Home Blog Page 506

AAP के पोस्टर में नीतीश कुमार को बताया- PM मोदी का खास, केजरीवाल को भावी PM!

0

बिहार: बिहार में विपक्ष एकता के दावे किए जा रहे हैं। बैठक भी की जा रही है, जिसमें विपक्ष के बड़ेताओं को न्योता दिया गया है। लेकिन, बैठक से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बिहार में कई तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। किसमें राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है, तो आम आदमी पार्टी के पास्टर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।

23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जुट रहे देशभर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों के प्रमुख नेता यह पोस्टर देखते हुए गुजरेंगे। जिस रूट से विपक्षी नेताओं की गाड़ियां गुजरेंगी, वहां यह पोस्टर है। पोस्टर में केजरीवाल को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है और नीतीश के खिलाफ स्लोगन लिखा गया है। बिहार विधानसभा के सामने राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताने वाला कांग्रेसी विधायक का पोस्टर लगा है।
ैं
विपक्षी एकता के लिए पटना में हो रही बैठक में आम आदमी पार्टी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आ रहे हैं। बैठक का संयोजन कर रही मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू ने पूरे शहर में पोस्टर लगवाए हैं, लेकिन उनमें स्वागत के अलावा कोई संदेश नहीं दिया गया है। स्वागत करने वाले तक का नाम नहीं दिया गया है।
अरविंद केजरीवाल का अलग और भगवंत मान का अलग पोस्टर जगह-जगह लगा है। वीरचंद पटेल पथ से लेकर गांधी मैदान तक ऐसे पोस्टर लगे हैं। लेकिन, इस बीच आम आदमी पार्टी के कुछ उत्साहित समर्थकों-नेताओं ने अपनी ओर से भी स्वागत के लिए पोस्टर लगवाए हैं, जिनमें से एक का पोस्टर आप संस्थापक केजरीवाल को भावी पीएम बता रहा है।

केजरीवाल के समर्थन में आप के नाम पर विकास कुमार ज्योति की ओर से लगाए इस पोस्टर-बोर्ड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीर लगाई गई है। इस तस्वीर के साथ स्लोगन भी लिखा है- “न आशा है, न विश्वास है…संभल कर रहना देश के लोगों ये नीतीश कुमार है। मोदी जी का खासमखास है।

बिहार में आम आदमी पार्टी का सदन के अंदर वजूद नहीं है, लेकिन दिल्ली में कई बिहारी नेताओं ने आप का झंडा बुलंद कर रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में केजरीवाल से मिलकर आ चुके हैं और अब पहली बार वह यहां आ रहे हैं। ऐसे में विपक्षी दलों की बैठक के दरम्यान इन पोस्टरों से किरकिरी तय है।

आम आदमी पार्टी के सदस्य विकास कुमार ज्योति ने कहा कि नीतीश कुमार का जो चाल-चरित्र रहा है, उसे पोस्टर के माध्यम बताया गया है। जदयू के वरिष्ठ नेता हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति बने हुए हैं। अगर नीतीश कुमार पूरी तरह भाजपा से अलग हो चुके हैं तो अब तक हरिवंश को पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं गया? इसका मतलब है कि अप्रत्यक्ष रूप से वह भाजपा से जुड़े हैं।

नीतीश कुमार फिर पलटी मार सकते हैं। अगर आप खुद को विपक्षी एकता का सूत्रधार बताते हैं तो संवैधानिक पद पर आप अपने नेता को भाजपा की कृपा से कैसे बैठा सकते हैं? इससे साफ है कि आपका अघोषित गंठबंधन भाजपा के साथ हैं।

बड़ी खबर: तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार, 21 कैदी हुए घायल!

0

नई दिल्ली: सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रही है। जेल में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। एक बार फिर तिहाड़ में कैदियों के बीच गैंगवार की खबर है।

जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद यह कहासुनी गैंगवार में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस गैंगवार में 21 कैदी घायल हुए हैं।

कुछ ही समय पहले भी तिहाड़ में गैंगवार हुई थी, जिसमें एक बदमाश को मौत के घाट उतार दिया गया था। उसके बाद एक गैंगवार की एक और घटना सामने आई थी। कुछ दिनों की शांति के बाद अब एक और घटना सामने आ गई है।

400 करोड़ के पार पहुंची आदिपुरुष! छह दिनों में हैरान करने वाले आंकडे़

0

आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में काम करने वाले सभी कलाकारों ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स और कहानी को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की।

इसके अलावा सिने वर्क एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने फिल्म की पीएम मोदी से ये गुजारिश की थी कि फिल्म की स्क्रीनिंग को तुरंत रोका जाए, यहां तक कि फ्यूचर में भी फिल्म को रिलीज न किया जाए।

