Home Blog Page 444

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर मुहर

0

बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में करीब 30 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अहम फैसले लिए गए।

 

सचिवालय प्रसाशन मे निजी सचिव परीक्षा मामले मे हाई कोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमान्य किया गया।

 

औली विकास प्राधिकरण का निर्माण किया गया जों औली मे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा।

 

उधम सिंह नगर में गैस आधारित प्लांट को चलाने के लिए विदेशो से आने वाली गैस मे वेट जीरो था। अब CNG पर भी वेट 0 किया गया।

 

बद्रीनाथ मे विभिन्न कलाकृतियों और वहां के इतिहास के बारे में बताने का काम किया जाएगा। जिसने मास्टर प्लान बनाया वही INI डिजाइन स्टूडियो को काम करेगा।

 

ऊर्जा में पम्प स्टोरेज प्लांट पॉलिसी बनाई गई। इसमें नॉन पीक ऑवर में इनका उपयोग होगा।

 

इस पॉलिसी के तहत 12 प्रतिशत बिजली नहीं देनी होगी राज्य को, लैंड अलॉटमेंट भी प्राथमिकता के आधार पर होगा।

क्या महंगी होंगी डीजल गाड़ियां? इसलिए हो रही चर्चा

0

डीजल से चलने वाले वाहन मंहगे हो सकते है. ऐसे में उन लोगों को झटका लग सकता है, जो डीजल वाहन खरीदने का प्लान बना ररह हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी देश में डीजल की गाड़ियों पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहे हैं. यह फैसला वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लिया जा सकता है. नितिन गडकरी ने डीजल से चलने वाले इंजनों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव रखा है.

नितिन गडकरी ये बात सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स) के एक कार्यक्रम में कही. हालांकि बाद में उन्होंने इसे लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए साफ किया कि सरकार हाल-फिलहाल में इस तरह के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है.

गडकरी का कहना है कि ऑटो इंडस्ट्री को इस बारे में खुद से एक्शन लेना चाहिए. डीजल गाड़ियों को ‘बाय-बाय’ कह देना चाहिए. नहीं तो सरकार उन पर इतना टैक्स बढ़ा देगी कि कंपनियों के लिए उन्हें बेचना मुश्किल हो जाएगा.

2014 से अब तक देश में डीजल कारों की संख्या गिरी है. नौ साल पहले ये कुल कारों का करीब 33.5 प्रतिशत थीं, जो अब घटकर 28 प्रतिशत रह गई हैं. गडकरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार के इस कदम का मकसद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को डीजल से हटाकर साफ और स्वच्छ ईंधन विकल्प पर तेजी से मोड़ना है.

बाद में नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा कि सरकार 2070 तक ‘कार्बन नेट जीरो’ का लक्ष्य रखा है.साथ ही वायु प्रदूषण के स्तर में कमी लाने का लक्ष्य तय किया है, क्योंकि डीजल जैसे खतरनाक ईंधन बड़ी मात्रा में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा पर्यावरण हितैषी ईंधन विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया जाए.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ

0

देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेड़ा में विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। साथ उन्होंने इस मौके पर पीएम-श्री स्कूलों का शिलान्यास कर उत्तराखंड को 142 पीएम-श्री स्कूलों की सौगात भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई नेता भी पहुंचे।

धर्मेंद्र प्रधान ने राजधानी देहरादून में 142 पीएम-श्री स्कूल और सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास का भी शिलान्यास किया है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मानें तो इससे पहले राज्य में 11 जिलों में उत्तराखंड सरकार आवासीय छात्रावास चला रही है। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ हुई बातचीत में शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में और भी बेहतर डेवलपमेंट करने की योजना बनाई जा रही है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ये उत्तराखंड दौरा आईएमए और एनडीए कैडेट्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। शिक्षा मंत्री के दौरे के बाद ये भी साफ हो गया है कि राज्य में इसी साल से आईएमए, एनडीए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत 77 कैडेट को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

मणिपुर में फिर हिंसा, तीन लोगों की मौत की खबर

0

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने कम से कम तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमला कांगगुई इलाके में इरेंग और करम वैफेई गांवों के बीच हुआ. अधिकारी ने कहा कि अभी हमारे पास ज्यादा विवरण नहीं है. हम केवल इतना जानते हैं कि घटना सुबह करीब 8.20 बजे हुई जब अज्ञात लोगों ने इरेंग और करम वैफेई के बीच एक इलाके में तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी.

