Home Blog Page 470

बड़ा रेल हादसा, हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, 15 की मौत

0

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को नवाबशाह शहर के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. कराची से एबटाबाद जा रही हजारा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन की 10 बोगियां देखते ही देखते पटरी से उतर गईं. इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन बिल्कुल मुड़ गई. जान बचाने की कोशिश कर रहे लोगों को ट्रेन से खुद ही बाहर निकलते हुए देखा गया. हादसे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि ये रेल हादसा सरहारी रेलवे स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन अपनी रफ्तार से कराची से एबटाबाद की ओर जा रही थी, लेकिन तभी स्टेशन के पास ये पटरी से उतर गई. इसके बाद तो मानो ट्रेन के भीतर मातम पसर गया. चारों ओर चीख-पुकार मच गई और लोगों को खुद ही जान बचाकर भागते हुए देखा गया. हादसे के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की एक बोगी पटरी एक छोटे पुल पर पलटी हुई. बोगी की छत पूरी तरह से तबाह हो गई है.

वहीं, इस ट्रेन दुर्घटना के बाद सिंध के आंतरिक जिलों से आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण का पता नहीं चल पाया है।

रेलवे मंडल अधीक्षक रहमान ने पुष्टि की है कि ट्रेन दुर्घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है। वहीं, पुलिस ने कहा कि प्रभावित बोगियों से यात्रियों को निकालने के लिए टीमें मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

उत्तराखंड : PM मोदी ने रखी हर्रावाला रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास आधारशिला

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत 24470 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किए जाने वाले ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इन रेलवे स्टेशनों में उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशन हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं शामिल हैं, जिनका पुनर्विकास किया जाएगा।

अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को ख़त्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कही अधिक सुरक्षित बनाया गया है, वहीं दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कही अधिक बढ़ चुकी है, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं।

वर्तमान में देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। रेल लाइनों के विद्युतिकरण का काम भी पहली बार इतनी तेजी के साथ किया जा रहा है। 2014 तक 1350 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतिकरण हुआ था पर 2014 से अब तक यह आंकड़ा 6,565 किलोमीटर तक पहुंच गया है। 2014 में देश में 1561 किलोमीटर के रेलवे ट्रेक बिछाए गए थे, जो 2023 में 5243 किलोमीटर हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का कार्य तेजी से हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और नए बदलते भारत का प्रतिबिंब है। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गए 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है।

आज जिस प्रकार से ना केवल रेलवे बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया जा रहा है, वो अभूतपूर्व है। आज रेल आधुनिक हो रही हैं, सुविधाओं को विश्वस्तरीय किया जा रहा है, रेलवे स्टेशन मॉडर्न विजन के साथ विकसित किए जा रहे हैं। जिन स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव आज रखी गई है उन्हें स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के आधार पर विकसित किया जाएगा जो अपने आप में एक सुखद अनुभव होगा।

उत्तराखंड : गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों का नहीं चला पता, तलाश जारी

0

रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड में डाट पुलिया के पास हुए भीषण भूस्खलन हादसे में लापता 20 लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता लोगों की खोज में गौरीकुंड से लेकर श्रीनगर बैराज तक सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन, किसी का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। लगातार लापता लोगों के खोजबीन के लिए विभिन्न तकनीकों का सहारा भी लिया जा रहा है। बावजूद अब तक सफलता नहीं मिल पाई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज तीसरे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का सघन अभियान जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि आज पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्बारा अपने अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन केमरे द्बारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीमों द्बारा आज धारी देवी से कुण्ड बैराज तक सर्च रेस्क्यू व खोजबीन अभियान चलाया गया।

उन्होनें कहा कि टीमो द्वारा विशम कठिन परिस्थितियों मे सर्च रेस्क्यू व खोजबीन कार्य किया जा रहा है किन्तु टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है और नहीं किसी लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिल पाया है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमें मौजूद रही।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में हो सकता है 3 फीसदी का इजाफा

0

नई दिल्ली. केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) सहमत फार्मूले के तहत तीन प्रतिशत बढ़ाकर 45 प्रतिशत कर सकती है. इस समय डीए 42 प्रतिशत है.

