Home Blog Page 523

अध्यादेश पर कांग्रेस और AAP के बीच नहीं बनी बात?

0

केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इस बीच अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी समय मांगा, जिसको लेकर अब कांग्रेस आलाकमान दिल्ली और पंजाब के नेताओं संग बैठक कर रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अभी पंजाब और दिल्ली के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में दिल्ली के अधिकारियों के स्थानांतरण पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर आप द्वारा कांग्रेस का समर्थन मांगने के मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली और पंजाब के कांग्रेस नेताओं की बैठक में दिल्ली के नेताओं ने उनसे कहा कि दिल्ली में आप से कोई गठबंधन नहीं होना चाहिए। उन्होंने उनसे यह भी कहा कि दिल्ली के अधिकारियों के स्थानांतरण पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर पार्टी को अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े नहीं दिखना चाहिए। हालांकि, नेताओं ने अंतिम फैसला लेने का जिम्मा आलाकमान पर छोड़ दिया है।

बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली के साथ मनीष चतरथ, देवेंद्र यादव और हारून यूसुफ को बुलाया गया था।

भिंड में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

0

जखमौली गांव के नजदीक सिंध नदी के बीहड़ में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। भिंड में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जखमौली गांव के नजदीक सिंध नदी के बीहड़ में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

नेविगेशन सैटेलाइट NVS-1 का प्रक्षेपण सफल

0

अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार सुबह भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को प्रक्षेपित कर दिया। यह सैटेलाइट खासकर सशस्त्र बलों को मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है। भारत के अपने पोजिशनिंग सिस्टम ‘नाविक’ से लैस होकर जवान और सशक्त व घातक होंगे।

नाविक अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का जवाब है। नाविक का इस्तेमाल स्थलीय, हवाई और समुद्री परिवहन, लोकेशन-आधारित सेवाओं, निजी गतिशीलता, संसाधन निगरानी, सर्वेक्षण और भूगणित, वैज्ञानिक अनुसंधान, समय प्रसार और आपात स्थिति में किया जाएगा।

2232 किलो वजनी सैटेलाइट

  • श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से लॉन्च।
  • प्रक्षेपण के 20 मिनट बाद रॉकेट करीब 251 किमी की ऊंचाई पर भू-स्थिर स्थानांतरण कक्ष में उपग्रह को करेगा स्थापित ।
  • 1500 किमी क्षेत्र में तात्कालिक स्थिति तथा समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा।

इसरो ने भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ को प्रक्षेपित करने की तैयारी पूरी कर ली है। वैज्ञानिकों ने सोमवार को प्रक्षेपित किए जाने वाले सैटेलाइट के लिए 27.5 घंटे की उल्टी गिनती रविवार सुबह 7.12 बजे शुरू की थी। नाविक अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का जवाब है। नाविक (भारत का स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम) सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करेगा।

GPS की तरह ही काम करने वाला यह सैटेलाइट भारत और मुख्य भूमि के आसपास करीब 1,500 किमी के क्षेत्र में तात्कालिक स्थिति तथा समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। नाविक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सिग्नल 20 मीटर से बेहतर उपयोगकर्ता की स्थिति और 50 नैनोसेकंड से बेहतर समय सटीकता प्रदान कर सके।

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

0

विकासनगर: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला कम थमेगा, यह अपने आप में बहुत चिंता में डालने वाला सवाल है। हर दिन इस बात चिंता बनी रहती है कि कहीं कोई हादसा तो नहीं हो गया। ऐसा शायद ही कोई दिन गुजरता होगा, जिस दिन कोई एक्सीडेंट ना होता है। आह एक और हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

आज सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

मृतक
-पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू
-मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत

घायल महिला
सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष

मंत्री के ठिकानों पर छापा मारने आए IT अधिकारियों पर हमला

0

तमिलनाडु में डीएमके के दो पार्षद समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आयकर अधिकारियों को ड्यूटी करने से रोकने का आरोप लगा था। दरअसल, जब आईटी अधिकारियों ने मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने की कोशिश की, तो उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया और उन्हें छापेमारी करने से रोक दिया था।

डीएमके नेताओं द्वारा कथिक हमले के कारण आईटी अधिकारियों को गंभीर चोट भी आई थी। हमलावरों ने अधिकारियों की गाड़ी पर किसी चीज से हमला किया था, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे फूट गए थे और उन्हें गंभीर चोट लगी। अधिकारियों को इसके बाद एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।

करूर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान की गई, जिन्होंने हमला किया और आईटी अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका। उन्होंने कहा कि अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें डीएमके के दो पार्षद शामिल हैं। इन्हें रिमांड पर भी भेजा गया था। आगे की जांच जारी है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में समांथा की ‘शाकुंतलम’ का जलवा, जीते कई अवार्ड

0
  • T.S. Lama 

समांथा रुथ प्रभु पिछले महीने अपनी फिल्म ‘शाकुंतलम’ के लिए चर्चा में थीं। गुनाशेखर द्वारा निर्देशित यह फिल्म कालीदास की रचना अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित है। समंथा की यह पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी थी, लेकिन फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की सराहना मिल रही है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म ‘बेस्ट इंडियन फिल्म’ चुनी गई है। समांथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस पर आभार जताया है।

इन श्रेणियों में भी अव्वल
‘शाकुंतलम’ ने बेस्ट इंडियन फिल्म ही नहीं बल्कि कई श्रेणियों में पुरस्कार जीता। निर्माता गुनाशेखर ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘शाकुंतलम’ को ‘बेस्ट इंडियन फिल्म’ के अलावा, ‘बेस्ट फॉरेन फिल्म’, ‘बेस्ट फैंटेसी फिल्म’, ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए भी चुना गया। कान्स से पहले ‘शाकुंतलम’ न्यूयॉर्क इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी सम्मानित की गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gunaa Teamworks (@gunaa_teamworks)

14 अप्रैल को रिलीज हुई थी ‘शाकुंतलम’
‘शाकुंतलम’ 14 अप्रैल को रिलीज हुई। यह फिल्म हिंदी के अलावा, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। फिल्म शकुंतला और दुष्यंत की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें शकुंतला का किरदार समंथा ने तो दुष्यंत का किरदार देव मोहन ने निभाया था। फिल्म में VFX के जरिए एक सुंदर परिकथा दिखाई गई थी। तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की नन्ही बेटी अल्लू अरहा ने सबका ध्यान खींचा था। अब फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

कैनेडी के भी खूब हुई चर्चा 

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चर्चा में रही। फिल्म में सनी लियोनी और राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। ‘कैनेडी’ की कहानी एक अनिद्रा पीड़ित पुलिसकर्मी की है, जिसे मरा हुआ समझा गया था, लेकिन वह भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहा है।

कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय हस्तियों की मौजूदगी भी चर्चा में रही। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने यहां रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया। फेस्टिवल के पहले दिन सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर ने यहां डेब्यू किया था। सभी हस्तियों की ड्रेस और लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लुक की बात करें तो सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय का लुक चर्चा में रहा। सिल्वर रंग के हुड में ऐश्वर्या के आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा।

दिल्ली में पहलवानों की महापंचायत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने महापंचायत करने का ऐलान किया था। इस महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। दिल्ली के सभी बॉर्डर को सील किया गया। सेंट्रल दिल्ली में भी बैरिकेडिंग की गई। लेकिन पहलवान पुलिस की बैरिकेंडिग को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के हंगाने के बाद उन्हें हिरासत में लिया है। जंतर मंतर के पास पहलवानों के समर्थन में जुटे खाप पंचायतों के नेता और किसानों का हंगामा जारी है। पुलिस किसी को नए संसद भवन की तरफ नहीं जाने दे रही है।

नई संसद भवन के उद्घाटन और पहलवानों के पंचायत के ऐलान को देखते हुए दिल्ली से जुड़े सभी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा है। दिल्ली पुलिस सभी वाहनों को चेक कर रही है। इस बीच किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अंबाला में रोका। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्रदर्शनकारी महिलाएं पहलवानों के’महिला सम्मान महापंचायत’ में हिस्सा लेने दिल्ली जा रही थी। पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में ‘महिला सम्मान महापंचायत’ के आह्वान पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि दिल्ली पुलिस का पर्याप्त इंतजाम है। हर जगह पर पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग भी की गई है।

दिल्ली कूच के लिए यूपी गेट पहुंचे राकेश टिकैत, बड़ी संख्या में पुलिस, CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

0

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने रविवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। यूपी गेट पर फ्लाईओवर के नीचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश के किसान भी एकत्र होने लगे हैं।

इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है। इस दौरान पुलिस ने राकेश टिकैत को दिल्ली की तरफ जाने से रोका है। फ्लाई ओवर के ऊपर एनएच नौ पर भी दिल्ली पुलिस ने तैयारी की हुई है। पुलिस चेकिंग के बाद वाहनों को प्रवेश दे रही है। इससे गाजियाबाद में वाहनों की रफ्तार धीमी है।

यहां से रणनीति बनाकर किसान वह दिल्ली के नए संसद भवन का घेराव करने जाएंगे। इसको लेकर दिल्ली की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश करने दे रही।

 

उत्तराखंड: अक्षय कुमार ने किए जागेश्वर और बद्रीनाथ धाम के दर्शन

0

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। इस दौरान खिलाड़ी कुमार धार्मिक स्थलों पर जाकर दर्शन भी कर रहे हैं। आज सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे।

भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बदरी विशाल के द्वार पर मत्था टेकने के साथ ही उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।

अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

स्कूल में गैंग रेप के बाद हत्या, छत से फेंकी गई थी छात्रा, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला सच

0

अयोध्या के नामी स्कूल सनबीम हाईस्कूल की छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेंका गया। पोस्टमार्टम में उसके साथ दरिंदगी की पुष्टि होने पर शनिवार को हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और खेल अध्यापक के खिलाफ गैंगरेप, हत्या व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

परिजनों ने शनिवार दोपहर बाद बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले, पीड़ित पिता ने कैंट थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शुक्रवार को स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया ने साजिश के तहत उनकी बेटी को विद्यालय बुलाया। वहां पहले से मौजूद स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और खेल अध्यापक अभिषेक कनौजिया ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में स्कूल की छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात को शुक्रवार सुबह 08:30 से 09:50 बजे के बीच अंजाम दिया गया। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी बनाया है। मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रा की मौत के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से यह कहा गया था कि संस्थान की पत्रिका में उसकी कविता छपनी थी इसलिए उसे बुलाया गया था। कुछ अन्य छात्र भी स्कूल आए थे। छात्रा स्कूल में प्रधानाचार्य से मिली। करीब आधा घंटे की मुलाकात के बाद वह छत पर चली गई।

दो लोग हिरासत में लिए
वहां से वह नीचे कैसे गिरी इस बारे में वे कुछ नहीं बता रहे। हालांकि इसके पहले के बयान में झूले से गिरकर चोट के दावे किए गए थे। उधर, शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम होने के बाद जो प्राथमिक रिपोर्ट सामने आई, उससे पुलिस सकते में आ गई। इसमें छात्रा के साथ दरिंदगी के बाद उसे छत से फेंके जाने के संकेत हैं, जिससे उसकी मौत हो गई।कैंट थाना प्रभारी केके मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ ऐसा है, जिसे बताया नहीं जा सकता। जबकि सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिली है मगर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। डीएनए जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। पुलिस ने देर शाम दो लोगों को हिरासत में भी लिया।