Home Blog Page 469

सांसद डेरेक ओ ब्रायन पूरे सत्र के लिए निलंबित, हंगामे से राज्यसभा स्थगित

0

विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा में हंगामे के चलते सभापति जगदीप धनखड़ ने TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। बता दें कि आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे।

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा सभापति ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।

वहीँ, कांग्रेस के लोकसभा में चीफ व्हिप के सुरेश ने बताया कि ‘आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कांग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर पहले राहुल गांधी बोलेंगे। हमारा मुद्दा केवल मणिपुर है। प्रधानमंत्री ने अब तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। हम लगातार मांग कर रहे हैं कि वह संसद आएं और मणिपुर के हालात पर बयान दें लेकिन वह तैयार ही नहीं हैं। इसलिए हमने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। बेशक, हमारे पास बहुमत नहीं है लेकिन हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री प्रतिक्रिया दें।

जानिए कब है रक्षाबंधन? किस समय है शुभ मुहूर्त?

0

 रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार-स्नेह का प्रतीक है। यह त्योहार हर वर्ष की भांति श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस बात श्रावण माह दो महीने का है, जिसमें बीच में भद्रा पड़ रही है, जिसके चलते रक्षा बंधन 2023 शुभ मुहूर्त 30 और 31 अगस्त को मनाने को लेकर उलझन बनी हुई है। इसलिए इसकी तारीख को लेकर लोगों के बीच में बड़ा कन्फ्यूजन है? आखिर रक्षा बंधन कब है? किस समय है शुभ मुहूर्त?

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल श्रावण या सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का प्रण लेते हैं और उन्हें अच्छा सा उपहार देते हैं।

इस साल भद्रा काल होने के कारण रक्षा बंधन मुहूर्त 30 अगस्त को है या 31 को। इसको लेकर बड़ा कन्फूजन है। इस साल पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट से शुरू होगी, जो 31 अगस्त 2023 को सुबह 07:05 तक चलेगी। लेकिन जानकारी के अनुसार पूर्णिमा के साथ ही भद्राकाल भी शुरू हो जाएगा। इसमें हिन्दू पंचांग के अनुसार राखी बांधना शुभ नहीं रहता है। ऐसे में एक ही दिन पूर्णिमा और भद्रा लगने के कारण आपको मुहूर्त का खास ख्याल रखना होगा।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 रात 09:01 से 31 अगस्त सुबह 07:05 तक रहेगा। लेकिन 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा सुबह 07: 05 मिनट तक है, इस समय भद्रा काल नहीं है। इस वजह से 31 अगस्त को बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। लेकिन राखी बांधते समय रक्षाबंधन मुहूर्त का ध्यान जरूर रखें।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

  • 30 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त- रात 9 बजकर 01 मिनट से लेकर
  • 31 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त: सूर्योदय काल से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है।

भद्रा में राखी क्यों नहीं बांधते हैं?

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल में ही राखी बांधी थी, जिस वजह से रावण के पूरे कुल का सर्वनाश हो गया था। इसलिए ऐसा माना जाता है कि बहनों को भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भद्रा काल में राखी बाँधने से भाई की उम्र कम हो जाती है।

सबसे पहले रक्षाबंधन देवराज इंद्र और उनकी बहन इंद्राणी ने मनाया था। इस संसार में सबसे पहले इंद्राणी ने देवराज इंद्र को राखी बांधी थी। हिन्दू पुराण के अनुसार युद्ध में देवराज इंद्र की रक्षा के लिए उनकी बहन इंद्राणी ने अपने तपोबल से एक रक्षासूत्र तैयार किया और इंद्र की कलाई पर बांध दिया। इस रक्षासूत्र ने इंद्र की युद्ध में रक्षा की और वह युद्ध में विजयी हुए। तभी से बहनें अपने भाइयों की रक्षा के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधने लगीं। यह भाई बहन के प्यार के प्रतीक के साथ भाई की सलामती का भी त्योहार है।

