– लीसा नीति का होगा सरलीकरण

– बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होगा फायर स्टेशन
– औद्योगिक भवनों की ऊंचाई और बढ़ाई जाएगी

– सिडकुल की सड़कें बनाई जाएंगी

– औद्योगिक क्षेत्रों सहित सभी जगहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

– बिजली के सब स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा

पुलिस के पास पहुंचे सचिन तेंदुलकर, इनके खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

0
Sachin Tendulkar

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में इंटरनेट पर चल रहे फेक विज्ञापनों में उनका नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल होने को लेकर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके नाम, इमेज और आवाज का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी की जा रही है.

इतना ही नहीं, यह फेक विज्ञापन यह भी दावा कर रहे हैं कि उनका प्रोडक्ट खरीदने पर सचिन तेंदुलकर की साइन की हुई टी-शर्ट भी मिलेगी. सचिन तेंदुलकर की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक तेंदुलकर के निजी सहायक ने मामला दर्ज कराया है.

शिकायत के मुताबिक पांच मई को फेसबुक पर एक ऑयल कंपनी का एड देखा, जिसमें ऑयल कंपनी ने तेंदुलकर की फोटो का इस्तेमाल किया था साथ ही विज्ञापन में नीचे लिखा हुआ था कि प्रोडक्ट को खुद सचिन तेंदुलकर ने रिकमेंड किया है. तेंदुलकर के निजी सहायक की शिकायत के मुताबिक ऐसे ही एड इंस्टाग्राम पर भी देखे गए हैं.मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली शिकायत के आधार पर सचिन तेंदुलकर ऐसे किसी भी प्रोडक्ट को सपोर्ट नहीं करते हैं.

इस विज्ञापन में सचिन तेंदुलकर की आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है, साथ ही उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग किया जा रहा है. शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं 420, 465 और 500 के तहत मामला दर्ज किया है, इसमें धोखाधड़ी और जालसाजी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराएं शामिल हैं.

हम हिंदू-मुस्लिम नहीं, हिंदू-हिंदू करने आए हैं-बोले बागेश्वर बाबा

0

बागेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार सुबह 8.00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे।

पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोलकर लोगों से कनेक्‍ट करने की को‍शिश की। पूछा- सब ठीक बा रौआ?  यह भी कहा कि बिहार आकर बहुत आनंद आ रहा है। वहीं, बागेश्वर बाबा ने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया।

धीरेंद्र शास्त्री ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि बिहार हमारी आत्मा है और यह हमारे दिल में बसता है। सच बोलें तो बिहार के लोगों जैसा ह्रदय कहीं के लोगों का नहीं होता है। बिहार में अब बहार आएगी।

यह पूछने पर कि आप यहां हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो आपका विरोध किया जाएगा, उन्होंने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग है साहब। राजनेता नहीं है। हनुमत कथा सनातन धर्म की बात कहती है और हम उसकी ही बात करते हैं।

बाबा सुबह आठ बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और राम कृपाल यादव, गिरिराज सिंह उनके साथ दिखे। वहां उन्‍होंने स्‍वागत करने वाली भीड़ को कहा- बिहार हमार बा…रउआ सब ठीक बानी ना…।’ हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि वे राजनेता नहीं हैं।

यहां निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

0

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके साथ ही इंद्रप्रस्थ कॉलेज में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का मौका है। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 मई, 2023 से जारी है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून, 2023 तक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से SSC कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

जो उम्मीदवार SSP CHSL 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। कैंडिडेट्स द्वारा भेजे गए आवेदनों के आधार पर उनका सिलेक्शन होगा और उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

डीवी राउंड के बाद फाइनल सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट प्रकाशित होगी। इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में अलग-अलग विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती हो रही है। इन पदों के लिए आवेदन 02 मई से शुरू हुए थे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मई 2023 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से आईपी कॉलेज में 123 पदों पर भर्ती होगी।

UP नगर निगम चुनाव में BJP ने किया सूपड़ा साफ, 17 सीटों पर बढ़त

0

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है.उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. मेयर चुनाव में बीजेपी सभी 16 और सीटों पर आगे चल रही है. और लगभग ज्जीत पक्की है. राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था.

नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ. चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए.

राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे.

भाजपा को कर्नाटक की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया : राजीव

0

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने BJP को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों लोगों के इष्ट बजरंगबली को एक संगठन को समकक्ष रखना ठीक नही था कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उसको नकार दिया और परिणाम आपके सामने है।

ऐसा ही हम उत्तराखंड की जनता से आने वाले चुनाव में आशा करते है की वो भी बीजेपी की इस प्रकार की चालों को नकार कर कांग्रेस को अवसर देंगे और हमारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सलाह है की जनता की जरूरत के जो मुद्दे हैं उन पर अपना ध्यान केंद्रित करें न कि जनता को इनसे भटकाएं।

कर्नाटक के विधायकों को सलाह, BJP में शामिल होने से अच्छा है जेल चले जाओ…

0

तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने शनिवार को कर्नाटक में आज निर्वाचित होने वाले सभी विधायकों से अपील कर कहा कि अगर यह एक त्रिशंकु विधानसभा है, तो बीजेपी (BJP) को मत बेचो।  साकेत गोखले को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने नियमित जमानत दे दी। वे क्राउड फंडिंग में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं।

चंदे के रूप में जुटाई गई 1.07 करोड़ रुपये की राशि का दुरुपयोग करने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उन्हें गिरफ्तार किया था। आज कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट घोषित होने वाले है और इसी को लेकर साकेत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कर्नाटक में आज निर्वाचित होने वाले सभी विधायकों से अपील है कि अगर यह त्रिशंकु विधानसभा है, तो बीजेपी को मत बेचिए। ED द्वारा जेल जाने के बाद मैं आपको बता दूं कि जेल भी राक्षसों की पार्टी में शामिल होने से ज्यादा सहने योग्य है। उन लोगों को याद रखें जिन्होंने आपको वोट दिया और सही काम करें।