हालांकि, फिल्म के विवादों का असर भारत में साफ तौर पर देखने को मिला, लेकिन वर्ल्डवाइड अब भी ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। छह दिनों में ही ‘आदिपुरुष’ ने दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई कर ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी ‘आदिपुरुष’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर गुरुवार यानी कि छठे दिन तक 410 करोड़ की कमाई कर ली है। ग्लोबल स्तर पर ये फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही अपना बजट निकाल सकती है।

आदिपुरुष भारत के अलावा न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया, यूएस सहित कई अलग-अलग देशों में मेकर्स ने रिलीज की। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश का रिकॉर्ड की केजीएफ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले ही दिन 140 करोड़ की टोटल कमाई की थी।

दूसरे दिन ओवरसीज ओम राउत की फिल्म ने 240 करोड़, तीसरे दिन 340 करोड़, चौथे दिन 375 करोड़ और पांचवें दिन 395 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म छठे दिन भी दुनियाभर में अपनी सफलता का डंका बजाने में सफल रही। आदिपुरुष के पास अब भी ये वीकेंड कमाई के लिए बाकी है, देखना है कि रविवार तक फिल्म दुनियाभर में अपना मैजिक चलाने में सफल होती है या नहीं।

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर, गहरी खाई में गिरा वाहन

0

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि वाहन में नौ लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक इसकी जानकारी पुख्ता नहीं हो पाई है। हादसे का शिकार हुए लोग बागेश्वर के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह बहुत गहरी खाई है। ऐसे में हादसे में लोगों के हताहत होने की आशंका हादसे की जानकार मिलने के बाद से ही जताई जा रही थी। अधिकारी भी मौके लिए रवाना हो गए हैं।

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आठ लोगों की मौत सूचना है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।  जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

आयकर व‍िभाग की देश के 17 ठ‍िकानों पर छापेमारी, व्‍यापार‍ियों में हड़कंप

0

द‍िल्‍ली, एनसीआर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता सह‍ित कई प्रदेशों और ज‍िलों में ज्वैलर्स/बुलियन व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी चल रही है। कानपुर में राधा मोहन पुरषोत्तम दास जूलर और एमरल्ड गार्डन हाउसिंग सोसाइटी के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के 17 ठिकानों पर छानबीन की जा रही है।

आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह सराफा कारोबारी भाइयों के प्रतिष्ठानों और आवास पर छापे मारे। इसमें एक भाई की दुकान जहां चौक सराफा में है वहीं दूसरे भाई का शोरूम बिरहाना रोड पर। इन दोनों के ही सिविल लाइंस में अलग-अलग आवास हैं।

आयकर अधिकारियों ने गुरुवार सुबह एक साथ उनके ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक कानपुर के अलावा इनके लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता स्थित शोरूम पर भी छापेमारी की गई है। पहले दोनों भाई चौक में ही एक साथ कारोबार करते थे लेकिन बाद में बिरहाना रोड में बड़े भाई ने अपना कारोबार अलग कर लिया।

इन दोनों ही कारोबारियों पर पहले भी आयकर विभाग के छापे पड़ चुके हैं। चौक में कारोबार कर रहे भाई की लखनऊ में फैजाबाद रोड पर भी एक शोरूम है। इसके साथ ही दोनों ही भाई पिछले कुछ वर्षों से प्रापर्टी के कार्य में भी जुड़ गए थे। इसमें से एक भाई का शहर में जाजमऊ तो दूसरे पर नवाबगंज क्षेत्र में काम चल रहा है।

यहां रेस्तरां में जबरदस्त विस्फोट, 31 की मौत

0

चीन के एक रेस्तरां में एलपीजी लीक से हुए जबरदस्त विस्फोट में कम से कम 31 लोगों की मौत की खबर है। घटना चीन के उत्तर पश्चिमी शहर यिनचुआन की है। चीन की सरकार न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि लिक्विड पेट्रोलियम गैस में लीक के चलते विस्फोट हुआ। हादसे में सात लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

यिनचुआन के रिहायशी इलाके में स्थित फुयांग बारबेक्यू रेस्तरां में विस्फोट बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ। यिनचुआन, चीन के निंजिया प्रांत की राजधानी है। बता दें कि चीन में इन दिनों तीन दिन का ड्रैगन बोट फेस्टिवल चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलते हैं और यार-दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं।

