Home Blog Page 472

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुनवाई शुरू

0

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा बरकरार रहेगी या उन्हें राहत मिलेगी, इसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सिंघवी से कहा कि उन्हें सजा पर रोक के लिए आज एक असाधारण मामला बनाना होगा।

‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कई दलीलें दी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम ‘मोदी’ नहीं है और उन्होंने बाद में यह उपनाम अपनाया।
  • सिंघवी-मानहानि केस की अधिकतम सजा दे दी गई। इसका नतीजा यह होगा कि 8 साल तक जनप्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे।
  • पूर्णेश मोदी के वकील महेश जेठमलानी ने राहुल का बयान पढ़ा- सारे चोरों के नाम मोदी क्यों होते हैं? और ढूंढोगे तो और मोदी चोर निकल आएंगे।
  • जेठमलानी ने कहा कि क्या यह एक पूरे वर्ग का अपमान नहीं है? पीएम मोदी से राजनीतिक लड़ाई के चलते मोदी नाम वाले सभी लोगों को बदनाम कर रहे हैं।

उत्तराखंड : गौरीकुंड आपदा में अब तक 19 लोग लापता, यहां देखें नाम

0

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड के पास डाट पुलिस में देर आई आपदा में अब तक 19 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें वो लोग शामिल हैं, जो यहां होटल ढाबे चलाते थे। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो ढाबों पर खाना खा रहे थे। इस दौरान अचानक भूस्खल हुआ और सब मलबे में दब गए। मौके पर राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। भारी बारिश राहत-बचाव कार्य में मुश्किलें खड़ी कर रही है।

लापता लोगों की लिस्ट

1. आशु, उम्र 23 वर्ष, निवासी जूनाई.

2. प्रियांशु चमोला, उम्र 18 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा.

3. रणवीर सिंह, उम्र 23 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा.

4. अमर बोहरा, उम्र 28 वर्ष, निवाली जुमला, नेपाल.

5. अनिता बोहरा, उम्र 26 साल, पत्नी अमर बोहरा.

6. सलिका बोहरा, उम्र 14 साल, पुत्री अमर बोहरा.

7. पिंकी बोहरा, उम्र 8 साल, पुत्री अमर बोहरा.

8. पृथ्वी बोहरा, उम्र 7 साल, पुत्र अमर बोहरा.

9. जटिल, उम्र 6 साल, पुत्र अमर बोहरा.

10. वकील, उम्र 3 साल, पुत्र अमर बोहरा.

11. विनोद, उम्र 26 साल, निवासी भरतपुर, राजस्थान.

12. मुलायम सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा.

13. अज्ञात.

14. बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर.

15. सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर.

16. निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली .

17. धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल.

18. चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर .

19. सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल.

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया येला और ऑरेंज अलर्ट

0

देहरादून: प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आठ अगस्त तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

इसको देखते हुए मौसम विभाग आठ जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक भी साबित हुई है। देर रात से ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, और हरिद्वार जिलों के लिए छह अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए चार से आठ अगस्त तक के लिए येला अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारियों और आपदा विभाग के अधिकारियों को सकर्त रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी तरह की आपदा की स्थिति से निपटा जा सके। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : दुकानें बही, कई लोगों के लापता होने की आशंका!

0

रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है।

बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती बनी हुई है। बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी।

लेकिन, रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती बनी हुई है। पहले 8 से 10 लोगों के आने के लापता होने की सूचना आ रही थी, अब यह संख्या बढ़ गई है।

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर, MSME नीति को मंजूरी

0

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने चर्चा के लिए 30 प्रस्ताव लाए गए थे। इनमें से 26 पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। बैठक में नई MSME नीति को मंजूरी दी गई। खास बात यह है प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने पर राज्य सरकार अब 50 लाख से चार करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देगी। साथ हीस्थानीय स्तर के कच्चे माल का उद्योग लगाने वालों को सरकार 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देगी।

इसके तहत अब पांच के बजाए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। A-श्रेणी में वे जिले शामिल हैं जो पूर्णतया पर्वतीय होने के साथ ही अधिकतम ऊंचाई वाले हैं। बी-श्रेणी में ऐसे पर्वतीय जिले होंगे, जो अपेक्षाकृत कम दुर्गम हैं। सी व डी मैदानी श्रेणी हैं। A-श्रेणी में निवेश पर 50 लाख से चार करोड़, B-श्रेणी में 40 लाख से तीन करोड़, सी-श्रेणी में 30 लाख से दो करोड़ और डी-श्रेणी में 20 लाख से 1.5 करोड़ तक सब्सिडी मिलेगी।

