Home Blog Page 509

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के अंदर 5 भूकंप के झटके

0

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटों में करीब पांच बार जमीन को कांपते हुए महसूस किया गया। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में तो महज 11 मिनट के अंतराल पर ही लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

पांच दिन पहले भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। डोडा जिले में आये भूकंप के झटके पूरे देशभर में महसूस किये गए थे। लगातार आ रहे झटकों से लोगों में दहशत है।

नौकरी छोड़ IAS बन गया सब्जीवाला, होती है करोड़ों की कमाई…!

0

देश की सबसे कठिन परिक्षा UPSC को पास करने के बाद IAS की नौकरी मिलती है। IAS की नौकरी के साथ रुतबा और पावर मिलता है। बढ़िया सैलरी पैकेज के साथ घर-गाड़ी समेत तमाम सुविधाएं मिलती हैं। जिस नौकरी के लिए हर साल लाखों की तादात में लोग परीक्षा देकर पास करने की कोशिश करते हैं।

उनमें से कुछ चुनिंदा लोग ही इस नकरी को पाने में सफल हो पाते हैं। । कुछ ही लोग होते हैं जिनका IAS ऑफिसर बनने का सपना पूरा होता है। IAS जैसी नौकरी छोड़कर कारोबार में उतरना आसान फैसला नहीं होता है। ऐसा ही फैसला 1982 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी प्रवेश शर्मा ने लिया।

प्रवेश शर्मा 1982 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में VRS ले लिया और सरकारी नौकरी छोड़कर सब्जी बेचने लगे। 34 साल तक सरकारी नौकरी करने के बाद प्रवेश शर्मा ने अपना बिजनेस करने का फैसला लिया। साल 2016 में उन्होंने दिल्ली के द्वारका इलाके से अपना स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने ऑनलाइन सब्जी और फल बेचने का काम शुरू किया। सब्जीवाला (Sabziwala) नाम से उन्होंने अपने नए वेंचर की शुरुआत की। प्रवेश शर्मा के पास बिजनेस का कोई अनुभव नहीं था। फिर भी उन्होंने चुनौती को स्वीकार करते हुए बिजनेस में उतरने का फैसला किया।

प्रवेश शर्मा को हाईटेक अंदाज में सब्जी और फल बेचने का तरीका खोज निकाला। उन्होंने किसानों और मंडी को सीधे कस्टमर से जोड़ते हुए उन्होंने सब्जीवाला नाम से पोर्टल की शुरुआत की। सब्जीवाला ऐप के जरिए कोई भी ऑनलाइन सब्जी और फल ऑर्डर कर उसकी डोर स्टेप डिलीवरी करवा सकता है। जो काम कोरोना और लॉकडाउन के दौरान देखने को मिला, प्रवेश शर्मा उसे साल 2016 से कर रहे हैं। दिल्ली के अलावा उनका कारोबार पानीपत, आगरा, इंदौर, नासिक, रामदा जैसे शहरों में फैला है।

प्रवेश शर्मा दिल्ली में पले-बढ़े हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की है। उन्होंने इतिहास से ग्रेजुएशन किया है। IAS की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश सरकार में कृषि सचिव बनाया गया। कृषि को लेकर उनकी शुरुआत से ही रुचि रही थी। साल साल 2016 में उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है।

केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमला, TMC पर आरोप…VIDEO

0

पश्चिम बंगाल में अगले महीने पंचायत चुनाव होने हैं, लेकिन इसके बावजूद बंगल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई है। मामला साहेबगंज के बीडीओ कार्यालय का है। जहां साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक पर कथित तौर पर हमला किया गया था।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। उन्होंने कहा- ‘मैंने राज्यपाल को हिंसा के बारे में सब कुछ बता दिया है, उन्होंने हमें बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के लिए सभी सक्रिय और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने हमसे कहा कि सारे इंतजाम किए जाएंगे।

पंचायत चुनावों को लेकर टीएमसी नेताओं के साथ सीएम ममता बनर्जी की आगामी बैठक पर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी योजना इस बारे में चल रही है कि दूसरों को अपना नामांकन वापस लेने और वोट लूटने की योजना कैसे बनाई जाए।

आदिपुरुष की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन की वर्ल्ड में इतनी कमाई

0

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष की चर्चा बीते कई दिनों से सुनने को मिल रही है. जबकि बीते दिन 16 जून को फिल्म रिलीज होने के बाद से फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है.  दरअसल, आदिपुरुष को आलोचकों और दर्शकों की समान प्रतिक्रिया मिली है. इसके बादजूद फिल्म ने ओपनिंग पर धूआंधार कमाई की है. वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

शुरुआती आंकड़ों की मानें तो आदिपुरुष ने सभी भाषाओं में 86.5 करोड़ की कमाई की है, जिसमें हिंदी ने 35 करोड़, तेलुगू ने 50 करोड़, मलयालम ने0.4 करोड़, तमिल ने 0.7 करोड़ और कन्नड़ ने 0.4 करोड़ की कमाई की है. जबकि  कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि ‘अंतिम विदेशी नंबर अभी आने बाकी हैं.

लेकिन, फिल्म के लिए दुनिया भर में पहले दिन 140 करोड़ हैं और शनिवार को जब कलेक्शन पूरा हो जाएंगा तो यह संख्या 150 करोड़ तक जा सकती है. ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष में प्रभास राघव के रूप में, कृति सेनन जानकी के रूप में और सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं साल 2023 में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान के बाद यह दूसरी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग कर चुकी है.

उत्तराखंड में अगले छह महीने हड़ताल नहीं कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी

0

देहरादून: धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चारधाम यात्रा और आपदा के खतरे को देखते हुए प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश में अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की गई। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है

छत्तीसगढ़ में नई राजनीतिक पार्टी का गठन, 90 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर एक नई पार्टी का गठन किया गया है। पुलिसकर्मियों के परिवारों की मांगों को लेकर कई विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर चुके पुलिस आरक्षक उज्ज्वल दीवान ने राजनीतिक दल का गठन किया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। धमतरी जिले में आरक्षक पद पर तैनात उज्ज्वल दीवान ने राजनीतिक दल का गठन कर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।

दीवान ने कहा कि निलंबित, निष्कासित और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उनके राजनीतिक दल में शामिल हो गए हैं तथा नौकरी छोड़ने के बाद कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे। दीवान ने बताया कि नए राजनीतिक दल के पंजीकरण में आने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने पहले से पंजीकृत पार्टी ‘आजाद जनता पार्टी'(AJP) को संभालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं 2018 से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लड़ रहा हूं।

मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए और मुझे जेल भी जाना पड़ा। अब मुझे किसी भी राजनीतिक दल में विश्वास नहीं है, इसलिए हमने अपनी पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने का फैसला किया। हमारा उद्देश्य राज्य में हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है।  उन्होंने 2021 में अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन अभी तक पुलिस अधीक्षक ने इसे स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार होने के बाद ही वह चुनाव लड़ सकते हैं। दीवान ने निलंबित पुलिस आरक्षक संजीव मिश्रा को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। मिश्रा ने बताया कि उन्होंने एक नई पार्टी के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसके नाम पर कुछ आपत्ति थी।

मिश्रा ने कहा कि इसलिए उन्होंने एजेपी को संभालने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे। मिश्रा ने कहा कि उन्हें पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है। उज्ज्वल दीवान ने बताया कि वे ‘क्राउडफंडिंग’ (चंदा) का इस्तेमाल पार्टी और उसके कामकाज के लिए धन की व्यवस्था करने के लिए करेंगे।

दावा किया कि उनके जैसे पीड़ित पुलिस कर्मी, जिन्हें एकतरफा सेवा से निष्कासित कर दिया गया है या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है, वे सभी उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दीवान ने दावा किया कि उन्हें पुलिस कर्मियों के 80 हजार से अधिक परिवारों और 4.50 लाख संविदा कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों के परिवारों ने उच्च वेतन, साप्ताहिक अवकाश और सभी जवानों के लिए सरकारी आवास आदि की मांग को लेकर पिछले पांच वर्षों में कई बार विरोध प्रदर्शन किया है।

‘तोहफा 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

0

वेब सीरीज ‘तोहफा’ दर्शकों के बीच काफी हिट रही थी। अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर के रिलीज होते ही यह दर्शकों के बीच तेजी से वायरल भी होने लगा है।  इस वेब सीरीज को 20 जून को स्ट्रीम किया जाएगा। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार की कहानी ग्रामीण परिवेश पर आधारित है। तो चलिए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या दिखाया गया है।

‘तोहफा’ का पहला पार्ट ऑडियंस के बीच काफी हिट रही थी और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने उसी समय इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी थी। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद अब इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इस बार की कहानी भी काफी खास और अलग होने वाली है। ‘तोहफा’ सीरीज की कहानी एक ग्रामीण महिला पर आधारित है, जिसका पति काम के सिलसिले से दूर शहर में रहता है। घर से दूर होने की वजह से वह अपने दोस्त के हाथों अपनी पत्नी के लिए कुछ तोहफे भेजता है। दोस्त भी वह तोहफा उसकी पत्नी को दे देता है, लेकिन इसके आगे की कहानी काफी चौंका देने वाली है।

वेब सीरीज की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि महिला के पति के दोस्त का उसकी पत्नी की तरफ झुकाव हो जाता है और दोनों सहमति से एक -दूसरे के साथ समय व्यतीत करने लगते हैं। इस दौरान महिला का ससुर भी उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, बाद में पता चलता है कि महिला का ससुर भी उसकी ओर आकर्षित है। ‘तोहफा 2’वेब सीरीज की कहानी आपस में ही काफी उलझी हुई है। इसका दूसरा पार्ट  20 जून को रिलीज होगा। इस वेब सीरीज में शायना खत्री, लीना सिंह और ताराकेश चौहान लीड रोल में हैं।

मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेना प्रमुख ने जताई चिंता, केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप

0

मणिपुर : राज्य में जारी हिंसा पर अब पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी चिंता जाहिर की है। पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने केंद्र सरकार से मणिपुर के हालात पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। वहीं एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने मणिपुर के मौजूदा हालात की तुलना सीरिया और लीबिया जैसे हिंसाग्रस्त देशों से कर दी है। बता दें कि एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मणिपुर में हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। हथियारबंद विद्रोहियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़पों की कई खबरें सामने आ चुकी हैं।

मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं एक आम भारतीय हूं और एक रिटायर्ड जिंदगी जी रहा हूं। राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। लोगों की जिंदगी, उनकी संपत्ति कभी भी किसी के द्वारा नष्ट की जा सकती है जैसे कि लीबिया, लेबनान, नाइजीरिया और सीरिया आदि देशों में। ऐसा लग रहा है कि मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। क्या कोई सुन भी रहा है?

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल निशिकांत सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि ‘मणिपुर के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल से बात हुई और वह बहुत दुखी थे। मणिपुर में कानून व्यवस्था पर शीर्ष स्तर पर तुरंत  ध्यान देने की जरूरत है।’ अपने इस ट्वीट के साथ वेद मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग किया।

बीती 3 मई को ट्राइबल सॉलिडेरिटी मार्च के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते गुरुवार को ही उपद्रवियों की एक भीड़ ने केंद्रीय मंत्री के आवास में आग लगा दी। केंद्र ने भारी संख्या में मणिपुर में  सुरक्षा बलों की तैनाती की हुई है लेकिन केंद्र की काफी कोशिशों और शांति की अपील के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं।

उत्तराखंड : केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे, धाम पहुंचे CM धामी

0
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर श्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

  • बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

  • CM धामी ने केदारनाथ त्रासदी में हताहत हुए लोगों की शांति के लिए हवन कर प्रार्थना की।

  • मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भगवान ईशानेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।

केदारनाथ धाम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर केदारधाम में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के दूसरे फेस के सभी कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले केदारनाथ में आई त्रासदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं, बाबा केदार के सच्चे भक्त है। आज बाबा केदार की कृपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति के कारण ही समस्त केदार पुरी क्षेत्र दिव्य और भव्य रूप ले चुकी है और आगे भी कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए बाबा केदार से उनके स्वस्थ, दीर्घायु होने की कामना की।

CM धामी ने इस दौरान केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य कर रहे हैं श्रमिकों से मुलाकात कर वार्तालाप कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक विभिन्न विषम परिस्थितियों में यह कार्य रहे हैं, सभी श्रमिकों का विशेष ख्याल रखा जाए उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

राजस्थान पहुंच बिपरजॉय ने मचाई तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद

0

बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद राजस्थान पहुंच गया है। बाड़मेर में आज शाम भारी बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी भर गया। जालोर में भी रेड अलर्ट है और यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जालोर में शुक्रवार सुबह तक 69MM बारिश दर्ज की गई है। इधर, जैसलमेर में भी आंधी-बारिश जारी है। बाड़मेर और सिरोही में तेज हवाओं की वजह से पेड़ और पोल गिर गए हैं।

तूफान के चलते शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर राजस्थान के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, जबकि 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे के दौरान राजस्थान में 200 MM यानी 8 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में तूफान 16, 17 और 18 जून को एक्टिव रहेगा। सांचौर के जालबेरी में निर्माणाधीन दुकानों की छत टीनशेड की बनी है, लेकिन अभी तक शटर नहीं लगा है। तूफान में हवा के कारण छत पर लगे टीनशेड उड़ न जाए। इसलिए शटर की जगह सीमेंट की सीट लगाकर उन्हें तारों और बल्लियों से बांध दिया है।

बाड़मेर कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि अगले 36 घंटे जिले के लिए अहम हैं। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पांच गांव बाखासर, सेड़वा चौहटन, रामसर, धोरीमना गांव के 5 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इधर, जैसलमेर के डाबला गांव से 100 परिवारों के 450 लोगों को शिफ्ट किया गया है। नरेगा के काम और महंगाई राहत शिविर रुकवा दिए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी और मध्य भाग में तूफान का सबसे ज्यादा खतरा है। जोधपुर यूनिवर्सिटी ने तूफान के असर वाले इलाकों में 16 और 17 जून को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। 17 से 19 जून को हाेने वाले स्टेट ओपन के एग्जाम भी स्थगित कर दिए हैं। रेलवे ने बाड़मेर-जोधपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को दो दिन नहीं चलाने का फैसला किया है।

जोधपुर कलेक्टर और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने 16 और 17 को जोधपुर के सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कोचिंग, जिम, पर्यटन स्थल और समर कैंप को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बिपरजॉय के कारण तेज आंधी के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है। तूफान के प्रभाव से उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग की बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर एलिवेशन का कांच टूट कर गिर गया। बिल्डिंग के नीचे ही दीवार के सहारे खड़ी गाड़ियों पर कांच गिरा, जिससे कारों को नुकसान पहुंचा।