Home Blog Page 504

उत्तराखंड में पहुंचा मॉनसून, प्रदेशभर में हो रही बारिश

0

देहरादून: राज्य में मॉनसून ने भारी बारिश के साथ प्रवेश कर लिया है। मॉनसून के पहले दिन ही प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। गढ़वाल से कुमाऊं तक नदियों का जलस्तर बढ़ा गया है। कई जगहों पर मलबा आने के कारण सड़कें अवरुद्ध हुई हैं।

गढ़वाल के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तेज बारिश तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर अलग-अलग जगहों पर मलबा आने से बंद हो गए थे। हालांकि, अब भी मार्गों को खोल दिया गया है।

राजधानी देहरादून में भी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से कुछ जगहों पर हल्का जल जमाव भी देखने को मिला है। वहीं, लगातार हो रही गर्मी और उमस से फिलहाल लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

वहीं, कुमाऊं भर में तड़के से ही हल्की और तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पिथौरागढ़ जिले में भारी वर्षा के चलते मलबा आने से जौलजीबी-मुनस्यारी और थल- मुनस्यारी मार्ग बंद है। गोरी गंगा, रामगंगा, मंदाकिनी, सेरा नदी, जाकुला, गोसी नदी सहित सभी नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग सेराघाट के पास बह गया है और वाहन फंसे हैं। क्वीटी के पास जाकुला नदी किनारे एक शव बह कर आया है। नैनीताल में कोहरे के बीच बारिश हो रही है। रामनगर में शनिवार रात में हल्की बारिश हुई और रविवार की सुबह बादल लगे रहे। यहां बारिश के आसार बने हैं।

एक और रेल हादसा, बांकुरा में दो मालगाड़ियों की टक्कर

0

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार सुबह बड़ी रेल दुर्घटना हुई। यहां के ओंडा रेलवे स्टेशन के करीब दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों मालगाड़ियों के इंजन न सिर्फ पटरी से उतर गए, बल्कि वहीं पलट गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें रेलवे ट्रैक और मालगाड़ियों को हुए भारी नुकसान को देखा जा सकता है। इस घटना के बाद खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा रेल लाइन को बंद कर दिया गया है। फिलहाल इस घटना में कितना नुकसान हुआ है और कितने हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

जापान में है अनोखा ‘तलाक का मंदिर, बहुत पुराना है इतिहास

0

Divorce Temple : आज के मॉडर्न ज़माने में भी तलाकशुदा महिलाओं को कई तरह के ताने और बातें सुननी पड़ती हैं, लेकिन सदियों पहले ऐसा भी वक्त था जब महिलाओं को तलाक लेने की इजाज़त भी नहीं थी। वो अत्याचार सहने पर मजबूर थीं, क्योंकि उन्हें तलाक लेने की मनाही थी। यह तब तक चला जब तक जापान के एक आश्रम ने इसे बदलने की नहीं सोची।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं और 13वीं शताब्दी के दौरान जापानी समाज में तलाक के प्रावधान थे, लेकिन वे सिर्फ पुरुषों के लिए ही थे। पुरुष अपनी पत्नियों को आसानी से तलाक दे सकते थे जबकि महिलाएं घरेलू दुर्व्यवहार के खिलाफ खड़ी भी नहीं हो सकती थीं। उन्हें अपना पूरा जीवन अपने टॉक्सिक पतियों को समर्पित कर बिताना पड़ा क्योंकि अलग होने का कोई कानूनी तरीका नहीं था।

हालांकि, 1285 में, मातसुगोका टोकेई-जी (Matsugaoka Tokeiji), जिसे डिवोर्स टेम्पल के नाम से भी जाना गया। इसके दरवाजें ऐसी महिलाओं के लिए खुले, जो घरेलू हिंसा की शिकार थीं। आइए जानें जापान के इस खास मंदिर के इतिहास के बारे में।

डिवोर्स टेम्पल या तलाक का मंदिर यह नाम सुनने में जितना अजीब है, उतना ही अनोखा इसके पीछे का विचार भी है। Matsugaoka Tokeiji नाम के इस मंदिर को 600 साल पहले बनाया गया था। यह जापान के कामाकुरा शहर में स्थित है। जापान का यह मंदिर ऐसी कई महिलाओं का घर है, जो घरेलू हिंसा का शिकार बनीं। इसकी वजह भले ही बेहद दुखद और दिल दुखाने वाली हो, लेकिन इसकी सख्त जरूरत भी थी। सदियों पहले कई महिलाएं अपने अत्याचारी पति से बचने के लिए इस मंदिर में पनाह लेती थीं।

इस खास मंदिर को काकूसान-नी नाम की एक नन ने अपने पति होजो टोकीमून की याद में बनवाया था। यहीं उन्होंने उन सभी महिलाओं का स्वागत किया जो अपनी शादी से खुश नहीं थीं और न ही उनके पास तलाक लेने का कोई तरीका था।

कामकुरा युग में, पतियों को बिना कोई कारण बताए अपनी शादी को खत्म करने के लिए सिर्फ एक औपचारिक तलाक पत्र, “साढ़े तीन पंक्तियों का नोटिस” लिखने की आवश्यकता होती थी। वहीं, दूसरी ओर महिलाओं के पास इस तरह अधिकार नहीं था। इस शादी से भाग जाना ही उनके पास इकलौता चारा था। टोकेई-जी में तीन साल रहने के बाद, उन्हें अपने पतियों के साथ वैवाहिक संबंध तोड़ने की अनुमति दी जाती थी। बाद में इस अवधि को घटाकर सिर्फ दो साल कर दिया गया था।

इस मंदिर को अक्सर “अलगाव का मंदिर” भी कहा जाता था। 600 साल पुराने इस मंदिर में साल 1902 तक पुरुषों का आना मना था। इसके बाद 1902 में एंगाकु-जी ने जब इस मंदिर की देखरेख संभाली तो पहली बार एक पुरुष मठाधीश को नियुक्त किया। यह बौद्ध मंदिर पांच ज़ेन भिक्षुणियों के नेटवर्क का एक हिस्सा है, जिसे अमागोज़न के नाम से जाना जाता है।

मंदिर सुंदर बगीचों से घिरा हुआ है और इसमें एक मुख्य हॉल है जो आगंतुकों के लिए खुला है। मीजी काल में इसे एक जापानी व्यापारी टोमिटारो हारा ने खरीदा था। 1923 में ग्रेट कांटो भूकंप के कारण मंदिर को बड़ी वास्तुशिल्प क्षति हुई और इसके पुनर्निर्माण में 10 साल का समय लगा। मंदिर में एक कब्रिस्तान भी है और कई मशहूर हस्तियों को वहां दफनाया भी गया है।

मंदिर की मुख्य नन का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता था। जिस पर कई बार कुछ शाही महिलाएं भी रही हैं, जो अपने पतियों की मृत्यु के बाद नन बन जाती थीं, जो एक पुरानी जापानी परंपरा भी थी। हालांकि, 1873 में जापान में तलाक कानून लागू होने के बाद इस मंदिर ने महिलाओं को तलाक देना बंद कर दिया, लेकिन यह मंदिर महिलाओं के लिए तलाक को वैध बनाने और उन्हें घरेलू अत्याचार से बचने में मदद करने के जापानी समाज के प्रयासों का प्रतीक बन गया।

मुख्य सचिव ने किया उत्तराखंड निवास का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

0

नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निरीक्षण उपरांत दिशा-निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर बिंदुवार आख्या प्रेषित की जाये।

साथ ही गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन भवन उत्तराखण्ड निवास में भूतल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जा रहा है। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है और इसका अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है।

वैगनर ग्रुप ने पीठ में छुरा घोंप, पुतिन बोले- देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी करूंगा

0

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना तैनात की गई है। प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

यूक्रेन के साथ जंग लड़ी रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की खबर है। वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का एलान किया है। वैगनर ग्रुप की सेना राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है। इन लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वैगनर ग्रुप को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था।

पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी सशस्त्र बलों को स्थिति से निपटने के लिए जरूरी आदेश मिल गए हैं। पुतिन ने कहा, शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति कठिन है, हम इसे स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि वैगनर विद्रोह ने रूस की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस की रक्षा के लिए कुछ भी करेंगे। पुतिन ने कहा, हम प्रबल होंगे, मजबूत बनेंगे। पुतिन ने लोगों और रूस की रक्षा का वादा करते हुए भाड़े के प्रमुख द्वारा सशस्त्र विद्रोह को विश्वासघात करार दिया।

येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने और अपने सैनिकों के साथ एक प्रमुख रूसी शहर में पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई गद्दार है।

वैगनर चीफ येवेनी प्रिगोझिन ने यूक्रेन में लड़ाई की देखरेख करने वाले रूसी सैन्य मुख्यालय में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि वह और उनके सैनिक यूक्रेन से सीमा पार करने के बाद एक प्रमुख रूसी शहर में पहुंच गए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के एक वरिष्ठ सहयोगी ने शनिवार को रूसी भाड़े के नेता येवगेनी प्रिगोझिन की कार्रवाई को आतंकवाद विरोधी अभियान बताया और कहा कि रूस में अब हो रही शुरुआत। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को वैगनर समूह के सेनानियों को संबोधित एक बयान में कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा उन्हें धोखा दिया गया और एक आपराधिक साहसिक कार्य में घसीटा गया।

टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में, मंत्रालय ने वैगनर सेनानियों से अपने प्रतिनिधियों और कानून प्रवर्तन सेवाओं से संपर्क करने का आग्रह किया और उनकी सुरक्षा की गारंटी देने का वादा किया। रूस की आतंकवाद विरोधी समिति ने शनिवार को कहा कि वैगनर समूह द्वारा विद्रोह के बीच मॉस्को और आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी शासन लागू कर रही है। समाचार एजेंसी आरआईए (RIA) ने इसकी जानकारी दी है।

क्रेमलिन प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वैगनर समूह द्वारा किए गए सशस्त्र विद्रोह के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही टेलीविजन पर एक संबोधन करेंगे। रूस के रक्षा मंत्री को हटाने के उद्देश्य से सशस्त्र विद्रोह का आह्वान कर चुके वैगनर ग्रुप के चीफ ने एक वीडियो में पुष्टि की है कि वह और उनके सैनिक रोस्तोव-ऑन-डॉन पहुंच गए हैं।

दो भाइयों पर चाकू से हमला, इलाके में तनाव, राजनीति शुरू

0

दिल्ली के बृजपुरी इलाके में मोहम्मद जैद नाम के एक शख्स ने 20 वर्षीय राहुल को पर चाकू से हमला कर दिया। राहुल के पेट के निचले हिस्से पर गहरे घाव हैं, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों को बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था।

जिसके बाद आरोपित ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव कराने आए पीड़ित के चेचरे भाई सोनू पर आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। राहुल के शरीर पर कई गहरे घाव हैं, जिसके अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने आगे कहा कि आरोपित और पीड़ित दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। आरोपित वारदात के बाद से फरार है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, जिसको ध्यान में रखते हुए इलाके पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।

ED-CBI से घबराने की जरूनत नहीं, 2024 में BJP की हार तय, पढ़ें किसने दिया बयान

0

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बहुत कुछ ऐसा हा रहा है, जिससे लग रहा है कि विपक्ष भाजपा को हराने के लिए पूरी तरह से एकजुट हो रहा हैण् इसी सियासी गहमागहमी के बीच जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं तो सभी नेताओं से कह रहा हूं कि आपको ED और CBI से घबराने की जरूरत नहीं है. सच का डटकर मुकाबला कीजिए. लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की हार तय है. बीजेपी सरकार आगामी चुनाव में नहीं बचेगी. फिर मोदी जी और उनके सहयोगियों की जांच करवा लेना.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के इन एजेंसियों का आप अभी बहादुरी से सामना कीजिए. छह माह बाद इनकी हार तय है. उसके बाद अधिकारियों को भी लग जाएगा कि अब चला चली का बेला आ गया है, इसलिए कुछ करने की जरूरत नहीं है. उसके बाद सत्ता में बैठे बीजेपी वालों की ही जांच हो जाएगी. मीडिया की ओर से यह पूछने पर कि किसकी जांच तो, उन्होंने जवाब दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी की और उनके सहयोगियों की.

22 जून को सत्यपाल मलिक ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में विवादित बयान देते हुए कहा कि उनके परिवार को थाने में मैंने कई बार छुड़वाया है. यदि संजीव बालियान में हिम्मत है तो वो पार्टी छोड़कर सरवाइव कर दिखाएं. यहां इस बात का जिक्र कर दें कि हाल ही में संजीव बालियान ने मलिक को लेकर कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई भी पार्टी नहीं छोड़ी है जिसमें वह न गए हों. उन्हें राज्यपाल पद पर रहते हुए पुलवामा को लेकर आवाज उठानी चाहिए थी.

दो दिन पहले हरियाणा के सांपला के छोटूराम संग्रहालय में आयोजित किसान कमेरा महापंचायत में उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने वालों को वोट डालें. उसके लिए मैं भी प्रयास कर रहा हूं. इतना ही नहीं, पूर्व राज्यपाल ने किसान नेता गुरनाम चढूनी ने भी 2024 में चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार करने का आह्वान किया है.

दूल्‍हा-दुल्‍हन स‍ह‍ित 5 की हत्‍या, आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया

0

यूपी के मैनपुरी जिला में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना किशनी के गांव गोकुलपुर में शादी की खुशियों वाले घर में शुक्रवार रात तीन बजे चीत्कार मच गई। एक युवक ने अपने पांच स्वजन की हत्या कर स्वयं को भी गोली मार ली।

गांव के रहने वाले सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था। शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी। रात में सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी मकान की छत पर सो रहे थे। छोटा भाई भुल्लन, भाई का दोस्त दीपक निवासी फिरोजाबाद, बहनोई सौरभ निवासी गांव हवेलिया थाना किशनी और अन्य स्वजन नीचे सोए हुए थे।

रात करीब 11 बजे तक घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चलता रहा। बाद में सभी लोग सो गए। रात करीब तीन बजे शिववीर ने पहले छत पर सो रहे सोनू और उसकी पत्नी सोनी की गड़ासा से प्रहार कर हत्या कर दी। फिर भाई भुल्लन, भाई के दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ की भी हत्या कर दी।

अपनी पत्नी डौली और पिता सुभाष चंद्र को गड़ासा मारकर घायल कर दिया। चीत्कार सुन स्वजन ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो भाग कर घर के पीछे गया और खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। किशनी के गांव गोकुलपुर में नृशंस हत्याकांड के बाद एडीजी राजीव कृष्ण और आइजी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया।

रूस में पुतिन के खिलाफ बगावत! वैगनर ग्रुप ने कर दिया विद्रोह

0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय के विरुद्ध बगावत कर दी है। हालांकि, इन ख़बरों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो में येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री को पद से हटाने का एलान किया है। इसके अलावा, येवगेनी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा करने के लिए अपने लड़ाकों को भी रवाना कर दिया है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

0

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। 27 जून तक राज्य के अधिकतर जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। खासकर 24 से 26 जून तक के लिए एडवाइजरी भी जारी गई है।

23 जून को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधम सिंह नगर, पौड़ी, चंपावत, हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश के साथ साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 23 से 26 जून तक राज्य में प्री-मानसून एक्टिव रहेगा, जिससे मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र से बहुत तीव्र बौछार तथा झोकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 kmph)चलने की संभावना है। राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है ।

राज्य के जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछार तथा किदार हवाएं (वायु गति 40-50 kmph)चलने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

 

राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली यसकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र खार तथा लोकदार हवाएं (वायु मति 40-50 kmph) चलने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

 

राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। राज्य के जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछार तथा झोकदार हवाएं (वायु मतिः 40-50 kmph) चलने की संभावना है।

 

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार तथा झोकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 kmph)चलने की संभावना है। राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

 

मौसम विभाग की सलाह

 

लोगों को सलाह दी जाती है कि आवागमन के दौरान सावधानी बरतें। किसानों को सलाह दी जाती है कि पकी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था करें।

भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कुछ स्थानों में सड़कों/राजमानों में अवरोध हो सकता है।

कुछ स्थानों पर नालों और नदियों का जल स्तर मैं अचानक बढ़ सकता है।

निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

छोटी नदी / नालों के समीप रहने वाले लोगो तथा बस्तियों को सावधान / सुरक्षित स्थान पर रहने की जरुरत है।

लोगों को सलाह दी जाती है कि आवागमन के दौरान सावधानी बरतें|

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पकी हुई फसल/सब्जियों को काटकर सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था करें।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें।

बांध प्रबंधन/नियंत्रण अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने की सलाह दी जाती है।

राज्य सरकार के प्राधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे बचाव के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करें।