Home Blog Page 507

BJP विधायक गीता जैन ने सिविक इंजीनियर को सरेआम मारा थप्पड़, दी गालियां

0

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला विधायक द्वारा एक सिविक इंजीनियर को सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मीरा भायंदर ठाणे जिले की विधायक गीता जैन मीरा भायंदर नगर निगम के दो इंजीनियरों को कुछ संरचनाओं को गिराने के लिए गाली देते हुए देखी जा सकती हैं।

उनका आरोप था कि इन संरचनाओं को गिराए जाने के बाद लोगों को सड़कों पर रहना पड़ रहा है। इस कदम से मानसून से पहले परिवार सहित बच्चे भी बेघर हो गए हैं। बीजेपी विधायक का अब भी यही मानना है कि उन्होंने जो भी किया एकदम सही किया है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि अगर फिर थप्पड़ मारना पड़े तो ओ पीछे नहीं हटेंगी।

बड़ी कंपनियों के नाम से बनाई जाती थी नकली दवाईयां, ऐसे हुआ खुलासा

0

हिमाचल : हिमाचल में लगातार नकली दवा बनाने के खुलासे होते रहे है। अब एक और मामला सामने आया है, जो आपके होश उड़ा देगा। बद्दी की ट्राईजल फार्मा में देश की कंई नामी फार्मा कंपनियों के नाम से नकली दवाईयों का उत्पादन किया जाता था। यूएसवी व सिपला जैसी कंई फार्मा कंपनियों के नाम की नकली दवाईयों बनाकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। इस बात का खुलासा नकली दवा के मुख्य सप्लायर मोहम्मद ईदरीश ने पूछताछ के दौरान किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि झाड़माजरी स्थित आदर्श फायल प्रिंटींग प्रैस में कंई नकली फार्मा कंपनियों की दवाईयों के लेवल व फायल प्रिंट किए जाते थे। ग्लेनमार्क व आर्या फार्मा द्वारा बनाई जा रही नकली दवाईयों के फायल भी इसी कंपनी में प्रिंट हुए हैं। ईदरीश मोहम्मद ने यह भी माना है कि उसने आदर्श फायल प्रिंटींग प्रैस से ही नकली दवाईयों के कवर व फायल आदि प्रिंट करवाए थे।

खास बात यह है कि आदर्श फायल प्रिटींग प्रैस के मालिक बृजेश के मोबाईल से प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी का बायो डी-3 प्लस कैप्सूल के नाम से एक प्रिंट डिजाईन मिला है। राज्य दवा नियंत्रक विभाग द्वारा अब इस फार्मा कंपनी का भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं यहां पर भी नकली दवाईयों का उत्पादन तो नहीं हो रहा है। इस मामले में विभाग द्वारा जल्द बड़ा खुलासा कर सकता है। मोहम्मद ईदरीश व आदर्श फायल प्रिंटींग प्रैस के मालिक बृजेश व वीरेंद्र को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपितों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।राज्य औषधि नियंत्रक नवनीत ने बताया कि इस मामले में आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में आरोपितों से कंई अहम जानकारियां मिल सकती है।

नवंबर 2022 में बद्दी में राज्य दवा निंयत्रक विभाग ने बद्दी के एक गोदाम से भारी मात्रा में नकली दवाईयां बरामद की थी। जांच के बाद पता चला कि इन दवाईयों का उत्पादन बद्दी की ट्राईजल फार्मा कंपनी में हुआ था। ट्राईजल फार्मा कंपनी के पास किसी भी प्रकार कोई भी लाईसैंस नहीं था। कंपनी का मालिक मोहित बंसल यहां पर नकली दवाईयों का उत्पादन करके आगरा भेजता था। मोहित बंसल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

बद्दी स्थित साईपर फार्मा कंपनी की मालिक रजनी भार्गव को यूपी पुलिस नालागढ़ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर वाराणासी ले गई है। फरवरी 2023 में वारावाणी में भारी मात्रा में नकली दवाईयां पकड़ी गई थी। इन दवाईयों का उत्पादन बद्दी की साईपर फार्मा कंपनी में हुआ था। पुलिस व राज्य दवा नियंत्रक विभाग ने फार्मा कंपनी की मालिक रजनी भार्गव को गिरफ्तार किया था। बीते कंई दिनों से रजनी भार्गव जेल में थी। अब इस मामले में रजनी भार्गव से वाराणसी पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी। साईपर फार्मा कंपनी के पास ड्रग लाईसैंस था, लेकिन अधिक पैसे कमाने के चक्कर में कंपनी की मालिक ने नकली दवाईयों का उत्पादन शुरू कर दिया था।

पंचकूला की कच्चा माल सप्लाई करने वाली केसी ओवरसीज प्राईवेट लिमिटेड के संचालकों से भी मंगलवार को पूछताछ की गई। विभाग द्वारा दोनों आरोपितों को कुछ प्रश्नवाली दी गई थी जो आरोपितों ने जमा करवा दी है। कंपनी पर आरोप है कि दवाईयों में प्रयोग होने वाला लोकल संस्था माल ब्रांडिड कंपनियों के नाम से बेचा जा रहा था। विभाग ने कंपनी से बिल की पूरी डिटेल मांगी है और यह भी पूछा है कि वह कहां कहां पर दवाईयों का कच्चा माल सप्लाई करते थे।

आज वैश्विक आंदोलन बन गया है योग, PM मोदी ने अमेरिका से दिया संदेश

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है, जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज शाम को भारतीय समयानुसार शाम करीब 5.30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा। भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था।

तभी से लेकर आज तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।पीएम ने कहा कि इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है।

सरदार पटेल भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोर्ट रोड़, देहरादून स्थित नव निर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने 112 कंट्रोल रूम, स्टेट वीडियो सर्विलेंस सेंटर का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस की ई-बीट एप्प, उत्तराखंड के नागरिकों हेतु सी.ई.आई.आर सेवा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। आरक्षी नागरिक पुलिस, अन्तः कक्ष प्रशिक्षण विषय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

CM धामी ने कहा कि भवन के लोकार्पण के पश्चात अब पुलिस विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। डायल 112 का क्रियान्वयन भी भवन से किया जा रहा है। जिससे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हमने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु धनराशि में बढोत्तरी करते हुये 45 करोड़ का प्राविधान किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ई-बीट एप्प को पुलिस एवं आम जनता से सम्बन्धित विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन समाधान, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस के विकास हेतु भविष्य में भी पर्याप्त बजट उपलब्ध कराएगी तथा केन्द्रीय योजनाओं से भी पुलिस विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने की ओर अग्रसर है। हम पुलिस को और अधिक सशक्त एवं संवेदनशील, तकनीकी रूप से दक्ष बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार पुलिस जवानों को आधुनिक उपकरण एवं शस्त्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यालयों को भी हाईटेक किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में चारधाम यात्रा गतिमान है। जिसमें देश-विदेश से लाखों संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा को बेहतरीन तरीके से संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार और पुलिस चारधाम यात्रा को आमजन के लिये सुगम व सुरक्षित बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप हम उत्तराखंड पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए निरंतर कार्य करे रहे हैं।

इस “संकल्प“ को पूर्ण करने में सभी जवान और अधिकारियों का साथ भी जरूरी है। उन्होंने कहा सम्पूर्ण देश में उत्तराखण्ड राज्य की पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने अथक प्रयासों से इस गौरवशाली सेवा को सुशोभित कर उत्तराखंड पुलिस की कर्तव्यनिष्ठ और मित्र पुलिस की छवि को हमेशा बरकरार रखेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज को सुधारने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। करोड़ों की संख्या में हमारे राज्य में पर्यटक अन्य राज्यों से आते हैं। ऐसे में पुलिस राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर काम करती है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पुलिस को वर्तमान समय के साथ भविष्य के लिए भी खुद को तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा राज्य में पुलिस विभाग के उत्थान एवं आधुनिकीकरण के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करती रहेगी।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल भवन के लोकार्पित होने से उत्तराखंड पुलिस को एक बहुउद्देशीय कार्यालय भवन मिला है। सरकार पटेल भवन में परिक्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त यातायात निदेशालय, एस०डी०आर०एफ० प्रशिक्षण, अग्निशमन एवं आपात सेवा आदि कार्यालय शिफ्ट किये गये हैं। जिसमें लगभग 250 अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की जान को खतरा, हथियार के साथ पकड़ा गया शख्स?

