Home Blog Page 489

उत्तराखंड: अगले दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया आदेश

0

देहरादून: प्रदेश भर में 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए छुट्टी घोषित कर दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2 दिन प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसको देखते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

छुट्टी का आदेश

राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों/कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

अतः उपरोक्त के अनुपालन में दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2023 को समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) तथा आंगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

जानें शाहरुख खान ने क्यों कहा: अभी घुटने टेकने की नौबत नहीं आई

0
Shahrukh Khan

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म जवान के प्रमोशन में बिज़ी चल रहे हैं. इस फिल्म का प्रिव्यू रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे शाहरुख के फैंस ने खूब पसंद किया. हर तरफ फिल्म जवान की चर्चा के बीच शाहरुख खान खुद गुरुवार को अपने फैंस से बाते करने आ गए. किंग खान ने आस्कएसआरके सेशन चलाया, जिसमें कई सवालों के जवाब दिए.

ये बात सभी जानते हैं कि शाहरुख खान हाज़िर जवाब हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है. इसका सबूत शाहरुख अक्सर देते भी रहते हैं. आज निहाल उस्मान नाम के एक यूज़र ने शाहरुख खान से सवाल किया, आपका घुटना कैसा है सर. इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, “हमेशा दर्द होता है मगर टेकने की नौबत से बहुत दूर हैं.

शाहरुख खान पठान की कामयाबी के बाद जवान फिल्म के साथ वापस बड़े परदे पर दस्तक देने वाले हैं. इस फिल्म की पहली झलक के आने के बाद से ही दर्शकों में इसको लेकर उत्सुकता थी. हाल ही में इसकी प्रिव्यू आया, जिसके बाद फिल्म के लिए फैंस की बेचौनी और भी बढ़ गई. प्रिव्यू में ज़ोरदार एक्शन दिखा है. इसके अलावा शाहरुख इसमें बाल्ड लुक में भी दिखे.

भारी बारिश से कोटद्वार में तबाही, मालन पुल टूटा, कई गावों का संपर्क कटा

0

पौड़ी: पौड़ी जिले के कोटद्वार में भारी बारिश ने खूत तबाही मचाई है। भारी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आज सुबह कोटद्वार के भाबर के सबसे बड़े और चर्चित पुलों में शामिल मालन नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। इससे पूरी तरह से भाबर के कई गावों का संपर्क कट गया है।

बारिश से गूलर झाला के गुर्जर डेरे में पानी घुस गया। कमोबेश यही हाल लालढंग किलर खान मोटर मार्ग पर है। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से जितनी भी नदी नीचे आ रही हैं सब उफान हैं।

मालन नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के लिए जितना जिम्मेददार मौसम और भारी बारिश का माना जा रहा है। उससे कहीं ज्यादा इस पुल के ढहले के लिए खनन को मिम्मेदार माना जा रहा है। पुल के पीलरों को खनन माफिया ने खोद डाला था, जिसके कारण पुल के पिलर खोखले हो गए थे।

इससे पहले पुल पर खतरा मंडरा रहा था। पुल के बीच के हिस्से में ज्वांइट अपनी जगह से पहले ही ढीले हो चुके थे। तब से ही यह आशंका जताई जा रही थी कि पुल ध्वस्त हो जाएगा और आज वो आशंका सच साबित हो गई है।

ISRO: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक

0
इससे पहले मंगलवार को इसरो ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया था। इसरो की ओर से एक ट्वीट में बताया गया था कि लॉन्च की पूरी तैयारी और प्रक्रिया का डमी रूप में 24 घंटे का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को करेगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो ने दो मिशनों- चंद्रयान -1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे। 

चंद्रयान-3 है क्या? 
इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। इसमें एक प्रणोदन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया है।

मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरेगा और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। इससे पहले बुधवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 युक्त एनकैप्सुलेटेड असेंबली को एलवीएम3 के साथ जोड़ा गया। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा।

दो ट्रकों में टक्कर, चार कांवड़ियों की मौके पर मौत, कई घायल

0

दिल्ली में देर रात सिरसपुर जीटी रोड पर दो गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया, जिससे कई लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अलीपुर पुलिस थाना में देर रात करीब पौने एक बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि सिरसपुर जीटी रोड पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रक नांगलोई के पास से कांवड़ यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था तभी दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने डिवाइडर को पार कर जीटी करनाल रोड पर विपरीत दिशा में आ रहे कांवड़ियों के ट्रक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 14 लोगों घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल नरेला में भर्ती कराया है। वहीं, डॉक्टरों ने इनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है और दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही पांच अन्य घायलों को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस ने आगे बताया कि ट्रक में 20 से 23 लोग कांवड़ लेने जा रहे थे, जिसमें से 15 लोग घायल हो गए,जबकि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है। अलीपुर थाना पुलिस ने 279/304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली : कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही यमुना

0

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।

राजधानी में जीटी करनाल रोड पर यातायात बाधित हो गया क्योंकि यमुना का पानी चेतावनी के निशान को पार कर गया, जबकि दिल्ली में निगम बोध घाट के पास के इलाके में बाढ़ आ गई। यमुना के जल स्तर में वृद्धि और निचले इलाकों में बाढ़ के कारण आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग, कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग और बाहरी रिंग रोड पर यातायात बाधित हो गया है। वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़ा। अधिकारियों ने यात्रियों को इन सड़कों से बचने और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।
राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गुरुवार सुबह जल स्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया। इसके अलावा, गुरुवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। वीडियो सिविल लाइन्स इलाके से है।

