Home Blog Page 503

संजय राउत ने किसे बताया भारत का ‘वैगनर ग्रुप’? 2024 में मोदी सरकार को जाना ही होगा!

0

संजय राउत ने अपने सामना मुखपत्र में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय तंत्रों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक की तुलना रूस के ‘वैगनर ग्रुप’ से की है।

उन्होंने कहा कि जैसे पुतिन के खिलाफ उसके प्राइवेट आर्मी ने मोर्चा खोल दिया, वैसे ही यहां पीएम मोदी की सत्ता को चुनौती देनेवाला लोकतंत्र के रक्षक ‘वैगनर ग्रुप’ एक साथ आया है।

संजय राउत ने सामना में कहा कि पुतिन द्वारा अपनी सुविधा के लिए तैयार किए गए ‘वैगनर ग्रुप’ ने ही पुतिन के खिलाफ बगावत कर दिया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तानाशाह सरकार के शासन को उलटकर रूस में तख्तापलट करने के लिए पुतिन की ये प्राइवेट आर्मी ही सड़क पर उतर आई।

सामना में कहा गया कि अगर हम ये भी मान लें कि पटना में विपक्षी दल फोटो खिंचाने के लिए जुटे थे, तो कल तक भाजपा के नेता कहते थे कि अबकी बार 400 के पार, एक बैठक के बाद अब गृह मंत्री शाह कह रहे हैं हम 300 सीटें जीतेंगे।

उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी की सत्ता को चुनौती देने और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए ‘वैगनर ग्रुप’ एक साथ आया है। उन्होंने कहा कि भारत की सत्ता अहिंसक ‘वैगनर’ ग्रुप ही पलटेगी और वह रास्ता मतपेटी है।

बता दें कि रूस में पुतिन की प्राइवेट आर्मी ने देश में तख्तपलट का एलान कर दिया था, लेकिन बेलारूस के हस्तक्षेप के बाद वैगनर ग्रुप पीछे हट गए।

25 राज्यों में अगले 2 दिन भारी बारिश का अनुमान, 5 राज्यों में 16 की मौत

0

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि अगले दो दिन तक मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। बीते दिन देशभर में हुई बारिश से पांच राज्यों में 16 लोगों की जान गई है। राजस्थान में बिजली गिरने के अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान गई।

मुंबई में दो इमारतों का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत हुई, जबकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे से करंट लगने से एक महिला की जान चली गई। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के चलते तीन लोगों की मौत की खबर है। जबकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की घटना हुई है। मंडी जिले में बाढ़ से 200 लोग फंस गए।

मंडी-कुल्लू और चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे ब्लॉक होने से सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में आज और कल दो दिन भारी बारिश हो सकती है।

 

अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे 200 से अधिक पर्यटक और स्थानीय लोग

0

 हिमाचल : मानसून के पहुँचने के साथ ही लोगों के लिए मुसीबतें भे साथ लेकर आया. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक नदी नाले उफान पर हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बागीपुल इलाके में अचानक आई बाढ़ की वजह से पर्यटक और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंस गए थे, जिनको रेस्क्यू किया गया. मंडी जिला पुलिस के डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पराशर झील के पास मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे मंडी पराशर रोड पर बग्गी पुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं.

डीएसपी सूद ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. मंडी पुलिस ने जानकारी दी कि मंडी में बाघी पुल के आसपास बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कमांद से आगे पराशर की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है. पुलिस ने कहा कि चंबा से छात्रों की एक बस और पराशर से वापस आ रहे कई वाहन फंस गए. पुलिस ने कहा, “उनके रात में रहने के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है क्योंकि आज रात सड़क खुलने की कोई संभावना नहीं है.”

इस बीच, प्रदेश में पंडोह-मंडी एनएच पर चारमील से सातमील के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है. पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है और उसे खुलने में वक्त लगेगा. अधिकारियों ने बताया, “कुल्लू से छोटे वाहन पंडोह से सुंदर नगर चंडीगढ़ से नेरचौक की ओर चैल चौक से गुजरते हैं. कमांद के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद कटोला के रास्ते मंडी-कुल्लू मार्ग कल खुलने की उम्मीद है.

