Home Blog Page 485

यौन शोषण मामले में बृजभूषण को अंतरिम जमानत, 2 दिन बाद फिर सुनवाई

0

नई दिल्ली : महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह को अंतरिम जमानत मिली है. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत द्वारा समन जारी करने के बाद मंगलवार को बृजभूषण की पेशी हुई थी, सुनवाई शुरू होने के कुछ देर बाद ही अंतरिम जमानत पर फैसला आ गया. अदालत ने इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को दो दिन के लिए राहत दी है.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने ये जमानत 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर मिली है. अब अदालत 20 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे इस मामले की सुनवाई करेगी, जहां नियमित जमानत पर सुनवाई हो सकती है. मंगलवार को पेशी से पहले अदालत में कड़ी सुरक्षा की गई थी. बृजभूषण की ओर से वकील एपी सिंह, राजीव मोहन ने दलील दी जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से अतुल श्रीवास्तव ने पक्ष रखा.

सुनवाई के दौरान बृजभूषण के वकील राजीव मोहन ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बिना गिरफ्तारी के इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जो धाराएं लगी हैं, उनमें किसी में भी 5 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान नहीं है. बृजभूषण के वकील ने दावा किया कि हमें आज ही चार्जशीट मिल रही है, हम इसे लीक नहीं करेंगे और दूसरे लोग भी पत्रकारों में लीक ना करें.
वकील की अपील के बाद जज ने कहा कि आप इन कैमरा प्रोसिडिंग के लिए हाईकोर्ट अप्रोच करें. दिल्ली पुलिस ने जमानत देने का विरोध किया और कहा कि ऐसा होने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, करीब डेढ़ हज़ार पन्नों की चार्जशीट में बृजभूषण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. जिसके बाद 6 जुलाई को अदालत ने बृजभूषण सिंह की पेशी के लिए समन जारी किया था.
पहलवानों के बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में बृजभूषण पर केस चलाने की बात कही थी. दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में करीब 6 महिला पहलवानों के आधार पर बृजभूषण सिंह पर आरोप तय किए थे. पुलिस ने बृजभूषण पर धारा 354, 354-A, 354 D के तहत मामला दर्ज किया था. जबकि सह आरोपी विनोद तोमर के खिलाफ IPC की धारा 109, 354, 354 (A), 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

जूली के प्यार में बांग्लादेश पहुंचा अजय, अब भेज रहा मैसेज…मां बचा लीजिए

0

पाकिस्तान की सीमा और नोएडा के सचिन की प्रेम कहानी की सुर्खियों के बीच एक और मामले सामने आया है। मुरादाबाद में भी ऐसी ही मामला सामने आया है। यहां रहने वाले टैक्सी चालक अजय और बांग्लादेश की जूली के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के घर आ गई।

उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अजय से शादी कर ली। तीन माह पहले जूली अजय को अपने साथ बांग्लादेश ले गई। अब अजय ने वहां से अपने लहूलुहान हालत में फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर मदद की गुहार लगाई है।

जूली के प्यार में सरहद पार कर बांग्लादेश पहुंचा मुरादाबाद का अजय फंस गया है। वह अपनी मां को बार-बार मैसेज कर बता रहा है कि उसकी जिंदगी बचा लीजिए। जूली और उसके परिवार के लोग उसे डंडों से पीटते हैं। सुबह, दोपहर और शाम को उसकी पिटाई की जाती है। किसी तरह 15 हजार रुपये भेज दीजिए।

अगर रुपये नहीं मिलेंगे तो जूली मेरी जान ले लेगी। पिछले दस दिन से अजय अपनी मां के मोबाइल पर अपने फोटो भेज रहा है। वह मैसेज भेजता है लेकिन कॉल नहीं करता है। उसने बताया कि जूली ने बांग्लादेश आने के बाद अपना बिल्कुल बदल गई है। वो उसे प्यार नहीं करती है। उसके परिवार के लोग भी मेरे साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

बांग्लादेश में मुरादाबाद के युवक के फंसे होने की जानकारी मिलने पर कैंप चौकी प्रभारी अनुज कुमार सोमवार रात उसके घर गौतम नगर पहुंचे। उन्होंने अजय की मां सुनीता से पूछताछ की। इसके अलावा एलआईयू ने भी सुनीता से पूछताछ की है।

दरोगा अनुज कुमार ने उस नंबर पर कॉल की। जिस नंबर से मैसेज भेजे जा रहे हैं। तब कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम अजय बताया, कहा कि उसे कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद फोन काट दिया। दरोगा सुनीता के घर से लौट गए। इसके कुछ देर बाद ही अजय ने अपनी मां फिर से मैसेज भेजा और खुद को फंसे होने की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मैसेज डिलीट कर दिए।

