Home Blog Page 524

पीएम मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया, सर्वधर्म प्रार्थना हुई

0

देश को नया संसद भवन मिल चुका है। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति भी खूब हुई। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।

नए संसद भवन में एक भव्य संविधान हॉल बनाया गया है, जिसमें भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही नए संसद भवन में सांसदों के लिए लाउंज, विभिन्न कमेटियों के लिए कमरे, डाइनिंग एरिया और पर्याप्त पार्किंग की जगह की व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन का निर्माण क्षेत्रफल 64,500 वर्ग मीटर है। इसके तीन गेट हैं, जिन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार के नाम से जाना जाएगा। वीआई, सांसदों और विजिटर्स के प्रवेश की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। अलग-अलग धर्म के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना की। नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। अलग-अलग धर्म के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना की।

उससे पहले पीएम मोदी ने सेंगोल के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया। अधीनम मठ के पुजारियों ने संसद के नए भवन में पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा। इसके बाद पीएम मोदी ने इसे लोकसभा में स्थापित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड: नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने उठाए ये मुद्दे

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राज्य से संबधित विभिन्न विषयों को रखा।

ग्रीन बोनस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र में वनों, बुग्यालों, ग्लेशियरों का संरक्षण करके हम सम्पूर्ण राष्ट्र को महत्वपूर्ण पर्यावरणीय सेवायें उपलब्ध करा रहे हैं। आईआईएफएम, भोपाल के एक अध्ययन के अनुसार उत्तराखण्ड के वनों से प्राप्त होने वाली इन सेवाओं का न्यूनतम मौद्रिक मूल्य 95,000 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष है। भविष्य में राज्यों के मध्य संसाधनों के आवंटन में इन वन एवं पारिस्थितिकी सेवाओं के मानक को बढ़ाने का उन्होंने अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक यह प्रणाली अस्तित्व में नही आती तब तक उत्तराखण्ड राज्य को ग्रीन बोनस प्रदान किया जाये।

भ्रमणशील जनसंख्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्यतः विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं में स्थिर जनसंख्या के मानक का उपयोग किया जाता है। महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों विशेष तौर पर चार धाम तथा कांवड़ यात्रा मे उत्तराखण्ड में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों का वर्ष भर आवागमन होता है, जो राज्य की जनसंख्या का पांच से छह गुना है। तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को समस्त आधारभूत सुविधायें जैसे- पार्किंग, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, आवास, परिवहन, जन सुरक्षा इत्यादि राज्य के सीमित संसाधनों से ही करनी होती है। उन्होंने वित्तीय संसाधनों के आवंटन एवं नीति निर्माण में इस महत्वपूर्ण तथ्य को सम्मिलित किये जाने का अनुरोध किया।

 

बाह्य सहायतित परियोजनायें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की लगभग 19,000 करोड़ रूपये की 11 वाह्य सहायतित परियोजनायें पाइप लाइन में हैं। इन परियोजना प्रस्तावों पर नीति आयोग,डी.ई.ए, सम्बन्धित केन्द्रीय मंत्रालयों से संस्तुति तथा फण्डिंग ऐजेन्सियों से सैद्धान्तिक सहमति प्राप्त हो चुकी है। राज्य के वित्तीय संसाधन बहुत सीमित हैं जिस कारण ई.ए.पी तथा सी.एस.एस पर ही हमारी निर्भरता है। वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश हेतु इसमें ceiling लगायी गयी है। इन परियोजनाओं पर कटौती किये जाने से राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के सृजन तथा आजीविका के अवसर बाधित हो जायेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री जी से इसका समुचित समाधान करवाने का अनुरोध किया।

 

ऊर्जा

मुख्यमंत्री ने राज्य में 25 मेगावाट से कम लघु एवं सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाओं की ही उत्पादन क्षमता लगभग 3500 मेगावाट है। इसमें से मात्र 200 मेगावाट का ही दोहन हो रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि 25 मेगावाट से कम क्षमता की परियोजनाओं के अनुमोदन तथा क्रियान्वयन का अधिकार राज्य सरकार को प्रदान किया जाए। इस निर्णय से लगभग 3000 मेगावाट तक विद्युत क्षमता का उपयोग शीघ्र करके विकसित भारत@2047 के विजन के अन्तर्गत स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन करते हुए नेट जीरो के लक्ष्यों को हासिल करने में भी सहयोग दे पायेंगे।