दिल्ली सेवा बिल पास होने के 24 घंटे में सरकार में बड़ा बदलाव, CM केजरीवाल ने लिया ये फैसला

0

दिल्ली सेवा बिल के राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में आतिशी मार्लेना को अब सर्विस और विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है. अभी तक यह जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज के पास थी. बता दें कि इस बदलाव के साथ ही आतिशी के पास कई विभाग हो गए. आतिशी पहले से ही वित्त, एजुकेशन विभाग संभाल रही थी. सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली सेवा बिल के पास होने के महज 24 घंटे के बाद यह बदलाव देखा गया.

दिल्ली सेवा बिल को लोकसभा में पहले ही पास हो गया था. इसके बाद जबरदस्त हंगामे के बाद इसे सोमवार को राज्यसभा में भी पारित कर दिया है. राज्यसभा में वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 131 और विपक्ष में 102 वोट पड़े. इस बिल के पास होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इसे भारत के इतिहास का काला दिन बताया था. केजरीवाल ने कहा था कि 75 साल बाद मोदी जी ने आजादी छीन ली. दिल्ली के लोगों के वोट की कोई कीमत नहीं बची.

दिल्ली सेवा बिल दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ा देगा. ये एलजी को दिल्ली सरकार के अधीन सेवारत सभी नौकरशाहों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से संबंधित मामलों में अंतिम प्राधिकारी बनाता है. दिल्ली प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों और तबादलों पर निर्णय लेने की शक्ति उपराज्यपाल के पास होगी. उपराज्यपाल को दिल्ली विधानसभा द्वारा अधिनियमित बोर्डों या आयोगों के प्रमुखों को नियुक्त करने की शक्ति भी होगी.

राज्यसभा में इस बिल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर यह बिल जल्द न आता, तो आम आदमी पार्टी की सरकार अपने सभी घोटालों की फाइल गायब कर, फाइल गायब करने का एक और घोटाला कर देती. कांग्रेस पार्टी का विरोध करके ही AAP सत्ता में आई है और अब उसी के समर्थन से अनाधिकृत अधिकार पाना चाहती है. शाह ने कहा कि आप सरकार नियमों का पालन नहीं करना चाहती, इसलिए यह बिल लाना पड़ा. दिल्ली सेवा बिल पास होते ही केजरीवाल जी पलट जाएंगे और गठबंधन टूट जाएगा.

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी चर्चा में होंगे शामिल, PM मोदी इस दिन देंगे जवाब

0

संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल पास हो गया है। अब आज 8 अगस्त से विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा होगी। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को सदन में अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे।

अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय तय किया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के लिए करीब 6 घंटे 41 मिनट और कांग्रेस पार्टी के लिए करीब एक घंटे 15 मिनट का समय तय किया गया है। वहीं, युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP), शिवसेना, जनता दल-यूनाइटेड (JDU), बीजू जनता दल (BJD), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारत राष्ट्र समिति (BRS) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को कुल 2 घंटे का समय दिया गया है।

वहीं, अन्य छोटे दलों और निर्दलीय सांसदों के लिए 1 घंटा 10 मिनट की समय सीमा तय की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी निश्चित रूप से बोलेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, आज सदन में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी भी बहस की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पिछले सप्ताह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था।

PM मोदी देंगे जवाब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद के निचले सदन में मंगलवार और बुधवार यानी 8 और 9 अगस्त को बहस होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को जवाब देंगे।

उत्तराखंड: सितंबर में आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, तैयारियों में जुटी कांग्रेस, यहां हुई बड़ी बैठक

0

देहरादून : कांग्रेस लोकसभा चुनाव से ज्ञान उत्तराखंड में पदयात्रा निकालने की तैयारी में जुट गई है। दो महीने तक चलने वाली इस पद यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी शामिल होने की सहमति दे दी है। ऐसे में कांग्रेस भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई।

कांग्रेस उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के विरोध में सितम्बर माह से लगभग 2 माह की प्रस्तावित पद यात्रा की तैयारी हेतु एक बडी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने भी शामिल हुए। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता सभी जिलाध्यक्ष, एआईसीसी के सदस्य, पीसीसी सदस्य और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह अग्निपथ योजना को युवाओं के उपर थोपा गया, उससे बेरोजगार नौजवान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। दूसरी और पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी प्रकरण में लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा लीपा पोती की जा रही है। वीआईपी कौन है?