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है.

 

ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने समाचार एजेंसी भाषा से कहा, ”जून 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जुलाई, 2023 को जारी किया गया था. हम महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं.

लेकिन, सरकार महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है. इसके 45 प्रतिशत होने की संभावना है.उन्होंने आगे बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करेगा और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगा.

DA बढ़ोतरी एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. डीए में आखिरी संशोधन 24 मार्च 2023 को किया गया था और यह एक जनवरी 2023 से प्रभावी हुआ था.

आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी मौके पर ढेर

0

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के बरियामा इलाके में सेना के साथ आतंकियों की एक मुठभेड़ चल रही है. रविवार को सुबह शुरू हुई इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. भारतीय सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. मुठभेड़ में भारतीय सेना के पैरा कमांडो भी शामिल हैं. सूत्रों ने कहा कि सेना ने पूरे इलाको को घेर लिया है. इसके बारे में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है.

इससे पहले शनिवार को राजौरी जिले के गंध-ख्वाजा इलाके में सेना के साथ एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया था कि मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है और आतंकियों के सफाए का ऑपरेशन अभी भी जारी है.

घने जंगल वाले इलाके की पहाड़ियों पर अभी भी गोलीबारी जारी है. सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान 5 अगस्त को शुरू किया गया.

इलाके के उबड़-खाबड़ और जंगल से भरे होने के कारण राष्ट्रीय राइफल्स की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया. भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्स को मौके पर लाया गया.

आतंकवादियों ने सेना की घेराबंदी तोड़ने की बार-बार की गई कोशिशों को रात भर फायरिंग से विफल कर दिया गया. रात में नजर रखने में सक्षम क्वाडकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों का भी इस ऑपरेशन में उपयोग किया गया.

ज्ञानवापी में ASI सर्वेक्षण का आज तीसरा द‍िन, गुंबद के नीचे विश्वेश्वर मंदिर का दवा

0

ज्ञानवापी में ASI सर्वेक्षण का आज तीसरा द‍िन है। आज भी ASI की टीम मंद‍िर में सर्वे का काम जारी रखेगी। इस बीच मंद‍िर पक्ष ने मुख्य गुंबद के नीचे आदि विश्वेश्वर मंदिर का गर्भगृह होने का दावा करते हुए गुंबद के नीचे स्थित कमरे की GPR जांच की मांग की है। ज‍िससे यह स्‍पष्‍ट हो सके क‍ि वहां पर क्‍या मौजूद है। ASI की टीम ज्ञानवापी के अंदर सर्वेक्षण का कार्य सुबह 8:00 बजे से कर रही है।  हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और सुधीर त्रिपाठी भी ज्ञानवापी पहुंच गए हैं।

मंदिर पक्ष का जोर आरंभ से ही ज्ञानवापी परिसर में मुख्य गुंबद के नीचे की जांच पर रहा है। उनका दावा है कि इस स्थान पर आदि विश्वेश्वर मंदिर का गर्भगृह था और उसके नीचे शिवलिंग व अरघा समेत अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। अलग-अलग अवसरों पर अदालत में कई बार इसका उल्लेख भी किया गया है।

पूरे ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की मांग के पीछे यह एक बड़ा कारण रहा है। मंदिर पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी व सुभाषनंदन चतुर्वेदी के अनुसार इतिहासकार जेम्स प्रिंसेप ने अपनी पुस्तक में अष्टकोणीय आदि विश्वेश्वर मंदिर का नक्शा दर्शाया है।

इसमें आठ मंडप भैरव मंडप, ऐश्वर्य मंडप, शृंगार मंडप, दंडपाणि मंडप, गणेश मंडप, मुक्ति मंडप, तारकेश्वर मंडप, ज्ञान मंडप थे। इनके मध्य में मंदिर का गर्भगृह था, जिसमें आदि विश्वेश्वर का शिवलिंग विराजमान था। इस पर चढ़ाए जाने वाला जल व दूध दक्षिण दिशा में मौजूद मुक्ति मंडप के बाहर स्थित कूप में गिरता था।

