Home Blog Page 530

CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रेस क्लब की डायरेक्टरी का किया विमोचन

0

देहरादून : CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राज्य में पत्रकारों के लिए बीमा योजना शुरू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में वहां की नियमावली का अध्ययन कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को प्रेस क्लब भवन निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने और राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे पत्रकारों का चिह्नीकरण करते हुए उन्हें स्थायी मान्यता प्रदान करने संबंधी पूर्व घोषणा के क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा और महामंत्री विकास गुसाईं ने पत्रकारों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

क्लब कार्यकारिणी ने हाल ही आंदोलनकारी नेत्री सुशीला बलूनी के देहावसान पर सरकार की ओर दिए गए राजकीय सम्मान की पहल, गांवों में मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम और घोषणाओं पर अमल के लिए शीघ्र शासनादेश जारी करने जैसी पहल को लेकर भी मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कदमों से आमजन के बीच सकारात्मक संदेश जा रहा है।

महामंत्री विकास गुसाईं ने पत्रकारों को अटल आयुष्मान योजना में पत्रकारों को भी कर्मचारियों की भांति गोल्डन कार्ड की सुविधा मुहैया कराने का आग्रह किया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पत्रकारों के लिए चलाई जा रही 20 लाख रूपये की बीमा योजना की ओर दिलाते हुए आग्रह किया कि उत्तराखंड में भी सरकार को पत्रकारों के लिए अंशदान आधारित इसी तरह की बीमा योजना आरंभ करनी चाहिए।

क्लब अध्यक्ष राणा और पूर्व अध्यक्ष अंथवाल ने क्लब भवन निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण जल्द कराए जाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे पत्रकारों को स्थाई मान्यता संबंधी पूर्व घोषणा की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट किया।

इस मौके पर क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री राजीव थपलियाल व मीना नेेगी, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य दयाशंकर पांडे, फहीम तन्हा, मंगेश कुमार, राम अनुज, बीपी कुकरेती, सुबोध भट्ट आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड में यहां आयेंगे PM मोदी, करेंगे ख़ास अभियान का आगाज!

0

देहरादून: नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में पीएम मोदी की उपलब्धियों को प्रचार देशभर में करेगी। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों में पीएम की रैली भी कराए जाने की तैयारी जोरों है।

इसीके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गूंजी का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की पीएम से यही चाहत है। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में आग्रह भी किया है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक, पीएम से जैसे ही अनुमति मिलेगी, पिथौरागढ़ में उनकी शानदार रैली कराई जाएगी। रैली के जरिए पीएम मोदी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। इसे अगले साल होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

गूंजी गांव कैलाश मानसरोवर यात्रा का अहम पड़ाव है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का अहम पड़ाव होने के साथ ही गुंजी भारत-चीन स्थलीय व्यापार का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।  लिपुलेख दर्रे तक सड़क बनानेके बाद गुंजी पहुंचना आसान हो गया है।

कई IAS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के DM बदले

0

शासन और फील्ड में तैनात कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के शुक्रवार सुबह तबादले कर दिए गए। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने।

योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बने। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए। मोनिका डीएम बहराइच बनीं। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं।

 

MP चुनाव में होगी DK की एंट्री, PAYCM का आयेगा नया वर्जन

0

कर्नाटक : मुद्दा सुलटने के बाद अब कांग्रेस पार्टी का फोकस मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर टिक गया है। कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले डीके शिवकुमार बहुत ही जल्द मध्यप्रदेश में नजर आने वाले हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ चुनाव प्रबंधन का कामकाज देखेंगे। इसके अलावा यूपी के प्रमोद तिवारी और हरियाणा के दीपेंद्र हुड्डा भी एमपी में अपना डेरा जमाने वाले हैं।

इन नेताओं के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और गुजरात के कांग्रेसी नेता भी चुनावी कामकाज के सिलसिले में मध्यप्रदेश रुख करने वाले हैं। इन सभी नेताओं को उन सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जहां कांग्रेस पिछले तीन से चार चुनावों में जीत नहीं सकी है। दूसरी तरफ एमपी कांग्रेस कर्नाटक की बेस्ट चुनावी प्रैक्टिस को प्रदेश में आजमाने की तैयारी कर रही है। पार्टी आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर हमले तेज करेगी। संभावना इस बात की है कि PAYCM पोस्टर कैंपेन का कोई नया वर्जन एमपी में देखने को मिलेगा।

कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 40 परसेंट कमीशनखोरीका आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कई शहरों में तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए थे, जिन पर ‘पेसीएम’ (PayCM Poster Campaign) लिखा था। पोस्टर्स में एक क्यूआर कोड दिया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का चेहरा बना था, और इसमें एक हेल्पलाइन नंबर भी था, जो कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए शुरू किया गया था.

उत्तराखंड: यहां देखें अपडेट, अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

0

देहरादून: मौमस विभाग ने एक बार फिर अगले चार दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम की ताजा स्थिति और आने वाले दिनों का अनुमान चारधाम यात्रा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में खरधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को मौसम की जानकारी के बाद ही यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

ये रहा अपडेट…

19.05.2023
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/गर्ज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है द्य राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

20.05.2023
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/ गर्ज-चमक के साथ वर्षा होने की मामूली संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

21.05.2023
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/ गर्ज-चमक के साथ वर्षा होने की मामूली संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

22.05.2023
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग तथा चमोली जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/गर्ज-चमक के साथ वर्षा होने की मामूली संभावना है द्य राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

23.05.2023
उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/गर्ज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

मनीष की कविता : अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, तो चौथी पास राजा का महल हिल जाएगा…

0

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। लेकिन, जेल से वो लागातार चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली का सियासी पारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर से बढ़ा दिया।

उन्होंने सुबह करीब साढ़े दस बजे के करीब श्जेल से मनीष सिसोदिया की चिट्ठी देश के नामश् की शीर्षक वाला एक पत्र ट्विटर पर साझा किया। जिसमें बिना किसी का नाम लिए उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी साझा करते हुए लिखा, जेल से मनीष जी का पत्र। साझा की गई चिट्ठी में लिखा है कि अगर, हर गरीब को मिली किताब तो, नफरत की आंधी कौन फैलाएगा।

सिसोदिया की जेल से लिखी कविता… 

अगर, हर गरीब को मिली किताब तो, नफरत की आंधी कौन फैलाएगा।

सबके हाथों को मिल गया काम, तो सड़कों पर तलवार कौन लहराएगा।

अगर पढ़ गया, हर गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा।

अगर हर किसी को मिल गई अच्छी शिक्षा और समझ, तो इनका व्हाट्सएप का विश्वविद्यालय बंद हो जाएगा।

पढ़े लिखे और समझदारी की बुनियाद पर खड़े समाज को, कोई कैसे, कौमी नफरत के माया जाल में फंसाएगा।

अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा।

अगर पढ़ गया समाज का हर बच्चा, तो तुम्हारी चालाकियों और कुनीतियों पे सवाल उठाएगा।

अगर गरीब को मिली कलम की ताकत, तो वो अपने श्मन की बातश् सुनाएगा।

अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा, तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा।

दिल्ली और पंजाब के स्कूलों में हो रहा शंखनाद पूरे भारत में अच्छे शिक्षा की अलख जगाएगा।

जेल भेजो या फांसी दे दो, ये कारवां रुक नहीं पाएगा।

अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, राजमहल तुम्हारा दिन जाएगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर बिहार पुलिस ने लगाया जुर्माना, ये लगे आरोप

0

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर बाबा पर बिहार पुलिस ने जुर्माना लगाया है। बाबा और BJP सांसद सड़क पर ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं कर यात्रा करने का आरोप लगाया गया है।  बाबा ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में जुर्माना लगा है।  पटना पुलिस ने उनपर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

पटना के ट्रैफिक एसपी पूरण झा ने बताया कि शिकायत मिली है कि जिस दिन बागेश्वर वाले बाबा पटना आए थे, उस दिन एयरपोर्ट से होटल के लिए निकलते समय गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद और होटल पहुंचने के दरम्यान का सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखा गया कि गाड़ी में बैठे लोगों ने बेल्ट लगाई थी या नहीं। इसमें पाया गया कि बाबा ने बेल्ट नहीं लगाया था। इसके बाद उनपर एक हजार रुपये का फाइल लगाया गया।

बिना मोबाइल फोन के नेता, फिर भी लोगों की पहली पसंद

0

कर्नाटक : समाजवादी झुकाव वाले एक जन नेता के रूप में देखे जाने वाले सिद्धारमैया अपनी धर्मनिरपेक्ष साख से समझौता नहीं करते हैं. कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार वापसी के चेहरे के रूप में सिद्धारमैया के व्यक्तित्व के कई पहलू हैं. वह एक ऐसा नेता हैं, जो अपने साथ एक मोबाइल फोन तक नहीं रखते हैं. चाहे बड़े से बड़ा कोई भी नेता क्यों न हो, अगर किसी को सिद्धारमैया से बात करनी है, तो उनके पीए के माध्यम से संपर्क करना होगा. वह गरीबों को अपनी राजनीति के केंद्र में रखते हैं. सिद्धारमैया एक बेटे की मौत का शोक मना रहे पिता भी हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह एक चतुर राजनेता हैं, जो जनता की ताकत को जानते हैं और समझते भी हैं.

