Home Blog Page 446

भारत की पहली बायो साइंस फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का पोस्टर रिलीज

0

कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री काफी समय से द वैक्सीन वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म इस कोविड-19 से निपटने के लिए भारत द्वारा बनाई गई वैक्सीन की कहानी को दिखाएगी। इसके लिए सांटिस्ट और डॉक्टरों ने इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए क्या कुछ प्रयत्न किए यह सब फिल्म में दिखाया जाएगा।

फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। गंभीर मुद्दों को संवेदनशील तरीके से दिखाने के लिए मशहूर विवेक अग्निहोत्री की इसी महीने ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म रिलीज होने वाली है। इसे लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें साइंटिस्ट बनीं पल्लवी जोशी और नाना पाटेकर के चेहरे दिखाए गए थे।  अनुपम खेर का लुक रिवील नहीं किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है।

फर्स्ट लुक को विवेक अग्निहोत्री ने एक्स हैंडल से शेयर किया है। इसमें रायमा सेन और मोहन कपूर जैसे सितारों की पहली झलक भी दिखाई गई है। ‘जवान’ के क्रेज के बीच फिल्म का ये पोस्टर सामने आने के बाद फैंस में एक्साइटमेंट लेवल दोगुना हो गया है।

यह भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है। इसमें दिखाया जाएगा कि जब कोविड-19 से पूरी दुनिया लड़ रही थी, तब देश में डॉक्टर्स और साइंटिस्ट ने इससे निपटने के लिए क्या प्रयास किए थे। फिल्म भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा कोवैक्सीन (COVAXIN) को बनाने की जर्नी को भी दिखाएगी। इस मूवी को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

G-20 अब होगा G-21, अफ्रीकी यूनियन बना नया सदस्य, PM मोदी ने किया एलान

0

PM मोदी के भाषण से G20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इसका आयोजन किया जा रहा है, जहां विश्व के कई दिग्गज नेता और उद्योग जगत से जुड़े नेता पहुंचे।

PM मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन में स्वागत किया। पीएम ने इसके बाद सम्मेलन का आगाज करते हुए सबसे पहले अफ्रीकी यूनियन का जी20 का सदस्य बनने का एलान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने सभी देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का ये समय पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला और नई दिशा देने वाला एक महत्त्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि ये वो समय है जब वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं, इसलिए हमें मानव केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाना होगा और मिलकर आगे बढ़ना होगा।

भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

0

हैदराबाद : तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास जुड़े करोंड़ों के घोटाले से जुड़े एक मामले में आंध्र प्रदेश के नंद्याल में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद से शहर के आरके समारोह हॉल में तनाव हो गया. जहां नायडू रात के दौरान अपनी बस में रुके थे. नायडू की गिरफ्तारी से पहले बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे.

TDP प्रमुख को भेजे गए नोटिस में लिखा है कि आपको सूचित किया जाता है कि धारा 120 (B), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409 के तहत , 201, 109 आर/डब्ल्यू 34 और 37 आईपीसी और सीआईडी की धारा 12, 13 (2) R/W13 (1) (C) और (D) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1998 के तहत आपको गिरफ्तार किया जाता है. नोटिस के अनुसार, नायडू को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह एक गैर-जमानती अपराध है. नोटिस में कहा गया है कि वह केवल अदालत के माध्यम से जमानत मांग सकते हैं.

 

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन चंद्रबाबू नायडू की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ तिरुपति के अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कई जगह पर धरना प्रदर्शन हो रहे हैं और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो गई है.

इससे पहले गिरफ्तारी स्थल पर पुलिस के पहुंचने की की सूचना मिलते ही TDP नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर जुट गये. तेलुगु देशम पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की हुई. जब नायडू ने पूछा कि बिना किसी प्रथम दृष्टया सबूत के उन्हें कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है, तो पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि उन्होंने उच्च न्यायालय के समक्ष आवश्यक दस्तावेज पेश कर दिए हैं.

नायडू के वकीलों ने गिरफ्तारी से पहले सबूत पेश करने के लिए पुलिस से बहस की. पुलिस ने दावा किया कि रिमांड रिपोर्ट में सभी विवरण शामिल किए गए हैं. चंद्रबाबू नायडू ने पुलिस पर उनके मौलिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया. पुलिस का कहना है कि उन्होंने डीके बसु के केस के मुताबिक कार्रवाई की है.

पुलिस का कहना है कि वे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी के कारणों के साथ दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे. चंद्रबाबू ने कहा कि वकील बिना समझे काम कर रहे हैं, यानी पुलिस बिना समझे काम कर रही है. गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की बस को चारो तरफ से घेर लिया था.

