Home Blog Page 528

गर्ल्स हॉस्टल में आग, 20 छात्राओं की मौत

0

गुयाना के एक  एक स्कूल के गर्ल्स होस्टल में रविवार देर रात आग लगने से 20 छात्राओं की मौत हो गई। मौत का ये आंकड़ा बढ़ने का अनुमान है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने का भी समाचार है। आग लगने के कारणों का पता नहीें चल पाया है। घटना साउथ अमेरिकी देश गुयाना की है। एएफपी के अनुसार महिदा सेकेंडरी स्कूल के हॉस्टल में रविवार देर रात आग लग गई, जिसमें कई छात्राएं जिंदा जल गई।

हादसे के वक्त छात्राएं सो रही थीं। घटना के दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया है कि कई छात्राएं अब भी अंदर फंसी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस आग बुझाने में प्रयासरत हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

घटना के संबंध में गुयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली ने भयानक और दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अपनी मृतकों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू आॅपरेशन में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोशिश कर रहे हैं कि हॉस्टल में फंसे सभी लोगों को जल्दी ही बचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में भी जॉर्ज टाउन शहर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में आग से एक स्कूल पूरी तरह जलकर तबाह हो गया था। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 24 घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया था। अधिकारियों के अनुसार आग किसी व्यक्ति ने जानबूझकर लगाई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका था।

SSB में निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

0

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, ट्रेड्समैन, कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, ASI और सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 जून 2023 है। ये भर्ती अभियान कुल 1638 पदों के लिए चलाया जा रहा है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • हेड कॉन्स्टेबल (HC): मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास।
  • कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास।
  • एएसआई (ASI) (पैरा मेड): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में डिग्री होनी चाहिए।
  • ASI (स्टेनो): 12वीं पास होना जरूरी है।
  • असिस्टेंट कमांडेंट (AC) (पशु चिकित्सा): पशु चिकित्सा विज्ञान में बैचलर डिग्री।
  • SI (टेक): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा पास।

एज लिमिट

  • हेड कॉन्स्टेबल (HC), कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और एएसआई (स्टेनो) : 18 से 25 वर्ष।
  • असिस्टेंट कमांडेंट : 23 से 25 साल।
  • सब इंस्पेक्टर (टेक) : 21 से 30 साल।
  • ASI (पैरामेडिकल स्टाफ) : 20 से 30 साल।
  • ASI (स्टेनो) : 18 से 25 साल।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • रिटर्न  एग्जाम।
  • फिजिकल टेस्ट।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
  • मेडिकल टेस्ट।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देना होगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।

इस तरह करें अप्लाई

  • एसएसबी (SSB) की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएसबी (SSB) भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन को सबमिट करें। एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

कांग्रेस ने किया कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण, गंगाजल और गौ-मूत्र छिड़का, हनुमान चालीसा पढ़ी

0

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया। पार्टी नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का और हवन-पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस का कहना था कि भाजपा ने विधानसभा को अपने भ्रष्टाचार से दूषित कर दिया था। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि विधानसभा को गोमूत्र से साफ करने का समय आ गया है।

चुनाव से पहले कांग्रेस ने ‌BJP की डबल इंजन सरकार को ट्रबल-इंजन सरकार बताया था। 5 मई को कर्नाटक कांग्रेस ने ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ जारी किया था, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के घोटालों को बताया गया था। तब विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे। इसमें मुख्यमंत्री का रेट 2,500 करोड़ और एक मंत्री पद का रेट 500 करोड़ रुपए है।

2 मई को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें PFI और बजरंगदल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया था। इसके बाद बजरंग दल और भाजपा ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था।2 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के विजयनगर में कहा था- यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।

बृजभूषण ने किया था चैलेंज, पहलवानों का हो नार्को टेस्ट, बजरंग बोले, हम तैयार

0

भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की नार्को टेस्ट की चुनौती को रेसलर्स ने स्वीकार कर लिया है। सोमवार को बजरंग पूनिया ने कहा कि हम सभी किसी भी टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए। नार्को टेस्ट लाइव हो ताकि सवाल-जवाब पूरा देश सुनें।

बृजभूषण ने रविवार को कहा था कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफी टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। मगर मेरी शर्त है कि मेरे साथ ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी यही टेस्ट होना चाहिए। वह मीडिया बुलाकर इसका ऐलान करें।

