Home Blog Page 488

समास और व्यास शैली दोनों के मर्मज्ञ थे भगवान वेदव्यास : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती

0

भगवान वेदव्यास का व्यक्तित्व विशाल रहा है। एक ओर जहाँ उन्होंने ब्रह्मसूत्र का प्रणयन कर अपनी समासशैली अर्थात संपेक्षणी प्रकट किया। वहीं, दूसरी ओर अनेक पुराणों की रचना कर अपनी व्यासशैली अर्थात  विस्तारीकरण के गुण को भी लोक कल्याण के लिए प्रकाशित किया। इन दोनों ही कला में वे निष्णात रहे। उक्त बातें परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ ने भगवान् वेदव्यास की कथा सुनाते हुए कही।

उन्होंने पाराशर ऋषि से भगवान् वेदव्यास की उत्पत्ति की कथा सुनाते हुए कहा कि महान् लोगों का प्राकट्य भी महान् होता है। सामान्य मनुष्यों को ऐसी कथा सुनकर लौकिक दृष्टि नहीं करनी चाहिए। ज्ञानी लोग पाराशर ऋषि को ब्रह्मविद्या, सत्यवती को ब्रह्माकाराकारित वृत्ति कहते हैं। इनके ही संयोग से व्यास जी का आविर्भाव हुआ।आगे कहा कि व्यास को भगवान् विष्णु का ही रूप कहा गया है। व्यास की इस अलौकिक कथा के श्रवण से पापों से मुक्ति मिलती है।

IMG 20230714 WA0006

पूज्यपाद शङ्कराचार्य ने व्यासकाशी की कथा सुनाते हुए कहा कि एक बार जब वेदव्यास की परीक्षा लेने के लिए माता अन्नपूर्णा ने उन्हें दो दिन तक भिक्षा नहीं दी तो उन्होंने काशी नगरी को शाप दे दिया और व्यास काशी बसाकर वहाँ पर रहने लगे। फिर भगवान् शिव ने उन्हें समझाया कि काशी में आपकी परीक्षा ली जा रही थी।

आगे शुकदेव जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि व्यास जी को गौरैया द्वारा अपने बच्चों को दाना खिलाने का दृश्य देखकर मोह हो गया और वे सन्तान की कामना के वशीभूत हो गये और अरणि मन्थन के माध्यम से शुकदेव को उत्पन्न किया पर शुकदेव जी भी उत्पन्न होते ही विरक्त हो गये।

इससे पूर्व प्रमुख रूप से चातुर्मास्य समारोह समिति के अध्यक्ष व निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द, ज्योतिष्पीठ पण्डित आचार्य रविशंकर द्विवेदी शास्त्री, ऋषिकेश संस्कृत विद्यालय के उप प्राचार्य पं राजेन्द्र शास्त्री, ब्रह्मचारी निर्विकल्पस्वरूप आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संयोजन श्री अरविन्द मिश्र एवं संचालन ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानन्द जी ने किया।

IMG 20230714 WA0007

पंचम दिवस की कथा के यजमान श्री शंकराचार्य बाल विद्या निकेतन झोतेश्वर के कृष्ण कुमार द्विवेदी प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक रहे, जिन्होंने पादुका पूजन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्योतिष पीठ के सीईओ चंद्र प्रकाश उपाध्याय पंडित देवदत्त दुबे अन्नू भैया सुनील शर्मा सोहन तिवारी माधव शर्मा रघुवीर प्रसाद तिवारी रामकुमार तिवारी पंडित आनंद उपाध्याय बद्री चौकसे नर्मदा प्रसाद गुप्ता अरविंद पटेल सत्येंद्र मेहरा हरपाल सिंह राजपूत कपिल नायक सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्तों की उपस्थिति रही हैै कार्यक्रमके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया

ज्ञातव्य है कि चातुर्मास्य के अवसर पर पूज्य शङ्कराचार्य जी महाराज का गीता पर प्रवचन प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक भगवती राजराजेश्वरी मन्दिर में होता होता है जिसका प्रसारण 1008.guru इस यू ट्यूब चैनल पर प्रतिदिन होता है।

शिंदे सरकार में विभागों का बंटवारा, जानें किसको क्या मिला?

