Home Blog Page 471

नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने के विरोध में जुलूस-प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

0

पुरोला: उत्तरकाशी जिले के पुरोला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को शासन ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। अध्यक्ष की बर्खास्तगी को गलत ठहराते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर उतरे। प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि हरिमोहन नेगी को द्वेष भावना से पद से हटाया गया है।

वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार के आरोपों में सरकार ने पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। इस पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है। शासन ने यह निर्णय जिलाधिकारी और शहरी विकास निदेशालय की जांच व नेगी से जवाब मिलने के बाद लिया है।

नगर पंचायत पुरोला के वार्ड सभासदों भुवनेश, सुषमा चौहान, धनवीरी चौहान और विनोद नौडियाल ने अध्यक्ष हरिमोहन नेगी पर वित्तीय अनिमितताओं का आरोप लगाते हुए शपथपत्र के साथ लिखित शिकायत डीएम और शहरी विकास निदेशालय को दी थी।

अध्यक्ष नेगी पर राज्य वित्त सहित 15वें वित्त और अवस्थापना मदों के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता, बोर्ड बैठक के प्रस्ताव के अभिलेखों में ओवरराइटिंग, कोविड-19 के दौरान 26.25 लाख के सामान खरीदने, चार कार्मिकों को आउटसोर्सिंग से भर्ती करने, विद्युतीकरण में फर्जीवाड़े, निजी वाहनों में डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल करते हुए नगर पंचायत से भुगतान जैसे संगीन आरोप थे।

रांची जा रही फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी दिल्ली

0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार सुबह रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते से दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन्स के एक अधिकारी के अनुसार, इसकी वजह फ्लाइट में आई तकनीकी खामी थी।

तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व PM दोषी करार, 3 साल की सजा, 5 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

0
Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। पाक ट्रायल कोर्ट ने अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने (तोशाखाना केस) के लिए इमरान खान को 3 साल की जेल की सजा सुनाई है। जिला और सत्र अदालत ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान को दोषी ठहराया है।

इमरान के खिलाफ फैसला आते ही पाकिस्तान पुलिस ने कार्रवाई भी कर दी है। इमरान खान को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि मामले में दोषसिद्धि से इमरान खान का राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। नवंबर की शुरुआत से पहले आयोजित आम चुनावों में भी इमरान के भाग लेने की अब संभावना न के बराबर है और वो 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

इमरान खान पर साल 2018 से 2022 के बीच सरकारी उपहारों को बेचकर पैसा बनाने का आरोप था। ये उपहार इमरान को विदेश यात्रा के दौरान प्राप्त हुए थे। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक इन उपहारों को स्टेट डिपॉजिटरी (तोशाखाना) में रखना होता है।

हालांकि, अगर कोई भी पीएम इनको अपने पास रखना चाहता है तो उसे नीलामी के तहत एक कीमत चुकानी होती है। आरोप है कि इमरान ने 2.15 करोड़ रुपये में इन उपहारों को तोशाखाना से खरीदकर 5 करोड़ से ज्यादा में बेचा और बड़ा मुनाफा कमाया। इन उपहारों में महंगी गड़ियां, पेन और कीमती अंगूठी भी शामिल थी।

गौरीकुंड आपदा में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू जारी

0

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य राहत और बचाव दल के जवान खोजबीन में जुटे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।

कल शाम साढ़े छह बजे अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। गौरतलब है कि भूस्खलन की चपेट में दो दुकानें और एक खोखा आ गया था। इस दौरान 20 लोग लापता हो गए थे। लापता लोगों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए थे। जबकि, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े सभी रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

0

सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड सीरीज बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यह हम नहीं, बल्कि एडवांस बुकिंग कलेक्शन बता रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार की ‘ओहएमजी 2’ के बीच ही ‘गदर 2‘ की ओपनिंग काफी अच्छी होगी।

अनिल शर्मा की डायरेक्टोरियल ‘गदर 2’ एक्शन पैक्ड मूवी है, जिसमें एक बार फिर सनी देओल का दमदार अवतार देखने को मिलेगा। हर सनी देओल फैन को इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के कमाल के आंकड़े सामने आए हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने गदर 2 की ओपनिंग डे के लिए कितने टिकट बिक गए, इसकी जानकारी शेयर की है।

