Home Blog Page 527

TV इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर, एक्टर नितेश पांडे का निधन!

0

टीवी इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर है। एक तरह जहां एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर से सबको हैरान कर दिया तो वहीं कुछ ही घंटे बाद एक और टीवी स्टार के निधन की खबर सामने आई। दिग्गज एक्टर  नितेश पांडे इस दुनिया को अलविदा कह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को रात 1.30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके कारण उनका निधन हुआ। एक्टर की उम्र 51 साल थी। उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा है। इस खबर की पुष्टि राइटर सिद्धार्थ नागर ने की है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था। इन दिनों एक्टर टीवी के फेमस शो अनुपमा में दिखाई दे रहे थे। इस शो में एक्टर धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे।

नितीश पांडे ने कई सुपरहिट शोज में काम किया था,स जिसमे ‘तेजस’, ‘साया’, ‘मंजिलें अपनी अपनी’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘एक रिश्ता साझेदारी का’, ‘महाराजा की जय हो’, ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ शामिल रहे। इसके अलावा एक्टर ने कई फिल्मों में भी काम किया था, जिसमे ‘बधाई दो’, ‘मदारी’, ‘दबंग 2’ जैसी फिल्म्स शामिल थी।

उत्तराखंड : मौसम की मार, तीन की मौत, कई जगहों पर भारी नुकसान

0

देहरादून :  मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ। पहले ही आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी कर दिया गया था। मिजाज ऐसा बिगड़ा कि जगह-जगह पेड़ गिरने लगे। अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इधर, आज भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ज्वालापुर में कटहरा बाजार में अंसारी मार्केट में करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ रात साढ़े नौ बजे अचानक गिर गया। दो घंटे के रेस्क्यू में इरफान, समीर और हर्ष को निकाल लिया गया। इरफान गंभीर है, उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं, मौके से लापता मुनीर (10 वर्ष) रात करीब पौने एक बजे मलबे में दबा मिला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरिद्वार में ही कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से सोनीपत निवासी योगेश की मौत हो गई। कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिर गया।

जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल के रूप में हुई है। तनुज पौड़ी के रहने वाले थे। उनकी बेटी रुद्रपुर में रहती है। परिवार नैनीताल के नैनागांव में रहता है। वह आइसक्रीम खाते हुए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस पहुंची तो उनकी सांसे थम चुकी थीं, जबकि आइसक्रीम की स्टिक उनके मुंह में दबी थी। कोटद्वार में बुद्धा पार्क के पास सड़क पर दो पेड़ गिर गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। राज्य के कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने , ओलावृष्टि वज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UPSC का रिजल्ट जारी, पहले 4 स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी

0

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC  CSE 2022 नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इशिता किशोर ने सीएसई परीक्षा 2022 में टॉप किया है.

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. बता दें कि UPSC CSE मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया था. सितंबर, 2022 में आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए कुल 13,090 उम्मीदवार योग्य थे. कुल 2,529 उम्मीदवारों ने परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफायड हुए थे. आज UPSC सीएसई 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग की ओर से कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. इसमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं शामिल हैं.

इस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है. इश्तिा किशोर ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2022 में फर्स्ट रैंक हासिल किया है. इश्तिा ने ऑप्शन सब्जेक्ट के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की. उसने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है.

बृजभूषण के बिगड़े बोल, महिला पहलवानों को बताया मंथरा, खुद को राम

0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर बड़बोलेपन पर उतर आए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र के धनईगंज बंधे पर एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से अपनी तुलना कर डाली।

बृजभूषण ने तैश में आकर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को मंथरा बता दिया। उन्होंने कहा कहा, ‘मंथरा ने राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेज दिया था, लेकिन यदि राम वन नहीं जाते तो वह कभी केवट से न मिलते, शबरी के जूठे बेर न खाते। हनुमान और सुग्रीव से मित्रता न होती और रावण जैसे महापापी का अंत कैसे होता।’