 

नदी जोड़ो परियोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा कुछ हिमनद नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। ऐसी अति महत्वपूर्ण ‘‘नदी-जोड़ो परियोजना’’ के क्रियान्वयन हेतु अत्यधिक धनराशि की आवश्यकता है, इसके लिये मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से विशेष वित्तीय सहायता एवं तकनीकी सहयोग का अनुरोध किया।

 

केन्द्र पोषित योजनाओं में लचीलापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र पोषित अधिकांश योजनाएं वन साइज फिट ऑल के अधार पर बनती हैं। जो राज्यों की अपनी विशिष्ट परिस्थितियां एवं आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होती है, परन्तु राष्ट्रीय कृषि विकास योजना जैसी योजनायें भी हैं जिसकी गाइडलाईन में पर्याप्त लचीलापन है। इसके कारण राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार कार्य करने की स्वायत्ता रहती है। स्वायत्ता की यही प्रक्रिया अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के लिये भी अपनायी जानी चाहिये ताकि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य केन्द्र पोषित योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

 

औद्योगिक प्रोत्साहन नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लागू औद्योगिक प्रोत्साहन नीति वर्ष 2017 के अन्तर्गत प्राप्त प्रोत्साहन वर्ष 2022 में समाप्त हो चुके हैं, जबकि जम्मू कश्मीर तथा पूर्वोत्तर राज्यों हेतु इसी प्रकार की अन्य औद्योगिक नीति वर्तमान में भी चल रही है। पर्वतीय राज्य होने के कारण हमारी समस्यायें भी उन्हीं राज्यों की तरह ही हैं। उन्होंने औद्योगिक प्रोत्साहन नीति को उत्तराखण्ड राज्य में भी आगामी 05 वर्षो के लिये विस्तारित करने का अनुरोध किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कड़ी में उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य- सशक्त उत्तराखण्ड@25 की अवधारणा के आधार पर तेज गति से कार्य प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नीति आयोग, भारत सरकार की तर्ज पर *राज्य में स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) का गठन किया है। गुजरात के जी.आई.डी.बी की तर्ज पर अवस्थापना सुविधाओं के सृजन हेतु उत्तराखण्ड निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड का गठन किया गया है, ताकि घरेलू एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित किया जा सके।

जल संरक्षण को बढ़ावा देने, बाढ़ नियन्त्रण में सहायक और सभी विकास कार्यो में इकोनॉमी तथा इकोलॉजी का सन्तुलन सुनिश्चित करने के लिये ‘स्प्रिंग एंड रिवर रिजूवनेशन अथॉरिटी बनायी जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा जल आधारित रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। नगरीय मल्टी मॉडल परिवहन सुविधा के लिये यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटयन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यू.एम.टी.ए) का गठन किया गया है।*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम गतिशक्ति में गुजरात के बाद उत्तराखण्ड दूसरा राज्य है, जिसके द्वारा अधिकतम कार्य पूर्ण किया गया है। प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन में बद्री-केदार धाम के पुननिर्माण का संकल्प शीघ्र साकार होने जा रहा है। इसके लिये राज्य की ओर से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमांऊ क्षेत्र में स्कन्द पुराण में उल्लिखित प्रमुख पौराणिक मंदिर तथा गुरूद्वारा को एक सर्किट के रूप में जोड़ने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन प्रारम्भ की गयी है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर लगभग 50,000 परिवारों को प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान है। प्रथम चरण में 16 मंदिरों का अवस्थापना विकास किया जा रहा है। पहली बार जागेश्वर मंदिर पर आधारित गणतंत्र दिवस की झांकी को पहला स्थान मिला।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में ‘‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’’ की अवधारणा के अन्तर्गत आई.टी का अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है। अपणि सरकार पोर्टल पर लगभग 70 प्रतिशत सेवायें ऑनलाईन उपलब्ध है।