इससे पहले मणिपुर के इंफाल में रविवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन कर एन. बीरेन सिंह सरकार से राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की मांग की. प्रदर्शनकारी इंफाल पश्चिम जिले के संगाइप्रोउ इलाके में इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार शांति बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मणिपुर के मुद्दे पर बात करने के लिए भी कहा.

बोल्डर से टकराने के बाद खाई में गिरा ट्रक, चार लोगों की मौत

0

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, जम्मू के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन  हो गया।

इसी बीच एक ट्रक इसकी चपेट में आ गया और गहरी खाई में जा गिरा। जिससे गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बनिहाल शहर के पास नेशनल हाईवे के शेरबीबी खंड पर हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी चार लोगों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान कुलगाम के ट्रक चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उनके भाई अल्ताफ गारू (36), अनंतनाग के इरफान अहमद (33) और उनके भाई शौकत अहमद (29) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में छह मवेशियों को जीविका के लिया जा रहा था, लेकिन वे सभी हादसे का शिकार हो गए और छह मवेशियों की मौत हो गई।

हाईवे पर भूस्खलन होने के चलते दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया है। वहीं, शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के एसडीएच बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया है। रामबन उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल घटनास्थल पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 228 रनों से हराया

0

भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। 10 सितंबर को मुकाबला शुरू हुआ था। लेकिन, बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे।

सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारतीय टीम आज 12 सितंबर को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं।

विराट कोहली और पांच माह बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने सोमवार को रिजर्व डे पर एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। विराट और राहुल की बल्लेबाजी के आगे शाहीन आफरीदी और नसीम शाह जैसे गेंदबाज एक विकेट के लिए तरस गए।

नतीजा यह निकला कि दोनों बल्लेबाजों ने 194 गेंद में अटूट 233 रन की एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर दो विकेट पर 356 रन पहुंचा दिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2005 में विशाखापत्तनम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 356 रन बनाए थे।

भारत में हर साल इतने लोग करते हैं आत्महत्या

0

टिहरी : राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर भारत में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मृत्यु की वजह आत्महत्या होती है जो कि वैश्विक आत्महत्या का लगभग 20 प्रतिशत है। नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉक्टर सपना कश्यप ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से छात्रों को समझाया कि कैसे तनाव में मुश्किल वक्त में बाहर निकल सकते हैं।

डॉक्टर कश्यप ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की बदलती जीवन शैली और आर्थिक, पद, प्रतिष्ठा की लालसा पूरी नहीं होने के कारण अवसाद की स्थितियां आत्महत्या के प्रमुख कारण है। इन्हीं कारणों के मद्देनजर ‘ इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रीवेंशन’ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समाजों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 सितंबर को “वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे “मनाए जाने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर आर के उभान ने अवसाद की स्थितियों का मुकाबला करने के लिए योग-ध्यान एवं मानसिक विशेषज्ञों की सलाह से आत्महत्याओं की रोकथाम का मार्ग सुझाया।

इस अवसर पर मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार नौटियाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपके द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित किए जाने से जहां आगामी जीवन में स्वयं आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी वहीं आप IASP के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे।

विभाग की रंजना जोशी ने स्वस्थ मानसिकता के लिए स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार को अनिवार्य बताया। इस अवसर पर विभाग के छात्रों द्वारा पोस्टर निर्मित कर आत्महत्या रोकथाम के लिए आकर्षक आकृतियां एवं स्लोगन का निर्माण कर अपनी सृजनशीलता का परिचय दिया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम “क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन” है इसी तथ्य को मद्देनजर रखते हुए विभाग के छात्रों ने शांयकाल हाथों में दीपक जलाकर रात्रि के तमस को दीपक की रोशनी से भेदने की आशा दिखाकर आत्महत्या से लड़ने का संदेश दिया।