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि ईश्वर ने मेरे लिए अभी कुछ और काम कार्य निर्धारित कर रखा है। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ हो सकते हैं लेकिन जो आरोप लगा है वह नहीं हो सकते। इस तरह की बातों से लोग अवाक रहे। बृजभूषण के भाषण को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

उत्तराखंड : देहरादून से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, दून पहुंची ट्रेन

0

वंंदे भारत एक्‍सप्रेस का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके तहत डोईवाला और देहरादून रेलवे स्‍टेशन पर ट्रायल किया गया।देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो बजे चलकर अपराह्न तीन बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रायल रन के बाद 25 मई से इस ट्रेन का देहरादून नई दिल्ली के बीच विधिवत संचालन होगा।इस ट्रेन के द्वारा वाया हरिद्वार देहरादून-नई दिल्ली का सफर अब आधे से भी कम समय में पूरा होगा।

25 मई से बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन का देहरादून-नई दिल्ली के बीच संचालन शुरू हो जाएगा। देहरादून से पूर्वाह्न 11 बजे चलकर ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने का प्रस्तावित समय दोपहर 12 बजे है। हालांकि स्थानीय रेलवे प्रशासन को अभी रेलवे बोर्ड से ट्रेन के विस्तृत शेड्यूल का इंतजार है।
देहरादून से नई दिल्ली के बीच फिलहाल शताब्दी, जनशताब्दी, उत्तरांचल एक्सप्रेस, मसूरी, देहरादून-इंदौर, उज्जैनी, नंदा देवी एसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें संचालित हो रही है। इन ट्रेनों को 314 किमी का सफर तय करने में करीब छह घंटे लगते हैं। शताब्दी सरीखी तेज रफ्तार ट्रेन भी पांच घंटे पचपन मिनट देहरादून से दिल्ली पहुंचने में लेती है। स्थानीय रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार वाया हरिद्वार वंदे भारत, देहरादून-नई दिल्ली का सफर आधे समय में पूरा करेगी।

यानि तीन से साढ़े तीन घंटे में ट्रेन 314 किमी का सफर तय करेगी। 160 किमी प्रतिघंटा इसकी औसत स्पीड होगी। इस ट्रेन का रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि स्टेशनों पर ठहराव प्रस्तावित है। 16 कोच की इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन में एसी चेयर कार के अलावा एसी एक्जीक्यूटिव कार भी है। एसी चेयर कार का किराया 900-1000 रुपये और एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1400 रुपये के आसपास प्रस्तावित है।

रूट पर ट्रायल रन मंगलवार को प्रस्तावित है। हालांकि अभी रैक नहीं पहुंची है। स्टेशन अधीक्षक दिनेश झा ने बताया कि 25 मई को ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इससे जुड़ी तैयारियां चल रही है। प्लेटफार्म एक के पार्सल घर के पास मंच आदि तैयार करने का कार्य भी चल रहा है। बताया कि ट्रेन का अधिकृत शेड्यूल अभी रेलवे बोर्ड से नहीं आया है।

अध्यादेश पर जैसे ही बोलने लगे मनीष सिसोदिया, खींच कर ले गई पुलिस…video

0

नई दिल्ली : आबकारी नीति मामले में मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। इस बीच सिसोदिया के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा है कि क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? वहीं, दिल्ली पुलिस ने मामले में अपना पक्ष रखा है।

मामले से जुड़ा एक वीडियो पहले दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि राउज एवेन्यू कोर्ट में एक पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए। इसके कुछ ही देर बाद इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है’? साथ ही अन्य आप नेताओं ने भी पुलिस के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई है।
मामले को तूल पकड़ता देख हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा। जिसमें दिल्ली पुलिस ने कहा ‘राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है। वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी। न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा मीडिया को वक्तव्य जारी करना विधि विरुद्ध है।