6c8fa09f 909d 4168 9f60 8884fd8b96371684680405726 1684735052

थोड़ी देर बाद ही रेसलर्स इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस भी करेंगे। वहीं, कल यानी 23 मई को इंडिया गेट पर पहलवान कैंडल मार्च निकालेंगे। बता दें कि रेसलर्स पिछले 30 दिनों से जंतर-मंतर पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

RBI गवर्नर ने 2000 के नोट लेकर दी ये नई जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

0

2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से देश के सभी बैंकों में शुरू हो जाएगी। ऐलान के तीन दिन बाद RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि लोग नोट बदलने के लिए बैंकों में भीड़ ना लगाएं। हमने 4 महीने का समय दिया है। आप आराम से नोट बदलिए, लेकिन समय सीमा को गंभीरता से लीजिए।

RBI गवर्नर ने कहा कि 30 सिंतबर की डेडलाइन के बाद भी 2000 के नोट लीगल टेंडर रहेंगे यानी वैध रहेंगे।’ RBI ने 19 मई को 2000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया। RBI ने 30 सितंबर तक ऐसे नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है। RBI ने सोमवार को एक ओर गाइडलाइन जारी की। इसमें बैंकों से कहा गया है कि गर्मी को देखते हुए वो लोगों के लिए छायादार जगहों और पानी का इंतजाम करें। कितने नोट बदले गए और कितने जमा किए गए इसका रोजाना हिसाब रखें।

दूर करेंगे हर परेशानी 
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘जो भी परेशानी आएगी, उसे हम दूर करेंगे। हम भी बैंकों के जरिए इस प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। चिंता वाली कोई बात नहीं है। करेंसी मैनेजमेंट ऑपरेशन के तहत ही हमने 2000 के नोट सर्कुलेशन हटाने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पहले भी दुकान में लोग 2000 के नोट नहीं लेते थे। हमारे ऐलान के बाद यह शायद और बढ़ गया है। हमने कहा था कि ये लीगल टेंडर बना रहेगा। आप 2000 के नोटों से खरीदारी कर सकते हैं। 30 सितंबर तक ज्यादातर नोट हमारे पास आ जाएंगे और फिर हम फैसला करेंगे।’

IDकी जरूरत नहीं
SBI 2000 का नोट बदलने के लिए गाइडलाइन जारी की थी। भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा था कि नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है। कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। एक बार में 10 नोट बदले जा सकेंगे। SBI ने नोटिफिकेशन इसलिए जारी किया गया, क्योंकि सोशल मीडिया पर नोट बदलने को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी जा रही थीं। कहा जा रहा था कि नोट बदलने के लिए आधार जैसी कोई आईडी जरूरी होगी और फॉर्म भी भरना होगा।

जरूरी बातें…

आप अपनी पास की किसी भी बैंक की शाखा में जाकर ये नोट बदल सकते हैं। हां, आप किसी भी बैंक के ब्रांच में जाकर नोट बदल सकते हैं। उस बैंक में आपका अकाउंट हो ऐसा जरूरी नहीं है। आप सीधे काउंटर पर जाकर नोट बदल सकते हैं। वहीं अगर आपका उस बैंक में अकाउंट है तो आप ये रुपए अपने अकाउंट में जमा भी करा सकते हैं।

एक बार में 20,000 की सीमा तक 2000 के नोट बदलवा यानी दूसरे डिनॉमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं। वहीं अगर आपका अकाउंट है तो आप कितने भी 2000 के नोट अकाउंट में जमा कर सकते हैं।

नोट बदलने के लिए आपको कोई भी चार्ज (शुल्क) नहीं देना होगा। ये एकदम फ्री है। अगर कोई कर्मचारी आपसे इसके लिए पैसे मांगता है तो आप बैंक अधिकारी या बैंकिंग लोकपाल में इसकी शिकायत कर सकते हैं।

लेन-देन के लिए 2000 के नोटों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं और उन्हें पेमेंट के रूप में रिसीव भी कर सकते हैं। हालांकि RBI ने 30 सितंबर 2023 को या उससे पहले इन बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सलाह दी है।

यह फैसला सभी के लिए लागू है। हर व्यक्ति को जिसके पास 2000 के नोट हैं, उसे उन्हें 30 सितंबर तक बैंक की किसी भी ब्रांच में डिपॉजिट करने या दूसरे नोटों से एक्सचेंज कराने होंगे।

ब्रेकिंग : समीर वानखेड़े और पत्नी को मिल रही धमकियां, पुलिस से सुरक्षा की गुहार

0

मुंबई : NCB के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और उनकी पत्नी को धमकियां मिलने की खबर सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद समीर ने दी। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरी पत्नी को कोई डराने की कोशिश में है और गंदे मैसेज कर रहा है।

