Home अंतरराष्ट्रीय खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या

खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या

0
193

कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख चेहरा था।

एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

पिछले एक सप्ताह में दो बड़े खालिस्तानी नेताओं की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में एक और खालिस्तानी नेता अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई थी। अवतार सिंह खांडा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का ब्रिटेन चीफ था। मेडिकल रिकॉर्ड में पता चला था कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था।