Home Blog Page 491

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, लाल निशान पर बह रही यमुना

0

नई दिल्‍ली: उत्तर भारत में भारी बारिश ने इस क्षेत्र को घुटनों पर ला दिया है, जिससे पिछले तीन दिनों में 37 से अधिक लोगों की जान चली गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. राष्ट्रीय राजधानी में, यमुना का जल स्तर, जो सोमवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था, आज सुबह 206.24 तक पहुंच गया.

हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से नदी में एक लाख क्‍यूसेक से ज्‍यादा पानी छोड़ा गया है, जिससे दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि यमुना नदी उम्मीद से पहले खतरे के निशान को पार कर गई है. अनुमान लगाया गया था कि मंगलवार दोपहर तक ही यह खतरे के निशान को पार कर जायेगा.

अधिकारियों ने बाढ़ की आशंका वाले निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है. उन्हें शहर के विभिन्न हिस्सों में राहत शिविरों और सामुदायिक केंद्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है. दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शहर में बारिश के कारण हुए जलभराव और यमुना के बढ़ते जल स्तर पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. विशेषज्ञों द्वारा की गई भविष्यवाणियों का हवाला देते हुए, केजरीवाल ने कहा था, ष्दिल्ली में बाढ़ की संभावना नहीं है.

यमुना नदी का जलस्‍तर तेजी से ऊपर बढ़ रहा है, ऐसे में मुश्किल हालात से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों और यमुना के जल स्तर की निगरानी के लिए 16 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं. चूंकि भारी बारिश से लगभग पूरा उत्तर भारत प्रभावित है, इसलिए सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है.

स्कूल बस और कार की टक्कर, छह लोगों की मौत, दो घायल

0

भारी बारिश के बीच हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं। जहां उत्तराखंड में वाहनों पर चट्टान गिर गई और इस हादसे चार लोगों की जान चली गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह विजय नगर थाना इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर ताज हाईवे के फ्लाईओवर पर स्कूल बस और टीयूवी कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वाहनों पर गिरे पत्थर, चार लोगों की मौत

0

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास भारी बारिश के बीच भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबे में एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक महिला यात्री समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाहन में चार यात्री फंस गए थे। चारों लोगों की मौत हो गई। तीन शव बरामद कर लिए, जबकि एक शव को निकालने का प्रयास जारी है।

 

हाईवे जनपद मुख्यालय की ओर से सुनगर और हर्षिल से सोनगाड़़ तक बंद था। ऐसे में स्वयं सेवी राजेश रावत वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिलने ही वे मौके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

 

SDRF, BRO ने रात को ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन, लगातार मलबा आने और झरने के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन, काफी मुश्किलों के बाद तीन शवों को निकाल लिया गया है। SDM और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं।

अभिषेक और सैयामी की फिल्म का इस दिन होगा प्रीमियर

0

अभिनेता अभिषेक बच्चन की आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘घूमर’ का वर्ल्ड प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होने जा रहा है। इंडियन मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल का आयोजन अगले महीने 10 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘घूमर’ के जरिए होगी। मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल भारत के बाहर होने वाला  सबसे बड़ा भारतीय फिल्म महोत्सव है। इस फेस्टिवल का आयोजन आस्ट्रेलिया में होता है। यह फिल्म फेस्टिवल निर्माताओं को अपनी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का मौका देता है। इस बार 14 वे इंडियन मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘पा’ के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन निर्देशक आर बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म दिव्यांग बच्चों के  खेल पर आधारित है। इस फिल्म में एक दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन क्रिकेट कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर, अंगद बेदी और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होने जा रहा है।

अभिनेता अभिषेक बच्चन कहते हैं,  ‘यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात होगी कि हमारे फिल्म की शुरुआत मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल से होने जा रही है।फिल्म ‘घूमर’ विपरीत परिस्थितियों को सही दिशा में बदलने की कहानी है। जिसमे एक  हादसा का सामना होने पर एक नई खोज होती है।’ निर्देशक आर बाल्की हिंदी सिनेमा में एक अलग तरह की कहानी को पेश करने के लिए जाने जाते है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘चुप’ को काफी सराहा गया। फिल्म घूमर के बारे में वह कहते हैं, ‘ यह उस फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, जो मानते हैं  कि खेल जीवन को जीने लायक बनाता है।

