Home Blog Page 484

उत्तराखंड : चमोली हादसा अपडेट, अब तक 17 की मौत

0

चमोली: चमोली हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 11 लोग झुलसे हैं। जिसमें से 6 लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, कुछ लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया।

जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

हादसे में मरने वालों के नाम

उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी

होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55।

होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष।

होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली।

सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष।

सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33।

रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष।

देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष।

योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी।

सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष।

मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष।

सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष।

प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी।

दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33।

महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष।

विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष।

अजित पवार से मिले उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र में आखिर चल क्या रहा है?

0

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति वर्तमान में देशभर के किसी भी राज्य से ज्यादा चर्चा में है। महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां दो राजनीति दलों के दो हिस्से हो चुके हैं। पहले शिवसेना टूट और हाल में एनसीपी में भी दो फाड़ हो गया। इस बीच एक ऐसी खबर आई, जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं होगी। दरअसल,उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दोनों ने एक दूसरे के साथ मीटिंग की है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी अजित पवार से मुलाकात की है।

विधान भवन के केबिन में उनकी बातचीत हुई। उद्धव ठाकरे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने अजित पवार से राज्य के नागरिकों और किसानों पर ध्यान देने का आग्रह किया है। उद्धव ने आगे कहा कि अजित पवार ने मेरे साथ ढाई साल तक काम किया है। इससे मुझे उनके चरित्र का पता है।

बता दें कि 14 जुलाई को अजित पवार को वित्त एवं नियोजन मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई। मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा, मैंने उनसे राज्य और लोगों के लिए अच्छा काम करने के लिए कहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार ने उनके मंत्रिमंडल में काम किया है और उनकी कार्यशैली को वो जानते हैं। ठाकरे ने कहा कि मुझे  विश्वास है कि राज्य के लोगों को सहायता मिलेगी, क्योंकि खजाने की चाबियां उनके पास हैं।

बता दें कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दोनों पार्टियां, दो हिस्सों में बंट चुकी हैं। एक तरफ जहां शिवसेना का एक गुट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का साथ मौजूद है। वहीं, दूसरा गुट उद्धव ठाकरे के साथ मौजूद है। इसी तरह एनसीपी का एक गुट शरद पवार के साथ खड़ा है, वहीं, एनसीपी के कई नेता अजित पवार के साथ मौजूद हैं।

चमोली में करंट लगने से 15 की मौत, कई झुलसे, यहां हादसा

0

चमोली: चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। इसमें पुलिस का एक दरोगा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सात लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

वहीं, लोगों का कहना है कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

बीच सड़क बैठे शख्स को रौंदा और कार चलाता रहा विधायक प्रतिनिधि…

0

गाजियाबाद : एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कवि नगर थाना क्षेत्र के आरडीसी फ्लाईओवर के पास विधायक प्रतिनिधि लिखी एक कार सवार ने सड़क के बीच बैठे एक युवक को कुचल दिया।

इस दौरान युवक गाड़ी के नीचे फंस गया और आरोपित उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाजियाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कविनगर के हापुड़ रोड कल देर रात भाजपा विधायक प्रतिनिधि लिखी कार ने बीच सड़क पर बैठे युवक को बेरहमी से रौंद डाला।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लिया है। घटना के वक्त युवक सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे थे, इस वजह से ये खौफनाक वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आरोपित महागुनपुरम का रहने वाला सौरभ शर्मा है।

वह अपने आप को बुलंदशहर के अनूपशहर से विधायक अनिल शर्मा का रिश्तेदार बता रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से ही एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस i20 कार का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर होने का 500 रुपये का एक चालान भी है।

दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत

0

विकासनगर: राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक हादसा देहरादून जिले के विकासनगर में सुबह-सुबह हो गया।

जानकारी के अनुसार बैराट के पास एक कार अनियंत्रित होकर अचानक खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, इस शहर को दहलाने की थी साजिश, विस्फोटक बरामद

0

बेंगलुरु : सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। इसके साथ ही सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।

आशंका है कि इन सभी आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। सीसीबी ने बताया कि ये पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी हैं।

बड़ी खबर : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, मारकर जलाया

0

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में मंगलवार रात को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में पाए गए हैं। ओसियां थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम पंचायत गंगाणीयो कि ढाणी में रात्रि में सो रहे एक पुरुष दो महिलाएं सहित एक बच्ची का गला काट कर हत्या कर दी गई।

हत्या करने के बाद झोपड़े में डालकर जला दिया गया। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के अनुसार, ओसियां थानाक्षेत्र के गंगाणियों की ढाणी में झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के एक पुरूष, दो महिलाओं के साथ एक मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद  झोपड़ी में आग लगा दी।

चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरीदेवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और 7 महीने की बच्ची शामिल है। वारदात की जानकारी के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL, डॉग स्क्वायड के साथ DST भी जांच कर रही है।

मोबाइल गेम खेलने पर लगाई फटकार, बेटी ने वाटरफॉल में लगाई छलांग

0

छत्तीसगढ़ : मोबाइल गेम आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक शौक तो है, लेकिन यही मोबाइल गेम धीरे-धीरे लत में बदल जाता है और फिर खेलने वाला इन गेम्स से दूर नहीं रह सकता। परिजनों के डांटने पर बच्चे खतरनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। चित्रकोट वाटरफॉल में मंगलवार की शाम को एक युवती ने छलांग लगा दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह कूद गई। जानकारी के अनुसार युवती ने वाटरफॉल में लगभग 110 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई। गनीमत यह रही कि छलांग लगाने के बाद युवती खुद ही तैरकर प्रपात से बाहर आ गई।

पुलिस ने बताया कि लोहंडीगुड़ा में रहने वाली युवती को उसके परिजनों ने मोबाइल में गेम खेलने के कारण डांट लगाई थी। इसके बाद नाराज होकर युवती ने जलप्रपात में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते हुए मौके पर कई लोगों ने देखा, पहले तो लोग इस दृश्य को देखकर घबरा गए।

मौके पर मौजूद जवान भी युवती को बचाने के लिए प्रयास में जुटे लेकिन युवती को तैरता देख सभी ने राहत की सांस ली। इधर, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडिया भी बनाया। लोगों और पुलिस ने युवती को रोकने की कोशिश भी की लेकिन युवती ने छलांग लगा दी। युवती नाबालिग बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुमारी सरस्वती मौर्य की उम्र 18 साल है। उसके पिता का नाम संतो मौर्य है। मंगलवार को करीब दोपहर 1 बजे के युवती के माता-पिता ने उसे मोबाइल में ज्यादा गेम खेलने को लेकर डांट लगाई थी। इससे नाराज युवती चित्रकूट वाटरफॉल में जाकर वहां से कूद गई। जिसके बाद खुद ही तैर कर वापस भी आ गई।

ये लड़ाई PM मोदी और INDIA के बीच : राहुल गांधी

0

बेंगलुरू: बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में सभी राजनीति दलोंा ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि विपक्षी दलों के गठबंधन को कौन लीड करेगा? इस पर उन्होंने कहा कि मुंबई में एक बैठक होगी, जिसमें 11 लोगों की कोऑर्डिनेशन कमिटी यानी संयोजक लोग बताएंगे कि इस गठबंधन को कौन लीड करेगा.

खरगे ने कहा किबीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं. उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें त्याग दिया. आज बीजेपी अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य भाग-दौड़ कर रहे हैं.

हर संस्था को विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाया जा रहा है. सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का नियमित रूप से उपयोग किया जाता है. हमारे नेताओं पर झूठे आपराधिक मामले दर्ज कराए जाते हैं, ताकि वे कानूनी प्रक्रिया में फंस जाएं. हमारे सांसदों को निलंबित करने के लिए संवैधानिक प्राधिकारियों का उपयोग किया जाता है.विधायकों को बीजेपी में जाने और सरकारें गिराने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है या रिश्वत दी जा रही है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यहां आए सभी दलों का स्वागत किया गया है. हमारी लड़ाई बीजेपी की विचारधारा और सोच के खिलाफ है. इस लड़ाई को देश की आवाज के लिए लड़ा जा रहा है. राहुल ने आगे कहा कि ये लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्छक्प्। के बीच है. देश में सिर्फ लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 9 साल में बीजेपी ने रेलवे, एयरपोर्ट समेत हर चीज बेच दी. पिछले 9 सालों में सिर्फ देश को बेचने का काम किया गया है. वर्तमान में देश में हर कोई परेशान है. फिर वो व्यापारी हो या फिर आम आदमी. उन्होंने बताया कि यहां 26 पार्टियां एक-दूसरे के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए इकट्ठा हुई हैं. हमने नए भारत के लिए एक सपना देखा है, जिसमें हर युवा को रोजगार, हर बच्चे को शिक्षा और सबको स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी हम सबके पसंदीदा हैं. उन्होंने बताया कि देश के गरीब की जिंदगी खतरे में हैं. बीजेपी सरकार सिर्फ खरीद और बेच रही है. उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी प्छक्प्। को चुनौती दे सकती है?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि विपक्ष की बैठक के दौरान जब गठबंधन के नए नाम श्इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंसश् (प्छक्प्।) का ऐलान किया गया तो, राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया जीतेगा. उन्होंने कहा कि हमें इस बात की उम्मीद है कि हमें चुनाव में जीत मिलेगी.

अंबाला-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, कार में जिंदा जले 4 लोग

0

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शवों को बाहर निकाला जा रहा है। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहेटी गांव के पास अंबाला-देहरादून हाईवे स्थित बाईपास पर हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार, कार सवार चारों लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, कार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

हादसे में मरने वाले सभी लोग 96 वसंत विहार ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के निवासी थे। मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल (50) शामिल हैं। रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों परिवार के दोनों दंपती जगाधरी यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।