जनता पूछ रही है मगर जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला अपराधों की बाढ आयी हुई है। बेरोजगार लाठी-डण्डों से पिटे जा रहे हैं। राज्य में मुददों की भरमार है। जनता सरकार से परेशान है और सभी ज्वलंत मुददों पर कांग्रेस की और आशा भरी नजरों से देख रही है। जनता के मुददों पर सरकार उदासीन बनी हुई है और तानाशाही से जनता और विपक्ष की आवाज को दबा रही है।

इसलिए हमें केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पदयात्रा के माध्यम से जनता से जुडने का आदेश मिला है यह पदयात्रा लगभग सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और व्यापक रूप से जनता से जुडने एवं संवाद करने का माध्यम बनेगी । पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सम्मलित होने की सहमति दी है। जिस पर सभी ने हर्ष ध्वनिकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। करन माहरा ने यात्रा की सफलता हेतु सभी से सुझाव आमंत्रित किए।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड को न तो डबल ईंजन का लाभ मिला न राज्य का विकास हुआ न राज्य के युवाओं को रोजगार मिला उलटे बेरोजगारों को सरकार ने लाठी डण्डों से पीटने का काम किया। जोशीमठ आपदा का समाधान अभी तक नही निकला है वहां पर जनता फिर से धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं राज्य में आपदा की स्थिति पर सरकार नियंत्रण नही कर पा रही है। न ही हमारी बहन बेटियों को सुरक्षा दे पा रही है।

इसका मतलब है कि सरकार से राज्य नही सम्भाला जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह जन अपेक्षाओं पर खरी नही उतर पा रही है, जनता का आक्रोश सरकार के प्रति दिन दुगना रात चैगुना गति से बढ रहा है। सरकार की यह सारी नाकामियां जन जन तक पहुॅचाने की जरूरत है। और राहुल गांधी जी उत्तराखण्ड की स्थितियों से भंली भांति अवगत हैं इसलिए वह उत्तराखण्ड को लेकर गम्भीर हैं। और तभी उन्होनें उत्तराखण्ड में पदयात्रा के लिए लम्बा समय देने का वचन दिया है क्योंकि वह खुद उत्तराखण्ड के जनमानस से जुडकर उनका दुखदर्द बांटना चाहते हैं। वह उत्तराखण्ड आकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने कहा कि आज राज्य में जनता भाजपा शासन से परेशान है जनता की आवाज बिल्कुल नही सुनी जा रही है। गढवाल और कुमाउं रेजीमेन्ट के माध्यम से हर साल लगभग 10 हजार युवाओं की भर्ती सेना में होती थी मगर चार साल की अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है, युवा निराश है कंाग्रेस की जिम्मेदारी है कि युवाओं में आशा का संचार करें यह पदयात्रा युवाओं से और जनता से जुडने का एक अवसर है।

नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। और राज्य का विकास ठप्प हो गया है। सरकार की नाकामियां जनता के बीच ले जाने की जरूरत है, इस पदयात्रा से निराश जनता में भी एक आशा का संचार होगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नेताप्रतिपक्ष ने प्रीतम सिंह ने कहा कि डबर्ल इंजन के नाम पर राज्य की जनता से छल किया गया है केंद्र द्वारा कोई भी बडी़ आर्थिक मदद राज्य को नही मिल रही है, अगर मिल भी रहा है तो वह कर्ज के रूप में मिल रहा है। पहले से ही राज्य कर्ज के बोझ तले दबा है यह सारी जानकारी जनता के बीच ले जाने की जरूरत है और यह पदयात्रा इसमें निर्णायक भूमिका निभाएगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज बेटियां घर से निकलने में डर रही हैं क्योंकि राज्य में लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, एक कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर एक युवती की बलात्कार के बाद हत्या हो जाती है। जिससे राज्य में कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी जी कि यह पदयात्रा बहुत ही गम्भीरता से होनी चाहिए यह पदयात्रा निश्चित तौर पर राज्य में परिवर्तन के लिए अहम भूमिका निभाएगी।

 

जवान का धांसू पोस्टर आया, शाहरुख खान बोले- 30 दिन बाद पता चलेगा, मैं अच्छा हूं या बुरा

0

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है पठान की तरह SRK की ये फिल्म भी धमाका कर सकती है. अब इस फिल्म से शाहरुख का एक नया पोस्टर सामने आया है.

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि उनका ये लुक कुछ समय पहले सामने आए जवान के प्रीव्यू वीडियो में भी दिखा था. इस पोस्टर में शाहरुख काफी धांसू लग रहे हैं. पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं अच्छा हूं या बुरा हूं, 30 दिन बाद पता चलेगा.” आपको बता दें, इस फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ एक महीने ही बचे हैं. फिल्म 7 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है.

0 जुलाई को जवान का प्रीव्यू वीडियो सामने आया था, जिसमें शाहरुख खान एक से बढ़कर एक कई अलग-अलग लुक्स में दिखे थे. उनके लुक्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है. देखना होगा कि किंग खान अपने चाहने वालों को ट्रेलर की सौगात कब देते हैं.

हाल ही में जवान फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल है- जिंदा बंदा. इन दिनों ये गाना काफी सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर ये छाया हुआ है. शाहरुख खान इसमें काफी एनर्जेटिक लगे हैं. बहरहाल, इस फिल्म में SRK का डबल रोल है. अब वो इस फिल्म के जरिए कैसा कमाल दिखाते हैं ये तो रिलीज के बाद ही मालूम पड़ेगा. फिल्म का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं. जवान के बाद शाहरुख इसी साल डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी दिखने वाले हैं.

AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां

0

दिल्ली में AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. बताया जा रहा है कि एंडोस्कोपी डिपार्टमेंट में आग लगी है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही है.

लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. आग इतनी तेज है कि उसके धुएं का गुबार ऊपर तक उठता दिखाई दे रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक, इमरजेंसी वार्ड के ऊपर लगी आग बुझा दी गई है. वॉर्ड से मरीज निकाल लिए गए थे. राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में एम्स का एंडोस्कोपी रूम आ गया. वहां से भी लोगों को निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि आज 11 बजकर 54 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना दी गई थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.

 

हर साल हो रहा ₹20,000 करोड़ का नुकसान, चौंकाने वाला दावा!

0

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को बड़े आईटी हब के रूप में जाना जाता है. बेंगलुरु की आबादी और क्षेत्रफल में भी तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है. आबादी में 14.5 मिलियन (1.45 करोड़) की असाधारण बढ़ोतरी र‍िकॉर्ड की गई है ज‍िसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की संख्‍या में भी बड़ी संख्‍या में वृद्ध‍ि दर्ज की गई है.