0

महाराष्ट्र : आखिरकार BJP-शिंदे और अजीत पवार सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार कर दिया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच कई दिनों से चल रही मैराथन बैठकों के बीच शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार को वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छगल भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। दिलीप वाल्से पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा हसन मुशरीफ को स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय और अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। कृषि मंत्रालय पहले मुख्यमंत्री शिंदे के पास था। इसके अलावा भाजपा नेताओं के पास स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल मंत्रालय थे।

चांद की ओर रवाना हुआ चंद्रयान-3, लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल से है लैस

0

भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।

चंद्रयान-3 को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। इसरो टीम श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 की प्रगति की निगरानी कर रही है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।

अयोग्यता मामले में जल्द फैसला लें स्पीकर, SC का राहुल नार्वेकर को नोटिस

0

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) नेता सुनील प्रभु की याचिका पर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को नोटिस भेजा है। शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता के मामले में ये नोटिस जारी हुआ है। कोर्ट ने स्पीकर से जल्द फैसला लेने को कहा है। दो हफ्ते बाद मामले की फिर सुनवाई होगी।

सुनील प्रभु ने शिंदे गुट के विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की तीन जजों की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है।

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के बागी विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता अर्जी के जल्दी निपटारा ना होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई थी। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील प्रभु ने याचिका दाखिल कर विधानसभा स्पीकर को शिंदे गुट के विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता अर्जियों को जल्दी निपटाने का आदेश देने की मांग की थी।

याचिका में कहा गया कि बागी विधायकों के खिलाफ उनकी अयोग्यता अर्जियां एक साल से ज्यादा समय से लंबित हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले साल 11 मई को उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट के को लेकर फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि उद्धव ठाकरे को पुन: मुख्यमंत्री पद पर बहाल करने का आदेश नहीं दिया जा सकता।

 

CM ने सेना से मांगी मदद, लाल किले में भरा पानी, राजघाट भी डूबा

0

नई दिल्ली : दिल्ली में जल तांडव फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि दिल्ली में यमुना नदी का पानी राजघाट में भर गया। वहीं लाल किले में भी चारों तरफ पानी नजर आ रहा।

दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है।

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया।

इसके अलावा मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है।

लोगों की मदद के लिए NDRF की 16 टीमें लगाई गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं। अब तक यमुना के आस-पास से 23 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

इस बीच पीएम मोदी ने फ्रांस से अमित शाह को फोन करके दिल्ली में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। शाह ने पीएम को बताया, अगले 24 घंटे में यमुना का वाटर लेवल कम हो सकता है।

 

जरूरी अपडेट्स…

  • दिल्ली CM केजरीवाल ने सेना से मदद की मांग की है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी।
  • NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ से 6 जिले प्रभावित हैं।
  • बाढ़ से तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े, जिससे अगले एक-दो दिन दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा।
  • गुरुवार को दिल्ली में सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण विभाग का रेगुलेटर खराब हो गया था।
  • राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में वर्कफ्रॉम होम लागू कर दिया है।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में पानी भर जाने से रूट्स में बदलाव किया है।
  • लाल किले में पानी भर जाने से टूरिस्ट के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।

पहली बार एक्‍टर्स और राइटर्स की हड़ताल, जानिए क्‍या है मांग?

0

हॉलीवुड के एक्टर्स ने गुरुवार को अनाउंस किया कि वो हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने इस स्ट्राइक में राइटर्स को ज्वॉइन किया है। आखिरी बातचीत विफल होने के बाद 63 सालों में ये पहला इंडस्ट्री वाइड शटडाउन है। इसमें लगभग सभी फिल्म और टीवी प्रोडक्शन ठप्प हो जाएगा। ये हड़ताल आखिर क्यों हो रही है, जानिए इस बारे में सारी डिटेल्स।