मुख्य सचिव डॉ.S.S. संधू ने बताया कि पर्वतीय जिलों के कच्चे माल आधारित जैसे फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट, फलों से शराब, पिरूल आधारित उद्योग लगाने वालों को सरकार 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देगी। सरकार ने नई नीति में सेवा क्षेत्र को अलग कर दिया है, इसका लाभ केवल विनिर्माण उद्योगों के लिए मिलेगा।

कैबिनेट के अन्य फैसले

  • ऊर्जा विभाग: 2008 में राष्ट्रीय जल विद्युत नीति आई थी। इसके तहत क्षेत्रीय विकास कोष बनाने पर मुहर लगी। प्रोजेक्ट की लागत का एक प्रतिशत उसी क्षेत्र के विकास में लगाया जाएगा। 12% फ्री बिजली प्रदेश को मिलती थी अब उसके बजाय 13% मिलेगी।
  • जब तक भी प्रोजेक्ट चलेगा सरकार को मिलने वाली 1% अतिरिक्त राशि के बराबर की कीमत प्रभावितों को बांटी जाएगी। वहीं, सरकार 1% अतिरिक्त अपनी तरफ से खर्च कर सकती है।
  • सभी धर्मों के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया है। आनंद मैरिज एक्ट के तहत होने वाली शादियां भी इसमें शामिल की गई हैं। जिससे सिख भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
  • ड्रोन नीति 2023 को मंजूरी। राज्य में ड्रोन निर्माण व सर्विस को बढ़ावा मिलेगा। ड्रोन बनाने वालों को लीज रेंट में 75% तक सब्सिडी मिलेगी। साथ ही ड्रोन स्कूल को एक करोड़ तक सब्सिडी मिलेगी। वहीं, ड्रोन सेवाओं में एसजीएसजी से राहत मिली है। इसकी एसओपी भी बनेगी।
  • वित्त विभाग: फाइनेंशियल हैंडबुक का सरलीकरण किया गया है। साथ ही एक्सईएन और एसई की पावर बढ़ाई गई है।
  • पूरी मसूरी को तहसील बनाया जाएगा।
  • ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन: कई गांव में काफी कचरा निकल रहा है जो लैंड फाइलिंग में काम आएगा। टिहरी के घिल्डियाल गांव को इसका लाभ मिलेगा।
  • उत्तराखंड संरचना संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया गया।
  • प्रारम्भिक शिक्षा: पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की आयु दाखिला वर्ष में 1 अप्रैल को कम से कम 6 साल हो।
  • उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना निधि नियमावली में संशोधन किया गया। साथ ही कुछ पदों के नाम में बदलाव किया गया है।
  • सिंचाई: 75% के बजाय 85% बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर सीधी भर्ती होगी।
  • आयुष विभाग: लिपिकीय संवर्ग को मर्ज किए गए हैं उनका अब जिले से निदेशालय में तबादला हो सकेगा।
  • पुलिस दूरसंचार विभाग में 8700 ग्रेड पे में दो पदों का सृजन किया गया। कुल 18 पद हैं।
  • पीपीएस ऑफिसर के ढांचे में परिवर्तन किया गया। इसमें दो पद कम किए गए हैं। अब कुल 15 पद सृजित हैं।
  • पशुपालन विभाग: कृत्रिम गर्भाधान का काम करने वालों को अब पहाड़ में प्रति केस 100 रुपये व मैदान में 80 रुपये मिलेंगे।
  • खेल विभाग: अगले साल राष्ट्रीय खेलों को लेकर निर्णय जल्दी लेने के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है।
  • गन्ना विकास: यूपी के बराबर 5.50 रुपये प्रति कुंतल कमीशन गन्ना समितियों को मिलेगा।
  • रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में पीएम आवास प्रोजेक्ट के लिए 15 हैक्टेयर जमीन आवास विभाग के बजाय प्राधिकरण के नाम होगी।
  • उद्योग: अगर व्यक्ति 80 प्रतिशत जमीन खरीद सकता है और 20% नहीं खरीद पाता तो सरकार अधिग्रहण करके देगी।
  • कौशल विकास: कर्नाटक के मॉडल की तर्ज पर राज्य में टाटा टेक्नोलॉजी 13 आईटीआई को अडॉप्ट करेगा। इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से ऐसे कोर्स चलाएगा। सरकार भी कुछ पैसा लगाएगी। साथ ही प्रदेश में मॉडर्न आईटीआई बनेंगे।
  • आईटीबीपी को जमीन का मामला: देहरादून में खैरी मानसिंग का प्रस्ताव परीक्षण के बाद दोबारा कैबिनेट में आएगा।
  • चौरासी कुटिया के मास्टर प्लान व डिजाइन के लिए वाराणसी व उज्जैन का मॉडल बनाने वाली कंपनी की मदद से होगा।
  • आवास विभाग: हरिद्वार और ऋषिकेश की पुनर्विकास योजना को मंजूरी। दोनों का मास्टर प्लान बन रहा है जो छह माह में तैयार हो जाएगा।
  • उच्च शिक्षा: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में बदलाव किया गया है।
  • उच्चतर शिक्षा समूह की नियमावली आई है जिसमें कई संशोधन हुए हैं।
  • तेजाब की घटनाओं पर केंद्र सरकार के नियमों के तहत उत्तराखंड विष कब्जा एवं विक्रय नियमावली का अनुमोदन हुआ है।

