Home Blog Page 521

दुःखद : विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के पुजारी शशिधर लिंग का निधन

0

गुप्तकाशी। श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के पुजारी श्री शशिधर लिंग (54) का बैंगलोर में निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे तथा उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके निधन पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोक संवेदना जताई है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति के समस्त सदस्यों सहित मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह और केदारनाथ तथा बदरीनाथ प्रतिष्ठान के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

फर्जी गांधी हैं राहुल, अमेरिका में दिए बयान पर भड़की BJP

0

नई दिल्ली: राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों के बाद एक बार फिर से राजनीति गर्मा गई है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा तो भाजपा भड़क गई। इसको लेकर अब भाजपा के नेता और मंत्री राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। प्रह्लाद जोशी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को श्फर्जी गांधीश् बताया है और कहा कि वह कुछ नहीं जानते हैं, लेकिन हर एक चीज के विशेषज्ञ बन गए हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता के इतिहास का ज्ञान उनके परिवार से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा, ‘यह हास्यास्पद है कि जो कुछ भी नहीं जानता है वह अचानक हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसका इतिहास ज्ञान अपने परिवार से परे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।’

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी पर देश के अपमान का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विदेशी नेताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा को कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत का अपमान करते हैं।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज दुनिया भारत के नेतृत्व में उम्मीद देखती है। 75 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। सच तो यह है कि हमारे नेता की वजह से 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बढ़ रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासन में भारतीय संस्कृति का कायाकल्प हुआ है और देश ये अपमान स्वीकार नहीं करेगा।

राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोद पर हमला बोला था। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें यह लगता है कि वह भगवान से ज्यादा जानते हैं और अगर उन्हें भगवान के साथ बैठा दिया जाए तो वह ईश्वर को ही समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है।

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक संपन्न, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

0

देहरादून: आज धामी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लंबी चर्चा के बाद कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है। इन फैसलों से सीधेतौर पर लोगों को लाभ मिलेगा।

यहां देखें फैसले

  • राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली में संशोधन किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त अब 6 साल तक रह सकेंगे, पहले कार्यकाल पांच साल का होतो था।
  • प्राधिकारण क़ो दुबारा जीवित करने का फैसला लिया गया है। नक्शा स्वीकृति के लिए आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी।
  • आवास विभाग में भू-संपदा नियमावली में संशोधन किया गया है। नियोजन विभाग अब विधानसभा के द्वारा बजट पास होने के बाद जिला योजना का बजट की जानकारी देगा।
  • आवास विभाग में रेरा की एफिलिएटिड अथॉरिटी में अब डिफॉल्टर पर कार्रवाई की जाएगी।
  • डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी क़ो लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बजट पास होते ही उसी माह में वित्त विभाग जिलों को जारी कर दिया जाएगा।
  • नवीन चकराता टाउनशीप बनाने को लेकर मंजूरी मिल गई है। इसमें 40 गांव शामिल किए गए हैं।
  • सरकार ने पर्यटन विभाग में 37 पद बढ़ाने का भी फैसला लिया है। इनमें 12 मुख्यालय और 25 फिल्ड मे तैनात किए जाएंगे।
  • केदारनाथ धाम में 4 चिंतन शिविर बना रहा हैं, जिस पर केदारनाथ विकास प्राधिकरण ने 75 लाख की फीस लगाई थी, उसे माफ कर दिया गया है।
  • राजस्व विभाग में बड़ा फैसले पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा है। संग्रह अमीनों के प्रमोशन के लिए नियमावली…अपडे किया जाएगा…।
  • उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फैसला मेधावी बच्चों क़ो भी मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति देने का फैसला लिया गया है। योजना को 2023-2024 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड : आकाशीय बिजली गिरने से कई बकरियों के मौत

0

उत्तरकाशी: भारी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। आकाशीय बिजली एक बार फिर भेड़-बकरी पालकों पर कहर बनकर टूटी है। आकाशीय बिजली के कारण चिन्यालीसौड़ में बकरियों की मौत हुई है। वहीं, यमुनोत्री मार्ग पर डाबरकोट में एक बार फिर पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके चलते मार्ग को बंद कर दिया गया है।