 

ट्वीट के अनुसार, ‘गदर 2′ ने मल्टीप्लेक्स में ओपनिंग डे पर 30, 050 टिकट्स बिक गए हैं। उन्होंने बताया #PVR में 12,100, #INOX में 8600 और #Cinepolis में 9350 टिकट्स बिक गए हैं। यह सिर्फ 11 अगस्त के आंकड़े हैं।’गदर 2‘ के एडवांस बुकिंग रिस्पांस को देखकर ऐसी चर्चा है कि ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ मास बेल्ट्स में बड़ी ओपनिंग ले सकती है। फिल्म क्रिटिक राज बंसन ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि ‘गदर 2’ 15 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने का अनुमान है।

हाल ही में फिल्म का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके‘ रिलीज हुआ था। इस गाने को पिता-बेटे की जोड़ी उदित नारायण और आदित्य नारायण ने गाया है। ‘गदर’ फिल्म के इसी गाने को भी उदित नारायण ने गाया था। इसके पहले ‘उड़ जा काले कावां’ गाना भी नए कलेवर में री-रिलीज किया गया। इसके अलावा अरिजीत सिंह की मधुर आवाज में ‘खैरियत’ ने भी लोगों का दिल छू लिया है। ट्रेलर के अलावा ‘गदर 2’ के गानों ने पहले ही माहौल बना दिया है।

उत्तराखंड: दो जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

0

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग की मानें तो बागेश्वर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए भूस्खलन का भी संवेदनशील जगहों पर खतरा बना रहेगा। जबकि, निचले इलाकों में पानी भर सकता है। भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली भी चमक सकती है, ऐसे में लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।

उत्तराखंड: आतंकी हमले में सेना के तीन जवान शहीद, सर्च अभियान जारी

0

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। आतंकियों का सुराग लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां दो से तीन आंतकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट में बताया कि शुक्रवार को कुलगाम के हालन वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूत्रों का कहना है कि शहीद होने वाले जवानों के नाम हेड कांस्टेबल बाबूलाल, सिपाही वसीम अहमद और सचिन बताए जा रहे हैं। हालांकि, सेना ने जवानों के नाम जारी नहीं किए हैं।

 

CAU में अनियमितताओं पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से जवाब तलब

0

नैनीताल: हाईकोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (CAU) में अनियमितताओं को लेकर सरकार से जवाब तलब किया है। सीएयू गठन के बाद से लगातार विवादों में है। हाइकोर्ट ने राज्य के खेल सचिव ने CAU की अनिमितिताओं को लेकर जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सीएयू में नेताओं और बिजनेसमैन का दखल है। मामले की सुनवाई 17 अगस्त होगी। हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका RTI एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने दाखिल की है।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघवी और जस्टिस राकेश थपलियाल ने सीएयू को लेकर दायर जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया है। डबल बेंच ने इस संबंध में राज्य के खेल सचिव से जवाब मांगा है। मामले की पैरवी करने वाले एडवोकेट ललित सौड का कहना है कि अदालत ने माना कि सीएयू में सब कुछ ठीक नहीं है।

अनियमितताएं हैं और इस में कई राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों का दखल है। उन्होंने कहा कि याचिका में कहा गया है कि सीएयू को BCCI से मान्यता मिलने के बाद से ही यहां बहुत सी वित्तीय और अन्य अनियमिताएं हुई हैं। भुगतान के साथ ही खिलाड़ियों के चयन में भी गोलमोल है। CAU के पदाधिकारियों पर पैसे लेकर टीम में स्थान देने के आरोप और केस हैं।

एडवोकेट नलिन के अनुसार जनहित याचिका में प्रार्थना की गयी है कि देश के किन्हीं तीन पूर्व जजों की समिति से इस पूरे मामले की जांच करवाई जाए। कांफिलिक्ट आफ इंटरेस्ट वाले पदाधिकारियों को हटाया जाए और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए। यह भी प्रार्थना की गयी है कि सोसायटी रजिस्ट्रार की इस पूरे मामले में संदिग्ध भूमिका रही है। ऐसे में रजिस्ट्रार के ऊपर प्रशासक बिठाया जाए।

