Home Blog Page 487

भगवान की कृपा से प्राप्त होता है मनुष्य शरीर : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

0

हमारे धर्मशास्त्रों में बताया गया है चौरासी लाख योनियाॅ हैं जिनमें से मनुष्य योनि को सर्वोत्कृष्ट माना गया है। यह मनुष्य योनि किसी कर्म का सुफल नहीं है अपितु भगवान् की कृपा का परिणाम है। बिना भगवान् की करुणा के यह मानव देह नहीं प्राप्त हो सकता।

उक्त उद्गार परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ ने चातुर्मास्य प्रवचन के अवसर पर परीक्षित की कथा सुनाते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भक्त के वर्णन के बिना भगवान् का वर्णन नहीं हो सकता। इसीलिए कहा गया कि भक्ति भक्त भगवन्त। पहले भक्त की कथा आती है, फिर भक्त के द्वारा की गयी भक्ति का वर्णन आता है और फिर अन्त में भगवान् का वर्णन आता है। इसीलिए श्रीमद्भागवत की कथा का प्रारम्भ भी भक्त की कथा से होता है और सबसे बडा भक्त परीक्षित को माना गया है।

आगे कहा कि भगवान् के जो सच्चे भक्त होते हैं वे किसी से बदला नहीं लेते। प्रशंसा हो या आलोचना सबमें समान रहते हैं। और वे इस बात को अच्छे से जानते हैं कि शरीर की निन्दा से कोई फर्क नहीं पडता क्योंकि शरीर स्वतः निन्द्य है और आत्मा सर्वव्यापी होने से उसकी निन्दा हो नहीं सकती। इसलिए वे निन्दा और स्तुति से ऊपर उठ जाते हैं और भगवान् के चरणों में अपना मन लगाते हैं।

पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी के प्रवचन का पूर्व पादुका पूजन सचिन बर्डिया के परिवार के, द्वारा किया गया एवं सातवें दिन की श्रीमद् भागवत कथा के यजमान भी रहे

मंचीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चातुर्मास्य समारोह समिति के अध्यक्ष व निजी सचिव *ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द जी, ज्योतिष्पीठ पण्डित आचार्य रविशंकर द्विवेदी शास्त्री जी, ऋषिकेश संस्कृत विद्यालय के उप प्राचार्य पं राजेन्द्र शास्त्री जी, ब्रह्मचारी निर्विकल्पस्वरूप जी* आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संयोजन *श्री अरविन्द मिश्र* एवं संचालन *ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानन्द जी* ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्योतिष पीठ के सीईओ चंद्र प्रकाश उपाध्याय पंडित देवदत्त दुबे अन्नू भैया सुनील शर्मा सोहन तिवारी माधव शर्मा रघुवीर प्रसाद तिवारी रामकुमार तिवारी पंडित आनंद उपाध्याय , पीडब्ल्यूडी कार्यपालन अधिकारी अरविंद कुमार एसडीओ के साथ वरिष्ठ समाजसेवी ठेकेदार पंकज चौक से दिग्विजय सिंह बद्रीचौकसे, नारायण गुप्ता लक्ष्मी नारायण तिवारी टिंकू अग्रवाल अरविंद पटेल कपिल नायक सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्तों की उपस्थिति रही हैै कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया गया

कल आयोजित होगा स्वातन्त्र्य तिथि महोत्सव

पूज्यपाद अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शङ्कराचार्य जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में कल 7:30 से बजे8:30 बजे तक मेला ग्राउंड के पास आनंद भवन स्थान पर स्वातन्त्र्य तिथि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज का मानना है कि भारत में भारतीय कालगणना के अनुसार ही अपने पर्व एवं महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए। भारत से जब अंग्रेज चले गये तो अब ग्रेगेरियन कैलेण्डर के अनुसार स्वतन्त्रता दिवस मनाना उचित नहीं है।

चातुर्मास्य के अवसर पर पूज्य शङ्कराचार्य जी महाराज का गीता पर प्रवचन प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक भगवती राजराजेश्वरी मन्दिर में होता होता है जिसका प्रसारण 1008.guru यू ट्यूब चैनल पर प्रतिदिन होता है।

सरनेम केस में SC पहुंचे राहुल गांधी, सजा पर रोक के लिए लगाई अर्जी

0

राहुल गांधी मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. राहुल ने याचिका दायर कर अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. राहुल ने याचिका दायर कर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. राहुल गांधीने सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगाने की गुजारिश भी की है. मोदी सरनेम मामले में सजा की वजह से ही राहुल को लोकसभा सदस्यता गंवानी पड़ी.