मुंबई पुलिस को रात में ट्विटर पर मिली बमबारी की धमकी, सुबह होते ही…

0

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र  बम धमाकों और आतंकी हमलों को लेकर फर्जी फोन आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार रात एक बार फिर मुंबई पुलिस को एक शख्स ने ट्विटर पर मैसेज कर बमबारी की धमकी दी। हालांकि, पुलिस ने पूरी सतर्कता बरतते हुए मैसेज करने वाले को ट्रेस कर लिया और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया गया है कि शख्स ने 22 मई को रात 11 बजे के करीब मुंबई पुलिस को ट्विटर पर मैसेज में लिखा कि मैं जल्द ही मुंबई में धमाके करुंगा। पुलिस ने यह मैसेज मिलते ही भेजने वाले के खाते की जांच शुरू कर दी और सुबह ही पहचान के बाद उसे धर दबोचा। फिलहाल उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आज से बैंकों में बदले जाएंगे दो हजार के नोट, ये है पैसे बदलने के नियम

0

RBI के निर्देश के बाद बैंक आज मंगलवार 23 मई से दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। आरबीआई द्वारा शुक्रवार रात 2000 रुपये के नोट को पूरी तरह वापस लेने के फैसले के बाद, शनिवार से ही बैंकों में दो हजार रुपये के नोट अपने खाते में जमा कराने वालों की भीड़ शुरू हो गई थी। 30 सितंबर 2023 के बाद दो हजार के नोटों का भविष्य क्या होगा, उन्हें प्रचलन में रखा जाएगा या नहीं इसका अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी।

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसने ‘क्लीन नोट पालिसी’ के तहत दो हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने का फैसला किया है। हालांकि इनकी वैधता बनी रहेगी यानी कोई भी इसके लेनदेन से इन्कार नहीं कर सकेगा। बैंक ग्राहक अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोटों की कितनी भी राशि जमा करा सकते हैं, लेकिन अगर खाता नहीं है तो एक बार में सिर्फ बीस हजार रुपये मूल्य के दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे।

दो हजार रुपए के नोटों को बदलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। आम जनता को काउंटर पर 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी। एक व्यक्ति एक बार में केवल 20 हजार तक के नोट ही बदल सकते हैं। नोट बदलने के लिए आप अपने बैंक या किसी अन्य ब्रांच में जाकर दो हजार के 10 नोट यानी 20 हजार तक के नोट आसानी से बदल सकते हैं, इसके लिए आपको किसी फॉर्म को भरने या अपनी आईडी दिखने की जरूरत नहीं है।

रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश के मुताबिक आम बैंक कस्टमर एक बार मे 2000 के 10 नोट यानी 20 हजार रुपये ही बैंक से बदल सकेंगे। ये नोट बिजनेस करेस्पांडेंट के माध्यम से भी बदले जा सकते हैं। जिसकी सीमा 4 हजार रुपए तक ही बदल सकते हैं। हालांकि अगर आप अपने अकाउंट में जमा करने को लेकर कोई लिमिट नहीं है।

किसी प्रचलित मुद्रा को प्रचलन से बाहर करने का फैसला केंद्र सरकार ही करती है। हां, बाजार से कितनी राशि वापस बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटती है, इसको देखते हुए आरबीआइ आम जनता को और ज्यादा वक्त दे सकता है। यानी नोट खाता में जमा कराने या उसके बदले दूसरे नोट बैंक शाखा से लेने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। जहां तक 30 सितंबर के बाद की स्थिति का सवाल है तो इस बारे में समय आने पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

ट्रक में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी

0

गांधी इन दिनों अलग तेवर में नजर आ रहे हैं। कभी राहुल दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखते हैं तो कभी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलते दिखे। राहुल गांधी की ये VIDEO सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे। वहीं, अब राहुल गांधी का एक और VIDEO वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रक की सवारी करते दिख रहे हैं।

राहुल दिल्ली से ट्रक पर सवार हुए और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी का ट्रक की सवारी वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। राहुल ने कहा कि कांगेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है।

सुप्रिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों से,खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: सेना का ट्रक हादसे का शिकार, एक की मौत, एक घायल

0

टिहरी: हादसों को सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन हादसों की खबरें राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सामने आ ही जाती हैं। इन हादसों में जहां लोगों की जानें चली जाती हैं। वहीं, कई लोग जीवनभर के लिए अपंग हो जाते हैं।

आज एक और हादसा हो गया। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास एक आर्मी का ट्रक सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।