सिद्धारमैया ने अक्सर एक अलग राज्य ध्वज की वकालत की है. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आदेश दिया है कि सिटी सबवे पर हिंदी में संकेतों को हटा दिया जाए. इन संकेतों को कन्नड़ में बदल दिया जाए. सिद्धारमैया ने कांग्रेस को एक मजबूत क्षेत्रीय पहचान दी, जो बीजेपी-आरएसएस को वैचारिक मोर्चे और जाति के मुद्दों पर भी टक्कर दे सके.
सिद्धारमैया की शख्सियत इस बात से भी समझी जा सकती है कि साल 2013 में उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था. खरगे अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हैं. इस बार उन्होंने डीके शिवकुमार पर जीत हासिल की, जिन्हें वोक्कालिगा समुदाय को मजबूत करने, पार्टी के लिए संसाधन जुटाने और कर्नाटक में इस जीत के अहम कारक माना जाता है. इस जीत ने 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार किया है. 

 

हालांकि, नए सीएम के तौर पर सिद्धारमैया के सामने कई चुनौतियां हैं. उन्हें पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने और पार्टी में अन्य नेताओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने वाले ग्रामीण जनता के कल्याण के लिए कार्यक्रम चलाने के अलावा, उन्हें उद्योग के विकास को संतुलित करने, बेंगलुरु और राज्य के बढ़ते शहरीकरण के लिए एक खाका भी तैयार करना होगा.

सिद्धारमैया बीजेपी और आरएसएस के तीखे आलोचक भी रहे हैं. वह अपने मन की बात कहने के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि उन्होंने हमेशा सीएम बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बात की है. वित्त मंत्री के रूप में 13 राज्यों के बजट पेश करने वाले उनके करीबी कहते हैं कि प्रशासन के अलावा वित्त ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. सिद्धारमैया पहली बार 1983 में लोकदल पार्टी के टिकट पर चामुंडेश्वरी से विधायक बने. इस निर्वाचन क्षेत्र से वह पांच बार जीते और तीन बार हार चुके हैं. उन्होंने चामुंडेश्वरी सीट पर वापस जाने से पहले अपने छोटे बेटे के लिए 2008 में बनाए गए वरुणा सीट को खाली कर दिया था. इस बार उन्होंने वरुणा सीट से जीत हासिल की.

पिछले साल विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी के अभियान पर कोई स्पष्टता नहीं थी. उसी साल अगस्त में सिद्धारमैया ने मध्य कर्नाटक के दावणगेरे में अपना 75वां जन्मदिन मनाया. इसे सिद्धमहोत्सव नाम दिया गया. इस कार्यक्रम में 6 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए. इनमें से कम से कम 100 लोग अपनी सीट घेरने के लिए कार्यक्रम शुरू होने के पहले रातभर खुले मैदान में सोते रहे. राहुल गांधी ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी, लेकिन शहर भर में भीड़ के कारण उन्हें भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.

किसी और से बात करती थी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने सीने पर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

0

ग्रेटर नोएडा के शिव नादर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को सीने पर दो गोली मारी गई और छात्र ने खुद को कनपटी पर गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक, छात्र और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला था।

गोली चलाने वाले छात्र की पहचान अनुज के रूप में हुई है। वहीं, छात्रा का नाम नेहा चौरसिया बताया जा रहा है। अनुज ने यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में ही नेहा के सीने गोली चलाई थी। इसके बाद बॉयज हॉस्टल में पहुंचकर अनुज ने खुद को गोली मार ली।

बता दें कि दोनों बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे और छात्रावास में ही रहते थे। अनुज को शक था कि नेहा किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया है। मामले के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। अनुज और नेहा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने हटाया बैन, पश्चिम बंगाल में अब रिलीज होगी द केरला स्टोरी

0

विवादों से घिरी ‘द केरल स्टोरी’ का पश्चिम बंगाल में वही रिलीज होगी. सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से लगाये गए बैन कोहटा दिया. अब फिल्म पश्चिम बंगाल में भी रिलीज होगी. सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’पर लगाए गए बैन के खिलाफ दायर मेकर्स की याचिका पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से फिल्म पर 8 मई को लगाई गई रोक को हटा रहे हैं.  इस रोक का कोई पुख्ता आधार नज़र नहीं आ रहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फिल्म की स्क्रीनिंग और फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स सुनिश्चित करने का भी निर्देश भी दिया.

इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से  ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने के अपने फैसले को सही ठहराया गया था. सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा था कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फर्जी फैक्ट्स पर बेस्ड है और इसमें हेट स्पीच है जो सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है.

ये फिल्म समुदायों के बीच नफरत पैदा कर सकती है जिससे राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है. हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध के पीछे खुफिया सूचनाओं को आधार बनाया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आज फिल्म पर से बैन हटा दिया है.