समीप बानखेड़े ने कहा कि मुझे और मेरी पत्नी क्रांति रेडकर को पिछले 4 दिनों से धमकी मिल रही है। सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। मैं इसके बारे में आज मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखूंगा और विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।

बड़ा हादसा : नदी में नाव पलटी, 20 से 25 लोगों के लापता होने की आशंका

0

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है, यहां गंगा नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के अनुसार, घटना बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट की है, परिवार के लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

परिवाल के सभी लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय मदद के लिए पहुंचे। आधा दर्जन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। 20 से 25 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही थी। मौके पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज से G-20 की बैठक

0

श्रीनगर: पुख़्ता सुरक्षा के बीच कश्मीर में जी 20 टूरिज्म ग्रुप की बैठक आज से शुरू हो रही है. भारत ने बैठक से पहले अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि यहां आकर लोग देखेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है. बता दें कि आतंकी साजिश के अलर्ट के बाद सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. श्रीनगर में हो रही बैठक में 60 से ज़्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं. G-20 की टूरिज़्म डेलिगेट्स वर्किंग ग्रुप की बैठक में पूरे क्षेत्र के सतत विकास को लेकर विस्तार से चर्चा होगी.

श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों और शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर या SKICC की ओर जाने वाली सड़कों को शानदार रूप दिया गया है, जहां G-20 बैठक होनी है. G-20 के चीफ कॉर्डिनेटर हर्षवर्धन शिंगा ने कहा कि भारत अपनी जी20 अध्यक्षता के आधे रास्ते पर है. अब तक देश भर में 118 बैठकें हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि पर्यटन पर पहले की दो बैठकों की तुलना में श्रीनगर बैठक में सबसे अधिक प्रतिभागी आए हैं.

बैठक में G-20 के सदस्य देशों के लगभग 60 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर कार्यक्रम के लिए सबसे अधिक प्रतिनिधि सिंगापुर से आ रहे हैं. विशेष आमंत्रित अतिथि देशों के प्रतिनिधि भी बैठक में भाग ले रहे हैं. चीन ने कश्मीर में G-20 बैठक आयोजित करने का विरोध किया है, जबकि सऊदी अरब ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण नहीं कराया है. ऐसा लगता है कि तुर्की ने श्रीनगर बैठक से दूर रहने का फैसला किया है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को कहा, “चीन विवादित क्षेत्रों में किसी भी रूप में जी20 बैठक आयोजित करने का दृढ़ता से विरोध करता है और ऐसी बैठकों में शामिल नहीं होगा. भारत ने यह कहते हुए आपत्ति का पलटवार किया कि वो अपने क्षेत्र में बैठकें करने के लिए स्वतंत्र है. इसने कहा कि चीन के साथ सामान्य संबंधों के लिए उसकी सीमा पर अमन-चैन जरूरी है. श्रीनगर में जी20 कार्यक्रम में चीन की ओर से इस तरह का यह पहला कड़ा बयान था.

बैठक से पहले श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मरीन कमांडो और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डों को जमीन से हवा में सुरक्षा कवर के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है. ड्रोन रोधी इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं.

सेना, BSF, CRPF, BSF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के हजारों जवान इन खबरों के बीच सुरक्षा ग्रिड का हिस्सा हैं कि आतंकवादी कश्मीर में जी20 कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश कर सकते हैं. पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और श्रीनगर के बुलेवार्ड रोड पर किसी भी ट्रैफिक को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. G-20 प्रतिनिधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मार्ग पर यातायात की आवाजाही पर भी प्रतिबंध है. लाल चौक क्षेत्र के दुकानदारों को विशेष पास जारी किए गए हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी दुकानें खोल सकें.