बांग्लादेशी महिला जूली दो बार मुरादाबाद में आकर रुकी। इसके बाद वह वापस भी चली गई लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जूली बांग्लादेश में अजय पर अत्याचार कर रही है।

मां सुनीता ने बताया कि एक साल पहले जूली यहां आई थी। तब वह पंद्रह दिन ही रुकी थी। इसके बाद वह बांग्लादेश वापस चली गई थी। इसके बाद वह दोबारा मुरादाबाद आई और फिर से तीन माह तक यहां रुकी। इसकी भनक न तो पुलिस को लगी और ही खुफिया तंत्र को इसका पता चला। आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी कि महिला बांग्लादेश से आई है। सुनीता ने बताया कि जूली उन्हें यहां आकर जानकारी दी थी कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह कपड़ों की सिलाई करके अपना परिवार चला रही थी।

प्रोजेक्ट-K से दीपिका का फर्स्ट लुक आउट

0

प्रभास स्टारर फिल्म ‘प्रोजेक्ट-के’ से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। बॉलीवुड की क्वीन और तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर प्रभास पहली बार नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट-के’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का कुछ दिनों पहले ही पहला पोस्टर सामने आया था, जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। अब हाल ही में फिल्म से दीपिका पादुकोण का पोस्टर आउट हुआ है।

टॉम क्रूज की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल- डेड रिकॉनिंग पार्ट वन’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इंडिया में इस फिल्म को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी पसंद किया जा रहा है, तो वहीं दुनियाभर में फिल्म एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है।

द कपिल शर्मा शो के सेट पर सनी देओल तारा सिंह के गेटअप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती तो की ही, लेकिन इस के साथ ही उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी फिल्म ‘गदर’ रिलीज हुई थी, तो हर किसी ने उनसे ये कहा था कि उनकी फिल्म नहीं चलेगी।

उत्तराखंड : पुलिस ने किया दो बड़े राष्ट्रीय घोटालों का खुलासा

0

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने हेलीकॉप्टर सेवा की फर्जी वेबसाइट और बीमा पॉलिसी से जुड़े दो बड़े राष्ट्रीय घोटालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन घोटालों के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया था।  जांच टीम ने गहन जांच के बाद मामले का खुलासा किया है।

राष्ट्रीय बीमा घोटाले का खेल पिछले 6-7 वर्षों से गाजियाबाद, नोएडा से चल रहा था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पिछले महीने दिल्ली से 1 मास्टरमाइंड अजीत राठी को गिरफ्तार किया था, जो दिल्ली NCR से पिछले 6-7 साल से ऑल इंडिया इंश्योरेंस धोखाधड़ी चला रहा था। धोखाधड़ी में 42 लाख गंवाने वाले एक वरिष्ठ नागरिक ने FIR दर्ज कराई थी। मामले केव जांच इंस्पेक्टर त्रिभुवन रौतेला कर रहे थे। इस मामले में 6 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 47000 रुपये नकद, 2 अलग-अलग पीड़ित विवरण के साथ रजिस्टर भी बरामद किया गया है।

गैंग लीडर 07 मोबाइल नंबर और 12 अलग-अलग IMEIs का इस्तेमाल कर रहा था। लगभग 1400 शिकायतें और 72 FIRs (तेलंगाना – 32, यूपी -13, तमिल नाडू -7, दिल्ली – 5, हरियाणा 4 और 24 अन्य राज्यों / UTs में FIRs). गैंग पूरे भारत में बीमा पॉलिसी इमी, प्रीमियम, मनी रिकवरी आदि के नाम पर लोगों को ठगने में शामिल है। टीम जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, I4C (MHA) के सहयोग से STF ने फर्जी हेलीकाप्टर बुकिंग कराने वाली 41 वेबसाइटों को ब्लॉक किया है।  साइबर क्राइम थाना देहरादून (STF) ने इस साल नवादा/नालंदा (बिहार) से 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर PS के SI आशीष गुसाईं ने FIR दर्ज कराई थी। जिसकी जांच इंस्पेक्टर देवेन्द्र नबियाल कर रहे थे।  मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले 30 अलग-अलग शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। 15 मोबाइल, 09 सिम कार्ड, 09 एटीएम, 01 POS/ATM मशीन, 06 आधार (गिरफ्तार किए गए निरज के पास 04 आधार कार्ड), 03 पासबुक, 01 टैबलेट बरामद किये गए।
मुक्य आरोपी नीरज कुमार का आपराधिक इतिहास है जहां 2021 में वह जयपुर में जेल गया था।