RTI एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि जब पिछले चार साल में पूरे प्रदेश में एक भी पिच नहीं बनी और न ही स्टेडियम तो सीयूए ने BCCI से मिले लगभग 50 करोड़ रुपये कहां खर्च किये? CAU के पदाधिकारी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे है उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से प्रदेश के खिलाड़ियों को इंसाफ मिलेगा।

बड़ी खबर: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सजा पर अंतरिम रोक

0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई हुई। इस दौरान राहुल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने राहुल की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने सिंघवी से कहा कि उन्हें सजा पर रोक के लिए आज एक असाधारण मामला बनाना होगा। राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम मोदी नहीं है और उन्होंने बाद में यह उपनाम अपनाया।

राहुल ने अपने भाषण के दौरान जिन लोगों का नाम लिया था, उनमें से एक ने भी मुकदमा नहीं किया। यह 13 करोड़ लोगों का एक छोटा सा समुदाय है और इसमें कोई एकरूपता या समानता नहीं है। सिंघवी ने कहा कि इस समुदाय में केवल वही लोग पीड़ित हैं जो भाजपा के पदाधिकारी हैं और मुकदमा कर रहे हैं। कहा कि जज इसे नैतिक अधमता से जुड़ा गंभीर अपराध मानते हैं।

यह गैर-संज्ञेय और जमानती अपराध है। मामले में कोई अपहरण, बलात्कार या हत्या नहीं की गई है। यह नैतिक अधमता से जुड़ा अपराध कैसे बन सकता है? उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में हम असहमति रखते हैं। राहुल गांधी कोई कट्टर अपराधी नहीं हैं। राहुल गांधी पहले ही संसद के दो सत्रों से दूर रह चुके हैं।

मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने तर्क दिया कि पूरा भाषण 50 मिनट से अधिक समय का था और भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में भाषण के ढेर सारे सबूत और क्लिपिंग संलग्न हैं। जेठमलानी का कहना है कि राहुल गांधी ने द्वेषवश एक पूरे वर्ग को बदनाम किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले राहुल गांधी को आगाह किया था, जब उन्होंने कहा था कि राफेल मामले में शीर्ष अदालत ने प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनके आचरण में कोई बदलाव नहीं आया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट का फैसला काफी दिलचस्प है। राहुल गांधी की सजा कम भी हो सकती थी। वह जानना चाहता है कि अधिकतम सजा क्यों दी गई? कोर्ट का मानना है कि अगर जज ने एक साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी अयोग्य नहीं ठहराए जाते।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने कहा था कि इस स्तर पर सीमित प्रश्न यह है कि क्या दोषसिद्धि निलंबित किए जाने योग्य है? पूर्णेश मोदी और राहुल गांधी ने कोर्ट के समक्ष अपने-अपने जवाब दाखिल कर दिए थे।

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, श्कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गौरीकुंड में अब तक 4 शव बरामद, सर्च अभियान जारी

0

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड के पास डाट में आई आपदा में अब तक 19 लोगों में से चार लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। मलबे में दबे लोगों को खोजने का प्रयास लगातार जारी है। यह भी जानकारी भी सामने या रही है कि लापता लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

लापता लोगों की लिस्ट

1. आशु, उम्र 23 वर्ष, निवासी जूनाई.

2. प्रियांशु चमोला, उम्र 18 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा.

3. रणवीर सिंह, उम्र 23 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा.

4. अमर बोहरा, उम्र 28 वर्ष, निवाली जुमला, नेपाल.

5. अनिता बोहरा, उम्र 26 साल, पत्नी अमर बोहरा.

6. सलिका बोहरा, उम्र 14 साल, पुत्री अमर बोहरा.

7. पिंकी बोहरा, उम्र 8 साल, पुत्री अमर बोहरा.

8. पृथ्वी बोहरा, उम्र 7 साल, पुत्र अमर बोहरा.

9. जटिल, उम्र 6 साल, पुत्र अमर बोहरा.

10. वकील, उम्र 3 साल, पुत्र अमर बोहरा.

11. विनोद, उम्र 26 साल, निवासी भरतपुर, राजस्थान.

12. मुलायम सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा.

13. अज्ञात.

14. बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर.

15. सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर.

16. निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली .

17. धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल.

18. चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर .

19. सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल.