Home Blog Page 522

सरकार के दामन पर सबसे बड़ा दाग, पहलवान गंगा में बहाएंगे अपने मेडल!

0

देहरादून: देश के टीवी चैनल और सरकार यह साबित करने पर तुली है कि इस देश में सबकुछ अच्छा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन पहलवानों को बेट-बेटियां कहा था, वो उनके सांसद के खिलाफ धरने पर हैं। उनको हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार और सरकार का तंत्र यह साबित करने पर तुले हैं कि पहलवान गलत हैं और गुंडों-बदमाशों की तरह बात करने वाले यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद संसद में शान के साथ खड़ा है। महिला सम्मान की बात करने वाले भाजपा के प्रवक्ता इस मसले पर मौन हैं।

इस बीच एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। अगर सही में ऐसा हुआ तो इससे बड़ा दाग इस देश के दामन पर कोई हो नहीं सकता। पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में बहाने का फैसला किया है। इसको लेकर बजरंग पूनिया ने एक लंबी पोस्ट लिखी है। उसमें उन्होंने लिखा है कि 28 मई को जो हुआ वह आप सबने देखा। पुलिस ने हम लोगों के साथ क्या व्यवहार किया. हमें कितनी बर्बरता से गिरफ़्तार किया। हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। हमारे आंदोलन की जगह को भी पुलिस ने तहस नहस कर हमसे छीन लिया और अगले दिन गंभीर मामलों में हमारे ऊपर ही एफ़आईआर दर्ज कर दी गई. क्या महिला पहलवानों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए न्याय माँगकर कोई अपराध कर दिया है।

apne medal ganga men bahayenge pahhlwan

पुलिस और तंत्र हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है, जबकि उत्पीड़क खुली सभाओं में हमारे ऊपर फबतियाँ कस रहा है. टीवी पर महिला पहलवानों को असहज कर देनी वाली अपनी घटनाओं को क़बूल करके उनको ठहाकों में तब्दील कर दे रहा है। यहाँ तक कि पास्को एक्ट को बदलवाने की बात सरेआम कह रहा ह। हम महिला पहलवान अंदर से इतना ऐसा महसूस कर रही हैं कि इस देश में हमारा कुछ बचा नहीं है। हमें वे पल याद आ रहे हैं जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चौंपियनशिप में मेडल जीते थे।

अब लग रहा है कि क्यों जीते थे। क्या इसलिए जीते थे कि तंत्र हमारे साथ ऐसा घटिया व्यवहार करे. हमें घसीटे और फिर हमें ही अपराधी बना दे। कल पूरा दिन हमारी कई महिला पहलवान खेतों में छिपती फिरी हैं। तंत्र को पकड़ना उत्पीड़क को चाहिए था, लेकिन, वह पीड़ित महिलाओं को उनका धरना ख़त्म करवाने, उन्हें तोड़ने और डराने में लगा हुआ है। अब लग रहा है कि हमारे गले में सजे इन मेडलों का कोई मतलब नहीं रह गया है. इनको लौटाने की सोचने भर से हमें मौत लग रही थी, लेकिन अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता करके भी क्या जीना।

यह सवाल आया कि किसे लौटाएँ. हमारी राष्ट्रपति को, जो खुद एक महिला हैं. मन ने ना कहा, क्योंकि वह हमसे सिर्फ़ 2 किलोमीटर बैठी सिर्फ़ देखती रहीं, लेकिन कुछ भी बोली नहीं. हमारे प्रधानमंत्री को, जो हमें अपने घर की बेटियाँ बताते थे. मन नहीं माना, क्योंकि उन्होंने एक बार भी अपने घर की बेटियों की सुध – बुध नहीं ली. बल्कि नयी संसद के उद्घाटन में हमारे उत्पीड़क को – बुलाया और वह तेज सफ़ेदी वाली चमकदार कपड़ों में फ़ोटो खिंचवा रहा था. उसकी सफ़ेदी हमें चुभ रही थी. मानो कह रही हो कि मैं ही तंत्र हूँ.