प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लगभग 6100 शिकायतें और 280 FIRs (उत्तराखंड-05, यूपी-56, तेलंगाना-112, दिल्ली-18, गुजरात-11, तमिलनाडु-15, हरियाणा-09, बिहार-08, कर्नाटक-08, महाराष्ट्र-07 और अन्य सभी भारत राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज की गई थी।  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा संबंधित सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को पत्र लिखकर अभियुक्तों के विरूद्ध और कड़ी कार्यवाही करने हेतु भी अनुरोध किया जा रहा है। यह गैंग अलग-अलग साइबर अपराधों में शामिल है- फर्जी वेबसाइट, फर्जी लोन साइट, फर्जी फाइनेंस कंपनियां, सेक्सटोर्शन आदि।

टीम जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन घोटालों का पर्दाफाश करने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस महिला और बाल सुरक्षा को लेकर भी प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करते हुए, (स्मार्ट पुलिसिंग- SMART Policing), उत्तराखंड पुलिस अपने ऐप के माध्यम से गौर शक्ति सुविधा प्रदान कर रही है जहां 1.2 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है।

DGP आशुक कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम प्रवर्तन के साथ-साथ हम क्षमता निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित (Capacity Building) कर रहे हैं। और हमारे पास इस तरह के डिजिटल अपराधों के लिए (Zero Tolerance) है जहां हमारी टीमें पूरे भारत में उन्हें पकड़ने और विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय Linkages के साथ उन्हें उजागर करने के लिए समर्पित हैं। बीमा और नकली हेलीकॉप्टर वेबसाइट घोटाला वर्कआउट दोनों ऐसे संगठित अपराधियों को कड़ा संदेश भेजने के लिए एक प्रमुख उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशो के क्रम में प्रदेश के निवासियों को साइबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालो पर सख्त कार्यवाही कर पुलिस महानिदेशक द्वारा एसटीएफ व साइबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये गये है । इस प्रक्रिया में उत्तराखंड साइबर विंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF की पर्यवेक्षण में काम कर रहा है।

अपने कार्यकाल के दौरान संगठित साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और राष्ट्रीय घोटालों को उजागर करने पर जोर दिया गया है। इसी जोश के साथ उत्तराखंड एसटीएफ (साइबर थाना देहरूदुन) ने हाल ही में दो राष्ट्रीय घोटालों- बीमा धोखाधड़ी और फर्जी हेलीकॉप्टर वेबसाइट घोटाला का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे अपराधियों का पर्दाफाश करने पर जोर दिया है और समर्पित टीम को गिरफ्तार अपराधियों के कुछ प्रारंभिक लिकेज मिले हैं जिन्हें हम केस वार साझा कर रहे हैं।

साइबर टिपलाइन बाल यौन शोषण के मामलों के लिए एक रिपोर्टिंग तंत्र है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप में बच्चों को यौन कृत्य या आचरण में चित्रित करने वाली सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना शामिल है। बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM पर साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए अप्रैल 2019 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), भारत और नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (NCMEC), USA के बीच एक समझौता (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए थे। भारत से संबंधित, जानकारी साझा करने के साथ-साथ ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए। इससे प्राप्त करने के बाद NCRB राज्य पुलिस अधिकारियों को सूचना भेजती है।

STF के तहत साइबर क्राइम थाना चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सभी शिकायतों को स्कैन करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस प्रक्रिया में उत्तराखंड पुलिस ने 113 एफआईआर दर्ज किया है। जहां इस साल खुद 49 से ज्यादा FIRs दर्ज हुए और 38 शिकायतों पर जल्द ही अलग-अलग जिलों में FIR होगी। कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी कानून (IT act section- 67B) : यह गैर-जमानती अपराध है। उत्तराखंड पुलिस प्रवर्तन (केस पंजीकरण, गिरफ्तारी) और शिक्षा (साइबर, यातायात, नशीली दवाओं, महिलाओं / बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता) के लिए प्रतिबद्ध है

इसी तरह, प्रवर्तन के दृष्टिकोण से, उत्तराखंड पुलिस सक्रिय रूप से ऐसे मामले दर्ज कर रही है जहां टिपलाइन के तहत दर्ज 113 प्राथमिकी पुलिस द्वारा ही की जाती है। पीड़ित उन्मुख पुलिसिंग (Vicitm Oriented Policing) के लिए 906 जीरो एफआईआर और 472 eFIR साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज।

जीप और ट्रक में टक्कर, 4 की मौत-8 घायल

0

देशभर में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं, तो कई जीवनभर के लिए अपंग हो जाते हैं। ज्यादातर हादसों की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना होता है। जबकि कुछ मामलों में खरा सड़कें भी कारण बनती हैं।

जैसा ही एक हादसा मुंबई में हुआ है। मुंबई-नासिक हाईवे पर एक जीप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है. हादसे में जीप में सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 8 यात्री घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

राहुल गांधी मानहानि केस इस दिन सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

0

मोदी सरनेम मामले में सजा पाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इस याचिका पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है। कोर्ट ने कहा है कि वह 21 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगी।

राहुल गांधी को गुजरात की सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का दोषी पाया था और उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। इस मामले में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। इसी फैसले के खिलाफ राहुल ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

 

पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 आतंकियों को किया ढेर

0

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है. जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को मार गिराया. भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ कल रात करीब 11:30 बजे हुई थी. इसके बाद इलाके में निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए.

आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान जबरदस्त गोलीबारी की गई. इस जॉइंट ऑपरेशन में इंडियन आर्मी के स्पेशल फोर्स, नेशनल राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल थे. मुठभेड़ में मारे गए आतंकी विदेशी आतंकवादी हैं और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है.

शरद पवार से मिले अजीत पवार और बागी विधायक, जानें क्या बात हुई?

0

महाराष्ट्र: राज्य में सियासी सरगर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कुछ ना कुछ ऐसा घट रहा है, जिसकी राजनीति पंडितों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। शरद पवार के साथ पावर गेम खेलने के बाद उनके भतीजे और बागी विधायकों ने एक बार फिर शरद पवार से मुलाकात की है।

अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और अन्य बागी नेताओं ने आज वाईबी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार से मुलाकात को लेकर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का बयान सामने आया है। प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि अजित पवार के नेतृत्व में शरद पवार से मुलाकात में क्या बात हुई।

उन्होंने कहा कि हमने पवार साहब से फिर से एनसीपी को एकजुट रखने का अनुरोध किया और उन्होंने हमारी बात सुनी लेकिन, इस पर कुछ नहीं कहा। प्रफुल्ल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि शरद जी के दिमाग में क्या है। प्रफुल्ल पटेल ने आगे बताया कि वह और अजित पवार कल दिल्ली में एनडीए की बैठक में मौजूद रहेंगे। एनसीपी के अजित पवार गुट के अन्य नेता भी वहां मौजूद रहेंगे।

CAF कैंप में हेड कांस्टेबल ने की फायरिंग, 30 राउंड चलाई गोलियां!

0

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक हेड कांस्टेबल ने CAF कैंप में सोमवार को फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जवान ने करीब 30 राउंड गोलियां चलाई हैं। फायरिंग हवा में की गई है। हालांकि इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं। घटना दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के करलापाल स्थित CAF कैंप की बताई जा रही है। एसपी दिव्यंग पटेल ने बताया कि घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि फायरिंग मामले की जांच कर रहे हैं। अभी सिर्फ फायरिंग करने की शुरुआती जानकारी ही सामने आई है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हेड कांस्टेबल ने फायर क्यों किया और इसमें किसी को गोली तो नहीं लगी है? पूरे मामले की जांच के लिए अफसरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबर : सीमा हैदर को घर से उठा ले गई यूपी ATS, होगी पूछताछ

0

पाकिस्तानी सीमा हैदर को एटीएस के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं. बड़ी बात यह है कि सीमा के घर के बाहर ATS के अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात थे. एटीएस जब सीमा हैदर को ले जा रही थी तो गली के अंदर मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी गई. एटीएस सीमा हैदर को कहां लेकर गई है और उसको कहां रखा जाएगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है.

जानकारी मिली है कि एटीएस की टीम ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से सीमा हैदर और सचिन के बयान की कॉपी ले ली है. एटीएस के अधिकारी अभी तक की जांच में आए फैक्ट्स की नए सिरे से तफ्तीश करेंगे. एटीएस अब जल्द ही सीमा और सचिन के फिर से बयान दर्ज कर सकती है.

सीमा हैदर को लेकर खुफिया विभाग ने उसका पूरा रूट मैप तैयार किया है. नेपाल में रहने के दौरान सीमा जहां-जहां गई उन रूटों की जानकारी खुफिया विभाग को मिल गई है. खुफिया विभाग नेपाल के होटल मालिक और मैनेजर से भी जानकारी हासिल करेगा है.

साथ ही खुफिया विभाग अपने खुफिया सूत्रों के जरिए सीमा हैदर को लेकर तमाम इनपुट भी इकठ्ठा कर रहा है. जांच एजेंसी की एक टीम नेपाल से इनपुट इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है.

सीमा हैदर पिछले कई दिनों से भारत में चर्चा का विषय बनी हुई है. सीमा पर जासूसी के आरोप लग रहे हैं. जिसको लेकर अब नोएडा पुलिस भी और एटीएस भी सतर्क है. लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर पर एक्शन में देरी क्यों रही है? पाकिस्तानी आईकार्ड पर डेट ऑफ बर्थ की गलत जानकारी होने के बावजूद सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने में किस बात का इंतजार हो रहा है? सवाल यह भी है कि सीमा के एक के बाद एक झूठ सामने आने के बावजूद उसे क्यों मौके दिए जा रहे हैं? सीमा पर कार्रवाई के नाम पर अभी सिर्फ जांच ही हो रही है.