तहसील चिन्यालीसौड़ अन्तर्गत श्री सोदन सिह पुत्र श्री प्रताप सिंह, ग्राम सिंगाणगांव वाले कि बज्रपात के कारण लगभग 10/12 बकरियां की मौके पर मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई हैं। राजस्व उप निरीक्षक व CVO की टीम मौके हेतु रवाना की तहसील चिन्यालीसौड़ अन्तर्गत श्री सोदन सिह पुत्र श्री प्रताप सिंह, ग्राम सिंगाणगांव वाले कि बज्रपात के कारण लगभग 10-12 बकरियां की मौके पर मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई हैं। राजस्व उप निरीक्षक व CVO की टीम मौके हेतु रवाना की गयी हैं। विस्तृत पुनः प्रेषित की जायेगी।गयी हैं। विस्तृत पुनः प्रेषित की जायेगी।

डाबरकोट यमुनोत्री मार्ग पर सबसे बड़ी चिंता का कारण है। यहा प्रत्येक बारिश के मौसम में लैंडस्लाइड होने लगता है, जिसके चलते यात्रा वाधित होती है। हादसों का खतरा भी बना रहता है। इस बार गर्मी में लगातार बारिश के कारण डाबरकोट एक बार फिर से खिसकने लगा है।

LOC पर घुसपैठ को सेना ने किया नाकाम, 3 आतंकी पकड़े

0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर स्थित चेतन चौकी के इलाके में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया है। सेना ने तीन से चार आतंकियों को पकड़ा है जिसमें एक घायल है। इस फायरिंग में सेना का एक जवान जसप्रीत सिंह भी घायल हो गया है।

इससे पहले पुंछ में LOC पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सेना वहां फायरिंग की है और सर्च ऑपरेशन चलाया है। एलओसी के नजदीक बुधवार सुबह गुलपुर सेक्टर में आतंकियों के द्वारा घुसपैठ की जानकारी मिलने पर सेना ने फायरिंग की है। इसके बाद सेना ने सर्च अभियान चलाया है, ताकि आतंकियों को काबू किया जा सके।

बुधवार सुबह चार बजे छोटे हथियार से सेना ने LOC पर फायरिंग की। इसके बाद उस इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है। इस दौरान सेना ने तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। तीनों आतंकियों के नाम मोहम्मद रियाज, मोहम्मद फारूक और मोहम्मद जुबैर हैं। इसमें से फारूक घायल है। इनके पास से AK-47 बंदूक, एक मैग्जीन, AK-47 के 10 राउंड, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल की मैग्जीन, पिस्टल के 70 राउंड, 6 ग्रेनेड, हेरोइन जैसे पदार्थ के 20 पैकेट और एक संदिग्ध आईईडी मिला है।

उत्तराखंड : सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे फायर फाइटर

0
File Photo

हल्द्वानी : काठगोदाम में आज सुबह कार सर्विस सेंटर दो कारों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी गई। मौके पर पहुंच फायर सर्विस के जवानेंा ने बिना समय गंवाए काम शुरू कर दिया और वहां खड़ी दूसरी कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है, अग्निशमन को सूचना प्राप्त हुई कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार रोड स्थित एक सर्विस सेंटर मे खड़ी दो कारों में आग लगी हुई है, आनन-फानन में अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान कार के पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे आग और फैलने लगी, आग बुझा रहे फायर कर्मी भी बाल-बाल बचे। समय रहते अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

आग पर तुरंत काबू पा लिया गया नहीं तो कई अन्य गाड़ियों के साथ-साथ पर भी सेंटर पूरी तरह से जलकर खाक हो जाता। प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला कि आग लगने का कारण आपसी रंजिश बताया जा रही है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

अमेरिका में राहुल गांधी, इन मुद्दों पर रखी अपनी बात, पढ़ें पूरी खबर

0

राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को दिए संबोधन में केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। भाजपा लोगों को डरा रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन, कुछ भी काम नहीं आया और यात्रा का प्रभाव बढ़ गया. यह इसलिए हुआ, क्योंकि ‘ज्वाइन इंडिया’ का विचार हर किसी के दिल में ह।

सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर राहुल का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और IOC के अन्य सदस्यों ने किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल को इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए एयरपोर्ट पर 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह लाइन में क्यों खड़े हैं तो उन्होंने कहा कि मैं अब आम आदमी हूं, मैं अब सांसद नहीं हूं। इस पर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च शुरू किया। यात्रा के दौरान हम जान रहे थे कि राजनीति में किन चीजों का इस्तेमाल होता है। इस तरह की बातचीत और पब्लिक मीटिंग काम नहीं आ रही थीं। सभी चीजें, जिनकी हमें राजनीति में जरूरत थी, उन्हें भाजपा और संघ ने कंट्रोल कर रखा था। लोगों को डराया जा रहा था, एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा था। हमें राजनीति करने में मुश्किल आ रही थी। ऐसे में हमने श्रीनगर तक यात्रा का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि जब हमने शुरुआत की, मुझे लगा कि देखेंगे क्या होता है। 5-6 दिन बाद लगा कि 4000 किमी की यात्रा आसान नहीं है। पुरानी घुटने की चोट भी उभर आई। मुझे चलने में बहुत दर्द होने लगा। अचानक कुछ बहुत चौंकाने वाला हुआ। मुझे अहसास हुआ कि 25 किमी यात्रा के बाद मुझे थकान नहीं महसूस होती थी। 6 बजे सुबह हम उठते थे और शाम 7-8 तक चलते थे और मुझे कोई थकान नहीं होती थी।

भारत जोड़ो के दौरान मुझे अहसास हुआ कि देश में क्या चल रहा है। मैं नहीं चल रहा था, भारत मेरे साथ चल रहा था। सभी धर्मों और समुदायों के लोग आ रहे थे, बच्चे आ रहे थे। ऐसा प्यार का महौल बन रहा था कि किसी को थकान नहीं हो रही थी। सब एक-दूसरे की मदद कर रहे थे। इसके बाद हमें आइडिया आया कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोली जाए।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के बारे में दिलचस्प बात यह है कि हम सबको प्यार करते हैं। कोई हमसे कुछ कहने आता है तो हम उसे सुनते हैं। हम आक्रामक नहीं होते, हम गुस्सा नहीं होते हैं। हम उन्हें प्यार करते हैं और यही हमारा किरदार है। यात्रा के दौरान एक अलग तरह की ऊर्जा आनी शुरू हो गई। सरकार के पास जितनी भी ताकत थी, उन्होंने यात्रा को रोकने में लगा दी। पुलिस का इस्तेमाल किया, कुछ काम नहीं आया। यात्रा का प्रभाव बढ़ता जा रहा था। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि आपने हमारी मदद की।’

राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई यह नहीं कह सकता कि वह सब कुछ जानता है। यह एक बीमारी है कि कुछ लोगों का ग्रुप है, जो यह मानते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है। उन्हें लगता है कि वह भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वह भगवान के साथ बैठकर उन्हें बता सकते हैं कि क्या चल रहा है। और साहब हमारे प्रधानमंत्री ऐसा ही एक उदाहरण हैं। मुझे लगता है कि अगर मोदीजी को भगवान के बगल बैठा दिया जाए तो वह भगवान को बताना शुरू कर देंगे कि दुनिया कैसे चलती है। भगवान भी चकित हो जाएंगे कि ये मैंने क्या बना दिया।

भारत में कुछ लोग सब कुछ जानते हैं। वह वैज्ञानिकों को विज्ञान सिखा सकते हैं। इतिहासकारों को हिस्ट्री सिखा सकते हैं। आर्मी को जंग लड़ना और एयरफोर्स को उड़ना सिखा सकते हैं। और असल बात यह है कि उन्हें कुछ भी समझ नहीं है। जिंदगी में आप कुछ भी नहीं सीख सकते हैं, जब तक आप सुनने की आदत नहीं डालते हैं।”

भारत कभी भी किसी भी विचार को दरकिनार नहीं करता है। जो भी भारत आता है, उसका खुले दिल से स्वागत किया जाता है और उसके विचारों को हम आत्मसात करते हैं। इसी भारत का आप प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर आप गुस्से, घृणा और घमंड में भरोसा करते हैं तो आपको भाजपा की मीटिंग में बैठना चाहिए। और मैं मन की बात कर रहा होता। राहुल गांधी ने कहा, “उनकी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना और उनसे सीखने का शुक्रिया। आप सभी हमारे ऐंबैस्डर हैं। अमेरिका जब कहता है कि भारतीय इंटेलिजेंट हैं, सम्मान के योग्य हैं तो यह आपके व्यवहार के चलते है। मैं यहां 16 घंटे की उड़ान के बाद पहुंचा हूं। सुबह 6:30 बजे आया और मुझे लगा कि थोड़ी थकान होगी। लेकिन आपकी ऊर्जा को देखने के बाद अब मुझे कोई थकान नहीं है।

NIA की कार्रवाई, केरल और बिहार समेत तीन राज्यों में 25 ठिकानों पर छापेमारी

0

PFI के फुलवारीशरीफ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर्नाटक, केरल और बिहार में करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। NIA ने दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रतिबंधित PFI कार्यकर्ताओं से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी की। साजिश से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर अभी भी छापे मारे जा रहे हैं, जो कि PFI और उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से संबंधित है, जो पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में उस उद्देश्य के लिए इकट्ठे हुए थे।

इससे पहले, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और तत्काल मामले में PFI से संबंधित कई आपत्तिजनक लेख और दस्तावेज जब्त किए गए थे, जो कि पिछले साल 12 जुलाई को बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और पिछले साल 22 जुलाई को NIA द्वारा फिर से पंजीकृत किया गया था। इस साल 4-5 फरवरी को, NIA ने बिहार के मोतिहारी में 8 स्थानों पर भी तलाशी ली और दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला-बारूद की व्यवस्था की थी। गिरफ्तार लोगों की पहचान तनवीर रजा उर्फ बरकती और मोहम्मद आबिद उर्फ आर्यन के रूप में हुई है।

NIA ने उस समय कहा था कि एक लक्ष्य को अंजाम देने के लिए पहले ही रेकी की जा चुकी थी और हथियार और गोला-बारूद PFI ट्रेनर याकूब को सौंप दिए गए थे, जो PFI कैडरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा था। एजेंसी ने कहा कि कुछ दिन पहले PFI के ट्रेनर याकूब ने एक अपमानजनक और भड़काऊ फेसबुक वीडियो पोस्ट किया था, जिसका उद्देश्य शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था।

NIA ने कहा था कि फेसबुक के अन्य उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी की थी और इस पोस्ट को अपमानजनक रूप से ट्रोल किया था। फरार आरोपी याकूब और दो गिरफ्तार आरोपियों ने उनमें से कुछ की पहचान की थी और लक्षित व्यक्ति की हत्या को अंजाम देने की साजिश रची थी। पहले की गिरफ्तारियों के साथ, एनआईए ने कहा था कि एक पीएफआई मॉड्यूल की साजिश रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने का पता चला है और उसका भंडाफोड़ किया गया है।

उत्तराखंड : खाई में गिरी रोडवेज बस, 2 की मौत, 41 लोग थे सवार

0

हरिद्वार: हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत की खबर है। हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। उधर, एक अन्य सड़क हादसा टिहरी में भी हुआ है। इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई है।

हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।

वहीं, ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास मैक्स गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार 10 में से आठ लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ, जिसे एम्स पहुंचाया गया है।

नरेश टिकैत ने पहलवानों को मनाया, नहीं बहाएंगे मेडल

0

पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध के निशान के रूप में अपने पदक गंगा नदी में बहाने करने के लिए हरिद्वार पहुंचे। यहां भाकियू नेता नरेश टिकैत ने उन्हें समझाकर वापस लौटाया।

 

पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध के रूप में अपने पदक गंगा नदी में बहाने हरिद्वार पहुंचे। पहलवानों के गुट में साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट समेत अन्य कई पहलवान और समर्थक शामिल रहे।

 

इसी बीच, भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत भी हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने पहलवानों को समझाकर वापस लौटाया। उन्होंने पांच दिन का समय मांगते हुए कहा कि सरकार एक आदमी को बचाने में लगी है। पहलवानों के मुद्दे को लेकर जल्द ही सभी खापों की बैठक की जाएगी। उन्होंने पहलवानों से 5 दिन का समय मांगा है।