Home Blog Page 505

बोर्ड सिलेबस में बदलाव, अब सावरकर समेत इनकी जीवन की गई शामिल

0

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 के पाठ्यक्रम में विनायक दामोदर ‘सावरकर’, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित मदन मोहन मालवीय और राजा राम मोहन राय, सरोजिनी नायडू, भगत सिंह, गौतम बौद्ध, महावीर जैन और स्वामी विवेकानंद सहित 50 महान हस्तियों की जीवनियां शामिल की हैं।

जुलाई से स्कूलों में शुरू होने वाली पाठ्यक्रम में इन महापुरुषों की जीवनी को शामि‍ल कि‍या गया है। यह विषय सभी स्‍कूलों के ल‍िए अनिवार्य किया गया है। साथ ही छात्र-छात्राओं को इस विषय में पास होना अनिवार्य है। हालांकि, इसके अंक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र में शामिल नहीं होंगे।

चंद्र शेखर आजाद, छत्रपति शिवाजी, विनायक दामोदर सावरकर, बेगम हजरत महल, वीर कुंवर सिंह, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फुले, बिरसा मुंडा, विनोबा भावे, श्रीनिवास रामानुजन और जगदीश चंद्र बोस की जीवन गाथा कक्षा नौ के छात्र पढ़ेंगे। वहीं, कक्षा 10 के छात्र मंगल पांडेय, रोशन सिंह, सुखदेव, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, खुदीराम बोस और स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़ेंगे।

इसके अलावा 11वीं के छात्र राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महावीर जैन पंडित मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राममोहन राय, सरोजिनी नायडू, महर्षि पतंजलि, नाना साहब, शल्य चिकित्सक सुश्रुत और डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा की जीवन गाथा पढ़ेंगे। 12वीं के छात्र गणेश शंकर विद्यार्थी, रामकृष्ण परमहंस, राजगुरु रवींद्रनाथ टैगोर, रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, लाल बहादुर शास्त्री, बंकिम चंद्र चटर्जी, शंकराचार्य, गुरु नानक देव, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, रामानुजाचार्य, पाणिनी, आर्यभट्ट और सीवी रमन की जीवनी पढ़ेंगे।

Ind Vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान, इनको मिली जगह

0

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट, वनडे और T-20 सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है. रोहित शर्मा भारतीय टीम की वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करेंगे. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए काफी संतुलित टीम चुनी है. इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है.

भारतीय टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट और वनडे दोनों ही टीम में शामिल किया है. अजिंक्य रहाणे को बतौर उपकप्तान टीम में मौका दिया गया है. टीम ने केएस भरत पर एक बार फिर से भरोसा जताया है. यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं. मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी और ईशान किशन को मौका दिया है.

किशन अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं. ईशान को वनडे और टेस्ट दोनों ही टीमों में चुना गया है. रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. चेतेश्वर पुजारा को बाहर का रास्ता दिखाया. पुजारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए थे. वे बैटिंग के दौरान काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे.

भारत की टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.

भारत की वनडे टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

बाढ़ की चपेट में कई जिले, एक की मौत, 5 लाख लोगों पर मंडरा रहा खतरा

0
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, अबतक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं लगभग पांच लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया की गुरुवार तक करीबन  4.95  लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान उदलगुड़ी जिले के तमुलपुर में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।  केंद्रीय जल आयोग (CWD) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट(जोरहाट) और दुबरी में अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। वहीं पुथिमारी (कामरूप), पगलागिया (नलबाड़ी) और मानस (बारपेटा) नदियां अपने लाल निशान से ऊपर बह रही है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अबतक 16 जिलें और अन्य चार संभाग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ की वजह से बजली संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 2.60 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सात जिलों के 83 सुरक्षा केंद्रों में अबतक 14,000 लोगों को पहुंचाया गया है। अर्धसैनिक बल, NDRF, SDRF, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (F & ES), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है।बोंगईगांव और दीमा हसाओ में बारी बारिश के कारण भूस्खलन भी देखने को मिला। बाढ़ के कारण बारपेटा, सोनितपुर, दरांग, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, उदलगुरी, बोंगाईगांव, धेमाजी और डिब्रूगढ़ में सड़के, पुल और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

PM मोदी ने किया चीयर्स, लोग पूछ रहे हैं गिलास में क्या था?

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने स्टेट डिनर की मेजबानी की। 15 सालों में पहली बार किसी भारतीय के लिए स्टेट डिनर का आयोजन किया गया है।

इस दौरान सोशल मीडिया पर कई फोटोज सामने आई है, जिसमें पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपने हाथ में गिलास लिए हुए चीयर्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसके बाद ये फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

मोदी जी के गिलास में क्या था?
वहीं, अब लोगों का सवाल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ चीयर्स करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गिलास में क्या था। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों ही शराब का सेवन नहीं करते हैं।

बाइडन और मोदी हंसी मजाक करते दिखे
आपको बता दें कि जो बाइडन और पीएम मोदी के गिलास में एक साफ्ट ड्रिंक है। इस स्टेट डिनर के दौरान पीएम मोदी और जो बाइडन आपस में हंसी मजाक करते और बातें करते हुए दिखाई दिए। जिसे लेकर कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस दौरान अपने दादा की सीख का भी जिक्र किया। वहीं, जो बाइडन ने कहा कि उनके दादा एम्ब्रोस फिननेगन कहते थे कि अगर आप शराब नहीं पीते हैं तो आप बाएं हाथ से अपना गिलास उठाए। अब सोचते हैं कि मैं मजाक कर रहा हूं लेकिन ऐसा नहीं है।

विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल ने कार्यकर्ताओं को कहा-बब्बर शेर

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों की पटना में बैठक होने वाली है। दोपहर में करीब दो से ढाई घंटे सभी नेता बैठेंगे। राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद।

जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है।

आपने देखा होगा कर्नाटक में भाजपा का क्या हश्र हुआ। भाजपा कह रही थी कि उनकी बहुत भारी जीत होगी। जैसे ही कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई वैसे ही भाजपा वहां से गायब हो गई। कांग्रेस का मतलब है गरीबों के साथ मिलकर काम करना। भाजपा का मतलब है कि देश के केवल दो तीन लोगों के साथ काम करना।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने कहा कि आप हमारे बब्बर शेर हो। आप हमारे विचारधारा के लिए लड़ते हो। आपका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमे लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना होगा। अगर हमलोग बिहार जीत गए तो देश जीत जाएंगे।

राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे के बाद एनसीपी के शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी पटना पहुंच गए हैं। शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले पटना पहुंची हैं। दोनों नेताओं का काफिला एनसीपी कार्यालय के लिए निकल चुका है। इधर, राहुल गांधी का काफिला भी सदाकत आश्रम पहुंच चुका है। यहां पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी पड़ी है। राहुल गांधी, बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा के काला जंगल में 4 आतंकी ढेर

0

भारतीय सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कुपवाड़ा में माछल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादी पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं। पिछले दिनों सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। तब से ही सुरक्षाबलों की टीमें लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसीका नतीजा है कि लगातार कामयाबी मिल रही है।

टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी में सवार सभी की मौत

0

नई दिल्ली: लापता पनडुब्बी को लेकर एक नया अपडेट सामने आय है. ओसियन गेट कंपनी के मुताबिक टाइटैनिक को देखने के लिए पांच लोगों को लेकर जो पनडुब्बी रवाना हुई थी, उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. ऐसे में अब उसमें सवार सभी लोगों को अब मृत माना जाना चाहिए. कंपनी ने इस घटना को लेकर कहा है कि टाइटैनिक की ओर जाने वाली लापता पनडुब्बी पर सवार पांच चालक दल के सदस्यों की उनके जहाज के “विनाशकारी विस्फोट” से मृत्यु हो गई. कंपनी ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में कंपनी ने उन लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं जिनकी इस घटना में मौत हुई है.

कंपनी ने इस हादसे को लेकर एक बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि ये लोग सच्चे खोजकर्ता थे जिनमें साहस की एक विशिष्ट भावना और दुनिया के महासागरों की खोज और उन्हें बचाने का गजब का जुनून था. इस दुखद समय में हमारी संवेदनाएं इन पांच आत्माओं और उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ हैं. यूएस कोस्ट गार्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि खोज के दौरान अज्ञात आवाज़ों का पता चला था, लेकिन उन आवाज़ों को लापता जहाज से नहीं जोड़ा जा सका. ऐसे में यह कहना कि वो आवाज उसी पनडुब्बी की थी गलत होगा.

लापता जहाज जिसे टाइटन के नाम से जाना जाता है, ने वैश्विक आकर्षण पैदा कर दिया है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि जहाजों और विमानों के एक अंतरराष्ट्रीय बेड़े ने कनेक्टिकट के आकार से दोगुने आकार के उत्तरी अटलांटिक के क्षेत्र को बेतहाशा छान मारा गया. टाइटन की अनुमानित 96 घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति शून्य हो जाने के कारण बचावकर्मी उसकी तलाश में लगातार लगे रहे.