‘अपणों स्कूल अपणों प्रमाण’ के अन्तर्गत विद्यालय में ही छात्र-छात्राओं को सभी प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे हैं। रोजगार के सृजन की दृष्टि से 18000 पॉली हाउस एक साथ स्वीकृत किये गये जबकि विगत वर्षों में लगभग 500 पॉली हाउस प्रतिवर्ष स्वीकृत होते थे।

आगामी दो वर्षो में प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से लगभग एक लाख से अधिक रोजगार का सृजन होगा। पर्यटन नीति 2023 के अन्तर्गत लगभग 40 हजार करोड़ रूपये का निवेश सम्भावित है, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होगा। विदेशों में रोजगार के आकर्षक अवसर उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना लायी गयी है। पर्यटक स्थलों पर सुगमतापूर्वक आवागमन के लिये 58 हैलीपोर्ट तथा हैलीपैड निर्मित किये गये हैं एवं 29 हैलीपोर्ट तथा हैलीपैड निर्माणाधीन है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के ड्रोन के निर्माण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यकीय सेवाओं, विकास कार्यो की निगरानी के लिये

‘ड्रोन यूसेज एंड प्रमोशन पॉलिसी’लायी जा रही है। सात जनपदों के 250 कृषकों को वर्तमान में ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य में महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिये 2025 तक 1.25 लाख लखपति दीदी का लक्ष्य रखा गया है एवं 33,158 परिवारों को लखपति दीदी के रूप में तैयार किया गया है।

पहलवानों के समर्थन में बाबा रामदेव, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

0

सलमान ने लिया शाहरुख खान का नाम और बोले : मेरी शादी के दिन लद गए

0

सलमान खान अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। चाहे फिर वह उनकी फिल्में हो या फिर उनकी निजी जिंदगी। सलमान कीशादी का जिक्र हमेशा किया जाता है। 57 साल की उम्र में भी सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। अब तक सुपरस्टार ने वैसे तो कई बार प्यार किया है, लेकिन उनका इश्क कभी सफल नहीं रहा। ऐसे में अक्सर सलमान से उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता है। हालांकि, हाल ही में सलमान को सामने से शादी का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी जैसी अभिनेत्रियों संग इश्क फरमाने वाले सलमान खान से जब अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान शादी को लेकर सवाल किया गया, तो अभिनेता ने अपनी उम्र का हवाला देकर इसे टाल दिया। एक पत्रकार ने सलमान को बताया कि वह हॉलीवुड से इतनी दूर यह बताने आई हैं कि जैसे ही उन्होंने उन्हें देखा, उन्हें उनसे प्यार हो गया। फिर सलमान ने जानबूझकर उनका ध्यान हटाने की कोशिश की और उनसे पूछा, ‘तुम शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हो। है न?’

सलमान की ध्यान भटकाने की यह कोशिश असफल रही और उस पत्रकार ने अभिनेता से जोर देकर कहा कि वह केवल उनके बारे में बात कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने सलमान से पूछा कि ‘मुझसे शादी करोगे?’ इस पर सलमान ने जवाब दिया, ‘मेरी शादी के दिन लद गए।’ जब उस पत्रकार ने शादी का यह प्रस्ताव रिजेक्ट करने के कारण के बारे में पूछा तो सलमान ने कहा कि, ‘उसे उनसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था।’ इसी इवेंट के दौरान, उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से पूछा गया कि सलमान ने क्या पहना है। शुरुआत में वह इस सवाल का जवाब देने में झिझकती नजर आईं। लेकिन, फिर उन्होंने चेहरे पर मुस्कान के साथ जवाब दिया, ‘सलमान जो कुछ भी पहनते हैं, उसमें हमेशा अच्छे लगते हैं।

उत्तराखंड : अगले कुछ घंटे ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी

0

देहरादून: मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी तेज बारिश, आंधी-तूफान और कभी ओले बरस रहे हैं। चारधाम समेत हेमकुंड साहिब और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के अनुसार अगले 18 घंटों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, गढ़वाल, हरद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी में छिटपुट स्थानों पर तेज आंधी/ओल/तेज बौछार/बिजली गिरने की संभावना है।

एनडीएमए की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए मोबाइल पर बाकायदा मैसेज भेजे जा रहे हैं। चार धाम यात्रा मार्गों और संबंधित जिलों में जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण

0

बेंगलुरु: कर्नाटक में सरकार बनने के एक हफ्ते बाद आज 24 विधायकों मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं. कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी, जबकि 24 अन्य विधायकों को आज मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है. वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जो मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.

