Home Blog Page 535

रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा अपने गढ़ में भी पिछड़ी

0

कर्नाटक चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है, वहीं भाजपा (BJP) 80 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा जद (S) केवल 15 सीटों पर आगे है।

BJP अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

 

क्या उद्धव ठाकरे को फिर लगने वाला है झटका! शिंदे गुट के संपर्क में 6-7 विधायक!

0

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल है. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में एकनाथ शिंदे गुट को सरकार में बने रहने को कहा है. इसके बाद अब उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट के 6 से 7 विधायक शिंदे गुट के संपर्क में हैं. विधायक संजय शिरसाट ने यह भी दावा किया कि जल्द ही उद्धवा ठाकरे गुट के 6 से 7 विधायक एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना जॉइन करेंगे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में दावा किया कि उद्धव गुट के करीब 6 से 7 विधायक उनके संपर्क में और जल्द ये सभी शिंदे गुट जॉइन करेंगे. संजय शिरसाट ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे. शिंदे गुट के विधायक, संजय शिरसाट ने आगे कहा कि फिलहाल उनके संपर्क में 6 से 7 विधायक हैं, लेकिन ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं. संजय शिरसाट ने आगे कहा कि,चूंकि कोर्ट ने भी कह दिया है कि चुनाव आयोग द्वारा पार्टी और सिंबल को लेकर फैसला चुनाव आयोग का ही माना जायेगा. ऐसे में चुनाव आयोग का फैसला हमारे हक में था असली शिवसेना हम हैं.

ऐसे में अगर हमारी पार्टी चाहेगी तो व्हिप जारी कर सकती है. भविष्य में और बचे हुए विधायक जो ठाकरे के साथ हैं उनकी सदस्यता जा सकती है. तकनीकी तौर पर उनकर लिए मुश्किल खड़ी होगी. शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि,जो लोग स्वेच्छा से आएंगे उनको ही हम लेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्री मण्डल विस्तार होगा और फिर विधायकों के आने का रास्ता साफ होगा. संजय शिरसाट ने चुटकी लेते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे को छोड़कर बाकी सबको ले सकते हैं. संजय शिरसाट ने आगे कहा कि, 40 साल से हम राजनीति कर रहे हैं और कल का लड़का राजनीति सिखा रहा है. संजय शिरसाट ने साफ कहा कि हमे वो चाहिए भी नहीं.

अडानी-हिंडनबर्ग : सुप्रीम कोर्ट ने SEBI से कहा- जांच के ल‍िए 6 महीने नहीं म‍िलेंगे

0

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह सेबी को अदाणी समूह द्वारा शेयर की कीमत में हेरफेर के आरोपों की जांच के लिए तीन महीने का विस्तार दे सकता है। सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से छह महीने का समय मांगा था। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि छह महीने का समय सही नहीं है। इस मामले में अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से कहा, ”हम जांच का समय बढ़ाएंगे, लेक‍िन छह महीने नहीं, बल्‍क‍ि तीन महीने के ल‍िए समय बढ़ाएंगे। कोर्ट ने समय बढ़ाने की मांग वाली सेबी की याचिका पर विचार के लिए 15 मई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया।

बता दें, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छह सदस्यीय कमेटी भी बनाई थी और दो महीने के अंदर रिपोर्ट मांगी थी। 8 मई को कमेटी ने बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। चीफ जस्‍ट‍िस ने कहा, जस्टिस सप्रे की कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। हम वीकेंड के दौरान इस रिपोर्ट को देखेंगे।

हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को अदाणी ग्रुप के खिलाफ अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में दावा क‍िया गया क‍ि अदाणी ग्रुप की कंपनियां 80 प्रति‍शत ओवरवैल्यूड हैं। इसके साथ ही आरोप लगाया गया था कि ग्रुप हेरफेर करके शेयरों के दाम बढ़ाता है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों के मूल्यों में भारी गिरावट देखने को मिली थी।

इमरान को HC से मिली जमानत, पाकिस्तान में लग सकती है इमरजेंसी

0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में बड़ी राहत मिल गई है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने आज इमरान खान को जमानत दे दी है. इमरान को दो हफ्ते के लिए जमानत मिली है. जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. अल कादिर केस में कल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा था.

बड़ी बातें 

  • पाकिस्तान में इमरजेंसी पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ लेंगे. उन्होंने शाम में एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है.
  • अल-कादिर ट्रस्ट मामले में जमानत मिलने के बाद इमरान खान अब अपने समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं.
  • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर पंजाब पुलिस भी मौजूद है. कहा जा रहा है कि 9 मई को गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के मामले में इमरान खान को फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है.
  • इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान खान को जमानत दे दी है. इमरान को दो हफ्तों की जमानत मिली है.
  • कोर्ट रूम इमरान खान के पक्ष में लग रहे नारों से गूंज उठा. इस दौरान कोर्ट के कर्मचारियों ने नारेबाजी रोकने की कोशिश की. हालांकि वह ऐसा करने में विफल रहे. इस पर जज मियांगुल हसन औरंगजेब ने अपनी नाराजगी जाहिर की.
  • सुनवाई के पहले सत्र में इस्लामाबाद हाई कोर्ट की दो सदस्यीय विशेष खंडपीठ ने इमरान खान के पक्ष में नारे लगाए जाने के तुरंत बाद खान की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित करते हुए अदालत कक्ष छोड़ दिया था.
  • इमरान खान कड़ी सुरक्षा वाले काफिले के साथ इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे. यहां सैकड़ों पुलिसवालों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. अब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में अदालत पहुंचने के तुरंत बाद उनका बायोमेट्रिक्स लिया गया.

इमरान खान की हाई कोर्ट से मांगें

  • इमरान खान के खिलाफ सभी केस की कॉपी मुहैया कराएं.
  • इमरान खान के खिलाफ सभी 121 मामलों को एक साथ जोड़े.
  • मरियम नवाज को न्यायपालिका के खिलाफ बयान पर अदालत की अवमानना का नोटिस दिया जाए.
  • इमरान खान को उनके खिलाफ मामलों में गिरफ्तारी से पहले जमानत दी जाए.

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12% स्टूडेंट्स हुए पास

0

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस बार पिछले साल की अपेक्षा 1.28% कम रहा. पिछले बार 10वीं में कुल 94.40% स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस बार 10वीं का रिजल्ट 93.12 फीसदी रहा. 10वीं परीक्षा में JNVS स्कूल का पास प्रतिशत 99.14 फीसदी,केवीएस का 98 प्रतिशत, गवर्नमेंट सहायता प्राप्त स्कूलों का 81.57 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए डिजिलॉकर पर आसानी से परिणाम चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले Digilocker ऐप/वेबसाइट पर जाएं.
  • लाॅगिन विवरण दर्ज करें.
  • होम पेज पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर आदि सबमिट करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

UKSSSC पेपर लीक कांड में बड़ी कार्रवाई, इनकी संपत्ति अटैच

0

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ का एक्शन जारी है। STF ने सरकार के निर्देश पेपर लीक कांड में पकड़े गए माफिया की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाकम सिंह की पांच करोड़ 84 लाख की संपत्ति को अटैच कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की संपत्ति को भी अटैच किया गया है।

इनकी संपत्ति हुई अटैच

  • हाकम सिंह – करोड़ 84 लाख की चल-अचल संपत्ति।
  • अंकित रमोली – करीब 41 लाख चल-अचल संपत्ति।
  • चंदन सिंह मनराल – 10 करोड़ 58 लाख चल-अचल संपत्ति।
  • जयजीत दास – कररीब 51 चल-अचल संपत्ति।
  • मनोज जोशी – 11 लाख 87 हजार चल-अचल संपत्ति।
  • दीपक शर्मा – करीब साढ़े 40 चल-अचल संपत्ति।

उत्तराखंड : विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार, जानें क्यों जरूरी है ये सेंटर

0
  • विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार.

  • केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे केन्द्र का शुभारम्भ.

  • शिक्षकों एवं छात्रों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन एवं अनुश्रवण.

देहरादून : राज्य में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने और निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन करने के दृष्टिगत स्वीकृत विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारम्भ शीघ्र ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के करेंगे। विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना से विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिसको शासन एवं विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय से एक क्लिक पर देख सकेंगे।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2022 में केन्द्र सरकार ने राज्य में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना हेतु करीब 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। विभाग द्वारा केन्द्र की स्थापना के लिये कार्यदायी संस्था के रूप में भारत सरकार के उपक्रम टीसीआईएल का चयन किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके विधिवत शुभारम्भ के लिये केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से समय मांगा गया है, उनका समय मिलते ही विद्या समीक्षा विधिवत शुभारम्भ कर दिया जायेगा।

डा. रावत ने बताया कि राज्य में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त विद्यालयों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से संबंधित सभी आंकड़े ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एवं उनकी प्रगति का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन ऑनलाइन कर सकेंगे। यही नहीं आने वाले समय में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के स्थानांतरण भी विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन किये जायेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र के सफल क्रियान्वयन हेतु निदेशालय स्तर पर दो तथा प्रत्येक जनपद के लिये एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किये जायेंगे, जो सभी विद्यालयों की अवस्थापना, उपलब्ध संसाधन से लेकर शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कार्मचारियों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन करेंगे।

यही नहीं विद्या समीक्षा केन्द्र में छात्र-छात्राओं के रियल डाटाबेस को स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण आदि विभागों से जोड़ने भी व्यवस्था होगी। इसके लिये विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक के सभी हितधारकों को यूजर आईडी उपलब्ध कराई जायेगी जिससे कि समय-समय पर नवीन अंकड़ों को अपडेट किया जा सके। समग्र शिक्षा के अपर परियोजना निदेशक डा. मुकुल सती ने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थपना से छात्र-छात्राओं का समस्त विवरण, उपस्थिति, उपलब्धि, अध्यपकों का सम्पूर्ण विवरण, विद्यालयों का भौतिक विवरण सहित प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध धनराशि एवं उसके स्त्रोत की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों की जिओ फेंसिंग बेस्ड ऑनलाइन/ रियल टाइम उपस्थिति मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र में ऐसी व्यवस्था भी की गई है यदि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में नेटवर्क के अभाव में दर्ज की गई उपस्थिति नेटवर्क के आने पर स्वतः ही अपलोड हो जायेगी।

बड़ी खबर : CBSE परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

0

CBSE बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. परिणाम आधिकारिक वेबसाइटपर http://cbseresults.nic.in जारी किया गया है.इस बार 12वीं में छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. 12वीं में कुल 90.68 फीसदी छात्राएं और 84.67 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

इस बार CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक ही टर्म में किया था. 12वीं की परीक्षा में 16 लाख 96 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. एग्जाम 15 फरवरी से शुरू हुआ था. 11 मई को रिजल्ट जारी होने की सूचना वायरल हो रही थी, जिस पर बोर्ड के अधिकारियों ने कहा था कि अभी रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की गई है. यह फर्जी नोटिस है. सीबीएसई 12वीं के नतीजे आज, 12 मई को घोषित कर दिए गए हैं. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर दर्ज कर नतीजे चेक कर सकते हैं.

रिजन वाइज़ ऐसा रहा CBSE 12th परिणाम 

  • त्रिवेंद्रम- 99.91 फीसदी
  • बंगलुरू – 98.64 फीसदी
  • चेन्नई – 97.40 फीसदी
  • दिल्ली वेस्ट – 93.24 फीसदी
  • चंडीगढ़ – 91.84 फीसदी
  • दिल्ली ईस्ट – 91.50 फीसदी
  • अजमेर – 89.27 फीसदी
  • पुणे – 87.28 फीसदी
  • पंचकुला – 86.93 फीसदी
  • पटना – 85.47 फीसदी
  • भुवनेश्वर – 83.73 फीसदी
  • गुवाहाटी- 83.73 फीसदी
  • भोपाल – 83.54 फीसदी
  • नोएडा – 80.36 फीसदी
  • देहरादून – 80.26 फीसदी
  • प्रयागराज – 78.05 फीसदी

Result ऐसे करें चेक 

  • 12वीं स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट  http://cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • बोर्ड परीक्षा रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब चेक करने के बाद प्रिंट निकाल लें.

