Home Blog Page 490

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड

0

दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया है। राजधानी की गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक लड़की का शव कई टुकड़ों में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

ये मामला आज सुबह लगभग 9 बजे का है. पुलिस को सूचना मिली की फ्लाइओवर के पास एक शव पड़ा है. जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शव को कई टुकड़ों में काटा गया है. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये मृतका और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस टीम ऑर्थो फॉरेंसिक टीम की मदद ले रही है. ताकि पता लग सके कि शव के टुकड़े महिला के हैं या पुरुषके, लेकिन प्रथम दृष्टया में शव के टुकड़े महिला के ही लग रहे हैं. वहीं 3 जिलों की पुलिस और आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं, बता दें कि एक ही स्थान पर 2 अलग-अलग जगहों से लाश के 7 से 8 टुकड़े बरामद किए गए हैं.

दुष्कर्म पीड़िता को बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता…

0

UP : बुलंदशहर जनपद की 12 साल की दिव्यांग दुष्कर्म पीड़िता द्वारा अपनी 25 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि यौन उत्पीड़न करने वाले पुरुष के बच्चे को जन्म देने के लिए किसी महिला को मजबूर नहीं किया जा सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी एक मामले में इसी तरह का फैसला दे चुका है।

अमर उजाला की रिपोर्ट का अनुसार यह टिप्पणी न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने दुष्कर्म पीड़िता की मां की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दी है। मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि किसी महिला के गर्भ के चिकित्सकीय समापन से इनकार करने और उसे मातृत्व की जिम्मेदारी से बांधने के अधिकार से इन्कार करना उसके सम्मान के साथ जीने के मानव अधिकार से इन्कार करना होगा। उसे अपने शरीर के संबंध में निर्णय लेने का पूरा अधिकार है। वह मां बनने के लिए हां या ना कह सकती है।

कोर्ट ने मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए मानवीय आधार पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के प्राचार्य को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्षता में पांच चिकित्सकों की टीम गठित कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जांच कर 12 जुलाई को मेडिकल रिपोर्ट उसके समक्ष पेश की जाए। कोर्ट ने कहा है कि टीम में एनेस्थेटिस्ट, रेडियो डॉयग्नोसिस विभाग के एक-एक सदस्यों को भी शामिल करने को कहा है। याची की ओर से कहा गया कि दुष्कर्म पीड़िता बोलने और सुनने में असमर्थ है।

वह अपनी आप बीती किसी को नहीं बता सकती है। एक परिचित ने उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया। उसने अपने साथ हुए उत्पीड़न की जानकारी अपनी मां को संकेतों के जरिये दी। इसके बाद मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई। 16 जून को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई तो उसे 23 सप्ताह का गर्भ था।
27 जून को मामले को मेडिकल बोर्ड के समक्ष रखा गया तो यह राय दी गई कि क्योंकि गर्भावस्था 24 सप्ताह से अधिक है। लिहाजा, गर्भपात कराने से पहले अदालत के आदेश की अनुमति की आवश्यकता है। इसलिए वह हाईकोर्ट पहुंची। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी अधिनियम की धारा तीन के अनुसार किसी महिला के गर्भ को समाप्त करने का समय 24 सप्ताह तक ही है। केवल विशेष श्रेणियों में अनुमति दी जा सकती है। कोर्ट ने याची की परिस्थितियों को देखते हुए मेडिकल रिपोर्ट तलब की है।

उत्तराखंड : लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती, आप भी करें आवेदन

0

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रेशम विभाग के अंतर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह ग के 2 पदों एवं शहरी विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न नगर निकायों और नगर निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह ग के 53 पदों पर भर्ती निकाली है पर्यवेक्षक के पदों पर अभ्यर्थी अंतिम तिथि 31 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की पूरी जानकारी यहां देखें

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा रेशम विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के रिक्त 02 पदों एवं शहरी विकास विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न निकायों / निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के रिक्त 53 पदों पर चयन हेतु विज्ञापन संख्या – A-2/ DR/S-3/2023-24, दिनांक 10 जुलाई, 2023 के माध्यम से ‘सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ‘ग’) परीक्षा – 2023 का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।

उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 10 जुलाई, 2023 से दिनांक 31 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमांत्रित किये जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् है:-

1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 10 जुलाई 2023 2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

गहरी खाई में गिरी बस, 18 यात्री थे सवार

0

नासिक के सप्तश्रृंगी गढ़ घाट में एक बस गहरी खाई में गिर गई है. बस सप्तश्रृंगी किले से खामगांव की ओर निकली थी. तभी बस घाट के गणपति मंच से सीधे घाटी में जा गिरी. इस बीच, हादसे की जानकारी मिलते ही नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. सप्तश्रृंगी किले पर स्थानीय निवासियों और सरकारी एजेंसियों की ओर से राहत कार्य शुरू हो गया है.

बस हादसे में एक महिला की मौत की आशंका जताई जा रही है. बस में कुल 18 यात्री सवार थे. बस हादसा सुबह 6:50 बजे हुआ. सभी घायलों को इलाज के लिए वाणी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटनाग्रस्त बस खामगांव आगर की है और कल सुबह 8.30 बजे यह बस सप्तश्रृंगी किले के लिए रवाना हुई थी.

उसके बाद बस रात को सप्तश्रृंगी किले पर रुकी. उसके बाद सप्तश्रृंगी गाड ​​से खामगांव (बुलढाणा) तक बस यात्रा फिर से शुरू हुई. वाणी के सप्तश्रृंगी किले से नीचे आ रही एक बस का बड़ा हादसा हो गया और बस सीधे 400 फीट घाटी में जा गिरी. इस घटना में एक महिला के घायल होने की आशंका है. यह बस सप्तश्रृंगी किले पर रुकी हुई थी. वह सुबह सप्तश्रृंगी किले से खामगांव के लिए निकली थीं.

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

0

देहरादून: मॉनसून की बारिश ने लोगों को मुश्किल में ला दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक जल तांडव देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं। हरिद्वार में सड़कों पर नदियां बहने लगी। राजधानी देहरादून के निचले इलाकों में भी कई जगहों पर जलभराव हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य पांच जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाने, चौकी प्रभारियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थाने और चौकियों में बचाव कार्य के लिए जरूरी सामानों को भी एकत्र करने को कहा है।

ये भी दिए निर्देश
– राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी अपने पास उपलब्ध संसाधनों को तैयार रखें।
– प्रशिक्षित कर्मचारियों को चिह्नित कर उन्हें अलर्ट मोड पर रहने को कहें।
– क्षेत्र में बहने वाले नदियों, नालों के आसपास रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें।
– शहर, कस्बों में लगातार बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति है। लिहाजा यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू करें।
– भारी बारिश के बीच सभी कर्मचारी चौपहिया का इस्तेमाल करें।
– सभी बरसाती पहनकर ड्यूटी करेंगे और कंट्रोल रूम के संपर्क में रहें।
– किसी भी आकस्मिकता के मद्देनजर शेल्टर होम का चिह्नीकरण करें।

TMC की आंधी में उड़ी BJP, कांग्रेस भी हुई पस्त

0

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच हावड़ा में सुरक्षा बलों के द्वारा मतगणना केंद्र में जबरन घुस रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने का मामला सामने आया है। सोमवार को 16 जिलों के 696 बूथों पर हुए पुनर्मतदान के बाद आज नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आंधी में विपक्ष उड़ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर ढाई बजे तक टीएमसी ने 8232 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। ग्राम पंचायत की 63 हजार 229 सीटों में से टीएमसी 3168 सीटों पर आगे है। वहीं, भाजपा 776, माकपा 605, कांग्रेस 248 और अन्य 1367 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक टीएमसी ने 6230, भाजपा ने 1186, माकपा ने 393, कांग्रेस ने 212 और अन्य ने 536 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

SC का केंद्र को तगड़ा झटका, ED निदेशक के कार्यकाल को बताया अवैध

0

सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को करारा झटका लगा है। शीर्ष कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को अवैध ठहरा दिया है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अपने लंबित काम निपटाने के लिए 31 जुलाई 2023 तक का समय दिया है।

न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने ईडी निदेशक के कार्यकाल को अधिकतम पांच साल तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम में संशोधन की बात कही है।

अदालत ने कहा है कि सरकार कानून बनाकर कार्यकाल में विस्तार कर सकती है, लेकिन अध्यादेश लाकर ऐसा करना वैध नहीं है। संजय कुमार मिश्रा को नवंबर 2018 में प्रवर्तन निदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। संजय मिश्रा 1984-बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) आयकर कैडर के अधिकारी हैं।

उन्हें पहले जांच एजेंसी में प्रमुख विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। ईडी में नियुक्ति से पहले संजय मिश्रा दिल्ली में आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के कार्यकाल के विस्तार को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इनमें उनके सेवा विस्तार को अवैध ठहराया गया था।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने आठ मई को प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के कार्यकाल के विस्तार को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस बीआर गवई, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

उत्तराखंड : अमंगल साबित हुआ मंगलवार, हादसों में 7 की मौत

0

देहरादून: मंगलवार अमंगल साबित हो रहा है। मंगलवार को सुबह से बुरी खबरें मिल रही हैं। जहां उत्तरकाशी जिले में यात्रियों के वाहनों पर मलबा गिरने से चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, विकासनगर में टमाटर लेकर मंडी जा रहे वाहन के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर आ गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर अल्मोड़ा में शिक्षकों की कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौ हो गई।

देहरादून जिले में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे एक वाहन टमाटर लेकर ग्राम कोटा दमोह से विकासनगर मंडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तुनिया के पास अचानक भूस्खलन हो गया और बोल्डर वाहन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर जान चली गई। वहीं, चार घायलों को विकासनगर के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून के लिए रेफर किया गया है।

उधर, अल्मोड़ा में ज्योली के पास भी एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शिक्षकों की कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस हादसे में पूर्व सभासद और वर्तमान में शिक्षक सचिन टम्टा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो शिक्षक इस हादसे में घायल हो गए हैं। हादस उस वक्त रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर उस वक्त हुए जब शिक्षक स्कूल के लिए जा रहे थे।

वहीं, उत्तरकाशी में भी बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।  गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास भारी बारिश के बीच भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबे में एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक महिला यात्री समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाहन में चार यात्री फंस गए थे। चारों लोगों की मौत हो गई।

हाईवे जनपद मुख्यालय की ओर से सुनगर और हर्षिल से सोनगाड़़ तक बंद था। ऐसे में स्वयं सेवी राजेश रावत वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिलने ही वे मौके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। SDRF, BRO ने रात को ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन, लगातार मलबा आने और झरने के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन, काफी मुश्किलों के बाद तीन शवों को निकाल लिया गया है। SDM और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं।

बृजभूषण सिंह का गुनाह सजा के काबिल! क्या कहती है दिल्ली पुलिस की चार्जशीट?

0

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में उनके कृत्य को सजा का हकदार माना है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि अब तक की जांच के आधार पर, सिंह पर मुकदमा चलाया जा सकता था।

साथ ही उनको यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए दंडित किया जा सकता था। 13 जून को दाखिल चार्जशीट में इस बात का भी उल्लेख है कि सिंह ने पहलवानों का बार-बार यौन उत्पीड़न करना जारी रखा। बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 6 महिला पहलवानों के शिकायत की थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस ने छह बार के सांसद बृजभूषण के खिलाफ 15 जून को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक आरोपपत्र दाखिल किया था। इन मामलों में दोषी साबित होने पर बीजेपी नेता को पांच साल की जेल की सजा हो सकती है।

इससे पहले 7 जुलाई को दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह को देश की प्रमुख महिला पहलवान खिलाड़ियों की तरफ से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में तलब किया था। राउज़ एवेन्यू अदालत की तरफ से जारी समन में उन्हें 18 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा, सिंह के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी अदालत ने तलब किया है। तोमर पर IPC की धारा 109 (उकसाने वाले अधिकारी), 354, 354ए, 506 (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है। कथित तौर पर, आरोप पत्र में लगभग 200 गवाहों के बयान शामिल हैं।

नहर में गिरी बस, शादी समारोह में जा रहे 7 लोगों की मौत

0

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां शादी समारोह में जा रही एक बस तड़के नहर में गिर गई। इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है, जबकि कई और लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में इस घटना पर दुख जताया गया। सीएम ने अधिकारियों से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।