साथ ही केएन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस, पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, डॉ एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवरायस्वामी, मंकुल वैद्य और एम सी सुधाकर को शिवकुमार का करीबी माना जाता है.

सिद्धारमैया और शिवकुमार पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में थे और उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी नेतृत्व से कई दौर की चर्चा की. AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला सहित शीर्ष केंद्रीय नेताओं के साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार की घंटों लंबी बातचीत के बाद मंत्रियों के नाम तय किए गए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई. इसमें दक्षिणी राज्य में जाति और क्षेत्रीय समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश की गई है. कर्नाटक में मंत्रियों को अब तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है. हालांकि मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि मंत्रियों के विभागों की घोषणा शनिवार शाम तक की जा सकती है.

तीन महीने में गिर जाएगी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर

0

कांग्रेस के RSS और बजरंग दल पर बैन लगाने की बात पर BJP ने आज जमकर हमला बोला है। मंत्री प्रियांक खरगे के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर कांग्रेस ने ऐसा कुछ किया तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।

बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस ‘प्रतिशोध की राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब कभी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, उन्हें लोगों ने घर भेज दिया। पूर्व सीएम ने कहा, मैं कांग्रेस को फिर चुनौती देता हूं, वो ऐसा फिर करके देखें। BJP नेता अशोक ने कहा कि कांग्रेस का कभी संसद में बहुमत था और देश के 15-20 राज्यों में सरकारें थीं, लेकिन ऐसी बातों के कारण की कांग्रेस का बुरा हाल है। हिम्मत है तो RSS पर प्रतिबंध लगाओ, तुम्हारी सरकार तीन महीने भी नहीं चलेगी।
कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे की टिप्पणी पर कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर. अशोक ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि आपके पिता RSS पर प्रतिबंध लगाने में असमर्थ थे, दादी द्वारा नहीं किया गया। यहां तक कि आपके परदादा भी नहीं कर सके तो अब आप क्या कर सकते हैं?

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने गुरुवार को कहा था कि उनकी पार्टी कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में शांति के लिए हिंसा में लिप्त किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं करेंगे, वो चाहे आरएसएस या बजरंग दल या कोई अन्य सांप्रदायिक संगठन हो। प्रियांक ने कहा कि हम कानूनी और संवैधानिक रूप से उन संगठनों से निपटेंगे जो राज्य में हिंसा बढ़काने का बीज बोना चाहेंगे। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही थी।

मिड डे मील में मिला सांप, 100 से अधिक बच्चों ने खाया खाना

0

हार के अररिया जिले में बच्चों के मध्याह्न भोजन में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक बच्चे खाना खा चुके थे। मामला जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय का है।

मिड डे मील में सांप मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल में हंगामा मच गया। सैंकड़ों की संख्या में बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फोरबिशगंज में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि एनजीओ के द्वारा स्कूल के बच्चों को खाना परोसा गया था। घटनास्थल पर एसडीओ और डीएसपी आ चुके हैं। वहीं, लोगों की काफी भीड़ जुट गई है। बच्चों के खाने में स्कूल प्रबंधन पर घोर लापरवाही से परिजनों में आक्रोश है।

मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बहाया, चली गई नौकरी

0

छत्तीसगढ़ : कांकेर में मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बाद करने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल जलाशय में सेल्फी लेने के दौरान गिर गया था। इसके बाद उसे तलाश करने के लिए पंप लगाकर सारा पानी बहा दिया गया। प्रशासन ने पानी निकालने की अनुमति देने वाले जल संसाधन विभाग के एसडीओ को  भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फिलहाल यह कारस्तानी करने वाले फूड इंस्पेक्टर के शौक भी बहुत महंगे हैं। वह ‘थार’ और लाखों की बाइक से चलते हैं।

