Home Blog Page 526

उत्तराखंड 10th, 12th रिजल्ट जारी, ये बने टॉपर

0

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 रहा है। इसमें 81.48 प्रतिशत छात्र और 88.94 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 80.98 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ‌‌‌‌‌। इनमें 78.48 प्रतिशत छात्र और 83.49 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।

इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में बीएचएसवीएम कांडीसौर छाम के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया गया है। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनको बेसब्री से परीक्षाफल का इंतजार है। हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2023 के प्रमुख बिन्दु

  • इण्टरमीडिएट परीक्षा-2013 का कुल परीक्षाफल 80.98% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 78.48 % तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 83.49% रहा।
  • TANU CHAUHAN, R.L.S. CHAUHAN S.V.M.I.C JASPUR, U.S.NAGAR की छात्रा ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 488/500 कुल 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
  • HIMANI, GGIC CHINYALISAUR, UTTARKASHI की छात्रा ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 485/500 कुल 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
  • RAJ MISHRA, SVM INTER COLLAGE, SITARGANG U. S. NAGAR के छात्र ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 483/500 कुल 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
  • सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9001 कुल 7.26 प्रतिशत है।
  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 43121 कुल 34.79 प्रतिशत है।
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 46627 कुल 37.61 प्रतिशत है।
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 771 कुल 0.62 प्रतिशत है।
  • प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 में जनपद अल्मोड़ा कुल 87.33 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

 

हाईस्कूल परीक्षाफल वर्ष 2023 के प्रमुख बिन्दु

  • हाईस्कूल परीक्षा- 2023 का कुल परीक्षाफल 85.17% है इसमें बालकों का उत्तीर्ण 81.48 % तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 88.94% रहा।
  • SUSHANT CHANDRAVANSHI, B.H.S.V.M KANDISAUR CHHAM, TEHRI GARHWAL के छात्र ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
  • AYUSH SINGH RAWAT, SVMIC AWAS VIKASH, RISHIKESH DEHRADUN ROHIT PANDEY, SVMIC RUDRAPUR, U. S. NAGAR 494/500 कुल 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में संयुजा रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
  • SHILPI, B.H.S.V.M KANDISAUR CHHAM, TEHRI GARHWAL SHORYA, TULARAM RSWATIVIDYA MANDIR, KASHIPUR, U.S.NAGAR ने हाईस्कूल परीक्षा में 493/500 कुल 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
  • SHILPI, B.H.S.V.M KANDISAUR CHHAM, TEHRI GARHWAL ने हाईस्कूल परीक्षा में 493/500 कुल 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान स्थान प्राप्त किया है।
  • सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 11300 कुल 8.84 प्रतिशत है।
  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 32362 कुल 2531 प्रतिशत है।
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 48635 कुल 38.04 प्रतिशत है।
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 16571 कुल 1296 प्रतिशत है।
  • प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2023 में जनपद रुद्रप्रयाग कुल 91.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

WhatsApp Image 2023 05 25 at 11.43.15 AM 1 WhatsApp Image 2023 05 25 at 11.43.15 AM WhatsApp Image 2023 05 25 at 11.43.14 AM 1 WhatsApp Image 2023 05 25 at 11.43.09 AM

उत्तराखंड: नहीं थमा बारिश और तेज हवाओं का दौर, अलर्ट जारी

0

देहरादून: मौसम की मार आज और कल भी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जबकि, 26 को पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं। हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

0
  • पूर्वमध्यमा में 89.58 तथा उत्तरमध्यमा में 87.38 फीसदी रहा रिजल्ट.

  • शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जारी किया परिणाम.

  • सूबे में 1579 छात्र-छात्राओं ने दी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं.

देहरादून : उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

इसके अलावा उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में असफल छात्र-छात्राओं को जीवन में कतई भी निराश न होने की बात कही और फिर से तैयारी में जुट जाने को कहा। डा. रावत ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 1579 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें से इंटरमीडिएट में 87.38 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल में 89.58 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुये।

सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम समय पर जारी कर दिया गया है। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बोर्ड परीक्षा के आयोजन से जुड़े कार्मिकों की पीठ थपथपाई। संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि इस वर्ष परिषदीय परीक्षा में कुल 1579 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुये, जिसमें से पूर्वमध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में 634 जबकि उत्तरमध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में 945 शामिल थे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूर्वमध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) का कुल परीक्षाफल 89.58 फीसदी रहा जबकि उत्तरमध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट 87.38 फीसदी रहा है। डा. रावत ने परिषदीय परीक्षा में उत्तीर्ण एवं प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे छात्र-छात्राओं को निराश न होने की बात कही, उन्होंने कहा कि असफलता से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिये एक बार फिर से बोर्ड परीक्षओं की तैयारी के लिये जुट जायें ताकि अगले वर्ष बेहतर अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके।