BJP विधायक और गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री रहे पुरुनेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था. राहुल ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली में ललित मोदी और नीरव मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि ‘सभी चोरों का नाम मोदी ही क्यों होते हैं?’ पुरुनेश मोदी ने कहा था कि राहुल के बयान से पूरे मोदी समुदाय का अपमान हुआ है. राहुल के बयान से आहत होकर ही पुरुनेश ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था.

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले राहुल गुजरात हाईकोर्ट भी गए थे. उन्होंने मोदी सरनेम मामले में अपनी सजा पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की. लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा था कि सजा पर रोक की मांग बिना किसी ठोस आधार पर की जा रही है.

जस्टिस हेमंत पृच्छक ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सजा पर रोक लगाने का कोई नियम नहीं है. राहुल के ऊपर कम से कम 10 मामले पेंडिंग हैं. राजनीति में शुद्धि जरूरी है. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल ने वीर सावरकर को लेकर बयान दिया. इसके बाद वीर सावरकर के पोते ने पुणे कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. अगर राहुल की सजा पर रोक लगाई जाती है, तो आवेदक के साथ अन्याय होगा.

राहुल गांधी को 24 मार्च, 2023 को लोकसभा सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित किया गया. गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें मोदी सरनेम मामले में दोषी पाया और दो साल की सजा सुनाई. राहुल केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद थे. कांग्रेस नेता ने 2019 में अपनी पारंपरिक सीट अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी में हार मिली थी. हालांकि, वह वायनाड से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.

उत्तराखंड: यहां हुआ बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत

0

चमोली : कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर तलवाड़ी के पास घनियालधार में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बनी है।

उन्हें PHC में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर बैजनाथ अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सड़क पर लाकर 108 वाहन से नजदीकी पीएचसी ग्वालदम लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सीएचसी बैजनाथ रेफर कर दिया गया है।

घायलों की सूची

  • रोहित पुत्र गंभीर सिंह शाह उम्र 28 वर्ष चालक ग्राम बेनोली थराली.
  • प्रवीन पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस एक दिल्ली.
  • अनीता पुत्री प्रताप उम्र 19 ग्राम दाबु जनपद बागेश्वर.
  • कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम.
  • मुनी देवी.
  • अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष.
  • गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे जोला उम्र 21.
  • अज्ञात.

मृतकों के नाम-

  • राजेंद्र चौधरी (55) पुत्र सुखाली राम, निवासी बिहार, हाल-ग्वालदम.
  • सरस्वती देवी (43) पत्नी कृष्णानंद, निवासी-परकोटी सिरकोट बागेश्वर.

हेट स्पीच मामले में आजम खान को 2 साल की सजा, रामपुर की कोर्ट ने सुनाई सजा

0

रामपुर: हेट स्पीच मामले में समाजवादी पार्दी के नेता आजम खान को उत्तर प्रदेश के रामपुर की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. साथ ही आजम पर कोर्ट ने एक हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.साल 2019 में सपा नेता आज़म खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा रामपुर के शहज़ादनगर थाने में दर्ज हुआ था.