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास अपने दोस्तों के साथ पंखाजूर के परलकोट जलाशय के पास पार्टी मनाने के लिए गए थे। सेल्फी लेने के दौरान उनका महंगा फोन पानी में गिर गया था। फोन को निकालने के लिए चार दिनों तक अभियान चलाया गया। इसके लिए पहले गोताखोरों की मदद ली गई। जब बात नहीं बनी तो 30 एचपी का पंप लगाकर जलाशय से 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। आखिरकार इसके बाद गुरुवार को उनका मोबइल मिल सका। फूड इंस्पेक्टर साहब का मोबाइल तो मिल गया, लेकिन पानी की बर्बादी गले की फांस बन गई।

मामला सुर्खियों में आने के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघले पर भी तंज किया था। सियायत गर्माने के बाद कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने फूड इंस्पेक्टर को परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से 41104 क्यूबिक मीटर पानी व्यर्थ बहाने के लिए निलंबित किया है। वहीं जल संसाधन विभाग के एसडीओ को भी फूड इंस्पेक्टर को मौखिक अनुमति दिए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीओ से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। साथ ही एसडीओ पर कार्रवाई करने के लिए विभाग को भी पत्र लिखा गया है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही थी।

जलाशय के ओवर फ्लो टैंक में गिरे मोबाइल को पाने के लिए पानी निकलवाने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास अपने महंगे शौक के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले थार गाड़ी और लाखों की बाइक रखने के कारण चर्चा में रहे। अब इस मोबाइल को भी 96 हजार रुपये का बताया जा रहा है। फूड इंस्पेक्टर राजेश की नियुक्त 22 दिसंबर 2018 को हुई थी। उसके बाद अन्तागढ़, भानुप्रतापपुर , कोयलीबेड़ा और पखांजुर में पदस्थ रहे हैं। कोयलीबेड़ा में पदस्थ रहने के दौरान स्वयं के राशन कार्ड के चावल में गड़बड़ी के मामले निलंबित हो भी हो चुके हैं।

मामला सामने आने के बाद BJP नेताओं ने भी इस पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, दाऊ Bhupesh Baghel की तानाशाही में अधिकारी प्रदेश को पुश्तैनी जागीर समझ बैठे हैं। आज भीषण गर्मी में लोग टैंकरों के भरोसे हैं, पीने तक के पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं अधिकारी अपने मोबाईल के लिए लगभग 21 लाख लीटर पानी बहा रहे हैं इतने में डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी।

पूर्व मंत्री और BJP नेता राजेश मूणत ने कहा कि, पखांजुर में फूड इंस्पेक्टर ने अपना मोबाइल निकालने के लिए जलाशय को खाली कर दिया! यह सामान्य बात नहीं है! भूपेश सरकार आने के बाद हर जिले में, हर स्तर पर प्रशासनिक आतंकवाद चरम पर है! अधिकारी बेलगाम हैं, गली-गली में कांग्रेस सरकार बदनाम है!

हिजाब पहनी डॉक्टर से BJP नेता ने पूछा- आपने सफेद कोट क्यों नहीं पहना, मामला दर्ज

0

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफेद कोट नहीं पहनने को लेकर हिजाब पहनी एक महिला डॉक्टर से कथित तौर पर झगड़ा करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जिले के थिरुपोंडी के रहने वाले पार्टी पदाधिकारी भुवनेश्वर राम के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। यह घटना 24 मई की रात दक्षिणी जिले के थिरुपोंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर हुई।  वायरल वीडियो में महिला डॉक्टर से भाजपा पदाधिकारी पूछते दिख रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बचाव में आए पीएचसी के नर्सिंग स्टाफ ने राम का डॉक्टर से झगड़ा करने वाला वीडियो भी जारी किया। पुलिस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सुब्रमण्यम को इलाज के लिए पीएचसी ले गया था, लेकिन जब उसने नाइट ड्यूटी डॉक्टर को हिजाब पहने देखा, तो उसने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया।

भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (B) (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील शब्द बोलना), 353 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर शब्द बोलना) के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।