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा निदेशक डा. एस.पी. खाली ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आज हरिद्वार स्थित संस्कृत शिक्षा परिषद में घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में इस वर्ष की परिषदीय परीक्षा को तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया गया और छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कर पारदर्शिता के साथ परीक्षा परिणाम माननीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की वर्चुअल उपस्थिति में घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का परीणाम विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से छात्र-छात्राएं सुविधानुसार अपना-अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में ये रहे अव्वल
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की 10वीं बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यलय हल्द्वानी, नैनीताल के छात्र जय पपनै ने 87.4 फीसदी अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया जबकि 87.2 प्रतिशत अंक हासिल कर श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के छात्र अभिषेक मंमगाई ने द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया।

वहीं 86.6 फीसदी अंक प्राप्त कर श्री भारती संस्कृत विद्यालय कनखल हरिद्वार के सुबोध व्यास तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ झांजण, सितोनस्यूं पौड़ी गढ़वाल के छात्र अजय कैंथोला ने 82.4 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

वहीं श्रेष्ठता सूची में दूसरे स्थान पर श्री स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय स्वर्गाश्रम पौड़ी गढ़वाल के छात्र सुधेश बडोनी एवं दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी के छात्र लोकेश चन्द्र बडसिलिया ने 82.2 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्र अमन भट्ट ने 81.8 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

उत्तराखंड : बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सचिवालय में बना स्मार्ट क्रेच

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। क्रेच में एसी, रेफ्रिजरेटर, पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के आराम करने के लिए बिस्तर, बाल सुलभ वॉश बेसिन, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गई है।

इसमें स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी की गई है।  क्रेच में आउटडोर खेल उपकरण लगाये गये हैं। फेन्सिंग, चित्रकारी एवं वाल पेंटिंग से इसे सजाया गया है। क्रेच में ऊर्जा की बचत हेतु दो किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट (सोलर पैनल पावर कंडीशनिंग यूनिट व बैटरी) की व्यवस्था की गई है जिसमें केन्द्र के स्मार्ट क्लास सिस्टम, एल.ई.डी. लाइटिंग एवं समस्त पंखे संचालित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय में कार्मिकों के बच्चों के लिए क्रेच की यह अच्छी सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुविधा के लिए यहां पर अच्छी व्यवस्था की गई है। इससे जहां सचिवालय में कार्य करने वाले कार्मिकों को बच्चों की देखभाल के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी, वहीं बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं।

क्रेच के नवीनीकरण का कार्य मात्र 18 दिनों में कराने के लिए उन्होंने नोडल विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रयासों की सराहना भी की।सचिवालय के कार्मिकों ने सचिवालय परिसर में क्रेच की बेहतर सुविधा और बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए इसमें की गई व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10th-12th का रिजल्ट, यहां मिलेगी हर अपडेट

0

Janta Live News

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttrakhand Board) की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जायेगा।

10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जायेगा। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा।

स्टूडेंट्स रिजल्ट (Uttrakhand Board) घोषित होने पर इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप आसानी से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

 

7 साल की मासूम की 28 साल के युवक से शादी, मोबाइल पर गेम खेलती मिली

0

राजस्थान में 7 साल की मासूम को 4.50 लाख रुपए में खरीदकर उसकी शादी 28 साल के युवक के साथ करा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस खेतों में बने आरोपियों के मकान पर पहुंची तो वहां दुल्हन की तरह सजी बच्ची मिली जो मोबाइल पर गेम खेल ही थी। बच्ची के हाथों में मेहंदी लगी थी और उसने पायल-बिछिया पहन रखी थी।

मामला धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके का है। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम को मनिया थाना प्रभारी लाखन सिंह को सूचना मिली कि 21 मई को विरजापुरा गांव के एक परिवार के युवक भोपाल सिंह (28) के साथ 7 साल की मासूम की शादी की गई है। मुखबिर से बाल विवाह की सूचना मिलने के बाद सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई।

आरोपियों के खेत में बने मकान पर पुलिस टीम पहुंची तो वहां जींस और टीशर्ट पहने एक 7 साल की बच्ची मिली, जो मोबाइल पर गेम खेल रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मकान में मिली परिवार की महिलाओं से मासूम के बारे में पूछा तो पहले तो अपने दूर की रिश्तेदार बताया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बच्ची को दूसरे गांव के एक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपए में खरीदा है और अपने बेटे से शादी करा दी।

सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि धौलपुर जिले में पहले में भी महिलाओं की खरीद-फरोख्त के मामले सामने आते रहे हैं। अब 7 साल की मासूम की खरीद-फरोख्त कर बाल विवाह कराने के मामला सामने आया है। पुलिस इसका जांच कर रही है। मामले में और कौन-कौन शामिल हैं, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मनिया थाने पर तैनात ASI एवं बाल कल्याण अधिकारी सुरेश चंद ने मानव तस्करी, बाल विवाह और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि नाबालिग को खरीदने वाला आरोपी महेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के किसरोली गांव का रहने वाला है। 25 साल पहले महेंद्र और उसके भाई हाकिम ने जमीनी विवाद में परिवार के एक युवक की हत्या कर दी थी। मर्डर मामले में जेल की सजा काटने के बाद आरोपी का परिवार धौलपुर के विरजापुरा गांव में आकर बस गया। पुलिस ने जब आरोपी के घर दबिश दी तो वहां पर बच्ची और घर की महिलाएं मिलीं। इन महिलाओं ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दूर की रिश्तेदार बताया, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने लड़की की खरीद-फरोख्त की बात कबूल कर ली।

जिस मामले में गई थी SP नेता की विधायकी, अब उसी केस में हुए बरी

0

रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक आजम खां को बड़ी राहत निली है। बुधवार को निचली अदालत ने भड़काऊ भाषण के मामले में सजा के आदेश को खारिज कर दिया है। यह वही भड़काउ भाषण का मामला है, जिसमें आजम खान कि विधायकी गई थी और उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी। निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां की तरफ से इसके खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की गई थी।

मामला 2019 के लोकसभा चुनावों के समय का है। आजम खान पर जिलाधिकारी और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप लगा था। आरोप था कि आजम ने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

हालांकि आजम खान ने यह चुनाव जीत लिया था लेकिन 2022 में उन्होंने विधानसभा चुनाव सीट से लड़ने के कारण अपनी सांसदी छोड़ दी थी। इसके बाद रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को झटका लगा था।28 अक्टूबर 2022 को निचली अदालत द्वारा दिए गए फैसले में आजम खान की विधायकी को रद्द करते हुए उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी।

28 मई को होगा नई संसद का उद्घाटन, 19 दलों ने किया बॉयकॉट का ऐलान

0

नई दिल्ली: देश की नई संसद सेंट्रल विस्टा का शुभारंभ 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लेकिन, उससे पहले ही संसद के शुभारंभ पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष की कुल 19 पार्टियों ने कार्यक्रम का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। इन्होंने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी।

राहुल गांधी और कांग्रेस अघ्यक्ष मल्लकार्जुन खड़गे पहले ही कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग कर चुके हैं। 19 पार्टियों के नाम इस प्रकार हैंरू कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल-यूनाइटेड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, झारखंड मुक्ति मोर्चा, करेला कांग्रेस मनी, विदुथलाई चिरूथाइगल कच्छी, राष्ट्रीय लोक दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और रेवॉल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी अन्य मरूमलारची द्रविड मुनेत्रद कडगम इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे।

संजय राउत ने बुधवार को कहा- हमारी संसद ऐतिहासिक है। यह अभी सौ साल चल सकती है। इसे बनाने में आरएसएस और BJP का कोई हाथ नहीं है। अब नई इमारत बनाकर उसमें शिला लगाई जाएगी कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। इसी के लिए इतना खर्चा हो रहा है। चलो ये भी ठीक है। लेकिन, राष्ट्रपति जो इस देश की प्रमुख हैं। आदिवासी महिला हैं। पार्लियामेंट की कस्टोडियन हैं। आप उनको नहीं बुला रहे। उनके हाथों से नए संसद भवन का उद्धाटन कराना तो प्रोटोकॉल है। लेकिन आप नहीं कर रहे हैं। क्योंकि आप प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन करवाकर एक पॉलिटिकल इवेंट कर रहे हैं।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी संसद की नई बिल्डिंग का राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन नहीं करने पर उनका अपमान बताया। ब्रायन ने कहा, यह भारत के दलित आदिवासी और वंचित समाज का अपमान है। उन्होंने आगे कहा, संसद सिर्फ एक नई इमारत नहीं है, यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों और भारतीय लोकतंत्र की नींव है। पीएम मोदी के लिए बिल्डिंग का इनॉगरेशन सिर्फ उनके लिए है, हमारे लिए नहीं।

AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्ज्ञी इनऑग्रेशन का बॉयकाट करेगी। क्योंकि पीएम ने राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया। वहीं, सीपीआई नेता डी राजा ने भी कहा कि उनकी पार्टी उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगी। सीपीआई (एम) ने भी इस समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने प्रेसिडेंट देश की पहली नागरिक, उन्हें उद्घाटन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी सरकार सिर्फ चुनावी फायदा उठाने के लिए दलित और आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति बनाती है। वे देश की पहली नागरिक हैं। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं।

862 करोड़ रुपए में बने नए संसद भवन का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। नए संसद भवन का निर्माण 15 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। इस बिल्डिंग को पिछले साल नवंबर में पूरा हो जाना था। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनी ये बिल्डिंग प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे 28 महीने में बनाया गया। पुराना संसद भवन 47 हजार 500 वर्गमीटर में है, जबकि नई बिल्डिंग 64 हजार 500 वर्ग मीटर में बनाई गई है। यानी पुराने से नया भवन 17 हजार वर्ग मीटर बड़ा है।

नया संसद भवन 4 मंजिला है। इसमें 3 दरवाजे हैं, इन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। सांसदों और वीआईपी के लिए अलग एंट्री है। इस पर भूकंप का असर नहीं होगा। इसका डिजाइन भ्ब्च् डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। इसके आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं।

नई संसद की खासियत

  • अभी लोकसभा में 590 लोगों की सीटिंग कैपेसिटी है।
  • नई लोकसभा में 888 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है।
  • अभी राज्यसभा में 280 की सीटिंग कैपेसिटी है।
  • नई राज्यसभा में 384 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे।
  • लोकसभा में इतनी जगह होगी कि दोनों सदनों के जॉइंट सेशन के वक्त लोकसभा में ही 1272 से ज्यादा सांसद साथ बैठ सकेंगे।
  • संसद के हर अहम कामकाज के लिए अलग-अलग ऑफिस हैं।
  • ऑफिसर्स और कर्मचारियों के लिए भी हाईटेक ऑफिस की सुविधा है।
  • कैफे और डाइनिंग एरिया भी हाईटेक है।
  • कमेटी मीटिंग के अलग-अलग कमरों में हाईटेक इक्विपमेंट लगाए गए हैं।
  • कॉमन रूम्स, महिलाओं के लिए लाउंज और VIP लाउंज की भी व्यवस्था है।

सड़क हादसे का शिकार बनी कार, 7 लोगों की मौत

0

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति को लेकर बताया गया है कि उसकी हालत नाजुक है. इस हादसे में कुल मिलाकर चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. डिप्टी कमिश्नर किश्तवाड़ ने बताया कि पाकल दुल प्रोजेक्ट से जुड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक, डंगडुरु पावर प्रोजेक्ट (डाचन क्षेत्र) के पास जाकर क्रूजर वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ. इस वाहन में वो लोग सवार थे, जो काम के सिलसिले से जा रहे थे. प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे इन लोगों को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ इस तरह का हादसा हो सकता है. हादसे से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जिस जगह दुर्घटना हुई है, वहां पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के संबंध में उनकी बात डिप्टी कमिश्नर डॉ देवांश यादव से हुई है. उन्हें डंगडुरु डैम साइट के पास हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बताया गया है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. पहाड़ी इलाका होने की वजह से अक्सर ही किश्तवाड़ में सड़क हादसे होते रहते हैं. यहां पर पहले हुए कई हादसों में दर्जनों लोगों ने जान गंवाई है. इसके अलावा, बारिश के समय होने वाली लैंडस्लाइड भी कई बार सड़क हादसों की वजह बन जाती है.

AAP सांसद संजय सिंह के करीबियों पर ED के छापे, बोले: ना डरेंगे ना झुकेंगे

0

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में ईडी (ED) की टीम आज बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह के करीबियों के घर पर छापेमारी करने पहुंची है।

इसे लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि उनके सहयोगी अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के परिसरों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ED की कार्रवाई को लेकर आप नेता ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी की दादागिरी चरम पर है।

मैं मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। ईडी की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर किया। ED ने मुझसे गलती मानी। जब कुछ नही मिला तो आज मेरे सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ईडी ने छापा मारा है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं ये जुल्म की इंतेहा है। चाहे जितना जुल्म करो, लड़ाई जारी रहेगी।