उत्तराखंड : हरिद्वार में हत्या से सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

0

धर्मनगरी हरिद्वार में हत्या से सनसनी फ़ैल गई। सुबह तड़के गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। रेहड़ी लगाने वाले की एक युवक की हाथी पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के खिलाफ भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। जब कारण उर्फ कन्नू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की हाथी पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की अलग-अलग टीम में आरोपी की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

SSP ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर हत्या के पीछे का क्या कारण रहा। उन्होंने बताया कि मृतक खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और शराब तस्करी आदि मामले दर्ज हैं।

अगर आज भी नहीं हुआ मुकाबला तो कैसे होगा भारत-पाकिस्तान मैच का फैसला

0

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में एक चीज जो अब तक कॉन्सटेंट रही है, वह है बारिश। ग्रुप स्टेज का भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद रविवार को सुपर फोर मैच में भी इसने खलल डाला। जिसकी वजह से पहली पारी का खेल भी पूरा नहीं हो सका। रविवार शाम पांच बजे बारिश ने खलल डाला और कल का दिन पूरा दिन इससे धुल गया।

अब यह मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाएगा। कल अंपायर्स ने मैच कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से यह शुरू नहीं हो सका। हालांकि, जब इसे शुरू कराने की कोशिश की गई तो फिर से बारिश आई और कल का दिन धुल गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे की घोषणा की थी और ऐसे में अब यह मैच आज कराया जाएगा।

रिजर्व डे के प्लेइंग कंडीशन के हिसाब से आज यह मैच पूरे 50-50 ओवर का कराया जाएगा। हालांकि, क्या यह मैच आज भी पूरा हो पाएगा? क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? यह तमाम सवाल फैंस के मन में हैं।

क्या INDIA में फूट है! G-20 डिनर ममता के शामिल होने से भड़की कांग्रेस

0

G-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस डिनर समारोह में विदेशी मेहमानों के साथ देश के सभी मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को डिनर का न्योता भेजा गया था। इस डिनर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस डिनर समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था, जिसकी वजह से कांग्रेस शासित राज्य के कई मुख्यमंत्रियों ने इस समारोह में शामिल न होने का फैसला किया। इसी बीच अब ममता बनर्जी के डिनर समारोह में शामिल होने पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है।

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury)  ने ममता बनर्जी के डिनर समारोह में शामिल होने पर सवाल खड़ा किया है। पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी के डिनर समारोह में शामिल होने से मोदी सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी का रुख कमजोर होगा।

सीएम ममता बनर्जी की रानीतिक मंशा पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

अधीर रंजन चौधरी ने आगे ये भी कहा कि अगर ममता बनर्जी इस डिनर पार्टी में शामिल नहीं होती तो आसमान नहीं टूट पड़ता। महाभारत अशुद्ध न हो जाता। कुराण अपवित्र नहीं हो जाता। वहीं, अधीर रंजन चौधरी ने आगे ये भी सवाल उठाया कि ममता बनर्जी के इस डिनर समारोह में शामिल होने के पीछे क्या कोई और मंशा थी।

कांग्रेस नेता ने आगे इस बात पर सभी लोगों का ध्यान खींचा कि खाने की मेज पर बंगाल की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठीं थीं।  अधीर चौधरी ने यह भी कहा कि कई गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज कार्यक्रम में भाग लेने से परहेज किया लेकिन ममता बनर्जी जल्दबाजी में दिल्ली पहुंच गईं।

TMC के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणियों पर जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि चौधरी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पालन किए जाने वाले कुछ प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें टिप्पणी नहीं देना चाहिए। सेन ने कहा, “चौधरी यह तय नहीं करेंगे कि प्रोटोकॉल के तहत राज्य के मुख्यमंत्री जी20 के अवसर पर रात्रिभोज में शामिल होने के लिए कब जाएंगे।”