उत्तराखंड से बड़ी खबर: तीन लोगों की हत्या से सनसनी

0

पिथौरागढ़ : जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी।

इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

पाकिस्तान में घमासान जारी, आज होगी हाईकोर्ट में पेशी, पढ़ें अपडेट्स

0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट रिहा कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने अलकादिर ट्रस्ट में उनकी गिरफ्तारी को अवैध करार दिया और अधिकारियों को आदेश दिया कि वे उन्हें तत्काल रिहा करें. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को रिहा करते हुए कहा कि उन्हें अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख करना होगा. अदालत ने ये भी साफ कर दिया कि किसी को भी अदालत परिसर से गिरफ्तार से नहीं किया जा सकता है.

TV 9 के रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा का ऐसा दौर शुरू हुआ कि शहर-शहर जल उठे. लाहौर से लेकर कराची तक में इमरान समर्थकों की भीड़ सड़कों पर उतर आई. कहीं गाड़ियों को फूंक दिया गया, तो कहीं पर सैन्य अधिकारियों के घरों में आग लगाई गई. हालांकि, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही इमरान को रिहा करने का आदेश दिया. पाकिस्तान भर में उनके समर्थक झूम उठे. अब आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में आज क्या होने वाला है.

  • इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है. मगर शीर्ष अदालत ने कहा है कि इमरान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट जाना होगा. ऐसे में शुक्रवार को इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होंगे, जहां अलकादिर ट्रस्ट मामले में सुनवाई होगी.
  • इस्लामाबाद में इमरान खान की पेशी को ध्यान में रखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है. इस्लामाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रदर्शन न करें, क्योंकि इससे कानूनी प्रक्रिया में बाधा पहुंचती है. अगर प्रदर्शन किए गए तो कार्रवाई की जाएगी.
  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को छावनी में तब्दील किया गया है. कहीं न कहीं पुलिस को भी मालूम है कि इमरान समर्थक राजधानी में उत्पात मचा सकते हैं. ऐसे में जगह-जगह पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.
  • पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने ऐलान किया है कि पार्टी प्रमुख इमरान खान इस्लामाबाद में शुक्रवार को श्रीनगर हाईवे पर समर्थकों को संबोधित करेंगे. इमरान हाईकोर्ट जाने से पहले अपने समर्थकों से बात करने वाले हैं.
  • पीटीआई ने अपने समर्थकों से गुजारिश की है कि वह देशभर में जहां पर भी हैं, शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंच जाएं. पार्टी ने ट्वीट किया कि हर उम्र के पाकिस्तानियों आप लोग शांतिपूर्वक इस्लामाबाद में इकट्ठा हो जाएं.
  • पाकिस्तान में बिगड़े हालात को देखते हुए कराची, लाहौर और इस्लामाबाद के लिए 60 से ज्यादा घरेलू और विदेशी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. इस्लामाबाद से आने-जाने वाली 14 और लाहौर से आने-जाने वाली 12 फ्लाइट को रद्द किया गया है.
  • इमरान की रिहाई के बाद उनका एक ऑडियो सामने आया है. ये ऑडियो इमरान की गिरफ्तारी के समय का है. इसमें वह पीटीआई नेता मुसर्रत जमशेद चीमा से बात कर रहे हैं. वह उनसे कह रहे हैं कि उनकी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाए.
  • पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि इमरान खान को दोबारा गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें हाईकोर्ट से बेल मिलती है, तो हम लोग बेल कैंसिल होने का इंताजर करेंगे और उन्हें फिर से गिरफ्तार किया जाएगा.
  • पाकिस्तान में हुई हिंसा के बाद पीटीआई को बैन करने की मांग हो रही है. हालांकि, इंफोर्मेशन मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा है कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी को बैन करने के पक्ष में नहीं हैं. हम राजनीतिक बदला लेने में यकीन नहीं रखते हैं.