आजम पर लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप था, तब आज़म सपा-बसपा के गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी थे. चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने अपने एक जनसभा में मुख्यमंत्री और तत्कालीन जिलाधिकारी समेत कई अफसरों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इसके बाद वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने शहजाद नगर थाने में सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया था. फिर पुलिस अफसरों ने इस मामले की जांच की और आजम के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. हालांकि, बाद में इस मामले में आजम को कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

इस मामले में कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से अपनी सारी दलीलें पेश की जा चुकी थीं, बस फैसला आना बाकी था. इसके लिए आज यानि15 जुलाई की तिथि कोर्ट ने तय की थी. इससे पहले साल 2022 में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने ही आजम को तीन साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, रहें सावधान

0

देहरादून : मौसम विभाग ने 16 जुलाई के लिए टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार व देहरादून और 17 को चम्पावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी बारिश के साथ ही कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, अति तीव्र बारिश होने का भी अनुमान लगाया गया है. इसको देखते हुए आपदा विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. साथ कि कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं.

यहां देखें मौसम चेतावनी-DISTRICT_FORECAST

ये हैं दिशा-निर्देश

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। 2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें। 3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

6. समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। 7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

8. अधिकारीगण बरसाता, छाता, टाच, हलमट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

9. उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये। 12. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

13. जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

14. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2684314. 2664315 2664318, फैक्स नं० 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

weather warning

राहत-बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए जिलों में प्रवास करें प्रभारी मंत्री : CM धामी

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं।

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

मिली बड़ी राहत, इस साल इनको नहीं भरना होगा ITR

0

इस साल सभी करदाता को 31 जुलाई 2023 से पहले ही अपना रिटर्न फाइल करना है। अभी तक वित्त 2022-23 के लिए 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रिटर्न फाइल कर चुके हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार तय किया गया है कि जिस भी व्यक्ति की इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा है तो उन्हें आईटीआर फाइल करना चाहिए।

आयकर विभाग द्वारा कुछ कैटेगरी के लोगों को रिटर्न फाइल करने में छूट मिलती है। इसके लिए कुछ नियम व शर्तें भी हैं। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 194 पी के तहत कुछ सीनियर सिटीजन को रिटर्न फाइल करने में राहत मिलती है। इसके लिए उन्हें पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा।

वित्त वर्ष 2022-23 यानी 31 मार्च 2023 को खत्म हुए साल में जिस भी सीनियर सिटीजन की आय़ु 75 साल से ज्यादा हो गई है। उन सभी को रिटर्न फाइल करने से छूट दी गई है। इन नागरिक के पास पेंशन के अलावा कोई और इनकम का सोर्स नहीं होना चाहिए। इन नागरिक को उसी बैंक से ब्याज का इनकम मिलेगा जिसमें पेंशन आती है।इन

बातों का रखें ध्यान
केंद्र सरकार की अधिसूचना के मुताबिक सीनियर सिटीजन को जिस बैंक से पेंशन और उसका इंटरेस्ट आता है, उसमें नागरिक को घोषणा पत्र जमा करना होता है। इसमें नागरिक की सभी जानकारी शामिल होना चाहिए। सीनियर सिटीजन की दो श्रेणी होती है। एक श्रेणी वो होती है जिन्हें टैक्स का भुगतान करना होता है और दूसरी श्रेणी वो होती है जिनको टैक्स का भुगतान नहीं करना होता है।

इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार अगर किसी टैक्सपेयर्स की मृत्यु हो जाती है तब उनके कानूनी उत्तराधिकारी को आईटीआर फाइल करना होगा। इस रिटर्न में उन्हें उस इनकम की जानकारी देनी होगी जो मृतक व्यक्ति के नाम से कमाई जाती है। इसके लिए कानूनी उत्तराधिकारी को अपना नाम कानूनी रूप से रजिस्टर करना होगा। कानूनी उत्तराधिकारी रिटर्न फाइल करने के साथ ही रिफंड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

150 मामोज खाए और हो गई मौत…!

0

बिहार: राज्य के गोपालगंज में एक युवक को मोमोज खाने का चौलेंज लेना मंहगा पड़ गया. मोबाइल शॉप चलाने वाला एक युवक अपने दोस्तों के साथ मोमोज खाने गया था. जहां चौलेंज में उसने 150 मोमोज खा लिए. इसके बाद उसके सभी दोस्त चले गए और वो भी अपनी दुकान पर लौट आया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ देर बाद उसे बैचेनी होने लगी और वह बहोश होकर गिर गया. जिसके बाद परिजन युवक को लेकर सदर अस्पताल गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान सिहोरवा गांव के विपिन कुमार पासवान के रूप में हुई है.

