Home Blog Page 486

उत्तराखंड: याचिका खारिज, संकट में पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष

0

पुरोला: नगर पंचायत पुराला में में मुख्यमंत्री घोषणाओं को निरस्त करने और निर्माण कार्यों की जांच को लेकर मामला काफी चर्चाओं में रहा था। अब एक बार फिर मामला चर्चा में है। दरअसल, इस मामले में हाईकोर्ट पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से सरकार पर निर्भर करता है कि सरकार क्या एक्शन लेती है। लेकिन, जिस तरह से सीएम धामी भ्रष्टाचार पर सख्त हैं, उससे नगर पांचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है!

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफतौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जो विकास कार्य कराए जाने का दावा किया गया और उनके लिए जो प्रक्रिया अपनाई गई। उससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार से धन प्राप्त किए बगैर काम कैसे पूरे कराए गए।

पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष हाईकोर्ट में याचिका खारिज 

याचिकाकर्ता यह बताने में विफल रहा है कि व्यक्तिगत क्षमता में या नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में, जिन कार्यों के लिए घोषणाएं की गई थीं, उनके संबंध में राज्य को धन जारी करने का आदेश देने के लिए याचिकाकर्ता का निहित अधिकार क्या है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघवी और न्यायाधीश राकेश थपलियाल की बेंच ने कहा कि हम कोई निर्देश जारी करने के इच्छुक नहीं हैं, जैसा कि इस रिट याचिका में मांग की गई है। याचिका निराधार है और इसलिए इसे खारिज किया जाता है।

सभासदों का आरोप था कि योजना संख्या 1 वार्ड नं. 02 विकास खण्ड पुरोला को जाने वाले रास्ते का समतलीकरण और योजना नं-02 वार्ड नं. 02 से इंटर कालेज जाने वाले सोनाली, जिसकी स्वीकृत लागत 4.59 और 4.59 लाख थी। योजना नं. 01 जो कि लोनिवि अतिथि गृह के पास से प्रारम्भ हो कर थाना पुरोला के मुख्य द्वार डोकाणा तक जाती है।

दूसरी योजना वार्ड सं. 02 श्रीकुल मन्दिर व बालिका इण्टर कालेज से मोटर रोड का निकट थाना पुरोला तक जाती है। दोनों योजनाएं भिन्न-भिन्न स्थानों से प्रारम्भ होकर और भिन्न-भिन्न स्थानों पर समाप्त होती है। आरेप था कि यह पहले से बनाई गई थी, जिनका केवल कागजों में निर्माण दिखाया। नगर पंचायत पुरोला योजना के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाई।

बेंगलुरू में विपक्ष की बैठक, इन मसलों पर होगी बात

0

देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेताओं की आज से बेंगलुरु में दो दिवसीय एकता बैठक होने वाली है। यह इन नेताओं की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 23 जून को पटना में 17 दल एकजुट हुए थे। इस मुद्दे से जुड़े लोगों ने रविवार को कहा कि यहां तलाश की जाने वाली राजनीतिक योजनाओं में राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं, लेकिन विपक्षी दलों के बीच संभावित सीट बंटवारे का निर्णय संबंधित राज्य इकाइयों पर छोड़ दिया जाएगा।

विपक्षी एकता की बढ़ती ताकत को दिखाते हुए बेंगलुरु में कुल 26 दलों के शामिल होने की उम्मीद है। यह संख्या पटना में हुई बैठक से नौ अधिक है। बताया जा रहा है कि इस बीच, विपक्षी नेता एक अनौपचारिक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया रात्रिभोज आयोजित करेंगे और मंगलवार सुबह 11 बजे से एक मैराथन बैठक होगी।

खाई में गिरी UP के पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

0

नैनीताल : कालाढूंगी मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिया बैंड पर यूपी के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गोरखरपुर के परिवार के सात लोग कार संख्या up51z1829 से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक प्रिया बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

हादसे में राहुल श्रीवास्तव(35) व राजीव श्रीवास्तव(30) पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकाला। साथ ही मृतकों का पंचनामा भरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये हुए घायल

  • आकाश श्रीवास्तव(22) पुत्र अरविंद श्रीवास्तव।
  • रानी (52)पत्नी प्रेमचंद।
  • शालू पत्नी(30) राहुल श्रीवास्तव
  • प्रेमचंद (56)
  •  मिष्ठी(ढाई वर्ष) पुत्री राहुल श्रीवास्तव