अकेले बेंगलुरु शहर में वाहनों की संख्‍या करीब 1.5 करोड़ हो गई है. साल 2023 में ही बेंगलुरु का विस्तार 88 वर्ग किलोमीटर बढ़कर 985 वर्ग किलोमीटर हो गया. इस सब पर आई ताजा स्‍टडी र‍िपोर्ट में दावा क‍िया गया है क‍ि स‍िटी में ट्रैफ‍िक समस्‍या, देरी, भीड़भाड़, सिग्नलों पर ठहराव, समय की हानि, फ्यूल की हानि और संबंधित कारकों की वजह से सालाना ₹19,725 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

NDTV की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक बेंगलुरु को अपनी हलचल भरे तकनीकी उद्योग और भारी ट्रैफ‍िक स‍िस्‍टम के लिए जाना जाता है. इस सब मामले पर ट्रैफ‍िक एक्‍सपर्ट एम. एन. श्रीहरि और उनकी टीम की ओर से सभी पहलुओं पर गहन अध्‍ययन क‍िया गया है. इसमें खासकर सड़क योजना, फ्लाईओवर, ट्रैफ‍िक मैनेजमेंट और बुनियादी ढांचों की कमी से जुड़े मुद्दों पर गौर किया गया है.

स्‍टडी में दावा क‍िया गया है क‍ि बेंगलुरु शहर में कुल 60 फ्लाईओवर पूरी तरह से चालू हैं. बावजूद इसके बेंगलुरु की सड़कों पर दौड़ते वाहनों के ल‍िए इनकी उपयोग‍िता उनकी रफ्तार को बरकरार रखने में कामयाब नहीं है. वाहनों की आवाजाही बहुत स्‍लो, ट्रैफ‍िक स‍िग्‍नल पर भीड़भाड़, देरी, सिग्नल पर रुकने, फ्यूल नुकसान आद‍ि सभी कारकों को म‍िलाकर सालाना 19,725 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. इतना नहीं ट्रैफ‍िक जाम होने की वजह से देरी से दफ्तर पहुंचने पर लोगों को अपने वेतन में कटौती भी झेलनी पड़ी है. ट्रैफ‍िक में फंसे होने की वजह से लोगों का समय बहुत बर्बाद हो जा रहा है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईटी क्षेत्र में रोजगार की वृद्धि के परिणामस्वरूप आवास, शिक्षा जैसी सभी संबंधित सुविधाओं का विकास हुआ है. इससे जनसंख्या में 14.5 मिलियन की असाधारण वृद्धि हुई है और वाहनों की संख्‍या भी बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई है.

अनुमान के मुताबिक साल 2023 में बेंगलुरु का विस्तार 88 वर्ग किलोमीटर बढ़कर 985 वर्ग किलोमीटर हो गया. अध्ययन में प्रस्ताव क‍िया गया है कि इस ह‍िसाब से शहर का विस्तार 1,100 वर्ग किलोमीटर तक होना चाहिए.रिपोर्ट में कहा गया है क‍ि दूसरी ओर इस बात पर भी जोर द‍िया गया है क‍ि ज‍िस तरह से आबादी और वाहनों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है, उसके मुताब‍िक सड़कों का व‍िस्‍तार नहीं हुआ है. सड़क की लंबाई में वृद्धि, वाहन वृद्धि और क्षेत्र वृद्धि के अनुपात में नहीं हो पाई है. सड़क की कुल लंबाई लगभग 11,000 किलोमीटर है जोक‍ि मौजूदा ट्रांसपोर्ट ड‍िमांड के चलते और सफर को तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है.

श्रीहरि और उनकी टीम की स्‍टडी र‍िपोर्ट में यह भी च‍िंता जताई गई है क‍ि जनसंख्या में तेजी से वृद्धि उनकी नौकरी की संभावित गति मौजूदा ढांचागत विकास के साथ मेल नहीं खा पा रही है. इन दोनों के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है ज‍िससे अलग-अलग वजहों से भारी आर्थिक नुकसान (अमूर्त) भी हुआ है.