द स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG-AFTR) ए-लिस्ट सितारों सहित 160,000 कलाकारों का प्रतिनिधित्व करता है। उसका कहना है कि उनकी मांग पर बिना किसी डील के नेगोशिएशन खत्म हो गया है। उनकी डिमांड कम सैलरी और आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस से जुड़े खतरे को लेकर है। दरअसल, सैलरी अक्सर काम रुकने की वजह होता है और यहां भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। स्ट्रीमिंग के बढ़ने और कोरोना से पैदा हुई चुनौतियों ने स्टूडियो पर दबाव डाला है, जिनमें से कई को फाइनेंशियल क्राइसेस का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही एक्टर्स और राइटर्स भी तेजी से बदल रहे माहौल में बेहतर सैलरी और सिक्योरिटी की तलाश कर रहे हैं।

ए-लिस्ट एक्टर्स ने पिछले महीने गिल्ड लीडरशिप को एक लेटर पर साइन किए थे, जिसमें कहा गया था कि वे हड़ताल करने के लिए तैयार थे। उन्होंने इस घटना को ‘हमारी इंडस्ट्री में एक अभूतपूर्व बदलाव बिंदु’ कहा था। यूनियन के चीफ नेगोशिएटर डंकन क्रैबट्री-आयरलैंड ने कहा, ‘SAG-AFTRA नेशनल बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्टूडियो और स्ट्रीमर्स के खिलाफ हड़ताल का आदेश जारी करने के लिए मतदान किया।

हड़ताल गुरुवार आधी रात से शुरू हो गई है, जिसका अर्थ है कि एक्टर्स 1960 के बाद पहली हॉलीवुड ‘डबल स्ट्राइक’ में शुक्रवार सुबह से लेखकों के साथ धरने में शामिल हो गए हैं। मालूम हो कि राइटर्स 11 हफ्ते पहले से ही धरने पर हैं। टेलीविजन और फिल्मों में AI के भविष्य के उपयोग के खिलाफ बेहतर वेतन और सुरक्षा की उनकी समान मांगों को पूरा नहीं किए जाने के बाद उन्होंने स्ट्राइक शुरू किया था।

खाई में गिरी बोलेरो, पांच की मौत और चार घायल, खारसी में ऑल्टो दुर्घटनाग्रस्त

0

हिमाचल में भयंकर तबाही के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक और सड़क हादसे में ऑल्टो कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पासखाई में जा गिरी। इसमें चालक की मौत हो गई है।

भलाना खूड़ी नाला के पास हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार तथा तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश भी रवाना हो गए। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। हालांकि रात को अंधेरा अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सभी वाहन सवार देव कमरूनाग के दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

हादसे में घायल हुए लोगों की शिनाख्त संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार (22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार तथा चालक अनिल दत्त(52) पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की शिनाख्त लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार तहसील सुन्दरनगर, सुनिल कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर के रूप में हुई है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। विधायक विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO पर दुनिया की निगाहें

0

भारत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज चांद पर उतरने की एक और कोशिश करने जा रहा है. भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ दोपहर 2.35 बजे पर लॉन्च होना है, इस मिशन के साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर बनी हुी हुई हैं. जो काम साल 2019 में चंद्रयान-2 नहीं कर पाया था, उसी अधूरे काम को पूरा करने की जिम्मेदारी चंद्रयान-3 पर है.

ISRO चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा. इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चांद पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करना है, जो चंद्रयान-2 सही तरीके से नहीं कर पाया था. दुनिया में अभी तक सिर्फ 2 ही देश ऐसा कर पाए हैं, जिनमें अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं. 2019 में इज़रायल और भारत ने भी सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सके थे.

चंद्रयान-3 का कुल बजट 615 करोड़ रुपये है, 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद यह करीब 50 दिनों के सफर के बाद चांद के दक्षिणी हिस्से में पहुंचेगा. चंद्रयान-3 का मुख्य उद्देश्य समझें तो इसरो के लिए असली चुनौती इसके रोवर को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना और वहां पर चलाने की है. साल 2019 में जब चंद्रयान-2 भेजा गया था, तब लैंडिंग के दौरान ही उसका खेल खराब हो गया था.