यहां नदी में बह गई दो लड़कियां, दोनों की मौत

0

सतपुली: पौड़ी जिले के सतपुली में दुखद हादसा हुआ है। सतपुली के पास आज सुबह दंगलेश्वर महादेव मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 26 और15 वर्षीय दोनों लड़कियां आसपास के गांवों की अन्स लड़कियों के साथ ही दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इस दौरान उनका पैर फिसला और दोनों बह गईं।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री

0

भोपाल से राजधानी दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. ट्रेन जब कुरवाई कैथोरा रेलवे स्टेशन के पास थी, तब ट्रेन में आग लग गई जिसकी वजह से अफरातफरी मची. ट्रेन को रोककर यात्रियों को बीच में ही उतारना पड़ा और फिर आग बुझाने का काम किया गया.

जानकारी के मुताबिक, भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार सुबह 5.40 पर रवाना हुई. बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के करीब ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई, इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे. जब आग लगी तो ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को उतारा गया.

आपको बता दें कि एमपी में करीब आधा दर्जन से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ नई वंदे भारत की सौगात राज्य को दी थीं. भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत एक नया अनुभव है, अभी तक देश में करीब दो दर्जन रूट पर यह ट्रेन शुरू हो गई हैं.
कई जगहों पर वंदे भारत ट्रेन के साथ हादसे रिपोर्ट किए गए हैं, शुरुआत में जहां एक्सीडेंट की खबरें आती थीं वहीं अभी भी कुछ जगहों पर पत्थरबाजी रिपोर्ट की जा रही है. इस बीच ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना भी हैरान करने वाली है.

उत्तराखंड: टमाटर के रेट तय, महंगे बेचने पर होगी कार्रवाई

0

देहरादून: इन दिनों लोग महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। टमाटर और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर टमाटर राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ तक ₹200 के पार पहुंच चुका है।

लगातार बढ़ रहे दामों के कारण लोगों की थाली का स्वाद भी बिगड़ गया है और रसोई का बजट भी पहुंच से बाहर हो गया है। ऐसे में देहरादून जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि टमाटर ₹110 से अधिक बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देखना यह होगा कि प्रशासन का यह आदेश कितना कारगर और असरकार साबित होता है। अगर ऐसा हुआ तो लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिली सकती है। आदेश का पालन कराने के लिए रेट की समीक्षा के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।

भारतीय तिथियों में मनाएं राष्ट्रीय पर्व: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द

0

चमोली : भारत की स्वतन्त्रता तिथि श्रावण कृष्ण चतुर्दशी है। आज ही की तिथि को भारत देश आजाद हुआ था। इस मौके पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ‘1008’ ने मेला प्रांगण में भारतीय स्वन्त्रता तिथि उत्सव के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि यह इस देश की विडम्बना ही है कि भारत में आज भी अंग्रेजी तिथि के अनुसार राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। भारतीयता की स्थापना के लिए हमारे पूर्वजों ने जिस अंग्रेज और अंग्रेजियत को हटाया था, वह आज भी हमारे सत्ताधीशों के द्वारा चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस देश में नेता लोग इस बात को न समझते हों कि भारतीय तिथियों में भारत के पर्व मनाए जाते हैं। क्योंकि रामनवमी, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि के दिन इसी देश में विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में तिथि अनुसार ही अवकाश दिया जाता है, लेकिन हमारे राष्ट्रीय पर्व को आयोजित करने के लिए अंग्रेजों के बनाए ग्रेगोरियन कैलेण्डर का आधार लिया जाता है।

WhatsApp Image 2023 07 16 at 4.44.13 PM

उन्होंने सवाल किया कि जब भारत के पास अपनी समृद्धशाली कालगणना की परम्परा विद्यमान है तो हमें इस पर गौरव करना चाहिए। कोई कारण नहीं कि हमें दूसरों की पद्धति को अपनाना पडे। भारत के लोग भारतीय होने में ही गौरव का अनुभव करते हैं। स्वातन्त्र्य तिथि महोत्सव का शुभारम्भ पूज्य शङ्कराचार्य जी महाराज द्वारा स्वातन्त्र्यवीरोत्तम सम्मान से अलंकृत ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जी महाराज के पूजन एवं ध्वजोत्तोलन से हुआ। जगद्गुरुकुलम् के वैदिक बटुकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानन्द जी, धर्मशास्त्रपुराणेतिहासाचार्य पं राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री जी, आचार्य राजकुमार शास्त्री जी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य की प्रेरणा से देश के कोने – कोने में अपनी तिथि के अनुसार अपने उत्सव को मनाया जा रहा है। ज्योतिर्मठ में आश्रम व्यवस्थापक विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी ने आश्रम वासियों की उपस्थित में ध्वज फहराया और बदरीनाथ स्थित श्रीशंकराचार्य आश्रम प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी द्वारा ध्वजोत्तोलन करके सबको प्रसाद बांटा गया।

उत्तराखंड: हरेला पर्व का आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे।

हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए।

 

 

तीन दिन रद्द रहेंगी दून से चलने वाली आठ ट्रेनें…पढ़ें पूरी खबर

0
train

देहरादून :  भारी बारिश के कारण केवल सड़कें ही बंद नहीं हुई हैं। बल्कि, ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। अगर आप भी अगले तीन दिन में रेल यात्रा कर दून से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे ट्रेक पर चल रहे काम के चलते अगले तीन दिन तक दून से चलने वाली आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में संबंधित ट्रेन की पूरी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करना बेहतर होगा।

बीते दिनों हुई लगातार बारिश के चलते रेलवे ट्रेक पर भारी मात्रा में मलबा आने के साथ कई जगह जलभराव होने से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। रेलवे ट्रेक पर मलबा हटाने और ट्रेक की मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते देहरादून से चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, उपासना और जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी।

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा, 15 से 17 जुलाई तक इन सभी आठ ट्रेनों की रूट पर काम किया जाना है। जिसके चलते इन ट्रेनों का संचालन नहीं हो सकेगा। यात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, किसी भी समस्या से बचने के लिए ट्रेन की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की जाए।

ट्रेक से मलबा हटने का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को दून से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रवाना हुई तो यात्रियों को बड़ी राहत मिली। बीते कुछ दिनों से रद्द हो रही ट्रेनों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई अपने घर नहीं जा पा रहा तो कई व्यापारी खरीददारी के लिए दूसरे शहर नहीं जा पा रहे थे। शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस और लाहौरी एक्सप्रेस दून से रवाना की गई।

देहरादून रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर शुक्रवार को लंबी लाइन देखने को मिली। ट्रेनों के चलने का समय और टिकट वापसी समेत अन्य जानकारी जानकारी लेने के लिए देर शाम तक काउंटर पर यात्रियों का तांता लगा रहा। जबकि वेटिंग हॉल में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली।

WhatsApp यूजर्स के लिए खास खबर, ये है नया अपडेट

0

WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए कंपनी आए दिन नए-नए फीचर्स रोलआउट करती रहती है। जब से कंपनी ने अपना स्टेटस फीचर जारी किया है तब से लेकर अब तक यूजर्स अपने हर रोज की एक्टिविटी को भी WhatsApp स्टेटस पर शेयर करते हैं।

WhatsApp स्टेटस की बात करें तो एक बार इसे लगाने के बाद 24 घंटे तक स्टेटस रहता है। इसमें यूजर्स अपनी फोटो या वीडियो कुछ भी लगा सकते हैं। टेक्स्ट स्टेटस भी लगाए जा सकते हैं। सिर्फ WhatsApp में ही नहीं बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी स्टेटस फीचर उपलब्ध कराया जाता है।

कई बार हमें किसी का WhatsApp स्टेटस इतना अच्छा लग जाता है कि हम उन्हें डाउनलोड करना चाहते हैं। लेकिन, इसका तरीका पता नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको WhatsApp स्टेट्स को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

ऐसे करें डाउनलोड 

1. सबसे पहले, File Manager ऐप को डाउनलोड करें। यह हाइड फाइल्स दिखाता है। इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. ऐप को ओपन करें और फिर ऐप में सबसे ऊपर राइट साइड मेन्यू आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद लेफ्ट साइड मेन्यू ड्रॉअर को स्लाइड करके खोल लें। फिर सेटिंग्स पर जाएं।

3. इसमें show hidden files के टॉगल को ऑन करें।

4. फिर मेन पेज पर वापस जाएं। सबसे नीचे दिए गए इंटरनल स्टोरेज विकल्प पर टैप करें।

5. थोड़ा स्क्रॉल करें और WhatsApp फोल्डर ढूंढे। इसे ओपन करें और फिर मीडिया फोल्डर पर टैप करें।

6. इसमें आपको Statuses फोल्डर दिखेगा। इसे ओपन करें।

7. अब पिछले 24 घंटों में आपने जितने भी स्टेटस देखें होंगे वो सभी इस फोल्डर में मौजूद होंगे। आप इन्हें कॉपी और सेव भी कर सकते हैं।