फिल्म ‘घूमर’ एक ऐसी दिव्यांक लड़की की कहानी है जो बताती है कि हर विपरीत समय में इंसान चाहे तो अपनी शारीरिक विफलता के बावजूद अपने सपनों को पूरा कर सकती है। बशर्ते उसे सही मार्ग दर्शन मिले। फिल्म में ‘घूमर’ में एक दिव्याक लड़की सही मार्गदर्शन में विजय में विजय हासिल करती है। यह फिल्म ऐसे तमाम लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी जो यह मान कर चुप बैठे हैं कि शारीरिक विफलता ने उनके सपनों के उड़ान के पंख  काट दिए हैं।

फिल्म ‘घूमर’ में दिव्यांक लड़की का किरदार सैयामी खेर निभा रही हैं। वह कहती हैं,मैं इस बात से रोमांचित और बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि ‘घूमर’ की शुरुआत इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न फिल्म होगी। यह एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। स्क्रीन पर एक खेल खेलना हमेशा से मेरा सपना था, जब से मैंने अभिनय करना शुरू किया है तब से मैं स्क्रीन पर इसे प्रदर्शित करना चाह रही हूं। मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार यह सच हो गया। मेरे लिए यह फिल्म खेल से कहीं आगे है। यह अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों में जीत की कहानी है। यह शारीरिक और भावनात्मक रूप से मेरे द्वारा की गई सबसे अधिक डिमांड वाली फिल्म रही है।

ये दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाएं, इस स्थान पर है भारत

0

वैश्विक रक्षा संबंधी जानकारी पर नजर रखने वाली डाटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैनिकों की सूची जारी की है।ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है। इस सूची में रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

अमर उजाला के रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल फायरपावर की ओर से जारी की गई ‘सैन्य ताकत सूची 2023’ में दुनिया के सबसे कमजोर सैन्य बल वाले देश भी शामिल हैं। इसमें भूटान और आइसलैंड शामिल हैं। इनका मूल्यांकन 60 से अधिक कारकों (Factors) पर किया गया है। ग्लोबल फायरपावर ने कहा कि उसने सैन्य इकाइयों की मात्रा और वित्तीय स्थिति से लेकर रसद क्षमताओं और भौगोलिक स्थिति तक की श्रेणियों के साथ हर देश का स्कोर निकाला है।

डाटा वेबसाइट ने कहा कि हमारा अनोखा इन-हाउस फॉर्मूला छोटे और अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों को बड़ी और कम-विकसित शक्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है… विशेष संशोधक, बोनस और दंड के रूप में, सूची को और ज्यादा सुधार करने के लिए लागू किया जाता है, और इसे हर साल संकलित (Compiled) किया जाता है। रुझान आवश्यक रूप से घटती शक्ति का संकेत नहीं देते हैं क्योंकि जीएफपी फॉर्मूला में बदलाव भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

सबसे शक्तिशाली सेनाओं वाले 10 देश

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. भारत
  5. यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)
  6. दक्षिण कोरिया
  7. पाकिस्तान
  8. जापान
  9. फ्रांस
  10. इटली

सबसे कम शक्तिशाली सेनाओं वाले देश

  1. भूटान
  2. बेनिन
  3. मोलदोवा
  4. सोमालिया
  5. लाइबेरिया
  6. सूरीनाम
  7. बेलीज
  8. केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य
  9. आइसलैंड
  10. सिएरा लियोन

रिपोर्ट में 145 देशों को सूचीबद्ध किया गया है और प्रत्येक देश की साल-दर-साल रैंकिंग में बदलाव की तुलना भी की गई है।

SC ने अध्यादेश पर केंद्र से मांगा जवाब, LG को पक्ष बनाने के निर्देश

0

दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण और अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश पर मामला शांत नहीं हो रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र को नोटिस जारी किया। अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए केंद्र द्वारा अध्यादेश लाया गया है। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है। दिल्ली सरकार ने अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। दिल्ली सरकार इस पर रोक लगाने की मांग कर रही है।

PTI के अनुसार इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अपनी याचिका में संशोधन करने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने मामले में उपराज्यपाल को पक्ष बनाने का भी निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और आप सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से अपनी याचिका में संशोधन करने और मामले में उपराज्यपाल को पक्ष के रूप में जोड़ने को कहा।

पीठ ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई को तय करते हुए कहा हम नोटिस जारी करेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार ने अध्यादेश को रद्द करने के साथ ही इस पर अंतरिम रोक लगाने की भी मांग की है। केंद्र सरकार ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023 लागू किया था। दिल्ली सरकार ने सेवाओं पर नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘धोखा’ करार दिया है।