उत्तराखंड : तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट

0

देहरादून: मॉनसून की बारिश लगातार लोगों को परेशान कर रही है। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। मैदानी जिलों देहरादून और हरिद्वार में जलभराव के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाए रखी जाए और आवागमन पर नियंत्रण हो। किसी भी आपदा की स्थिति में स्थलीय कार्रवाई हो और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए।

मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के प्रबंध कर लिए जाएं। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहें। सभी चौकी व थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहें।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेतावनी की अवधि में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं होंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में विशेष सावधानी बरती जाएगी।

ये निर्देश भी दिए
– लोगों के फंसे होने की स्थिति में खाद्य सामग्री व मेडिकल व्यवस्था की जाए।
– उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को आवागमन की अनुमति नहीं दी जाए।
– नगरों-कस्बों में नालियों के अवरोध दूर किए जाएं।

उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस ने तय किए लोकसभा चुनाव के मुद्दे

0

देहरादून: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं और इस वक्त पांचों ही सीटें BJP के कब्जे में हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस का फोकस उत्तराखंड की पांचों सीटों को BJP से वापस हासिल करने पर है। इसको लेकर कांग्रेस ने रणनीति भी बना ली है और उस रणनीति को धरातल पर उतारने की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं।

इसी सिलसिले में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नेताओं की दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक हुई और रणनीति को धरातल पर उतारने के प्लान पर भी मुहर लग चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता मे हुई बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

बैठक में फैसला हुआ कि कांग्रेस पार्टी अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड राज्य आज नई चुनौतियों से जूझ रहा है।

राज्य में हमारे नेता व कार्यकर्त्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभा, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड में सब लोग मिलजुल कर रहें और राज्य को प्रगति की ओर ले जाएं। कांग्रेस पार्टी का संगठन समाज के कमज़ोर लोगों की आवाज़ निरंतर उठा रहा है।

वर्तमान में हमारा कर्त्तव्य उत्तराखंड में आए बाढ़ व भूस्खलन के संकट में जनता की मदद करना है और सरकारी तंत्र से मदद दिलवाना है। हम हिमालय के राज्यों के जल-वायु परिवर्तन और प्रकृति से मानव खिलवाड़ के चलते हुए दुष्प्रभाव पर ठोस नीति बनाने के पक्षधर है, जिसमें विकास का कोई भी कार्य स्थानीय लोगों के सहमति से ही हो।

बैठक के बाद राहुल गांधी ने अपनी फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना जैसे अन्याय और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ़ आवाज़ उठाएगी और राज्य में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करेगी।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आलाकमान द्वारा ली गई है। बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई। उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्गदर्शन मिला है। 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी इस बैठक से मजबूत होकर निकलेगी। बैठक में जो सुझाव और कार्यक्रम मिले हैं, उन्हें उत्तराखंड में मजबूती से लागू किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना से उत्तराखंड को बड़ा नुकसान हुआ है। सत्ता उत्तराखंड में अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में पदयात्रा निकालेगी। उत्तराखंड कुमाऊं रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट का घर है। उत्तराखंड प्रदेश के हर गांव का नौजवान सेना में जाना चाहता है। मगर भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। इस यात्रा की जल्द ही पूरी रूपरेखा बनाई जाएगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 10 दिन यात्रा में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी जी भी यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड और महिला अत्याचार जैसे मुद्दे भी अलग से उठाए जाएंगे। मगर यह यात्रा अग्निवीर योजना, भर्ती घोटालों और बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर निकाली जाएगी।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड में माहौल बदल रहा है और बदलाव दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि वह जनता के बीच जाकर संवाद करे और जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाएं। भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। उत्तराखंड में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। अंकिता हत्याकांड के हत्यारे आज भी बेनकाब नहीं हुए हैं। उत्तराखंड के युवा पलायन करने को मजबूर हैं।

उत्तराखंड में पेपर लीक और घोटाले हुए। इन घोटालों की जांच कराने की बजाय भाजपा सरकार इन्हें दबाने का काम कर रही है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी पदयात्रा निकालकर जनता के बीच जाएगी और जनता से संवाद स्थापित करेगी।