हल्द्वानी में 3 पत्रकार गिरफ्तार, सरकारी कर्मचारी से मांग रहे थे रंगदारी

0

नैनीताल: हल्द्वानी में एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे आपका आपका माथा ठनक जाएगा। ऐसा सनसनीखेज मामला, जिसने सूचना विभाग की भी पोल खोल कर रख दी। पुलिस ने फर्जी पत्रकारों के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्टिंग कर उनसे वसूली करते थे।

पुलिस के अनुसार पत्रकारों का ये गिरोह फर्जी विजिलेंस अधिकारी के तौर पर सरकारी अधिकारी से ब्लैकमेलिंग के जरिए रंगदारी वसूली करते थे। पहले भी जेल जा चुके हैं। मामले का खुलासा एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने किया। उन्होंने बताया मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग कार्यालय कालाढूंगी रोड में प्रधान सहायक के पद में तैनात उमेश चन्द्र कोठारी से चार लोगों ने विजिलेंस का अधिकारी बनकर एक लाख रुपये ठग लिए।

आरोपियों ने प्रधान सहायक को कुछ वीडियो भी दिखाए। पैसा नहीं देने पर ट्रैप करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। प्रधान सहायक की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत महिला सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रधान सहायक उमेश चंद्र कोठारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक महिला सहित चार लोग उनके दफ्तर पहुंचे। आरोपियों ने अपने आप को विजिलेंस अधिकारी बताया।

एक आरोपी ने अपने मोबाइल में उसके कुछ टेप किए हुए आधे-अधूरे वीडियो दिखाए। विजिलेंस कार्ड दिखाते हुए धमकाया। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये देने पर वह मामला रफा-दफा कर देंगे। ऐसा नहीं करने पर वह उसे फंसा देंगे। साथ ही वीडियो भी वायरल कर देंगे। उनका कहना है कि वह आरोपियों की धमकियों से डर गए। एक आरोपी के साथ बाइक में जाकर अपने बैंक से 70 हजार रुपये निकाले।

एक दोस्त से 30 हजार रुपये उधार लिए और आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दे दी। कहना है कि डर के चलते वह पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पाए।बताया कि आरोपी यूएस नगर नंबर की सफेद कार से आए थे। उमेश चन्द्र कोठारी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी। जिसमें 3 पुरूष और 1 महिला अज्ञात को आरोपी बनाया गया गया। उसमें कहा गया था कि 18 मई को को सिंचाई विभाग के कार्यालय कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में आकर स्वयं को विजिलेंस टीम बताकर आधी अधूरी वीडियो दिखाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर न0 259/23 धारा-388/419/420- भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

एसएस पंकज भट्ट नैनीताल द्वारा फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूल करने वाले गिरोह के ‘खुलासे हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डॉ. जगदीश चन्द्र एसपी काईमाट्रैफिक नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में हरेन्द्र सिंह चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की गयी।

टीम ने सीसीटीवी का अवलोकन करते हुए आस पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। पुलिस टीम ने 20 मई को बादी से फर्जी विजिलेंस टीम बनकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए उक्त गिरोह में शामिल 3 अभियुक्तांे को मनिहार गोठ टनकपुर जिला चम्पावत से रंगदारी में वसूली गयी धनराशि और घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता कार्यालय कालाढूंगी रोड में तीन पुरुष व एक महिला विजिलेन्स अधिकारी बनकर पहुंचे जहा पर उन्होने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया तथा कुछ आधी अधूरी वीडियो दिखाकर उमेश चन्द्र कोठारी सिचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता कार्यालय के प्रधान सहायक को डरा धमकाकर अपने झांसे में ले लिया और उस पर दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल कर ली उक्त दुस्साहसिक वारदात के खुलासे हेतु पुलिस द्वारा जाँच की गयी तो घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके-06 बीए 4534 रंग सफेद वेगनआर प्रकाश में आयी व सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्धों में से एक संदिग्ध भूपेन्द्र सिंह पन्नू जो पत्रकारिता करता है के रूप में की गयी। इसके उपरान्त पुलिस द्वाराअभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पन्नू के सम्भावित ठिकानों में दबिश दी गयी। अभियुक्त गणो को भूपेन्द्र सिंह के ससुराल मनीहार गोठ चम्पावत से उपरोक्त तीनो अभियुक्तो को रंगदारी में वसूली गयी धनराशि सहित गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तो की गिरफ्तारी व पुलिस जांच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पन्नू समाचार नेशन में उत्तराखण्ड (स्टेट) ब्यूरो चीफ पद पर नियुक्त है और उधम सिंह नगर व देहरादून में सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है। अभियुक्त सौरभ गाबा समाचार नेशन में एसआइटी हेड पद पर नियुक्त है और उधम सिंह नगर से सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है। अभियुक्त सुन्दर उक्त दोनांे पत्रकारों का घनिष्ठ मित्र है बौर गूलरभोज में खेती बाड़ी का काम करता है। वो इनके साथ वाहन चालक बनकर आया था।