उत्तराखंड : कांजी हाउस में गायों की मौत, कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप… video

0

देहरादूनः कांग्रेस ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया नगर निगम के कांजी हाउस में जहां लोगों से उगाही का खेल चल रहा है। वहीं, गोवंश की वहां बुरी हालत है। आलम यह है कि कई गायों के गांव में कीड़े पड़े हुए हैं जबकि कुछ की हालत बेहद खराब है। कांग्रेस नेत्रीयों गरिमा मेहरा दसौनी और उर्मिला ढौंढियाल थापा का कहना है कि कांजी हाउस में गौमाता का बुरा हाल है।

दसौनी ने बताया कि आज जब अचानक एक निरीह और गरीब महिला कांग्रेस मुख्यालय गुहार लगाने आई कि नगर निगम प्रशासन ने उसकी गाय पकड़कर कांजी हाउस में डाल दी है और छोड़ने के बदले ₹9000 मांगा जा रहा है और उसने ₹9000 देने मैं असमर्थता जाहिर करी तो राजपुर से कांग्रेस की पार्षद और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा ने नगर निगम द्वारा नियुक्त डॉक्टर तिवारी से दूरभाष पर बात की और बताया कि महिला के पास 9000 देने के लिए नहीं है तो डॉक्टर तिवारी ने कहा कि हमने कांजी हाउस में तीन-चार दिन तक उस गाय की सेवा की है। उसको भोजन कराया है। उसके एवज में 9000 देने ही पड़ेगे। ऐसे में कांग्रेस नेत्रियों ने फैसला लिया कि वह स्वयं कांजी हाउस जाकर देखेंगे कि आखिर गौ माताओं की कितनी सेवा हो रही है?

दसौनी ने बताया की वहां पहुंचकर जो नजारा था, वह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था। गौ माताओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। आधा दर्जन से अधिक गौ माता मरी पड़ी हुई थी और उनके ऊपर हजारों मक्खियां भिन्न-भिना रही थी। उसके अलावा चार से पांच गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिन्हें बहुत खून बह रहा था और जख्म बहुत गहरे थे। जख्मों को देखकर यह साफ पता लगाया जा सकता था कि उनका कोई तीमारदारी या इलाज नहीं किया गया है।

गौमाता कांजी हाउस में भूख से भी तड़पती भी देखी गई। पानी और भूसे के लिए बनाए हुए कुंड एकदम खाली थे, केयरटेकर से पूछने पर उसने भूसे का आर्डर दिए जाने की बात कही। कांजी हाउस के लिए नियुक्त वेटरनरी डॉक्टर से जख्मी गायों का पूछा तो उन्होंने अपने पास एडवांस दवाई इंजेक्शन ना होने की बात कही। और तो और कांग्रेस की नेत्रियों के फेसबुक लाइव करने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ दिखाई दिया। महापौर ने तुरंत डॉक्टर तिवारी कांजी हाउस भेजे जोकि सुरते हाल पर लीपापोती करने का पूरा प्रयास करते हुए दिखे।

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उर्मिला ढौढियाल थापा ने कहा की प्रत्यक्षण किम् प्रमाणम ?कांजी हाउस की स्थिति देखकर कांग्रेस की नेत्रियों ने धामी सरकार ,पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा और नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा को लानत भेजते हुए गौ माता की रक्षा का झूठा ढोंग ना करने की सलाह दी है।