0

MP : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस खबर का पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया शख्स मुस्लिम बताया जा रहा है। शक है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। हालांकि पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है। युवक का नाम रज्जन खान बताया जा रहा है, जो शिवपुरी जिले का निवासी है।

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर धाम के परिक्रमा मार्ग के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस के संदिग्ध शख्स की जानकारी दी गई। पुलिस ने युवक को दबोचकर उसकी तलाशी ली तो होश उड़ गए। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रज्जन खान बताया। आरोपी गढा गांव के पास हाइवे पर उतरा था और तभी पुलिस आ गई थी। पुलिस को देखकर वह बागेश्‍वरधाम की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने उसे परिक्रमा मार्ग के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के बाद न्‍यायालय में पेश किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी कार, एक की मौत

0

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को हादसा हो गया। फलसीमा के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।

घटना में कार सवार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में अन्य लोगों के सवार होने की आशंका के चलते टीम ने खाई में घंटों खोजबीन की। लेकिन, कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम गर्भ गृह में नोट बरसाने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला के रुपये बरसाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी। उसके अनुसार सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट/रुपये उड़ाये जा रहे हैं जिसमे (क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है) का संगीत जोड़ा हुआ है।

इस दौरान एक पंडित  द्वारा पूजा सम्पन्न की जा रही है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्मावम्बियो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जजान्छ शुरू कर दी है।

पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, युवा हो जाएं तैयार

0

पुलिस भर्ती वैसे तो देश के अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर होती रहती है। लेकिन, पदों की संख्या बहुत कम होती है। इस बार देश के सबसे बड़ राज्य उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारियां चल रही हैं। माना जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती हो सकती है। यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थीं। काफी समय से जब भर्ती नहीं हो सकी तो, अब पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक आगामी 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी, जिनमें सिपाही नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है। इनका अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिला था, जिसका परीक्षण करने के बाद उसे भी शामिल किया गया है।

बीते नवंबर माह में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही निविदा में हिस्सा लिया। इसकी वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे।

52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। दरअसल, बीते कई वर्षों से युवा सिपाही बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इन पदों पर होगी भर्तियां
41,811 सिपाही नागरिक पुलिस
8540 सिपाही पीएसी
1007 फायरमैन
1341 सिपाही यूपीएसएसएफ

20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ मनाने की मांग, संयुक्त राष्ट्र को लिखी चिट्ठी, पढ़ें क्यों?

0

महाराष्ट्र में शिवसेना के दो धड़े होने के बाद राज्य की सियासत गरमाई हुई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच जुबानी जंग लगातार तेज हो रही है। उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के सामने अजीब मांग रख दी है।

संजय राउत ने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक चिट्ठी लिखी है। संजय राउत ने यूएन को लिखे पत्र में कहा कि 20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ के रूप में मान्यता दी जाए। राउत ने कहा कि जैसे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, ठीक उसी तरह से 20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ मनाया जाना चाहिए।

शिवसेना (UBT) सांसद ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, ‘मैं 20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाने की अपील के साथ ये चिट्ठी लिख रहा हूं। मेरा पार्टी शिवसेना (UBT) का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करते हैं और वो महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं। संजय राउत ने आगे लिखा कि 20 जून 2022 को BJP के बहकावे में आकर एकनाथ शिंदे हमारे 40 विधायकों को लेकर पार्टी छोड़कर चले गए थे।

तब हर किसी को 50-50 करोड़ रुपये मिले थे। BJP ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी की सरकार को गिराने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले 40 विधायकों ने हमारी पीठ पर छुरा भोंका। उनके साथ 10 निर्दलीय विधायक भी थे।

भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो सवार 3 लोगों को कुचला, मासूम समेत तीनों की मौत

0

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बरूराज थाने की मुरारपुर चौक के समीप की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो सवार तीन लोगों को रौंद दिया।

इसमें महिला, बच्चा और युवक शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तीनों की पहचान में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, टैंकर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।