यहां-यहां पहुंचा पानी

– कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया।
– उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।
– पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।
– भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है।
– आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग।
– कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग।
– वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड।

उत्तराखंड: हरेला पर्व का आदेश जारी, इस दिन होगी छुट्टी

0

देहरादून। हरेला पर्व के अवकाश को लेकर कर्मचारियों की ओर से उठाई गई मांग के बाद अब 16 जुलाई को हरेला पर्व का अवकाश होगा। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

Screenshot 2023 07 12 17 12 59 814 edit com.whatsapp 1.jpg

हरिद्वार : कांवड़ियों के वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत

0

हरिद्वार: डाक कावड़ के वाहन की टक्कर से मुरादाबाद और बिजनौर के 3 यात्रियों की मौत है। बताया गया कि शंकराचार्य चौक के पास लोडर वाहन ने चार यात्रियों को टक्कर मारी थी। चौथी महिला की हालत गंभीर है। चारों यात्री बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार से बिजनौर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने कांवड़ियों का वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन दिनों हरिद्वार में डाक कांवड़ियों के वाहन पहुंच रहे हैं। इनमें से कई वाहन तेज रफ्तार और बेतरतीब ढंग से चल रहे हैं। जिससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। बताया जा रहा है कि आज जो घटना सामने आई है, उसमें भी वाहन ने तेज रफ्तार से पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीन मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर घायल हो गई।

नौकरियों में धांधली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

0
  • राज्य सरकार से चार सप्ताह में किया जवाब तलब.

  • भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच CBI को देने की जनहित याचिका.

देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली होने और सहकारी बैंकों में नौकरियों में अनियमितता को लेकर तल्ख तेवर अपनाए हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिये हैं कि वह बताएं कि धांधलियों के संबंध में अब तक क्या कार्रवाई की गयी है। राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब देना होगा।

हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में 16 मार्च को जो हलफनामा दिया था वह नाकाफी है। हाईकोर्ट RTI एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है। एडवोकेट नेगी ने जनहित याचिका में कहा है कि भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई को दी जाएं।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन सांघवी और जस्टिस राकेश थपलियाल की बेंच इस जनहित याचिका की सुनवाई कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि सरकार भर्ती प्रकरण में मुख्य अभियुक्तों को बचा रही है। यह एक गंभीर मामला है और भर्ती परीक्षा के तार कई राज्यों से जुड़े हुए हैं।

याचिकाकर्ता के मुताबिक STF की जांच का एक सीमित दायरा है और STF अब तक असल मुजरिमों को पकड़ने में नाकाम रही है। ऐसे में यह मामला सीबीआई को दिया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने पुलिस द्वारा बेरोजगार युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज को भी धांधलियों को दबाने का एक प्रयास बताया है।

UKSSSC की VPDO, पुलिस, वन आरक्षी, AE-JE जेई समेत लगभग आधा दर्जन भर्ती परीक्षाओं में धांधली होने से इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने 80 से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन याचिकाकर्ता का कहना है कि असल गुनाहगार अब भी पकड़ से दूर हैं। इसलिए मामला सीबीआई को दिया जाना चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई 11 दिसम्बर को होगी।

ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, नंदिता दास ने OTT पर कसा तंज

0

कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो बीते 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी की सराहना जरूर हुई थी। ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफें पाने के बाद अब ज्विगाटो को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है। जैसे ही ज्विगाटो को ऑस्कर में खास जगह मिली, वैसे ही फिल्म की डायरेक्टर और को-राइटर नंदिता दास ने तंज कस दिया है।

ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में जगह मिलने पर नंदिता दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। नंदिता ने लिखा- ‘मैं सबसे ज्यादा सरप्राइज और खुश थी जब अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंस (द ऑस्कर) से ई-मेल आया कि वह ज्विगाटो की स्क्रिप्ट को अपने परमानेंट कोर-कलेक्शन में जगह दे रहे हैं। यह एक खुशनुमा रिमाइंडर है कि फिल्म जरुरी थी और हमें खुशी है कि हमने बनाई।

नंदिता ने कहा, ‘मैं मानती हूं कि जब कहानियां असली होती हैं और कॉनटेक्सट से जुड़ी होती हैं तब वह कल्चर और बॉर्ड्स को तोड़कर वर्ल्ड सिनेमा का हिस्सा बन जाती हैं। मैं शुक्रगुजार हूं कि यह स्टूडेंट्स, फिल्ममेकर्स और राइट्स के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेगी…’ नंदिता दास आगे लिखती हैं- ‘उम्मीद है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आप यह पढ़ रहे होंगे! और मुझे लगता है कि अब ऑडियंस को ज्विगाटो देखने का मौका देना चाहिए।

नंदिता ने लिखा, ‘थैंक्यू लाइब्रेरी ऑफ द अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस इस सम्मान के लिए!’ बता दें फिल्म ज्विगाटो का निर्देशन और समीर पाटिल के साथ फिल्म का लेखन भी नंदिता दास ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। ज्विगाटो के सिनेमाघरों में रिलीज होकर कई महीने बीत गए हैं, लेकिन फिल्म अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं की गई है।