अभियुक्त भूपेन्द्र व सौरभ गाबा पत्रकार होने के कारण विभागों का कार्यप्रणाली से परिचित होते है। इसी कारण इनके द्वारा अपने एक महिला मित्र साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा व सुन्दर के साथ मिलकर योजना बनायी और योजना के तहत सिचाई विभाग के सहायक प्रधान उमेश चन्द्र कोठारी को योजना बद्ध तरीके से पैसो का लालच देते हुए पैसो की मांग करने वाली आधी अधूरी वीडियो तैयार की गयी।

इसके उपरान्त साक्षी व सुन्दर विजिलेन्स अधिकारी बनकर कार्यालय में आये व भूपेन्द्र व सौरभ गाबा द्वारा स्वयं को पत्रकार बताया गया। वीडियो दिखाकर बादी से रंगदारी की माँग की गयी य वादी को डरा धमकाकर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल की गयी। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्ता साक्षी सक्सेना फरार चल रही है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया जा रहा है। अभियुक्त गणो द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को पूर्व में भी किया जाना प्रकाश में आया है।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पन्नू के विरूद्ध थाना बाजपुर में एफआईआर न. 247/2021 धारा 406 भादवि पंजीकृत है (वादी की कार को अपने कब्जे में रखकर अमानत में खयानत करना। अभियुक्त सौरभ गांवा थाना करीम नगर हैदराबाद से भी वर्ष 2019 में चिकित्सक का स्टिंग कर 1 लाख की रंगदारी मांगने के संबंध में जेल जा चुका है।

अभियुक्तो का नाम पता

1- भूपेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी निकट विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बाजपुर उम्र 37 वर्ष
2- सुन्दर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी कॉलोनी न० 2 गूलरभोज उ0सिनगर उम्र 35 वर्ष 3- सौरभ गांवा पुत्र किशन लाल गांवा निवासी गली न० 3 शान्ति बिहार रूद्रपुर उ0सि नगर उम्र 21।

बरामदगी
1-अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह के कब्जे से उसके साक्षी सक्सेना के हिस्से में आये 50,000 रुपये में से 45000/ रुपये भूपेन्द्र सिंह का समाचार नेशन इलैक्ट्रानिक मीडिया का आई कार्ड।
2-अभियुक्त सौरभ गावा से उसके हिस्से में आये 25,000/- रुपये में से 23000/- व सौरभ गाबा का समाचार नेशन इलेक्ट्रानिक मीडिया का आई कार्ड।
3-अभियुक्त सुन्दर सिंह से उसके हिस्से में आये 25,000-रुपये में से 22000/व घटना में प्रयुक्त कार यूके-06 बीए 4534 रंग सफेद बेगनआर, कुल बरामदगी एक लाख रुपये में से 90,000/रुपये।

ठग ने 3 BJP विधायकों को मंत्री बनाने के नाम पर ठगा, ऐसे लगाता था चूना

0

महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद का झांसा देकर तीन BJP विधायकों के साथ ठगी करने के आरोप में गुजरात निवासी शख्स को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कई राज्यों के 28 विधायकों के संपर्क में था. उन्होंने कहा कि उसे दिल्ली पुलिस ने पिछले साल इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था.

गुजरात के अहमदाबाद जिले  के मोरबी निवासी आरोपी नीरज सिंह राठौड़ को नागपुर लाए जाने से पहले मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया था. पिछले तीन महीनों में, पुलिस अधिकारी ने कहा, नीरज महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली के 28 विधायकों के संपर्क में था. उसने उन्हें पैसे के बदले मंत्री पद की पेशकश की और उनमें से तीन को ठगने में कामयाब रहा.

अधिकारी ने बताया कि नीरज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का पर्सनल असिस्टेंट बनकर विधायकों को कॉल करता था. बातचीत के दौरान वो विधायकों को ये झांसा देता था कि नेता भी उनसे भी बात करेंगे और फिर दूसरी आवाज में वो ही उनसे बात करता था. अधिकारी ने कहा कि नीरज ने केंद्र की प्रमुख आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी भूमिका की पेशकश कर दिल्ली के एक BJP विधायक को धोखा दिया. उन्होंने कहा कि विधायक की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था और इस साल जनवरी में जमानत पर रिहा किया गया था.

राठौड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 (व्यक्ति द्वारा धोखा), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना), और 511 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास के साथ दंडनीय अपराध करने का प्रयास करने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक अन्य अधिकारी ने पहले कहा था कि उन पर धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं, प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि राठौड़ के घर के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान के मालिक ने ऑनलाइन पैसे प्राप्त किए.