मंडी पुलिस ने कहा, “कटोला के रास्ते मंडी-कुल्लू मार्ग कमांद के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद है, इसके कल खुलने की उम्मीद है और रात में कोई काम नहीं होगा. भूस्खलन के कारण लगभग 25-30 वाहन उस स्थान और दूसरे स्थान के बीच फंसे हुए हैं. लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है और रात भर मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है. हिमाचल के कांगड़ा शहर के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद जलभराव हो गया है.

बीफ की तस्करी के शक में मुस्लिम व्यक्ति की भीड़ ने की हत्या

0

मॉब लिंचिंग का मामला एक बार फिर चर्चा में है. ताजा मामला  महाराष्ट्र के नासिक जिले में सामने आया है. जानकारी के अनुसार गौरक्षकों के एक समूह ने शनिवार रात कथित तौर पर बीफ की तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मुंबई के कुर्ला का 32 वर्षीय पीड़ित अफान अंसारी अपने सहयोगी नासिर शेख के साथ एक कार में मवेशियों का मांस ले जा रहा था, जब उन्हें कथित तौर पर गौरक्षकों ने रोका और पीटा. पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.

पुलिस ने मामले में अब तक दस लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा, घायल व्यक्ति की शिकायत पर हमने हत्या और दंगे का मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे वास्तव में बीफ ले जा रहे थे या नहीं यह लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

इससे पहले मार्च में, महाराष्ट्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय द्वारा पशु वध पर प्रतिबंध लगाने वाले अधिनियम की वैधता को बरकरार रखने के 8 साल बाद, गायों के वध पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को लागू करने के लिए एक आयोग गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. अदालत ने कहा कि एक अधिकारी गाय, बैल या बैल के निर्यात के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी वाहन में प्रवेश कर सकता है, उसे रोक सकता है और तलाशी ले सकता है और उसे जब्त कर सकता है. अदालत ने वध के उद्देश्य से मांस के परिवहन पर प्रतिबंध को भी बरकरार रखा.

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले चार दिन हो सकती है बारिश

0

देहरादून: मानसून के पहुंचने के साथ शुरू हुआ भारी बारिश का सिलसिला अगले चार दिन भी जारी रहेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।

भारी बारिश के दौरान मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जाहिर की गई है। मैदान से लेकर पहाड़  तक के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यहां रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

0

दिल्ली में मानसून एंट्री ले चुका है। शनिवार रात से हो रही बारिश के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा के तौर पर हुई है।महिला की बहन और माता-पिता ने संबंधित अथॉरिटीज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली के खंभे के नीचे नंगी तार दिखाई दीं। माना जा रहा है कि इन्हीं के चलते यह हादसा हुआ है।

यह हादसा नई दिल्ली दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुआ। साक्षी रविवार सुबह 5:30 बजे दो महिलाओं और तीन बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। भारी बारिश के बीच सड़क पर भरे पानी से अपने आप को बचाने के लिए साक्षी ने एक बिजली का खंभा पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया। महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने कहा कि हम लोग चंड़ीगढ़ जा रहे थे। मैं पार्किंग एरिया में था, जब मुझे मेरी बेटी की मौत के बारे में पता चला। उसकी मौत संबंधित प्राधिकरण की लापरवाही से हुई है।

पुलिस ने बताया कि जब हम स्टेशन पहुंचे तो वहां साक्षी बेहोश पड़ी थी। साक्षी की बहन माधवी चोपड़ा स्टेशन पर मौजूद लोगों के साथ साक्षी को लेकर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि संबंधित प्राधिकरण की लापरवाही को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके बाद IPC की धारा 287/304-A में केस दर्ज किया गया। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, रोहिणी घटनास्थल का मुआयना कर रही है। घटना की जांच की जा रही है।

 

सड़क हादसों में हजारों लोग गंवा रहे जान, 4 महीनों में 4922 लोगों की मौत

0

महाराष्ट्र : यातायात पुलिस सड़क हादसों को रोकने के लिए हर अथक प्रयास कर रही है, लेकिन हर कोशिशों के बावजूद भी राज्य में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मौतों के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। महाराष्ट्र में वर्ष 2022 में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़े राज्य राजमार्ग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जारी कर बताए हैं।

चौंकाने वाले आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल सड़क हादसों में मरने वाले लोगों में 57% बाइकरों ने अपनी जान गंवाई है, जबिक 21% पैदल चलने लोग भी सड़क हादसों का शिकार हुए हैं। यह आंकड़ा कम होने की बजाए बढ़ ही रहा है। साल 2023 के केवल चार महीनों में ही यानी जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक, राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 4,922 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,845 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राज्य राजमार्ग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे महाराष्ट्र में 2022 में सड़क हादसों में 15,224 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके मुताबिक, राज्य में हर दिन औसतन 41 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 में 32,925 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। वहीं पिछले साल 2022 में करीब 33,069 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। 2019 की तुलना में 2022 में दुर्घटनाओं की संख्या में 0.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वहीं, मृत्यु दर में 16.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
महाराष्ट्र में बीते दिन भी भीषण सड़क हादासा हुआ था। दरअसल, सिंदखेड राजा मेहकर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई थी। वहीं, इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एसटी (स्टेट ट्रांसपोर्ट) ड्रायवर और कंटेनर ड्रायवर की भी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में करीबन 14 लोग घायल हो गए थे।

उत्तराखंड: जगद्गुरु शंकराचार्य का स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम में भव्य स्वागत…VIDEO

0

ऋषिकेश: जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों देवभूति के दौरे पर हैं। दो दिन पहले जहां उन्होंने जोशीमठ में विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लिया। वहीं, पत्रकार वार्ता के दौरान जोशमीठ आपदा की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग समेत पिछले दिनों पुरोला में हुई घटना को लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

आज जगद्गुरु शंकराचार्य आज ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानन्द सरस्वती आश्रम में पहुंचे। जहां शंकराचार्य महाराज का अभिनन्दन किया गया।

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे CM धामी

0

मानसून ने दस्तक दे दी है। देहरादून सहित हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश में रविवार तड़के से मानसून की बौछारें पड़ रही हैं।राज्य भर में भारी वर्षा और मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। उन्‍होंने यहां अधिकारियों के साथ राज्यभर की स्थिति का जायजा लिया।

AAP ने कांग्रेस के सामने रखी शर्त, गठबंधन तभी संभव, जब राहुल गांधी…

0

विपक्षी एकता के नाम पर आम आदमी पार्टी अपने हित साधने के प्रयास में जुटी है, लेकिन कांग्रेस उसकी राह में रोड़ा अटका रही है। अब आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर कांग्रेस संसद में दिल्ली अध्यादेश का विरोध नहीं करती है तो आप कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का हिस्सा नहीं बनेगी। इतना ही नहीं आप ने कांग्रेस के सामने एक नई शर्त रखी है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि कांग्रेस को राहुल गांधी को तीसरी बार नेता के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करना चाहिए।

AAP नेता ने कांग्रेस के संविधान को बचाने के मिशन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर देश को बचाना है तो सबसे पहले कांग्रेस को यह घोषणा करनी चाहिए कि वह तीसरी बार राहुल गांधी पर दांव नहीं लगाएगी और विपक्ष को मजबूर नहीं करेगी। देश के हित में, यह संविधान को बचाने से भी अधिक महत्वपूर्ण है।

priyanka kakad

AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह ने 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की मेगा बैठक में भाग लिया। AAP नेता संयुक्त बयान के लिए बैठक में नहीं रुके और दोपहर के भोजन के बाद वापस दिल्ली चले गए। दिल्ली से AAP ने एक बयान जारी कर कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर AAP का समर्थन नहीं करती है तो कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन करना बहुत मुश्किल होगा।

बैठक में जहां केजरीवाल ने सीधे राहुल गांधी से बात की और उनसे मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का आग्रह किया, वहीं राहुल गांधी ने उनसे कहा कि अध्यादेश पर चर्चा करने की एक प्रक्रिया होती है। बैठक में मौजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्ताव दिया कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को चाय या दोपहर के भोजन पर मतभेदों को दूर करना चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने AAP के आरोपों पर पलटवार किया और कहा कि आप प्रवक्ता कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसा तब हुआ जब प्रियंका कक्कड़ ने हमला तेज कर दिया और दावा किया कि राहुल गांधी और भाजपा इस समझौते पर पहुंचे हैं कि कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश का समर्थन करेगी। कांग्रेस नेता अजय माकन ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए केजरीवाल के समर्थन का हवाला दिया और पूछा कि बी टीम कौन थी।

ajay makan