घटना की सूचना के बाद दर्जनभर से ज्यादा अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर हालात को नियंत्रित किया। जिस रेस्तरां में धमाका हुआ, वह पूरी तरह से तबाह हो गया है। इस रेस्तरां के पास कई अन्य रेस्तरां भी हैं, ऐसे में आग के अन्य रेस्तरां में भी भड़कने का खतरा था लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्देश दिया कि सभी इंडस्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाएं।

उत्तराखंड : प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश शुरू, इस दिन पहुंचेगा मानसून

0

देहरादून: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज  प्रदेशभर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मौसम का अलर्ट सटीक साबित हुआ है। आज सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून को देखते हुए सरकार ने भी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 25 जून से प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह से जोर पकड़ लेगा। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग की माने तो इस बार पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने मानसून के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर मैदानी इलाकों में नदियों के किनारे बसी बस्तियों और आवासीय कॉलोनियों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

दिल्ली पुलिस के पास आई कॉल, PM मोदी, अमित शाह और CM को जान से मारने की धमकी

0
Delhi Police

PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस के आऊटर डिस्ट्रिक PCR को रिसीव हुए कॉल में कहा गया है कि पीएम मोदी को बिहार के सीएम ननीतीश कुमार को और देश के गृहमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई. पीएम-गृहमंत्री और बिहार के सीएम को धमकी मिलने के बाद तुरंत एक्टिव हुई दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक टीम का गठन किया और मामले की जांच शुरू कर दी.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आऊटर जिले की पुलिस को आज सुबह एक शख्स ने पीसीआर कॉल कर बिहार सीएम को जान से मारने की धमकी दी. कुछ देर बार दूसरी कॉल में पीएम और गृह मंत्री को भी जान से मारने की धमकी दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान हो गयी है, उसका नाम संजय वर्मा है और वह दिल्ली के मादीपुर इलाके का रहने वाला है. परिवार वालों ने बताया कि संजय कल रात से ही शराब पी रहा है और दिल्ली पुलिस संजय की तलाश कर रही है.

PM मोदी तीन दिवसीय अमेरिका के राजकीय दौरे पर गए हुए हैं और वह वहां पर एसपीजी और अमेरिका की सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा घेरे में हैं. वहीं गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में है. गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ को है. उनके प्रोटोकॉल के मुताबिक उनको जेड कैटगरी सुरक्षा मिली हुई है, ऐसे में कहा जा सकता है कि वह सुरक्षा में है और उनके सुरक्षा च्र को भेद पाना किसी के भी बस की बात नहीं है.

वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार पुलिस के एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) की है, और उनके प्रोटोकॉल के मुताबिक उनको जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. हालांकि उनकी सुरक्षा के साथ कई बार खिलवाड़ हो चुका है. हाल ही में सुबह मार्निंग वॉक के दौरान रेसिंग मोटरसाइकिल चलाने वाले ग्रुप उनके रूट पर आ गया.

BREAKING : चोरी के शक में युवती की पीट-पीटकर हत्या!

0

गाजियाबाद: देश में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो शर्मसार कर देती हैं। लोग कानून अपने हाथ में ले लेते हैं और खुद सजा देने लगते हैं। कई बार इस तरह की घटनाएं गलत भी होती हैं। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जब लोगों ने केवल शक के आधार पर किसी को मार डाला हो।

ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला गाजियाबाद में मामला सामने आया है। यह एक युवती को लोगों ने चोरी के शक में पकड़ लिया और इतना पीटा कि महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस क्या एक्शन लेगी।

उद्धव ठाकरे के करीबियों पर ED का एक्शन, ये है पूरा मामला

0

मुंबई : महाराष्ट्र में एक बार राजनीति गर्मा गई है। बीएमसी के कोविड सेंटर घोटाले केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्धव ठाकरे के कई करीबियों पर छापेमारी श्हुरु कर दी है। ED की टीम ने 16 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी राजधानी मुंबई में हुई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबियों पर छापेमारी हुई है। इनमें से कुछ लोग पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के भी करीबी हैं।

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी शिवसेना (UBT) की युवा सेना सचिव सूरज चव्हाण के ठिकाने पर भी हुई है। जिन आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें बीएमसी अधिकारी, सप्लायर्स और आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में एक रिपोर्ट पेश की है। फडणवीस का आरोप है कि महानगरपालिका का प्रशासन पूरी तरह अपारदर्शी और भ्रष्ट था।

यह रिपोर्ट सिर्फ 12 हजार करोड़ रुपये का काम के बारे में है, लेकिन पूरा काम और चौंकाने वाली चीजें उजागर करेगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनियमितताओं के अलावा जांच में यह भी पाया गया कि दो अलग-अलग विभागों में 20 कार्य बिना निविदा के प्रदान किए गए थे।