उर्मिला ने कहा कि गौ माताओं को भी अब नगर निगम ने उगाही का केंद्र बना दिया है, गरीब लोगों की गायों को उठाकर कांजी हाउस में पटक दिया जाता है और जहां उनकी कोई देखरेख नहीं की जाती। ना उनके जख्मों का नाही उनकी भूख का इंतजाम किया जाता है, मरी हुई गायों को दफनाने तक की जहमत नगर निगम नहीं उठा रहा है। गौ माताओं को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। ऐसे में दसोनी ने भाजपा की सरकारों को धिक्कारते हुए कहा कि जनता को हर बार चुनाव के दौरान गौ माता की रक्षा के दावे और वादे करने वाली भाजपा अंदर से एकदम खोखली है और जो महापाप गौ माताओं की दुर्दशा करने का भाजपा ने किया है उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

गरिमा माहरा दसौनी ने शासन एवं प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर काजी हाऊस के हालात नही सुधरे तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जोरदार तरिकेे से उठाकर गौ माता की दुहाई देने वाले लोगों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का एचबी

मुख्य प्रवक्ताउ त्तराखंड कांग्रेस

चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर काजी हाऊस के हालात नही सुधरे तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जोरदार तरिकेे से उठाकर गौ माता की दुहाई देने वाले लोगों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संधर्ष करने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी मिश्रा थपलियाल भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड : 13 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0

रुद्रपुर: बदलते दौर के बच्चे कुछ ज्यादा ही समझदार हो चले हैं। बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा की चीजों के बारे में सोच ले रहे हैं। ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनके बारे में सोचकर भी डर लगने लगता है। यह डर उन माता-पिता के लिए है, जिनके बच्चे 12-13 साल या फिर उससे ज्यादा उम्र के हैं।

रुद्रपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस उम्र में बच्चों को केवल खेलने से मतलब होता है। आखिर उस उम्र में कोई अपनी जान कैसे दे सकता है। यह बिल्कुल सच है। रेलवे स्टेशन के नजदीक बीती रात सातवीं कक्षा की छात्रा महज 13 साल की वंदना ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

वंदना ट्रांजिट कैंप शिव नगर में रहती थी। उसने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। ट्रेन ड्राइवर ने घटना को साफ देखा। किशोरी रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। उसकी खोजबीन शुरू रात में ही शुरू कर दी गई थी।

पुलिस को देर रात करीब दो बजे पता चला की एक बच्ची ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। परिजनों को भी पुलिस से ही पता चला कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पिता तेजपाल का कहना है कि मूल रूप से भोजीपुरा जिला बरेली का रहना वाला है। 10 जून को शहर में मजदूरी करने के सिलसिले से शहर में परिवार ले कर आया था। उसके चार बच्चे हैं। उसका कहना है की घर में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। न ही कभी बच्ची को डांटा। इस घटना से वह भी हैरान है।

इस घटना के बाद से परिवार सदमें हैं। वो समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बच्ची ने ट्रेन के आगे कूदकर जान ले दी। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया। आखिर कैसे इतनी छोटी उम्र में बच्ची ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। क्या वो किसी मानसिक तनाव से तो नहीं जूझ रही थी? क्या किसी ने उसको डराया-धमकाया तो नहीं था? इसी तरह के कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब जांव के बाद ही मिल पाएगा।

सरकार का बड़ा फैसला, लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के इंपोर्ट पर बैन

0

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के इंपोर्ट पर तत्काल बैन लगाने का नोटिस जारी कर दिया है. भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग की ओर से ये नोटिस जारी किया गया है.इस नोटिस में कहा गया है कि डाक या कुरियर के माध्यम से ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीदे गए कंप्यूटर पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल कंप्यूटर के इंपोर्ट के लिए इंपोर्ट लाइसेंसिंग आवश्यकताओं से छूट दी जाएगी.