इस चमकदार तंत्र में हमारी जगह कहाँ हैं, भारत के बेटियों की जगह कहाँ हैं. क्या हम सिर्फ़ नारे बनकर या सत्ता में आने भर का एजेंडा बनकर रह गई हैं. ये मेडल अब हमें नहीं चाहिए क्योंकि इन्हें पहनाकर हमें मुखौटा बनाकर सिर्फ़ अपना प्रचार करता है यह तेज सफ़ेदी वाला तंत्र. और फिर हमारा शोषण करता है. हम उस शोषण के खि़लाफ़ बोलें तो हमें जेल में डालने की तैयारी कर लेता है.

इन मेडलों को हम गंगा में बहाने जा रहे हैं, क्योंकि वह गंगा माँ हैं. जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था. ये मेडल सारे देश के लिए ही पवित्र हैं और पवित्र मेडल को रखने की सही जगह पवित्र माँ गंगा ही हो सकती है, न कि हमें मुखौटा बना फ़ायदा लेने के बाद हमारे उत्पीड़क के साथ खड़ा हो जाने वाला हमारा अपवित्र तंत्र

मेडल हमारी जान हैं, हमारी आत्मा हैं. इनके गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का भी कोई मतलब रह नहीं जाएगा. इसलिए हम मेडल हमारी जान हैं, हमारी आत्मा हैं. इनके गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का भी कोई मतलब रह नहीं जाएगा. इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएँगे. इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी. हम उनके जीतने पवित्र तो नहीं हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी.

अपवित्र तंत्र अपना काम कर रहा है और हम अपना काम कर रहे हैं. अब लोक को सोचना होगा कि वह अपनी इन बेटियों के साथ खड़े हैं या इन बेटियों का उत्पीड़न करने वाले उस तेज सफ़ेदी वाले तंत्र के साथ. आज शाम 6 बजे हम हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में प्रवाहित कर देंगे. इस महान देश के हम सदा आभारी रहेंगे.

तिहाड़ में फिर खूनी खेल, चाकू से कैदी पर किए ताबड़तोड़ हमले, अस्पताल में भर्ती

0

नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में खूनी खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर से दो कैदियों के बीच मारपीट हो गई। एक कैदी ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू और खपरैल से हमला कर दिया। दोनों समूहों के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तिहाड़ जेल से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल जेल नंबर 1 में दो गुटों के दो कैदियों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार यानी 29 मई को दोपहर करीब 12:38 बजे सेंट्रल जेल नंबर-1, तिहाड़ (वार्ड नंबर-2) में कुछ कैदियों ने राहुल उर्फ ​​पवन पर ताबड़तोड़ चाकू और हाथ से बनी सूआ और खपरैल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

हमलावरों में शामिल कैदी आलोक ने घटना के बाद खुद को चोटिल कर लिया। जेल स्टाफ टीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम ने हस्तक्षेप किया और घटना में शामिल कैदियों को तुरंत अलग कर दिया गया। जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल कैदियों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएस हरि नगर को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है।

इससे पहले 2 मई 2023 को तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी सेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को बदमाश जितेंद्र गोगी गिरोह के गुर्गों ने सुएं से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतारा था। इस वारदात की दो वीडियो भी सामने आई थी। हत्यारों ने पुलिसवालों के सामने भी टिल्लू पर सूए से वार किया था। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपी योगेश टुंडा, दीपक डबास, राजेश बवाना, रियाज खान, चवन्नी और अता उर रहमान को गिरफ्तार किया था।

IPL 2023 FINAL : CSK बनी चैंपियन, GT को आखिरी बॉल पर हराया

0

IPL के फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। इसके साथ ही चेन्नई ने सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में CSK ने सिर्फ चार गेंदें खेली थी। इस दौरान तेज बारिश आ गई और मैच रोकना पडा। दुबारा मैच शुरु हुआ तो CSK के सामने 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था। SCK की टीम ने पांच विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया और पांचवीं ट्रॉफी जीत ली। आखिरी गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने चौका जड़कर मैच अपने नाम कर लिया।

इस मैच में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 96 रन साई सुदर्शन ने बनाए। वहीं, ऋद्धिमान साहा ने 54 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 39 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 21 रन बनाए। चेन्नई के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। पाथिराना को दो विकेट मिले। चाहर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 47 रन कॉन्वे ने बनाए, लेकिन सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने तीन और नूर ने दो विकेट लिए। आइए समझते हैं कैसे चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार फाइनल मैच अपने नाम किया।

मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी कर चेन्नई की टीम को दबाव में ला दिया था। आखिरी ओवर में 13 रन का बचाव करते हुए उन्होंने शुरुआती चार गेंद में सिर्फ तीन रन दिए। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने छक्का और चौका लगाकर चेन्नई को पांचवां खिताब जिता दिया। धोनी इस मैच में पहली गेंद में आउट हो गए थे। ऐसे में किसी दूसरे खिलाड़ी को मैच खत्म करने की जिम्मेदारी लेनी थी और जडेजा ने दिखाया कि एक दशक तक धोनी के साथ खेलने के बाद वह उनसे क्या सीखे हैं।बारिश की वजह से चेन्नई की टीम को फायदा मिला। ओवरों में कटौती हुई और 15 ओवर में चेन्नई के सामने 171 रन का लक्ष्य था। ओवर पांच कम हुए थे, लेकिन रन रेट ज्यादा नहीं बढ़ा था। चेन्नई के पास पूरे 10 विकेट थे। ऐसे में कॉन्वे और ऋतुराज ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर चार ओवर के पावरप्ले में 52 रन जोड़ दिए। यहीं से चेन्नई की टीम अच्छी स्थिति में पहुंच गई।

171 रन का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने छह ओवर में बिना कोई विकेट खोए 72 रन बना लिए थे और अच्छी स्थिति में थी। इसके बाद स्ट्रेटजिक टाइम आउट हुआ और अगले ओवर में मैच पलट गया। नूर ने एक ही ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवर में सिर्फ 12 रन देकर मैच में गुजरात की वापसी कराई। ऋतुराज और कॉन्वे के आउट होने के बाद चेन्नई का स्कोर 78/2 हो गया और दो नए बल्लेबाज क्रीज में थे। ऐसे में चेन्नई की टीम मुश्किल में आ गई।

अजिंक्य रहाणे इस मैच में चौथे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन इससे उनकी बल्लेबाजी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने अपनी शुरुआती चार गेंद में दो छक्के लगाकर जरूरी रन रेट बहुत ज्यादा नहीं होने दिया। अगला ओवर नूर का था और वह संभलकर खेले। इसके बाद राशिद के ओवर में दो चौके लगाकर उन्होंने चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया।

अपनी शुरुआती 11 गेंद में 26 रन बनाकर वह चेन्नई की टीम को फिर से मैच में खींच लाए। मोहित शर्मा ने उन्हें आउट किया, लेकिन इसके बाद दुबे ने लय पकड़ी और राशिद के स्पेल की आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाकर चेन्नई को मैच में बनाए रखा। वहीं, रायुडू ने आठ गेंद में 19 रन की तूफानी पारी खेल, चेन्नई को और बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया। रायुडू की पारी का असर यह हुआ कि लगातार दो गेंद में दो विकेट गंवाने के बाद भी चेन्नई की टीम मैच में बनी रही।

राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे ने करवाई गहलोत-पायलट की सुलह!

0
Sachin Pilot- Ashok Gehlot

ई दिल्ली: राजस्थान इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी टकराव को खत्म करने की कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में राहुल गांधी और कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से मीटिंग की. इस मीटिंग के बाद सचिन पायलट भी खरगे से मिलने उनके घर पहुंचे.

अशोक गहलोत और सचिन पायलट की आलाकमान के साथ चार घंटे तक चली इस बैठक के खत्म होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि बैठक के दौरान दोनों ही नेताओं ने एक मत से ये कहा कि हम आगामी चुनाव को लेकर साथ मिलकर काम करेंगे. आगे जो भी फैसला करना है वो आलाकमान तय करेगा. अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने एक ट्वीट भी किया. इस ट्वीट में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हवाले से कहा गया है कि अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हम राजस्थान जीतने जा रहे हैं.

पहले गहलोत ने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की और इसके करीब दो घंटे के बाद पायलट खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पहुंचे. इन मुलाकातों के दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे. इन मुलाकातों को कांग्रेस नेतृत्व की ओर से राजस्थान में गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच के विवाद को सुलझाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. इस साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है.

माना जा रहा है कि खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में गहलोत और पायलट की बीच सुलह के किसी फार्मूले पर सहमति बनाई जा सकती है. मुलाकात से पहले गहलोत ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान आज भी इतना मजबूत है कि कोई नेता यह कहने की हिम्मत नहीं कर सकता कि वह अपनी पसंद का पद लेगा या फिर पार्टी उसे मनाने के लिए पद की पेशकश करे.

मुख्यमंत्री से, सचिन पायलट को मनाने के लिए आलाकमान की ओर से कथित तौर पर पद की पेशकश किए जाने संबंधी खबर को लेकर सवाल किया गया था. माना जा रहा है कि कांग्रेस राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जारी विवाद को खत्म करने के प्रयास में है.

हाल ही में ‘जनसंघर्ष यात्रा’ निकालने वाले पायलट ने मई के अंत तक उनकी मांगें नहीं मानने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. जयपुर में अपनी पांच दिवसीय ‘जनसंघर्ष यात्रा’ का समापन करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहलोत सरकार पर निशाना साधा था.

IIFA Award 2023 : आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन बने बेस्ट एक्टर, यहां देखें अवार्ड की पूरी लिस्ट

0
  • T.S. Lama

इंडियन सिनेमा में आइफा अवॉर्ड्स (IIFA Award 2023) काफी महत्वपूर्ण है। इसकी जगह टॉप अवार्ड में शामिल होती है। इस अवार्ड में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स इंतजार करते हैं। इस बार इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र का जलवा देखने को मिल रहा हैं। अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन ने अपने नाम किया है।

संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए आलिया भट्ट को अवार्ड मिला। ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा के लिए यह अवार्ड जीता। इसके अलावा बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में दृश्यम 2 के लिए भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक को अवॉर्ड दिया गया। वही सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का अवॉर्ड रॉकटरी: द नंबी इफेक्ट के लिए आर माधवन को मिला है।

इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र के केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया हैं। इसके साथ ही श्रेया घोषाल को ब्रह्मास्त्र के रसिया गाने के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर के अवार्ड से सम्मानित किए गया। ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक, जुगजग जीयो के लिए अभिनेता अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के सम्मान में ये अवार्ड दिया गया। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और काला के लिए बाबिल खान को बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड दिया गया है। आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा के लिए रितेश देशमुख और जेनालिया डिसूजा को चुना गया है।

ये अवार्ड के लिस्ट 

बेस्ट फिल्म -दृश्यम 2
बेस्ट डायरेक्टर – रॉकेट्री के लिए आर माधवन: द नांबी इफेक्ट
बेस्ट एक्टर इन ए  लीडिंग रोल  (फीमेल) -गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट
बेस्ट एक्टर इन ए  लीडिंग रोल (मेल) – विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन
बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल  (फीमेल) – ब्रह्मास्त्र के लिए मौनी रॉय: भाग एक – शिवा
बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल) – ‘जुग जुग जियो’ के लिए अनिल कपूर
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट फॉर फैशन इन  सिनेमा – मनीष मल्होत्रा
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन  इंडियन  सिनेमा – कमल हासन
बेस्ट एडाप्ट स्टोरी – दृश्यम 2 के लिए आमिल कीन खान और अभिषेक पाठक
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी -डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा मराठी – फिल्म वेद का निर्देशन रितेश देशमुख
बेस्ट डेब्यू (मेल) – गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान
बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – ‘ढोका अराउंड द कॉर्नर’ के लिए खुशाली कुमार
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – ब्रह्मास्त्र के गीत रसिया के लिए श्रेया घोषाल: भाग एक – शिव
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल) – ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ के गाने केसरिया के लिए अरिजीत सिंह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम: भाग एक – शिव
बेस्ट लिरिक – ब्रह्मास्त्र के गीत केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य: भाग एक – शिव
बेस्ट  सिनेमेटोग्राफी – गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट  स्क्रीनप्ले – गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट डायलाग – गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट  कोरियोग्राफी – फॉर टाइटल ट्रैक  भूल भुलैया 2
बेस्ट साउंड डिजाईन – भूल भुलैया 2
बेस्ट एडिटिंग – दृश्यम 2
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विसुअल) – ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिवा
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – विक्रम वेधा
बेस्ट साउंड मिक्सिंग – मोनिका ओ माई डार्लिंग