श्रीहरि ने इस दौरान कई प्रस्‍ताव‍ित सुझाव भी द‍िए हैं ज‍िसमें कहा कि इस समस्‍या के न‍िदान के ल‍िए शहर को रेडियल सड़कों, रिंग रोड की जरूरत है, जिसमें विशिष्ट रिंग हों, जिनमें ओआरआर, पीआरआर और एसटीआरआर शामिल हों. इसी तरह हर 5 किमी के लिए एक सर्कुलर रूट भी हो जो बदले में रेडियल सड़कों से जुड़ा हो. र‍िपोर्ट में प्रस्‍ताव‍ित एसटीआरआर योजना का भी ज‍िक्र करते हुए कहा गया है क‍ि इसको काफी समय पहले बनाया गया था लेक‍िन अमल में नहीं लाया जा सका. भूमि अधिग्रहण के मामले की वजह से इसके निर्माण और रखरखाव की लागत में भी बढ़ोतरी हो गई है.

एक्‍सपर्ट की ओर से मौजूदा समाधान ही नहीं बल्‍क‍ि अगले 25 सालों के रोड ट्रैफ‍िक मैनेजमेंट को लेकर अधिक अंडरग्राउंड-बेस्‍ड रोड स‍िस्‍टम का भी सुझाव दिया है. अध्ययन में कहा गया है कि सरकार को महानगरों में मेट्रो के ल‍िए अंडरग्राउंड ट्रांसपोर्ट और हर 1-2 किमी पर सरकारी बसों की उपलब्‍धता की जरूरत पर बल देने का सुझाव भी द‍िया है.

र‍िपोर्ट में सड़क क‍िनारे बनाई गई पार्क‍िंग व्‍यवस्‍था को हटाने का सुझाव भी द‍िया है, ज‍िससे क‍ि फुटपाथ को पैदल यात्री आसानी से उपयोग कर सकें. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को बाधा पहुंचाने में सड़क क‍िनारे बनी पार्क‍िंग बड़ा कारण हैं. अध्‍ययन के दौरान पाया क‍ि पूरे बेंगलुरु शहर में ब‍िना पार्किंग वाली एक भी सड़क नहीं म‍िली.टीम ने स‍िफार‍िश की है क‍ि मेट्रो, मोनोरेल और उच्च क्षमता वाली बसों जैसे बड़े पैमाने वाले ट्रांसपोर्ट स‍िस्‍टम में बढ़ोतरी करने की जरूरत है. प्राइवेट ट्रांसपोर्ट स‍िस्‍टम को कम करने के ल‍िए ऐसा क‍िया जाना चाह‍िए.

 

.

 

 

 

137 दिन बाद लोकसभा लौटेंगे राहुल गांधी, संसद सदस्यता बहाल

0

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता वापस मिलने के दरवाजे खुल गए थे।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी। मार्च 2023 में उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Screenshot 2023 08 07 11 41 08 19 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e

राहुल की सदस्यता बहाल होने के बाद, कांग्रेस ने कहा कि पार्टी चाहेगी कि राहुल मंगलवार को लोकसभा में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में मुख्य वक्ता बनें। राहुल गांधी को 24 मार्च को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जो 23 मार्च से प्रभावी हो गया था।

गुजरात की जिला अदालत ने राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था और दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। दो साल और उससे अधिक की सजा स्वचालित रूप से एक सांसद को अयोग्य घोषित कर देती है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी, जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ हो गया। वह लोकसभा में सदन में वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हैं।

क्या संसद में आज होगी राहुल गांधी की वापसी, ये हैं नियम

0

मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए सोमवार का दिन बेहद खास माना जा रहा है। कांग्रेस सहित सभी की निगाहें लोकसभा सचिवालय पर बनी हुई हैं। दरअसल, आज इस बात पर फैसला लिया जा सकता है कि राहुल की सदस्यता कब बहाल की जाएगी।

 

लोकसभा अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी को पढ़ने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कोर्ट के फैसले को पढ़ने के बाद 30 मिनट के अंदर ही कार्रवाई शुरू कर दी जाती है और इस तरह की अधिसूचनाओं से जुड़े प्रपत्र लोकसभा सचिवालय के पास होते हैं।

 

यह है मामला

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिल गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में कांग्रेस नेता की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी थी।

 

इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। ऐसे में बड़ी बात यह भी यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल लोकसभा सदस्यता बहाल हो सकती है।