बता दें कि टाइटन पर ब्रिटेन के 58 वर्षीय हामिश हार्डिंग, निवेश फर्म एक्शन ग्रुप के संस्थापक और एक शौकीन साहसी व्यक्ति थे; फ्रांसीसी समुद्री विशेषज्ञ पॉल-हेनरी नार्जियोलेट, 77; स्टॉकटन रश, 61, एवरेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वाशिंगटन स्थित ओशनगेट इंक, जिसने अभियान चलाया; और 48 वर्षीय शहजादा दाऊद और 19 वर्षीय सुलेमान दाऊद सवार थे.

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश

0

देहरादून : मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि, अब तक राज्य में नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मॉनसून की बारिश ने लोगों को भिगाना शुरू कर दिया है। 22 जून को हुई बारिश के बाद कई जगहों पर नदियों के जलस्तर बढ़ने की खबरें भी सामने आई। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के 6 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही झोंकेदार तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

उनका कहना है कि राज्य में मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मॉनसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मॉनसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन, करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।

उत्तराखंड: जोशीमठ पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

0

जोशीमठ : परमाराध्य परमधर्माधीश अनंतश्रीविभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज अपने दो दिवसीय प्रवास पर जोशीमठ पहुंचे । यहां पहुंचने पर उनका स्थानीय लोगों एवं संतों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ज्योतिर्मठ परिसर में शंकराचार्य गद्दी स्थल में ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद एवं ज्योतिर्मठ व्यवस्थापक ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानंद सहित अनेकों विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पादुकापूजन किया।

इस अवसर पर ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य जी ने उपस्थित लोगों को आशीर्वचन दिया । ज्योतिर्मठ प्रभारी मुकुंदानंद ने बताया कि कल 23 जून शुक्रवार को जगतगुरु शंकराचार्य जी जोशीमठ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे । प्रातः नरसिंह भगवान का दर्शन पूजन , मध्याह्न में 12 गुप्त नवरात्रि के अवसर पर भगवती राजराजेश्वरी देवी जी की महाआरती करेंगे। फिर हेलंग – मारवाडी बाईपास के विरोध में आहूत की गई रैली में उपस्थित होकर समर्थन प्रदान करेंगे।

दोपहर 3 बजे शंकराचार्य जी प्रेस को संबोधित कर उत्तराखंड के ज्वलन्त मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।अपराहन 3:00 बजे से आयोजित *गुरुपादुका पूजन महोत्सव* में भजन प्रस्तुति और आशीर्वाद प्रसाद के साथ ही जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत के हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में श्रेष्ठ सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान शंकराचार्य जी द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर शंकराचार्य मठ शाकंभरी के प्रभारी ब्रह्मचारी सहजानंद जी, ब्रहमचारी श्रवणानंद जी , नैनसिंह भण्डारी, प्रवीन नौटियाल, कुशलानन्द बहुगुणा, जानकीप्रसाद बहुगुणा, दिवाकर भट्ट जी, महिमानन्द उनियाल, जगदीश उनियाल, सन्तोष सती, जयप्रकाश भट्ट सहित अनेको मातृशक्ति उपस्थित थे।

MP-MLA कोर्ट पहुंचा बृजभूषण शरण सिंह मामला, इस दिन होगी सुनवाई

0

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में गुरुवार को चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट महिमा राय सिंह की अदालत में सुनवाई हुई।

यहां CMM महिमा राय ने इस मामले को MP/MLA कोर्ट के एसीएमएम हरजीत सिंह जसपाल के पास भेज दिया। अब राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित MP/MLA कोर्ट इस मामले पर संज्ञान लेकर 27 जून को सुनवाई करेगी।

सीएमएम महिमा राय सिंह ने आरोप पत्र पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या पॉक्सो के लिए कैंसिलेशन एप्लीकेशन अलग से दाखिल किया है? क्या एसीएमएम हरजीत सिंह जसपाल के पास पहले से एफआईआर असाइन है?

इस पर एसएचओ उपेंद्र सिंह ने कोर्ट को बताया कि पटियाला हाउस कोर्ट में पॉक्सो मामले में कैंसिलेशन एप्लीकेशन दाखिल किया है, सीएमएम महिमा राय सिंह ने कोर्ट स्टाफ को पता करने को कहा कि क्या मामले में एफआईआर एसीएमएम हरजीत सिंह जसपाल को असाइन हुई है? इस प्रश्न के पूछे जाने के बाद अदालत की कार्यवाही कुछ देर के लिए रुक गई।