पिछले साल मई में एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही की रिपोर्ट में भी इस कमरे के फर्श के ठोस नहीं होने की बात कही गई है। इसमें नीचे जाने का कोई रास्ता नहीं है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि पश्चिमी दीवार से लेकर गुंबद तक का हिस्सा बंद है।

मंदिर पक्ष का कहना है कि मुख्य गुंबद के नीचे जांच की जाए तो प्राचीन आदि विश्वेश्वर मंदिर के चिह्न जरूर मिलेंगे। इस जगह की जांच के लिए ही मंदिर पक्ष ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) तकनीक से जांच करने की मांग करता रहा है। इसमें ही यह पता चलेगा कि जमीन ठोस है या पोली। यदि जमीन पोली है तो उसके नीचे कैसी संरचना है, इसका पता जीपीआर जांच से ही चलेगा।

रिश्वत लेते पकड़ा गया पति, सरकार ने महिला मेयर को कर दिया बर्खास्त

0

जयपुर : पति का रिश्वत लेना जयपुर की मेयर मुनेश गुर्जर को भारी पड़ गया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने मेयर को ही बर्खास्त कर दिया है। पति को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद अशोक गहलोत सरकार ने यह कार्रवाई की है।दरअसल, पति के रिश्वत लेने के मामले में मेयर भी जांच के घेरे में है, इसलिए सरकार ने कार्रवाई की है।

राजस्थान सरकार ने देर रात एक आदेश में जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर को निलंबित करने का आदेश जारी किया। मेयर के पति सुशील गुर्जर को बीते दिन ही राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भूमि पट्टा जारी करने के बदले कथित तौर पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मेयर को नगर निकाय सीट – वार्ड संख्या 43 से भी निलंबित कर दिया गया है।

jaipur%20mayor

मेयर के पति को मेयर के ही आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। उस दौरान मेयर भी वहीं मौजूद थीं और आवास से ​​40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। सरकार का कहना है कि मेयर भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हो सकती हैं और मामले की जांच को प्रभावित कर सकती थी।

एसीबी ने सुशील गुर्जर के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे दो दिनों तक पूछताछ जारी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में दावा किया गया कि सुशील गुर्जर, अपने सहयोगियों- नारायण सिंह और अनिल दुबे के माध्यम से एक भूखंड के लिए पट्टे के आवेदन को जल्द मंजूरी देने के लिए शिकायतकर्ता से ​​2 लाख रुपये की मांग कर रहा था। अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखंड: मकान की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, यहां हुआ हादसा

0

टिहरी: जिले के तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

 

मरोड़ा में प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूटी। बच्चों के दादा प्रेमदास (60) के पैर पर हल्की चोट आई है। बच्चों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। चंबा थानाध्यक्ष एल एस बुटोला ने बताया कि बीती रात 2 बजे के लगभग मरोड़ा क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है।

 

मृतकों के नाम

 

-स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष

 

– रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष मृतक

भाजपा सांसद को दो साल की सजा, क्या जाएगी सदस्यता?

0

आगरा: राहुल गांधी को मानमाहानि मामले में सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. उनकी सदस्यता दो साल की सजा होने पर रद्द कर दी गई थी. हालांकि, अब तक सदस्यता बहाल के आदेश जारी नहीं हुए हैं. इस बीच एक ऐसा मामला आया है, जिसमें भाजपा सांसद को दो साल की सजा सुनाई गई है. अब सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि भाजपा सांसद की सदस्यता भी उसी तेजी से रद्द की जाएगी, जिस तेजी से राहुल गांधी की सदस्ता को रद्द किया गया था.

दरअसल, न्यायाधीश (MP/MLA) कोर्ट ने इटावा के भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को 2 साल की सजा सुनाई. उन्हें 12 साल पुराने मामले में दोषी मानकर सजा सुनाई गई है. यह मामला टोरेंट पॉवर की ओर से हरिपर्वत थाने में दर्ज कराया गया था. भाजपा सांसद को सजा सुनाए जाने की खबर के बाद तमाम भाजपा नेता दीवानी कोर्ट पहुंच गए. दो साल की सजा से भाजपा सांसद की संसद सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है.