G-20 सम्मेलन शुरू, भारत मंडपम में PM मोदी कर रहे मेहमानों का स्वागत

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 स्थल भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

 

10 सितंबर तक चलने वाले इस समिट के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस खास सम्मेलन के दौरान दुनियाभर की नजरें भारत की ओर रहेंगी।

 

वहीं, G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार (8 सितंबर) को भी विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। PM मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए।

IPS अधिकारी रश्मी शुक्ला को HC से राहत, फोन टैपिंग मामले में दर्ज 2 FIR की रद्द

0

IPS अधिकारी और महाराष्ट्र की पूर्व खुफिया प्रमुख रश्मि शुक्ला को बॉम्बे हाई कोर्ट ने राहत दी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कथित अवैध फोन टैपिंग के मामले में उनके खिलाफ दर्ज दो FIR को रद्द कर दिया।

जब देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब शुक्ला पर विपक्षी नेताओं के फोन अवैध रूप से टैप करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पहली FIR पुणे में और दूसरी दक्षिण मुंबई के कोलाबा में दर्ज की गई थी। FIR तब दर्ज की गईं थी जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार सत्ता में थी।

शुक्रवार को, शुक्ला के वकील महेश जेठमलानी ने उच्च न्यायालय को सूचना दी कि पुणे FIR में, पुलिस ने सी-समरी रिपोर्ट पेश की थी (मामला न तो झूठा है और न ही सच है) और मामले को बंद करने की मांग की थी और मुंबई मामले में, सरकार ने शुक्ला के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की खंडपीठ ने इसे स्वीकार कर लिया और दोनों FIR रद्द कर दीं।

पुणे का मामला कथित तौर पर कांग्रेस नेता नाना पटोले के फोन कॉल रिकॉर्ड करने के लिए दर्ज किया गया था, जबकि मुंबई मामला शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता एकनाथ खड़से के फोन कॉल रिकॉर्ड करने के लिए दर्ज किया गया था, जो पहले BJP के साथ थे।

घोसी में BJP चित, SP के सुधाकर सिंह 43 हजार वोटों से जीते

0

उत्तर प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए. जिनके  नतीजे आज आ गए हैं, सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती चल रही है और लगातार ट्रेंड बदल रहा है. हर किसी की निगाहें उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर टिकी थीं, जहां समाजवादी पार्टी सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह को करीब 43000 से अधिक वोटों से मात देते हुए बंपर जीत हासिल कर ली है. त्रिपुरा की दो सीटों पर बीजेपी का कब्जा हुआ है, जबकि केरल की एक सीट कांग्रेस ने अपने नाम कर ली है.

घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत हुई है. सुधाकर ने बीजेपी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को करीब 43 हजार से अधिक वोटों से मात दिया है. घोसी की जीत पर अखिलेश यादव का ट्वीट भी सामने आया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि घोसी की जनता ने भाजपा को पचास हजारी पछाड़ दी है. ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की प्रतिक्रिया सामने आई है. अखिलेश ने कहा कि महिलाओं ने जिस प्रकार से घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. यह बीजेपी में महंगाई और घटती कमाई की मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है.

उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव को कांग्रेस ने बताया, सहानुभूति की जीत और मुद्दों की हार

0

देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा भले ही जीत गई हो, लेकिन 2022 में हुए चुनावों में जीत का अंतर कहीं पीछे छूट गया। भाजपा को कांग्रेस ने यहां कड़ी टक्कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मुकाबले को कांटेदार बनाए रखा। अब चुनाव में हार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बयान आया है। उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम को सहानुभुति की जीत और मुद्दों की हार बताया।

माहरा का आरोप है कि बागेश्वर उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी ने शुरू से ही सत्ता का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया था। इस मामले की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी की थी, जिस पर जांच जारी है। करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड, यूकेएसएससी पेपर लीक और केदारनाथ में सोने की परत का मामला, अग्निपथ योजना और बेरोजगारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। बावजूद उसके सहानुभूति की जीत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में भी एकजुट होकर मेहनत करते रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का करीब 20 प्रतिशत वोट बढ़ा है और जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सहानुभूति की वजह से बीजेपी बागेश्वर उप चुनाव को अपने पक्ष में रखने में कामयाब रही है, लेकिन भाजपा अपने पुराने वोट पर ही सिमट का रह गई है, जबकि कांग्रेस पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 10 हजार वोट अधिक लाई है।

इस चुनाव में बड़ी बात यह भी रही कि नोटा पर 1200 से अधिक वोट पड़े हैं, जो कि अपने आप में सोचने वाली बात है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मसले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सिस्टम के खिलाफ वोट है। अगर यह वोट कांग्रेस को पड़े होते तो निश्चित रूप से बहुत बड़ा फर्क पड़ता। नोटा की संख्या देखकर कहा जा सकता है कि युवा सरकार से खिन्न चल रहा है।

उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत

0

उत्तराखंड की अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2810 मतों के अंतर से हरा दिया है।

तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार हजार के अंक तक भी नही पहुंच सके।

 

ये रहा नतीजा

 

पार्वती दास, भाजपा- 32192

 

बसंत कुमार, कांग्रेस – 29382

 

अर्जुन देव, यूकेडी – 840

 

भगवती प्रसाद, सपा – 619

 

भागवत कोहली, यूपीपी – 263

 

नोटा- 1214

बागेश्वर उपचुनाव : BJP को 11वें राउंड के बाद 2259 वोटों की बढ़त

0

बागेश्वर: बागेश्वर उपचुनाव केव लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के दौरान जहां कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने शुरूआत बढ़ती बनाई। वहीं, अब भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 2259 वोटों की बढ़त मिल चुकी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस वापसी कर पाती है या फिर भाजपा की यह बढ़त और बढ़कर उसे जीत की दहलीज तक ले जाती है।

पहला चरण 

बीजेपी       पार्वती दास             2191
कांग्रेस       बसंत कुमार          2945
यूकेडी         अर्जुन देव              52
एसपी          भगवत प्रसाद        27
यूपीपी         भागवत कोहली    10

दूसरा चरण 

बीजेपी       पार्वती दास             4359
कांग्रेस       बसंत कुमार          4554
यूकेडी         अर्जुन देव                106
एसपी          भगवत प्रसाद           72
यूपीपी         भागवत कोहली       28
नोटा                                          155

तीसरा चरण 

बीजेपी       पार्वती दास          6774
कांग्रेस       बसंत कुमार         6773
यूकेडी         अर्जुन देव          172
एसपी          भगवत प्रसाद        130
यूपीपी         भागवत कोहली       57
नोटा                                    241

चौथा चरण 

बीजेपी       पार्वती दास          10099
कांग्रेस       बसंत कुमार         9623
यूकेडी         अर्जुन देव              256
एसपी          भगवत प्रसाद        197
यूपीपी         भागवत कोहली      87
नोटा                                    400

पांचवा चरण

बीजेपी       पार्वती दास          12436
कांग्रेस       बसंत कुमार         307
यूकेडी         अर्जुन देव          238
एसपी          भगवत प्रसाद        107
यूपीपी         भागवत कोहली       490

छठा चरण

बीजेपी       पार्वती दास          15253
कांग्रेस       बसंत कुमार         13553
यूकेडी         अर्जुन देव             358
एसपी          भगवत प्रसाद       291
यूपीपी         भागवत कोहली     126
नोटा                                      585

सातवां चरण

बीजेपी       पार्वती दास          18299
कांग्रेस       बसंत कुमार         16757
यूकेडी         अर्जुन देव             457
एसपी          भगवत प्रसाद       354
यूपीपी         भागवत कोहली    148
नोटा                                     713

आठवां चरण 

बीजेपी       पार्वती दास           20850
कांग्रेस       बसंत कुमार         18673
यूकेडी         अर्जुन देव            520
एसपी          भगवत प्रसाद       394
यूपीपी         भागवत कोहली     170
नोटा                                  805

नौंवा राउंड
बीजेपी पार्वती दास 23420
कांग्रेस बसंत कुमार 21159
यूकेडी अर्जुन देव 587
एसपी भगवत प्रसाद 447
यूपीपी भागवत कोहली 191
नोटा 903

दसवां राउंड
बीजेपी पार्वती दास 25094
कांग्रेस बसंत कुमार 630
यूकेडी अर्जुन देव 490
एसपी भगवत प्रसाद 209
यूपीपी भागवत कोहली 170
नोटा 968

11वां राउंड
बीजेपी पार्वती दास 27123
कांग्रेस बसंत कुमार 24864
यूकेडी अर्जुन देव 677
एसपी भगवत प्रसाद 531
यूपीपी भागवत कोहली 236
नोटा 1060

भाजपा प्रत्याशी 2259 मत से आगे निकली

 

G-20 सम्मेलन के लिए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू

0

G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में जोरदार तैयारी की गई है। कड़ी ाुरक्षा के बीच विदेशी राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे हैं। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सम्मेलन का आयोजन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत के लिए रवाना हो गए।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गईं. कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने उनका स्वागत किया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. जानकारी के मुताबिक वे 8 सितंबर को पीएम मॉरीशस, बांग्लादेशी और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. 9 सितंबर को जी20 बैठकों के अलावा पीएम यूके, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और 10 सितंबर को पीएम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे.

कनाडा पीएम के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे. विश्व के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. आज शाम तक तमाम नेता पहुंच जाएंगे.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं. इससे पहले यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दिल्ली पहुंचीं.यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका स्वागत किया. इस दौरान भव्य कार्यक्रम पेश किया गया. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए नेताओं का आगमन शुरू हो गया है.

वहीँ, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को G-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के लिए जोरदार तैयारी की गई है.यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल का आगमन हुआ. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उनका स्वागत किया. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी यहां पहुंच चुकीं हैं.