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, कई घायल

0

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस खाई में गिर गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का उपचार जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि एक ही मौत जीएमसी जम्मू में हुई है। मरने वालों और घायलों की अभी पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटरा) जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सात से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

CRPF अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी का ये है ट्रैफिक प्लान, घर से देखकर निकलें

0

देहरादून: मसूरी में पर्यटन सीजन और यमुनोत्री यात्रा के कारण जाम लगा रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैसार किया है। डीजीपी अशोक कुमार के अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक आयोजित की गई।

इन पर हुई चर्चा
1. समस्त छोटे चौपहिया वाहनों को स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक से होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए।

2. यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैम्प से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए।

3. गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी के बजाय विकासनगर होते हुए भेजा जाए।

4. वीकेन्ड पर वाहनों को किंगरेट पार्किंग में पार्क कराया जाए, विशेषकर उन पर्यटकों के वाहनों को जिनकी होटलों में पार्किंग की सुविधा न हो।

5. यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लाेगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को भेजा जाए, ताकि मसूरी जाने वाले सुगमता से पहुंच सकें।

6. वन वे ट्रैफिक को सुगमता से चलाने के लिए स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक, कैमल बैक रोड, हाथीपांव रोड की मरमत्त हेतु स्थानीय प्रशासन से वार्ता की जाए।

उत्तराखंड : बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

0
  • शिक्षकों की पदोन्नति में सहयोग करें शिक्षक संगठन.
  • शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर हुआ मंथन.

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 467 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्मानित किया जायेगा। जिसकी तैयारी के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। शिक्षा विभाग में लम्बे समय से पदोन्नति के रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जा सके, इसके लिये विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों को आपसी सहमति बनाकर विभाग को सहयोग करने को कहा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल एवं अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि सूबे में गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, इसके लिये शिक्षा विभाग कई योजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2023 की प्रवीणता सूची में टॉप-25 स्थान प्राप्त करने वाले 467 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। जिसमें हाईस्कूल के 337 जबकि इंटरमीडिएट के 130 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।

डा. रावत ने बताया कि विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के विभिन्न पदों पर पदोन्नति को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से एल.टी. से प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति नहीं हो पाई, जबकि विभाग पदोन्नति के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरना चाहता है। लेकिन शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद दायर करने वाले शिक्षकों के मध्य आपसी सहमति न बनने से पदोन्नति की प्रक्रिया में अड़चन आ रही है।

विभागीय मंत्री ने बताया कि उनेक द्वारा पूर्व में ही सभी शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद दायर करने वाले शिक्षकों की बैठक कर आपसी सहमति से पूरे प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करने को कहा जा चुका है, ताकि शिक्षकों, प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य के रिक्त पदो पदोन्नति से भरा जा सके। डा. रावत ने बताया कि बैठक में विभाग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें विद्या समीक्षा केन्द्र एवं कलस्टर स्कूल योजना भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने परिषदीय परीक्षा एवं अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को भविष्य के लिये ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये ताकि बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राएं और बेहतर प्रदर्शन कर सके।

उत्तराखंड : मैदान से पहाड़ तक बिगड़ा मौसम

0

देहरादून: मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट बदली। मैदान में धूलभरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, पहाड़ में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। मसूरी में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। उधर, मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी चली। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां हुई दर्दनाक घटना, निचितपुर फाटक पर 25 हजार वोल्ट के तार से छह जलकर राख

0

धनबाद। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर सोमवार को दिल दहला लेने वाली घटना घटी है। धनबाद से गोमो के बीच निचितपुर हाल्ट के पास 25 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर छह लोगों की जल कर मौत हो गई है। कई दूसरे लोग भी बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गए हैं।

रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का परिचालन ठप

घटना को लेकर इस रेल मार्ग पर अप और डाउन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन पर रोकी गई है। डाउन में आ रही कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर रोका गया है। रेल अधिकारी और रेलवे के डाक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। धनबाद से दुर्घटना राहत मेडिकल यान भी रवाना हो चुका है।