ये था मामला
इटावा के भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया पूर्व में आगरा के सांसद रहे हैं. मामला 16 नवंबर-2011 का है जब यूपी में बसपा की सरकार थी. आगरा के सांसद रहते हुए डॉ. राम शंकर कठेरिया ने लोगों के साथ मिलकर साकेत मॉल में टोरंट के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था जिसमें जमकर बवाल हुआ था. मारपीट भी हुई थी जिस पर टोरेंट पॉवर के सुरक्षा अधिकारी समेधी लाल ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी थी.

जिसमें सांसद राम शंकर कठेरिया सहित अन्य पर मारपीट, धमकी देने के साथ ही अन्य धाराओं में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में हरीपर्वत थाना पुलिस ने सांसद राम शंकर कठेरिया के विरुद्ध ही आरोप पत्र अदालत में प्रेषित किया गया था. जिस पर इस मामलें में गवाही एवं बहस की प्रक्रिया पूर्ण होने पर शनिवार को फैसला सुनाया गया.

वहीं सजा होने के बाद एससी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि शमशााबद रोड निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला थी. उनका टोरेंट पॉवर का मामला था. बिजली का बिल ज्यादा आ गया था, जिससे वह ज्यादा परेशान थी. वह मुझसे मिली, मदद मांगी. मैंने इस पर बारे में बात की तो बताया गया कि बिल कम हो जाएगा मगर, ऐसा नहीं हुआ.

इसके आठ दिन बाद महिला मेरे आवास पर आईं. उन्होंने कहा था कि मेरा बिल ठीक नहीं हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूंगी. इस पर मैं उनके साथ टोरेंट पॉवर के कार्यालय गया था. तब उनका बिल ठीक हुआ था. उस वक्त बसपा की सरकार थी इसलिए, मुझ पर कई मुकदमे लिखे गए. उसमें मुकदमा भी है. कोर्ट ने मुझे सजा सुनाई है. मैं कोर्ट के आदेश का सम्मान करता हूं. मुझे अपील का अधिकार है. मैं अब अपील करूंगा.

मणिपुर में तीन लोगों की हत्या के बाद फिर हिंसा, आगजनी और गोलीबारी

0

मणिपुर : बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार देर रात उग्रवादियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि जिले के क्वाक्टा में तीनों को सोते समय गोलियों से भून दिया गया. बाद में तलवारों से काट डाला गया. पुलिस ने बताया कि हमलावर चुराचांदपुर से आए थे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक मैतेई समुदाय के हैं.

इस घटना के बाद पुलिस ने कहा कि तीनों एक राहत शिविर में रहते थे लेकिन स्थिति में सुधार होने के बाद शुक्रवार को वे क्वाक्टा में अपने आवास पर चले गए थे. पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद, गुस्साई भीड़ क्वाक्टा में जमा हो गई और चुराचांदपुर की ओर जाना चाहती थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया.इस घटना के बाद बिष्णुपुर जिले में हिंसा की ताजा घटनाओं में कुकी समुदाय के कई घर भी जला दिए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके में कुकी समुदाय और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई. जिसे रोकने के लिए मणिपुर पुलिस और कमांडो जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं. इस दौरान फायरिंग में मणिपुर के एक कमांडो के सिर में चोट लग गई. कमांडो को बिष्णुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद बिष्णुपुर में स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ लोग बफर जोन पार कर मैतेई इलाके में आये और उन पर गोलीबारी की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बलों ने संरक्षित बफर जोन बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा क्षेत्र से 2 किमी से अधिक आगे बनाया है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है.

समाचार एजेंसी PTI के रिपोर्ट के मुताबिक, पास के फौगाकचाओ और क्वाक्टा के आसपास राज्य बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी चल रही थी. बता दें कि 4 अगस्त को, मणिपुर पुलिस ने कहा कि एक संयुक्त सुरक्षा बल ने कौट्रुक पहाड़ी श्रृंखला में एक अभियान चलाया और सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया.