Home Blog Page 445

उत्तराखंड: कांग्रेस का वार, जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाई सरकार

0

देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा सत्र को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र मे जहां कांग्रेस विधायक दल ने राज्य के प्रमुख विपक्षी दल का पूरा दायित्व निभाते हुए सरकार को हर कदम पर घेरा। वहीं, सरकार विधानसभा में विपक्ष के माध्यम से पूछे गए जनता के प्रश्नों का जबाब देने में असफल रही है। माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को कुशलता और निष्पक्षता से संचालित करते हुए माननीय विधायकों की गरिमा की रक्षा के लिए पीठ से कठोर निर्णय लिए उसके लिए कांग्रेस विधायक दल उन्हें धन्यवाद देता है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार मानूसन सत्र को भी पिछले सत्रों की तरह बहुत ही कम दिनों के लिए चला रही है। कम समय के बाबजूद भी कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने विधाई कर्तव्यों का पालन करते हुए विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली 2005 के हर प्रावधान का पूरा प्रयोग कर विधानसभा के पटल पर राज्य की जनता की आवाज को पूरी तरह से बुलंद की।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर स्तर पर साल भर में विधानसभा सत्र को कम दिन चलाने का विरोध करते हुए मानसून सत्र के काल को बढ़ाने की हर मांग सरकार के सामने रखी परंतु सरकार ने सत्र नहीं बढ़ाया। कार्य संचालन नियमावली के अनुसार साल के तीन सत्रों में कम से कम 60 दिन विधानसभा के सत्र चलाऐ जाने चाहिए थे। इस साल अभी हाल के मानसून सत्र सहित विधानसभा केवल 7 दिन चली है। इसमें से भी शोक वाले दिन भी सम्मलित हैं जिनमें शोक प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा कोई कार्य नहीं होता है।

 

गत साल भी विधानसभा केवल 8 दिनों के लिए ही चली थी। सरकार का बिजनेस न होने का बहाना हास्यास्पद तर्क है। राज्य में अभी सैकड़ों कानून उत्तर प्रदेश के चल रहे हैं। हर दिन हम देखते हैं कि, राज्य को सुचारु रुप से चलाने के लिए नए कानूनों की आवश्यकता है। फिर भी सरकार विधेयक नहीं लाती है यही विधायी कार्य तो हाउस का बिजनेस होता है।

 

यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार विधानसभा में महत्वपूर्ण विषयों पर विधेयक नहीं ला रही है। सरकार इस कमी को कांग्रेस विधायक दल पूरा कर रहा है। कांग्रेस विधायक दल द्वारा तैयार असरकारी विधेयकों को कांग्रेस के माननीय विधायक सदन में पेश कर रहे हैं। इस बार सदन में कांग्रेस की माननीय विधायक अनुपमा रावत व माननीय विधायक मनोज तिवारी बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर दो असरकारी विधेयक लाए।

 

विधायक अनुपमा रावत राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राज्य की सेवााओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का असरकारी बिल लगातार तीसरी बार लाई। यह कार्य सरकार को पहले ही करना चाहिए था, इस बार सरकार को भी आखिर शर्म आ ही गई । सरकार अनुपमा रावत जी के बिल को ही सरकारी बिल के रुप मे लाई ।

 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की ओर से विधायक मनोज तिवारी ने भी राज्य में उपनल, तदर्थ, संविदा, अंशकालिक आदि अस्थाई सेवाओं को कर रहे हजारों युवाओं की सेवाओं के विनियमितीकरण याने स्थाई करने के उद्देश्य से‘‘ उत्तराखण्ड आउटसोर्स कर्मचारी विधेयक 2023 विधानसभा में पेश किया और सम्पूर्ण विषय को विधानसभा के माध्यम से राज्य के सामने रखा। यदि दो सालों में देश में राजस्थान, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य अपने अस्थाई कर्मचारियों की सेवाओं को स्थाई करने के लिए कानून लाए हैं तो उत्तराखण्ड सरकार यह कानून क्यों नहीं ला सकता है?

 

भविष्य में भी यदि उत्तराखण्ड में सरकार अपने कर्तव्यों को पालन करते हुए राज्य के बेरोजगारों, अस्थाई कार्मिकों , गरीबों और महिलाओं के हित में विधानसभा में विधेयक नहीं लाती है तो विपक्ष अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए असरकारी विधेयकों को पेश कर सरकार को विधायी चुनौती प्रस्तुत करेगा।

 

आर्य ने बताया कि कांग्रेस के विधायकों ने प्रश्न काल का पूरा सदप्रयोग किया। कांग्रेस के माननीय विधायकों ने डेंगू, आपदा पीड़ितों के मुआवजे और पुर्नवास, स्मार्ट सिटी देहरादून पर खर्च हुई धनराशि, आवारा पशुओं के लिए गौसदन बनाने, बेमौसमी बारिश के कारण किसानों के नुकसान, गुड़ उत्पादको को कुटीर उद्योगों में सम्मलित करने, रवि और खरीफ की फसलों, गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने, गन्ना मूल्य का भुगतान संबधित प्रश्नों में सरकार को बुरी तरह से घेरा । सरकार के पास विपक्ष के विधायकों के प्रश्नों के जबाब नहीं थे।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मात्र दो दिन चले सदन में विपक्ष ने नियम 310 और 58 के अर्न्तगत राज्य में अतिक्रमण के नाम पर सरकारी विभागों द्वारा तबाही करने, आपदा, बेराजगारी, भू- कानून, कानून व्यवस्था, बिजली कटौती, जंगली जानवरों का आतंक, कलस्टर बना कर विद्यालयों को बंद करने के विषय में सरकार को बुरी तरह से घेरा। अफसोस इस बात का है कि, उत्तराखण्ड में सरकार विधानसभा की मर्यादा के अनुकूल विपक्ष द्वारा उठाऐ गये राज्य की जनता के प्रश्नों को उचित और संतोषजनक जबाब नहीं दे रही है।

उत्तराखंड : यहां पकड़ी गई लाखों की ड्रग्स, दो तस्कर गिरफ्तार

0

हल्द्वानीः ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नशे की तस्करी अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस असली सरगना से सप्लाई के नेटवर्क को तोड़पाने में नाकाम साबित हुई है. नैनीताल जिले के काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

पुलिस ने ऊधसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से स्मैक और तमंचा बरामद हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बरामद स्मैक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक पुलिस को देख भागने लगे. जिस पर पुलिस का शक गहरा गया और पीछा कर दोनों युवकों को रोक लिया.

जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 115 ग्राम स्मैक और एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शावेज उर्फ समीर पुत्र असलम और सलीम पुत्र दुलाजान बताया. दोनों आरोपी किच्छा के कसाई मोहल्ला के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक को वो दरउ निवासी फरमूद से खरीदी थी. जिसे वो उंचे दामों में बेचने के लिए बनभूलपुरा और हल्द्वानी ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस के हाथ आ गए.

आरोपियों ने बताया कि अच्छी कमाई के लालच में वो पिछले काफी दिनों से स्मैक तस्करी धंधा कर रहे थे. पिछली बार भी वो यहां स्मैक बेचने आए थे. उस दौरान कुछ नशेड़ियों ने घेरकर उनका स्मैक छीन लिया था. ऐसे में इस बार नशेड़ियों को डराने और धमकाने के लिए 315 बोर का तमंचा साथ लेकर आए. ताकि, कोई पिछली बार की तरह हरकत करे तो उसे धमका सके.

वहीं, पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही उनकी बाइक को सीज कर दिया है. SSP भट्ट ने बताया कि स्मैक मुहैया कराने वाले आरोपी फरमूद के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपियों की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

G-20 का समापन, अब इस देश को मिली अध्यक्षता

0

नई दिल्ली : दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया. इसी के साथ अगले सम्मेलन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी ब्राजील को सौंपी गई है. जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्राप्त करने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति ने कई चुनौतियां गिनाईं. इसी के साथ उन्होंने अगले सम्मेलन को लेकर सभी को आमंत्रित किया.

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा न कहा, ‘तकनीकी समूह और प्रारंभिक मंत्रिस्तरीय बैठकें हमारे देश के सभी पांच क्षेत्रों के कई शहरों में आयोजित की जाएंगी. नवंबर 2024 में रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन में आप सभी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत सम्मानित महसूस होगा.

सिल्वाब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से जब मैं आज अपने प्रिय गांधी को श्रद्धांजलि देने गया तो मैं बहुत प्रभावित और भावुक हो गया. हर कोई जानता है कि मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व है. क्योंकि अहिंसा के साथ संघर्ष एक आदर्श था जिसका मैंने कई दशकों तक अनुसरण किया जब मैं श्रमिक आंदोलन में था. यही कारण है कि मैं बहुत प्रभावित और भावुक हूं.

भारत मंडपम में प्रदर्शनी के बारे में ब्रिटेन की प्रतिनिधि फ्रेडी ने कहा, ‘यह एक शानदार अनुभव है. संस्कृति में सभी अंतरों और भारत भर में बेची जाने वाली ऐतिहासिक वस्तुओं को देखना अच्छा है. हम बहुत सी चीजों को ले जाना चाहेंगे. कई महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा करने के लिए सभी नेताओं को एक साथ लाना हमेशा अच्छा होता है.

उस समय बहुत सारे ऐतिहासिक क्षण घटित हो रहे होते हैं. यूक्रेन स्पष्ट रूप से चर्चा करने और सबसे आगे रखने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है. हमारे मन की बात और यूक्रेन के लिए हमारा समर्थन यूके के एजेंडे में सबसे ऊपर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं कि नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत के पास है. इन दो दिनों में आप सभी ने बहुत सारे सुझाव दिए, प्रस्ताव रखे. हमारा कर्तव्य है कि हम जो सुझाव दें, उसकी एक बार फिर से समीक्षा की जाए ताकि यह देखा जा सके कि उनकी प्रगति को कैसे तेज किया जा सकता है.

मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में हम जी 20 का एक वर्चुअल सत्र आयोजित करें. हम इस शिखर सम्मेलन में तय किए गए विषयों की समीक्षा उस वर्चुअल सत्र में कर सकते हैं. मुझे आशा है कि आप सभी वर्चुअल सत्र में जुड़ेंगे. इसके साथ मैं जी 20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करता हूं.

उत्तराखंड : कहर बरपा रहा डेंगू, एक दिन में 26 लोगों में पुष्टि, अब तक 13 की मौत

0

देहरादून: डेंगू कहर बरपा रहा है. हर दिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. अस्पतालों में डेंगू मरीजों की लाइन लग रही है. कई लोग अस्पताल के बजाय घरों पर भी इलाज करा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज पूरे प्रदेश में 62 नए डेंगू के केस मिले हैं. जिसमें से 29 डेंगू के केस राजधानी में पाए गए हैं. देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग डेंगू की चपेट में हैं. अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है. यहां करीब पांच सौ मरीज मिले है.

कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती दो डेंगू मरीजों की शनिवार को मौत हो गई. इनमें एक युवक की टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दूसरे में डेंगू के लक्षण थे. अचानक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है.

अब तक 640 मरीज सिर्फ देहरादून से सामने आए हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, ताकि डेंगू जांच की निर्धारित शुल्क और इलाज को लेकर मरीजों से अधिक शुल्क वसूला ना जाए.

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में डेंगू रोगियों के लिए बेड, ब्लड सेंटरों में पर्याप्त मात्रा में रक्त, और डेंगू से संबंधित पैथोलॉजी सेंटरों में जांचों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी बनाए हैं.

यह नोडल अधिकारी प्रशासन द्वारा जारी डेंगू जांच के निर्धारित शुल्क की सूची प्रत्येक अस्पतालों में प्रदर्शित किए जाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करेंगे. वहीं, अगर कोई अस्पताल, पैथोलॉजी सेंटर या फिर ब्लड सेंटर निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा वसूलता है, तो उस सेंटर और अस्पताल पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन ने बताया कि डेंगू गाइडलाइन का पालन किए जाने को लेकर जिलाधिकारी की ओर से सभी एसडीएम और एसीएमओ की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो समय-समय पर सभी अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों का निरीक्षण कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टर संजय जैन ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिस एलाइजा पॉजिटिव मरीज की मौत होती है, तो उस डेथ को नियमानुसार काउंट किया जाता है, लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है कि अस्पतालों में जितनी भी मौतें हो रही है. वह डेंगू के कारण हो रही हैं.

उन्होंने बताया कि जो जानकारी अस्पतालों की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त होती है. विभाग की टीम उसका ऑडिट करती है और उसके बाद अगर एलाइजा पॉजिटिव केस पाए जाते हैं, तो उसी को रिपोर्ट किया जाता है.

खोखले विकास की खुली पोल, 2700 करोड़ बहे, भारत मंडपम में पानी भरने का Video

0

भारत मंडपम में G-20 शिखर सम्मलेन का आयोजन हो रहा है. आज इस सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन है. सम्मेलन के बीच कल रात से दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हो रही है, जिसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया है. दावा किया जा रहा है कि बारिश की वजह से भारत मंडपम के परिसर में भी पानी भर गया.

अब कांग्रेस ने भारत मंडपम में पानी भरने का वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर तंज कसा है. कांग्रेस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर भारत मंडपम का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, खोखले विकास की पोल खुल गई. G-20 के लिए भारत मंडपम तैयार किया गया. 2700 करोड़ रुपए लगा दिए गए. एक बारिश में पानी फिर गया.

बॉक्स ऑफिस पर जवान का डंका, तीन दिन में कमा डाले 200 करोड़ से ज्यादा

0

शाहरुख खान की फिल्म जवान का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. किंग खान की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. वहीं कमाई के मामले में भी ये फिल्म इतिहास रचती नजर आ रही है. शाहरुख की पिछली फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया था. जवान उससे भी दो कदम आगे चल रही है.इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नयनतारा नजर आईं हैं. दोनों की जोड़ी पर्दे पर खूब जमी है. पहली बार फिल्मी पर्दे पर दिखी इस केमिस्ट्री को फैंस भी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में दिखाए गए एक्शन की भी तारीफ हो रही है. यही वजह है कि तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जवान का जलवा दिखा है.

Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो तीसरे दिन यानी शनिवार को जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 74.5 करोड़ की कमाई की है. इसमें हिंदी भाषा के 66 करोड़, तमिल के 5 करोड़ और तेलुगू के 3.5 करोड़ शामिल हैं. तीसरे दिन भी बंपर कमाई करने के बाद शाहरुख खान की ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.

फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे दिन 53.23 करोड़ और तीसरे दिन के 74.5 करोड़ के कलेक्शन को मिलाकर कुल कारोबार 202.73 करोड़ हो गया है. बता दें, रिलीज के पहले से ही ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करेगी. जवान उम्मीदों पर खरी उतर रही है.

बता दें, इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल प्ले किया है. उनका एक रोल बाप का है और दूसरा बेटे का. दोनों ही किरदार में फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में विजय सेतुपति विलेन के तौर पर नजर आए हैं. दीपिका पादुकोण, संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाया है. साथ ही सुनील ग्रोवर, संजीता भट्टाचार्या, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आए हैं.

PM मोदी, बाइडन समे कई राष्ट्राध्यक्षों ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

0

राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है। आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की शुरुआत होने से पहले मोरक्को में आए भूकंप में हुई कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। 10 सितंबर तक चलने वाले इस समिट के लिए दिल्ली में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस खास सम्मेलन के दौरान दुनियाभर की नजरें भारत पर हैं।

वहीं, G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार (8 सितंबर) को भी विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। PM मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए।

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत में G20 के समापन पर रिकॉर्ड जलवायु सहायता प्रतिबद्धता की घोषणा की। यूके ग्रीन क्लाइमेट फंड को 2 बिलियन डॉलर प्रदान करेगा जो दुनिया को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए यूके द्वारा की गई सबसे बड़ी एकल फंडिंग प्रतिबद्धता है। यूके ग्रीन क्लाइमेट फंड (जीसीएफ) में £1.62 बिलियन ($2 बिलियन) का योगदान देगा, जिसे COP15 में कोपेनहेगन समझौते के बाद 194 देशों द्वारा स्थापित किया गया था। इसकी जानकारी भारत में ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा साझा की गई है।

इसके साथ ही G20 शिखर सम्मेलन में, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नेताओं से इस दिसंबर में COP28 शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ काम करने का आह्वान किया है ताकि वे अपने देशों के कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकें और जलवायु परिवर्तन के परिणामों से निपटने के लिए कमजोर अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन कर सकें। G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर दर्शन के लिए आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अन्य राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा और पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वागत किया।

G-20 रात्रिभोज पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “G 20 भारत का गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री के अगुवाई में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को स्थाई सदस्यता मिली। इसके साथ साझा घोषणा पत्र भी पारित हुआ है। यह एक एतिहासिक क्षण था और भारत के लिए महिमामंडित वाला समय था। हम सब भारत के लोग प्रधानमंत्री के लिए गर्व महसूस करते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे, राजघाट पहुंचने के क्रम में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सभी देशों के राष्ट्रीयअध्यक्ष एक-एक कर राजघाट पहुंच रहे हैं। इस क्रम में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

बिहार के शिक्षा मंत्री के फिर बिगड़े बोल, बोले ‘मर्यादा पुरुषोत्तम थे पैगंबर मोहम्मद’

0

बिहार के शिक्षा मंत्री के एब बार फिर बोल बिगड़ गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि उनके बयानों पर विवाद हुआ है। वो अक्सर विवादित बयान दते रहते हैं। पहले उन्होंने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया था और अब भगवान राम को लेकर ही ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर बवाल मच गया।

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने जन्माष्टमी के अवसर पर एक और विवादित बनाया है. बिहार के शिक्षा मंत्री ने मोहम्मद साहब को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया है। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति गरमा गई है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने जन्माष्टमी के अवसर पर नालंदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद साहब और मर्यादा पुरुषोत्तम वाला बयान दिया है।

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का नालंदा में उद्घाटन करने गये थे। उस दौरान वह बेईमान और ईमानदार मुस्लिम में फर्क की बात कही और अपने संबोधन के दौरान ही पैगंबर मोहम्मद साहब की तुलना मर्यादा पुरुषोतम से कर दी।

प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जब शैतानियत दुनिया में बढ़ गई। ईमान की जगह बेईमान और शैतान ज्यादा हो गए तो मध्य एशिया में ईश्वर ने ईमान लाने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम मोहम्मद साहब को जन्म दिया।

उन्होंने कहा कि ईमान वालों के लिए इस्लाम आया। बेईमानी और शैतानी के खिलाफ इस्लाम आया, लेकिन अगर बेईमान भी जब खुद को मुसलमान कहते हैं, तो खुदा इसकी मंजूरी नहीं देता है।

दो दिन बाद मिलेगा सस्ता सोना खरीदने का मौका, ये है सरकार के योजना

0

अगर आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं, तो अगले हफ्ते से सस्ता सोना खरीद सकेंगे. देश के लोगों को सस्ता सरकारी सोना खरीदने का मौका मिल रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सितंबर 2023 का ऐलान कर दिया है. जिसकी कीमत 5,923 रुपये प्रति ग्राम घोषित की. योजना की अगली किश्त 11 सितंबर 2023 यानी अगले सप्ताह सोमवार को ग्राहकों के लिए ओपन हो रही है. यह इश्यू 15 सितंबर 2023 यानी अगले हफ्ते शुक्रवार तक ओपन रहेगी.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत, तारीख और बाकी डिटेल पर बात करते हुए आरबीआई ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 – सीरीज II 11-15 सितंबर, 2023 के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगी. जिसकी कीमत 5,923 रुपये तय की गई है. खास बात तो ये है कि भारत सरकार ने, रिज़र्व बैंक के परामर्श से, ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल मोड से आवेदन कर पेमेंट करने वाले निवेशकों को नॉमिनल वैल्यू से 50 रुपये प्रति दस ग्राम का डिस्काउंट मिलेगा.

सॉवरेन गोल्ड बांड की खास बातें

  1. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत : RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,923 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया है.
  2. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर छूट : RBI ने सितंबर 2023 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई किश्त के लिए ऑनलाइन आवेदकों के लिए प्रति 10 ग्राम पर 50 रुपये की छूट की घोषणा की है.
  3. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तारीख : RBI ने घोषणा की है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023 की दूसरी किश्त 11 सितंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी और यह 15 सितंबर 2023 तक बोली के लिए खुली रहेगी. इसका मतलब है, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 श्रृंखला 2 अगले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध रहेगा.
  4. आवेदन कैसे करें : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 श्रृंखला 2 बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों – एनएसई और बीएसई के माध्यम से बेची जाएगी.
  5. एलिजिबिलिटी : सॉवरेन गोल्ड बांड योजना निवासी व्यक्तियों, एचयूएफ, ट्रस्टों, यूनिवर्सिटीज और धर्मार्थ संस्थान को बिक्री के लिए प्रतिबंधित है.
  6. टेन्योर : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की अवधि आठ साल के लिए होगी, जिसमें 5वें वर्ष के बाद प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का ऑप्शन होगा.
  7. इंवेस्टमेंट लिमिट : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में मिनिमम इंवेस्टमेंट एक ग्राम गोल्ड में किया जा सकता है. हालांकि, मैक्सीमम लिमिट व्यक्ति के लिए 4 किलोग्राम, एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्टों और संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम है.
  8. रिडेम्प्शन प्राइस : सॉवरेन गोल्ड बांड योजना के तहत रिडेम्प्शन प्राइस आईबीजेए द्वारा प्रकाशित पिछले तीन कार्य दिवसों के 999 शुद्धता वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस के औसत के आधार पर होगा.
  9. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ब्याज दर: निवेशकों को नॉमिनल प्राइस पर हर 6 महीने में 2.50 फीसदी प्रति वर्ष की फिक्स्ड रेट पर ब्याज दिया जाएगा.
  10. क्या आपको आवेदन करना चाहिए: एक्मे इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की कार्यकारी निदेशक और मुख्य रणनीतिकार सुगंधा सचदेवा के अनुसार सोने की कीमतें नरमी के साथ कारोबार कर रही हैं. जैसे-जैसे भारत में शादी और त्योहार के मौसम के करीब आते हैं, सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है.

सेना के विशेष विमान से पहुंचा विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर

0

देहरादून :देवभूमि के लिए दुखद खबर है। विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून लाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे।

शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों  द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले लाया गया।