सरकार की ओर से ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब देश में मेक इन ​इंडिया की मुहिम चल रही है. इस फैसले से लोकल मैन्युफैक्चर्स और ऐसी विदेशी कंपनियों को फायदा होगा, जो देश में यूनिट लगातार प्रोडक्शन कर लोकल सप्लाई और दूसरे देशों को एक्सपोर्ट कर रहे हैं.
मई के महीने में जीटीआरआई की रिपोर्ट में कहा गया था कि बीते वित्त वर्ष में चीन से लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, इंटीग्रेटेड सर्किट और सोलर सेल जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का इंपोर्ट कम हो गया है. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की ओर से कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के इंपोर्ट में कमी उन सेक्टर्स में ज्यादा देखने को मिली है जहां पीएलआई स्कीम शुरू की गई है. साथ ही सोलर सेल के इंपोर्ट में 70.9 फीसदी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) का इंपोर्ट 23.1 फीसदी और मोबाइल फोन का इंपोर्ट 4.1 फीसदी कम हो गया है.
लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, मोबाइल फोन जैसे इले​क्ट्रोनिक आइटम्स के इंपोर्ट पर बैन लगाने के बाद इसका असर इकोनॉमी पर भी देखने को मिलेगा. देश का ट्रेड डेफिसिट कम होगा. साथ ही सही आइटम देश में ही बनते हैं और लोकल सप्लाई चेन के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ता है तो देश की इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा. मौजूदा समय में भारत का सबसे ज्यादा ट्रेड डेफिसिट चीन और अमेरिका के साथ है. वैसे भारत सरकार की ओर से यह बैन चीन को दिमाग में रखकर लगाया गया है.

14 साल की बच्ची को कोयले की भट्टी में डालकर जलाया, गैंगरेप की आशंका

0

राजस्थान : भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाके एक गांव में 14 साल की नाबालिग को कोयले की भट्टी में जलाने का माला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप भी किया गया है। वारदात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 10 बजे की है। परिजनों ने बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बुधवार सुबह मवेशी चराने के लिए घर से खेत की ओर गई थी। शाम करीब 4 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे, इस दौरान रात 10 बजे गांव के बाहर मौजूद कोयला भट्टी को बारिश में जलते देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो भट्टी में नाबालिग जलती हुई दिखाइ दी।

परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद तीन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उसके साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में जला दिया है। भट्टी के बाहर नाबालिग के चांदी के कड़े और जूते पड़े हुए मिले हैं। सूचना मिलने पर रात को ही एएसपी किशोरीलाल और कोटड़ी सीओ श्यामसुंदर विश्नोई समेत 4 थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह से ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए हैं।

घटना के सामने आने के बाद राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा नेता कालूलाल गुर्जर, और जिलाध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर मौजूद हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को मौके से नाबालिग के अवशेष उठाने से मना कर दिया है। वे कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

उत्तराखंड में यहां डबल मर्डर से सनसनी, बेरहमी से कल्त

0

रुद्रपुर: शहर में देर रात को एक डबल मर्डर की घटना की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही पूरी टीम पहुंची। यहां नई बस्ती में देर रात को घर में घुसकर पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला पर भी चाकुओं से हमला कर हत्यारा फरार हो गया। पुलिस की उसकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला संजय यादव अपनी पत्नी सोनाली यादव के साथ एक कमरे में सो रहा था। इसी बीच घर का कुंडा काटकर शाहजहांपुर निवासी राजकमल घर में घुस गया और संजय यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सोनाली जब बीच-बचाव को आई तो उस पर भी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सोनाली की मां गौरी मंडल ने हत्यारोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में धारदार हथियार लिए वह चश्मदीद नाबालिग पुत्र जय के सामने ही फरार हो गया। जय के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। रिश्ते के मामा तपन मंडल में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। आरोपी राजकमल के बारे में बताया जा रहा है कि वह 7 साल पहले संजय यादव के घर के सामने मिश्री लाल के घर में किराए पर रहता था। वह आए दिन संजय के परिवार को परेशान करता था। मोहल्ले के लोगों के दबाव बनाने पर वह वहां से मकान खाली कर चला गया था। 3 महीने पहले वह यहां आया तो सोनाली के घर पर मोबाइल और बुके रख कर चला गया। एक पर्ची छोड़ गया। जय के अनुसार वह सोनाली से लड़कियों के नंबर मांगता था। सोनाली इसका विरोध करती थी।

जय के अनुसार वह ओम पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 में पड़ता है। उसकी मां सोनाली V-GURD कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि पिता करौलिया फैक्ट्री में काम करता था। मां के वेतन से घर का खर्च चलता था और पिता के वेतन से मकान पर लिए लोन की किस्त जाती थी। उसने बताया कि उसके नाना दिलीप मंडल कर्नाटक में धान की रोपाई करने गए हैं। पुलिस हत्यारोपी राजकमल की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में वह हाथ में हथियार लेकर आता हुआ नजर आ रहा है।