भारी बारिश से तबाह, शिमला और बिलासपुर में 4 की मौत, कुल्लू-मनाली में 4 लोग बहे

0

हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर जारी है। शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह 11 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीप बहादुर, देवदासी और मोहन बहादुर के तौर पर हुई है। बिलासपुर जिले में श्री नयना देवी जी के मलेटा गांव में शादी समारोह से लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति नाले में बह गया।

बुजुर्ग का शव करीब दो किलोमीटर दूर कालाकुंड नामक जगह पर गोबिंद सागर झील में मिला है। मृतक की पहचान रामलाल (70) निवासी गांव मलेटा तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मनाली में तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं। तीन लोग मनाली से बह गए हैं। एक गाड़ी सहित बहा है।

6 नेशनल हाईवे समेत 828 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। 4686 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कुल्लू में दो दिन का लोकल हॉलीडे घोषित किया गया है। डीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज को भारी नुकसान हुआ है। आवाजाही बंद कर दी गई है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सेक्टर 4 में कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गई हैं। लोग दहशत में हैं।

बारिश से ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नदी के तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। ब्यास किनारे कई घर व होटल बह गए हैं। वहीं पार्वती व तीर्थन नदी व अन्य नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी किनारे बसें गांवों व घरों में पानी घुस गया है।

कुल्लू जिले में दो दिनों से ब्लैकआउट है। सड़कें व पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग और सैलानी परेशान हैं। मनाली के किसान भवन में फंसे सभी 29 लोगों को सोमवार सुबह रेस्क्यू कर सुरिक्षत निकाल लिया गया है। इसमें कई सैलानी भी मौजूद हैं।

राज्य आंदोलनकारियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

0

राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण व चिह्नीकरण की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने आज मुख्यमंत्री आवास कूच किया। राज्य आंदोलनकारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हाथीबड़कला के पास आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। आंदोलनकारी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

राज्य आंदोलनकारी लगातार सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते आ रहे हैं। पहले देने का प्रावधान भी किया गया था, लेकिन हाईकोर्ट ने आरक्षण का जीओ खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। समिति ने आरक्षण को लागू करने की बात कही थी, जिस पर कैबिनेट ने भी मुहर लगा दी थी।

संयुक्त आंदोलनकारी मंच के बैनर तले शहीद स्मारक परिसर में आंदोलनकारियों का 36 वां दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने लंबित मांगों पर कार्रवाई ना किए जाने पर नाराजगी जताई। मंच के संयोजक क्रांति कुकरेती ने कहा कि बीते जून को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सरकार, शासन व प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रही है।
मंच के सह संयोजक ने कहा कि सरकारी सेवाओं में राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लाभ को जल्द बहाल किया जाए। राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की प्रक्रिया वर्ष 2021 से बंद है। जिस कारण राज्य आंदोलनकारी परेशान हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना के ‘नाम’ और ‘चिह्न’ की लड़ाई, होगी सुनवाई

0

महराष्ट्र : शिवसेना पार्टी और उसका चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे को दिए जाने के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को राजी हो गया है। CJI ने कहा कि SC 31 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई करेगा। उद्धव की याचिका में चुनाव आयोग का फैसला रद्द करने की मांग की गई है।

एकनाथ शिंदे के शिवसेना से अलग हो जाने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें ही शिवसेना पार्टी का नाम और चिह्न दे दिया था। इसको लेकर उद्धव ठाकरे ने कड़ा एतराज जताया था, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी।

उत्तराखंड: सावन का आज पहला सोमवार, मंदिरों में लगा शिव भक्तों का जमावड़ा

0

देहरादून: आज सावन माह का पहला सोमवार है। भगवान शंकर की पूजा के इस पावन माह के पहले सोमवार को देशभर से शिवभक्त कांवड़िए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पहले सोमवार को भगवान पर जल अर्पित करने के लिए रविवार देर रात को ही नीलकंठ महादेव मंदिर में लाइन लग गई थी। इसके अलावा राज्य के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी-लंबी लाइने लगी हुई हैं। भक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इतंजार कर रहे हैं।

पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में शिव भक्त जहां पहुंचने लगे। मध्य रात्रि बाहर बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे सहित अन्य अधिकारी नीलकंठ महादेव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा काल में सोमवार की सुबह तक मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंच गई है। इधर, हरिद्वार और देहरादून में भी शिव भक्तों ने भगवान शंक के मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक सवान माह के पहले सोमवार को मंदिरों में शिव भक्त उमड़ पड़े।