Home Uncategorized यहां हुई दर्दनाक घटना, निचितपुर फाटक पर 25 हजार वोल्ट के तार...

यहां हुई दर्दनाक घटना, निचितपुर फाटक पर 25 हजार वोल्ट के तार से छह जलकर राख

0
293

धनबाद। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर सोमवार को दिल दहला लेने वाली घटना घटी है। धनबाद से गोमो के बीच निचितपुर हाल्ट के पास 25 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर छह लोगों की जल कर मौत हो गई है। कई दूसरे लोग भी बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गए हैं।

रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का परिचालन ठप

घटना को लेकर इस रेल मार्ग पर अप और डाउन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन पर रोकी गई है। डाउन में आ रही कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर रोका गया है। रेल अधिकारी और रेलवे के डाक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। धनबाद से दुर्घटना राहत मेडिकल यान भी रवाना हो चुका है।