बेटे की मौत के बाद पिता ने बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने कहा है कि युवक की मौत हुई है. युवक के शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था. वहीं अब रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि विपिन की मौत कैसे हुई.

25 साल का विपिन गुरुवार को अपनी मोबाइल दुकान पर बैठा हुआ था. तभी उसके दोस्त आए और वो उनके साथ मोमोज खाने चला गया. उसी दौरान दोस्तों के बीच मोमोज ज्यादा खाने की शर्त लग गई. जिसके बाद विपिन ने शर्त जीतने के लिए 150 मोमोज खा लिए. मोमोज खाने के बाद सभी अपने काम पर निकल गए और मृतक भी अपनी दुकान पर आ गया. अचानक ही विपिन को कुछ देर बाद घबराहट होने लगी, और वह बेहोश होकर गिर गया.

जिसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत की हो गई. बेटे की मौत के बाद परिजन बहुत दुखी हैं. उनका कहना है कि उनका बेटा मोमोज खाने से नहीं मर सकता. विपिन के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की जहर देकर हत्या की गई है. वहीं इस मामले में पुलिस अब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करेगी.

CM के बिगड़े बोले : मियां बढ़ा रहे सब्जियों के दाम…

0

देशभर में सब्जियों के दामों लोगों की थाली का स्वाद को बिगाड़ ही रहे हैं। रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया है। टमाटर के महंगे होने का शोर खूब मचा लेकिन, केवल टमाटर ही महंगा नहीं है। बल्कि, सभी सब्जियां लगभग तीन-चार गुना तक महंगी हो गई हैं। महंगाई को कम करने का भले ही किसी के पास कोई प्लान ना हो, लेकिन सब्जियों में कैसे हिन्दू-मुस्लिम का एंगल खोजा जाए, ये योजना जरूर है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मंहगाई को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। दरअसल, असम में सब्जियों की महंगाई के लिए मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों की कीमत कम है लेकिन शहरों में आते-आते कीमतें बढ़ जाती हैं। सीएम सरमा ने दावा किया कि सभी विक्रेता दरें बढ़ा रहे हैं और इनमें अधिकतर मियां (मुस्लिम) लोग हैं।

असम सीएम हिमंत के इस बयान की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की। उन्होंने कहा, भाजपा के एक मुख्यमंत्री का यूं सब्जियों की महंगाई के लिए एक समुदाय विशेष को जिम्मेदार ठहराना बेहद संकीर्ण सोच का निंदनीय प्रदर्शन है। भाजपाई अपनी सरकार की कमियों के लिए दूसरों में दोष तलाश लेते हैं।

IND vs WI: भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया

0

IND vs WI को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 141 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया।

रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 130 रनों रनों पर समेट लिया। अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में सात विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। उसके लिए एलिक नथनेज ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। जेसन होल्डर ने नाबाद 20 रन बनाए। जोमेल वॉरिकन ने 18, अल्जारी जोसेफ ने 13 और जोशुआ डी सिल्वा 13 रन बनाकर आउट हुए। रेमोन रीफर ने 11 रन बनाए। क्रेग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल सात-सात रन बनाकर आउट हुए। जर्मेन ब्लैकवुड पांच और रहकीम कार्नवॉल चार रन ही बना सके। केमार रोच अपना खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

रोहित और यशस्वी ने लगाया शतक
इससे पहले भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलीं। यशस्वी ने 171 रन बनाए। यह उनका यह डेब्यू टेस्ट था। वहीं, कप्तान रोहित ने 104 रन की पारी खेली। विराट कोहली शतक नहीं लगा पाए और 76 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा 37 और ईशान किशन एक रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल ने छह और अजिंक्य रहाणे ने तीन रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, रहकीम कार्नवॉल, जोमेल वॉरिकन और एलिक एथनेज ने एक-एक विकेट लिए।

02:08 AM, 15-JUL-2023