Home Blog Page 508

हिंदू संगठन ने आदिपुरुष का शो रुकवाया, दर्शकों को थिएटर से बाहर निकाल

0

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद जारी है। मुंबई के नालासोपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को फिल्म का शो रुकवा दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में पहुंचकर नारेबाजी की और दर्शकों से हॉल के बाहर जाने को कहा। इसके बाद शो रद्द कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार की शाम हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मॉल के अंदर घुस गए। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन वे इसे तोड़कर मॉल के अंदर घुस गए। इसके बाद हॉल के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके हटाया। इधर, विवाद के बाद फिल्म मेकर्स ने विवादित डायलॉग पर बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म के डायलॉग बदलने का फैसला किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने रविवार को ट्वीट कर फिल्म को लेकर सफाई दी और फिर कहा कि फिल्म से विवादित डायलॉग इसी हफ्ते हटा लिए जाएंगे।

वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने दो दिन में 240 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह मूवी के बिजनेस ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। इधर पहले दिन 140 करोड़ कमाने वाली आदिपुरुष दूसरे दिन कुल 100 करोड़ ही कमा सकी। इस तरह दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में 40% की गिरावट दर्ज की गई।

फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने रविवार को एक लंबा पोस्ट शेयर कर कहा, ‘मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फिल्म में शामिल किए जाएंगे। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर फिल्म के राइटर और डायरेक्टर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का बायकॉट ट्रेंड हो रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म में रामायण को गलत तरीके से दिखाया गया है, जो इस पौराणिक कथा की मर्यादा को तार-तार कर रहा है।

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष अब डायलॉग्स को लेकर विवाद में है। फिल्म को बैन करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसे हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने लगाया है। इसमें फिल्म के कई सीन, डायलॉग्स और किरदारों को हटाने की मांग की गई है। ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सोशल मीडिया पर मीम मटेरियल बन चुकी है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर इसकी जमकर आलोचना की जा रही है। टपोरी डायलॉग्स से लेकर सीता को भारत की बेटी बताने तक फिल्म कई विवादों में घिर चुकी है।

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को रिलीज के बाद से ही खराब VFX और इसके कुछ डायलॉग्स को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष की रिलीज के बाद से ही ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को विवादित डायलॉग और खराब VFX के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं ऑडियंस फिल्म के टिकट कैंसिल कर रही और इसे बैन करने मांग उठ रही है।

​​​​​​​

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम गर्भगृह स्वर्ण मंडित विवाद मामले में मंदिर समिति अध्यक्ष का बयान, देखें VIDEO

0
  • राजनीतिक षड्यंत्र से दानीदाता की भावनाओं का अपमान किया जा रहा।

केदारनाथ: केदारनाथ धाम गर्भगृह स्वर्ण मंडित मामले में हुए विवाद के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वीडियो जारी कर पूरे मामले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह धाम की प्रतिष्ठा तो ठेस पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि श्री केदारनाथ में श्रद्दालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है। यात्रा में खलल डालने और सनातन धर्म की आस्था पर ठेंस पहुंचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दानीदाता की मंशा पर सवाल उठाया जा रहा है। गर्भगृह में लगे सोने को पीतल बताया जा रहा है, जा दुर्भाग्यपूर्ण है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कांग्रेसऔर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि श्री केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में लगी सोने की प्लेटों को पीतल बताने वाले बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये लोग भगवान को अपमान करने पर तुले हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक दानीदाता जिन्होंने 2005 में श्री बदरीनाथ धाम में स्वर्ण सिंहासन चढाया था। उन्होंने इच्छा जताई थी कि बिना किसी शर्त तथा निश्चल-पावन भावना से वह श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करना चाहते थे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव मुहर लगी थी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की देखरेख में निर्धारित प्रक्रिया से दानीदाता के स्वर्णकारों ने गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित कराया।

इसके एवज में दानी दाता ने न ही आयकर छूट संबंधी 80-जी सर्टिफिकेट की मांग की औ ना ही अपने नाम की कहीं उल्लेख की शर्त रखी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि दानीदाताओं की भावनाओं का इस तरह अपमान होता रहा तो तीर्थों में दान सहयोग तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु कोई भी आगे नहीं आयेगा।

उत्तराखंड: आज दून पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ये है कार्यक्रम

0

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। यहां शाम करीब पांच बजे भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन सर्वे आडिटोरियम में आयोजित किए जाएगा।

सम्मेलन में पूर्व सैन्य अधिकारी व जवानों के साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था की नई योजना बनाई है। जिसके अनुसार हाथीबड़कला मार्ग, कैंट रोड, जीएमएस रोड, आइएसबीटी मार्ग, सेंट ज्यूड्स चौक पर दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक कुछ रूटों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित और डायवर्ट किया जा सकता है।

खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या

0

कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख चेहरा था।

एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

पिछले एक सप्ताह में दो बड़े खालिस्तानी नेताओं की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में एक और खालिस्तानी नेता अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई थी। अवतार सिंह खांडा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का ब्रिटेन चीफ था। मेडिकल रिकॉर्ड में पता चला था कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था।

DU के साउथ कैंपस में गर्लफ्रेंड के चक्कर में मर्डर

0

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के पास महिला मित्र को लेकर हुए झगड़े में चार छात्रों ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान निखिल चौहान के रूप में हुई है। निखिल स्कूल आफ ओपन लर्निंग (SOL) से बीए आनर्स राजनीतिक विज्ञान प्रथम वर्ष का छात्र था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक निखिल के साथ ही एओएल फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। पिछले रविवार को जब इन लोगों का कॉलेज में झगड़ा हुआ था तब पहले एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था।

इस बात को लेकर निखिल ने उसकी बुरी तरीके से पिटाई कर दी थी। उस वक्त छात्र निखिल को देख लेने को धमकी देकर वहां से घर चला गया था। कल रविवार को वह चार साथियों के साथ निखिल की हत्या करने के लिए कॉलेज पहुंचा था। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित में एक का नाम हारून है।

कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के जरिये पुलिस आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। निखिल बी ब्लाक, पश्चिम विहार का रहने वाला था।

रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ कॉलेज पहुंचा था। गेट पर ही उसका इंतजार कर रहे आरोपितों ने उसे घेर लिया। चारों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक ने उसके सीने पर चाकू मार दिया और फरार हो गए।

अन्य छात्रों ने नजदीक स्थित चरक पालिका अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी दक्षिण-पश्चिम जिला मनोज सी ने बताया कि पुलिस को चरक पालिका अस्पताल से वारदात की सूचना मिली। मुख्य आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

निखिल की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। निखिल तीन भाइयों में मंझला था। वह पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग भी करता था। गीतों की तीन एलबम भी बना चुका है। पिछले दिनों उसने खब्बी सीट नाम गाने में एक्टिंग भी की थी। उसके पिता संजय चौहान सदर बाजार में पटरी पर दुकान लगाते हैं।

अस्पताल में 72 घंटे में 54 लोगों की मौत, 400 भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

0

बलिया: बढ़ते तापमान के बीच पिछले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल में 54 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 400 अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों ने कहा है कि हालांकि, मौतों के अलग-अलग कारण हैं, लेकिन भीषण गर्मी भी एक कारक हो सकती है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में प्रचंड लू चल रही है, अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के उत्तर में देखा जा रहा है.

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार मौतों में अचानक वृद्धि और मरीजों को बुखार, सांस लेने में तकलीफ और अन्य दिक्‍कतों के साथ अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. ऐसे में अस्पताल प्रशासन  एक्‍शन मोड में है और कर्मचारी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए सतर्क जिला अस्पताल बलिया के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक एसके यादव ने बताया कि 15 जून को 23, अगले दिन 20 और कल 11 मरीजों की मौत हुई.

आजमगढ़ सर्किल के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बीपी तिवारी ने बताया कि लखनऊ से एक टीम जांच के लिए आ रही है कि कहीं कोई ऐसी बीमारी तो नहीं है, जिसका पता नहीं चल रहा है. ज्यादा गर्मी या सर्दी होने पर सांस के मरीज, डायबिटीज के मरीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को खतरा बढ़ जाता है. डॉ. तिवारी ने अनुमान लगाया कि पारा थोड़ा बढ़ने से उनकी मौत हो सकती है.

जिला अस्पताल में इतनी भीड़ है कि मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है और कई अटेंडेंट अपने मरीजों को कंधे पर उठाकर इमरजेंसी वार्ड में ले जा रहे हैं. हालांकि, अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक ने दावा किया है कि अगर दस मरीज एक साथ आ जाएं तो मुश्किल हो जाती है, लेकिन उनके पास स्ट्रेचर हैं. CMO ने बताया कि इन लोगों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इन सभी की मौत इलाज और जांच के दौरान हुई है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए गर्मी बर्दाश्त करना मुश्किल होता है.

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों व कर्मचारियों को लू के खतरे से बचाने के लिए पंखे, कूलर व एसी की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर, पैरा मेडिकल कर्मियों की संख्या में वृद्धि कर दी गई है.

CMS ने लोगों को नसीहत दी है कि गर्मी में, खास तौर से धूप में अगर आवश्यक न हो, तो घर से बाहर ना निकलें, बाहर निकलने पर गर्मी व धूप में रहने से बचें और अधिक से अधिक मात्रा में जल/पेय पदार्थ का सेवन करें. उन्होंने कहा कि लू से बचाव के लिए छाता, धूप चश्मा और गमछा/दुपट्टा आदि का उपयोग अवश्य करें.

उत्तराखंड : विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

0

देहरादून: मौसम अब करवट बदलने जा रहा है। उत्तराखंड में पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून से मॉनसून भी दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून पांच दिन की देरी से पहुंच रहा है। मॉनसून के पूरी तरह पहुंचने से पहले ही मौसम ने रंग बदल लिया है। प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश का दौर भी जारी है।

मौसम विभाग ने 18 जून से 22 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आज 18 जून को राज्य में हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल  में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झक्कड़ चलने, जिसमें हवा की गति 60-70 किलोमीटर पार्टी घंटे की रफ़्तार से बढ़कर 80 किलोमीटर पार्टी घंटे तक पहुँच सकती है। नैनीताल पिथोरागढ़, बागेश्वर और  चमोली जनपदों में कही-कही भारी बारिश हो रही है ।

१९ जून को राज्य में हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और  नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ़्तार बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने सकती है। नैनीताल पौड़ी, पिथोरागढ़, तथा बागेश्वर जनपदों में कही कही भारी वर्षा की संभावना है।

20 जून को राज्य में हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। साथ ही झक्कड़ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इनकी स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं। अन्य जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य के चमोली, बागेश्वर, पिथोरागढ़, नैनीताल तथा पौड़ी जनपदों में कही-कही भारी वर्षा की संभावना है।

21 जून को भी हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झक्कड़ (वायु गति 60-70 तक, जिसकी गति बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। राज्य में शेष जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार और झोकेदार हवाएं चल सकती हैं। चमोली बागेश्वर, पिथोरागढ़, नैनीताल तथा पौड़ी जनपद में कही-कही भारी वर्षा की संभावना है।

22 जून को राज्य में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

ICC वनडे विश्व कप 2023 के क्वालिफाइंग राउंड की शुरुआत, इन टीमों के बीच मुकाबला

0

ICC वनडे विश्व कप 2023 के क्वालिफाइंग राउंड की शुरुआत 18 जून यानी आज से जिम्बाब्वे में हो रही है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें इस साल के अंत में भारत में होने वाले विश्व कप में अंतिम दो स्थान में जगह बनाने के लिए खेलेंगी। वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और यूएसए के साथ मेजबान जिम्बाब्वे सहित 10 टीमें 34 वनडे मैच खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। यहां हम इस टूर्नामेंट के शेड्यूल, सभी टीमें और ग्रुप के बारे में बता रहे हैं।

ये है फॉर्मेट

10 टीमों को पांच-पांच के दो समूहों में बांटा गया है और वे राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंगी। प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी जहां वे दूसरे समूह से आने वाली टीमों से खेलेंगी। यहां शीर्ष दो टीमें भारत में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी और ट्रॉफी के लिए फाइनल भी खेलेंगी, लेकिन फाइनल मैच के परिणाम से टीम की योग्यता प्रभावित नहीं होगी।

किस ग्रुप में कौन
ग्रुप ए:
 नेपाल, नीदरलैंड, यूएसए, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
ग्रुप बी: आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, यूएई

विश्व कप क्वालिफायर की टीमें

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, पीजे मूर, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख, ज्ञानेंद्र मल्ला, कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, भीम शर्की, ललित राजबंशी, प्रतीश जेसी, अर्जुन सऊद, किशोर महतो।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोव्ड, लोगन वैन बीक, विक्रम सिंह, आर्यन दत्त, विव किंग्मा, बास डे लीडे, नोआह क्रोस, रेयान क्लेन, तेजा निदामानुरु, वेस्ले बरेसी, शारिज़ अहमद, क्लेटन फ़्लॉइड, माइकल लेविट , साकिब जुल्फिकार।

ओमान: जीशान मकसूद (कप्तान), अकीब इलियास (उपकप्तान), जतिंदर सिंह, कश्यप प्रजापति, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, संदीप गौड़, अयान खान, सूरज कुमार, अदील शफीक, नसीम खुशी, बिलाल खान, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, जय ओदेदरा, समय श्रीवास्तव, रफीउल्लाह।

स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, टॉम मैकिन्टोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, हमजा ताहिर, मार्क वाट।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पाथुम निसांका, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा , महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना, दुशान हेमंथा।

यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), एतान डिसूजा, अली नसीर, वृत्य अरविंद, रमीज शहजाद, जवादुल्लाह, आसिफ खान, रोहन मुस्तफा, अयान खान, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, संचित शर्मा, आर्यांश शर्मा, कार्तिक मयप्पन, बासिल हमीद .

यूएसए: मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उपकप्तान), अभिषेक पराडकर, अली खान, गजानंद सिंह, जसदीप सिंह, काइल फिलिप, निसर्ग पटेल, नोस्तुश केंजीगे, सैतेजा मुक्कमल्ला, सौरभ नेत्रवालकर, शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, उस्मान रफीक।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन , रोमारियो शेफर्ड।

जिम्बाब्वे: रेयान बर्ल, तेंदाई चतारा, क्रेग एर्विन, ब्रैडली इवांस, जॉयलॉर्ड गुंबी, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

विश्व कप क्वालीफायर शेड्यूल

(सभी मैच स्थानीय समयानुसार 09:00 बजे शुरू होंगे)
रविवार, 18 जून, जिम्बाब्वे बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 18 जून, वेस्ट इंडीज बनाम यूएसए, ब्रेव क्रिकेट क्लब
सोमवार, 19 जून, श्रीलंका बनाम यूएई, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
सोमवार, 19 जून, आयरलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब
मंगलवार, 20 जून, जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
मंगलवार, 20 जून, नेपाल बनाम यूएसए, बहादुर क्रिकेट क्लब
बुधवार, 21 जून, आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
बुधवार, 21 जून, ओमान बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
गुरुवार, 22 जून, वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
गुरुवार, 22 जून, नीदरलैंड बनाम यूएसए, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
शुक्रवार, 23 जून, श्रीलंका बनाम ओमान, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
शुक्रवार, 23 जून, स्कॉटलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
शनिवार, 24 जून, जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
शनिवार, 24 जून, नीदरलैंड बनाम नेपाल, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
रविवार, 25 जून, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 25 जून, स्कॉटलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब
सोमवार, 26 जून, जिम्बाब्वे बनाम यूएसए, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
सोमवार, 26 जून, वेस्ट इंडीज बनाम नीदरलैंड, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
मंगलवार, 27 जून, श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
मंगलवार, 27 जून, आयरलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब
गुरुवार, 29 जून सुपर 6: ए2 बनाम बी2, क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब
शुक्रवार, 30 जून सुपर 6: ए3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: ए5 बनाम बी4, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
शनिवार, 1 जुलाई सुपर 6: ए1 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 2 जुलाई, सुपर 6: ए2 वी बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: ए4 बनाम बी5, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
सोमवार, 3 जुलाई सुपर 6: ए3 बनाम बी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
मंगलवार, 4 जुलाई सुपर 6: ए2 बनाम बी3, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: 7वां बनाम 8वां ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
बुधवार, 5 जुलाई सुपर सिक्स: ए1 बनाम बी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
गुरुवार, 6 जुलाई सुपर सिक्स: ए3 वी बी3, क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: 9वां बनाम 10वां ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब
शुक्रवार, 07 जुलाई सुपर सिक्स: ए1 बनाम बी1, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
रविवार, 09 जुलाई फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

कत्ल कर पन्नी में पैक किए टुकड़े, कमिश्नर आवास के पास फेंक आया कातिल

0

कानपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या कर शव के टुकड़े तीन बोरियों में भरकर फेंक दिए गए। ये बोरियां शनिवार सुबह पुलिस को गश्त के दौरान कर्नलगंज थाना इलाके में पुलिस कमिश्नर आवास के पास लाल इमली के पीछे पड़ी मिलीं। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। युवक ने हरा लोवर और पूरी बाह की शर्ट पहन रखी थी। सुबह लगभग दस बजे कर्नलगंज थाने में तैनात एसएसआई रघुवर सिंह टीम के साथ बैंकों की जांच करने निकले थे। अपोलो हॉस्पिटल वाली गली में सन्नाटा रहता है।

एसएसआई टीम के साथ इस सड़क पर आगे बढ़े। लाल इमली की तरफ पहुंचने पर रोड से लगभग 100 मीटर पहले बिजली के पोल के नीचे तीन सफेद बोरियां दिखीं। संदिग्ध बोरियां देखकर थाने में सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर कर्नलगंज संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और बोरियां खुलवाकर देखीं तो शव के टुकड़े मिले।

एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसीपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया देखने में युवक की उम्र 27 साल के आसपास लग रही है। एसीपी के मुताबिक हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है, दावा है कि बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर आया सामने

0

आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का नेटफ्लिक्स के यूट्यूब पर ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें फैंस की निगाहें कपूर फैमिली की बहू पर टिक गई हैं. दरअसल, मोस्ट अवेटिड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर साओ पाउलो में नेटफ्लिक्स टुडुम 2023 इवेंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें गल गैडोट और आलिया भट्ट की झलक देखने को मिल रही है. वहीं इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस उनके नेगेटिव किरदार में होने की बात कह रहे हैं.

ट्रेलर हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट के 5-6 सीन्स हैं, जिसे देखकर लगता है कि वही इस कहानी में निर्णय ले रही हैं. ट्रेलर की बात करें तो लगभग ढाई मिनट के ट्रेलर में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन को एक चार्टर के ‘सबसे उच्च प्रशिक्षित’ सदस्यों के रूप में पेश किया गया है, जिनके कोई दोस्त, रिश्ते, कोई राजनीतिक झुकाव और कोई राष्ट्रीय निष्ठा नहीं है. पूरे ट्रेलर में भले ही आलिया भट्ट एक्शन करती हुई ना दिखाई दी हों. लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस को फिल्म देखने की बेसब्री बयां कर दी है.

टॉम हार्पर द्वारा अभिनीत हार्ट ऑफ़ स्टोन में सोफी ओकोनेडो, मथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी भी हैं, जो कि 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया है, जिस पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है. वहीं इस ट्रेलर पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है. हार्ट ऑफ स्टोन से पहले आलिया भट्ट की रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली है, 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है.