Home Blog Page 447

विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, इस मामले में CBI जांच की मांग

0

देहरादून: जन्माष्टी की छुट्टी के बाद विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की शुरूआज हंगामे के साथ हुई है। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर धरना दिया। कांग्रेस ने रुड़की के बेलड़ा मामले में सीबीआई जांच की मांग है। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ था।

पहले दिन सदन में दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी गई थी। दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किया गया। सात सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते सत्र नहीं चला। छुट्टी के बाद सत्र आज से सफिर शुरू हो गया है।

रुड़की में बलेड़ा प्रकरण और हल्द्वानी में सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक सदन शुरू होने से पहले ही धरने पर बैठ गए। वहीं, उन्होंने बलेड़ा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

0

देहरादून: पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला थमने के साथ ही गर्मी और उमस लोगों के पसीने छुड़ानने लगी है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है।

बागेश्वर उपचुनाव : मतगणना जारी, पहले चरण के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त

0

बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के बसंत कुमार 754 वोटों से आगे हैं।

बीजेपी       पार्वती दास          2191
कांग्रेस       बसंत कुमार         2945
यूकेडी         अर्जुन देव           52
एसपी          भगवत प्रसाद        27
यूपीपी         भागवत कोहली    10
ये है मतदाताओं की स्थिति 
  • कुल मतदाता 118264
  • महिला मतदाता 58188
  • पुरुष मतदाता 60076
  • मतदान कुल 65570
  • महिला 37170
  • पुरुष 28400
  • कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
  • कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27

सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन और ए. राजा के बयानों से कांग्रेस ने बनाई दूरी

0

इंडिया बठबंधन बनने के बाद से ही भाजपा और इंडिया के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और डीएमके सांसद ए.राजा की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने दूरी बना ली है. कांग्रेस का कहना है कि वो इससे सहमत नहीं है और सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं.

कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हमारी पार्टी ऐसी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती. उन्होंने कहा, श्श्हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं. किसी धर्म को कमतर नहीं करना चाहिए. संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता. कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है.

खेड़ा ने यह भी कहा कि श्इंडियाश् गठबंधन के सभी दल सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. दरअसल 28 दलों वाले विपक्षी गठबंधन श्इंडियाश् का हिस्सा कांग्रेस और डीएमके भी है. डीएमके सांसद ए राजा ने भी सनातन को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा, श्श्उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू और मलेरिया से करने में विनम्रता दिखाई.श्श् उन्होंने इसकी तुलना एचआईवी से कर दी.

तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा था कि इससे समाज में असमानता और विभाजन बढ़ा है. उन्होंने इसकी तुलना मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से की थी. उदयनिधि स्टालिन ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. इस दौरान मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सवाल के जवाब देने के बजाए वो दुनिया में घूम रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ए राजा के बयान पर कहा कि ये शर्मनाक है. ऐसा लगता है कि एचआईवी की जानकारी रखने वाले ने डेंगू और मलेरिया की दवाई ले ली. इस कारण इनका ब्रेन डैमेज हमेशा के लिए हुआ है. सनातन धर्म के बारे में ऐसी बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए है. मुझे लगता है कि जनता के सामने इन्हें जवाब देना होगा.

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भी बीजेपी हमलावर है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर पूरे मामले को लेकर हमला किया था. उन्होंने कहा कि काँग्रेस और गांधी परिवार को वास्तव में सभी धर्मों के प्रति सम्मान में विश्वास है तो उन्हें उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी की निंदा करनी चाहिए क्योंकि उनकी चुप्पी विवादास्पद टिप्पणियों का समर्थन करने के समान होगी.

कांग्रेस का BJP पर हमला: भारत को INDIA से लड़ा रहे हैं, सेने की कीमत नहीं बदलती

0

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा किराहुल गांधी की ये यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है. ये यात्रा कभी मणिपुर में दिखाई देती है, तो कभी आजादपुर सब्जी मंडी में और लद्दाख में नजर आती है. पवन खेड़ा ने भारत या इंडिया नाम के विवाद पर कहा कि ऐसी ताकतें हैं जो अखंड भारत को पसंद नहीं करतीं और इंडिया और भारत के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही हैं. हर देशवासी जानता है कि ये ताकतें कौन हैं.

ये भारत को इंडिया से लड़ा रहे हैं. सोना हो या गोल्ड, हिंदी में बोलो या अंग्रेजी में कीमत नहीं बदल जाएगी.उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सुनने में आया कि विदेशों की यूनिवर्सिटी में भारत जोड़ो यात्रा पर पीएचडी हो रही है. लोग जानना चाहते हैं कि किस तरह ये यात्रा निकाली गई, इसके क्या मायने थे. भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता, ये पसीने से लिखा गया है. ये तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी खत्म नहीं होती.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि काफी षड्यंत्र हो रहे हैं, यात्रा के समय भी हुए थे. इसे विफल करने के काफी कोशिश की गई. मीडिया को इसे दिखाने से रोकने का षड्यंत्र रचा गया, लेकिन मीडिया ने यात्रा को दिखाया. ये लोग यात्रा को न विफल कर पाए, न कर पाएंगे.कांग्रेस ने डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी से भी दूरी बना ली है. पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ऐसी टिप्पणियों से बिल्कुल सहमत नहीं है. हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं. किसी धर्म को कमतर नहीं करना चाहिए.

संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता. कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है. इंडिया गठबंधन के सभी दल सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.अखंड भारत को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इन्हें भारत के 15ः मुसलमान बर्दाश्त नहीं होते, अखंड भारत में 45ः मुसलमान इन्हें बर्दाश्त होंगे? खेड़ा ने भागवत को चुनौती देते हुए कहा कि देश के विभाजन में आरएसएस से जुड़े नेताओं की क्या भूमिका थी उस पर बहस कर लें.

अजब-गजब : बिस्तर से गिरी 160 किलो की महिला, उठाने के लिए बुलाना पड़ा दमकल विभाग

0

महाराष्ट्र : ठाणे में एक 160 किलो वजन वाली बीमार महिला अपने बिस्तर से गिर गई और उसे उठाने के लिए उनके परिवार वालों को दमकल विभाग से मदद लेनी पड़ी। वाघविल इलाके में रहने वाली 62 वर्षीय महिला जो बीमार होने के कारण बाहर आना-जाना नहीं कर सकती है। वह गुरुवार को सुबह के आठ बजे अपने बिस्तर से गिर गई थी।

परिवार वालों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन बिस्तर पर उठाकर नहीं रख पाए। अंत में परिवार वालों ने दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और उन्होंने महिला को उठाकर बिस्तर पर बैठाया।
हालांकि, इस घटना के दौरान महिला को कोई चोट नहीं लगी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पास कई फोन कॉल आते हैं, लेकिन यह घटना असामान्य थी।

STF ने पकड़ी टाइगर की अब तक की सबसे बड़ी खाल, तीन तस्कर गिरफ्तार

0

देहरादून: STF ने टाइगर की दो खाल और हड्डियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. STF ने तीनों आरोपियों को उधमसिंह नगर जिले में बाजपुर से दबोचा है. तस्कर फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर ट्रक चलाकर वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करते थे.

STF के अननुसार तीनों वन्यजीव तस्करों का रैकेट उत्तराखंड से दिल्ली तक फैला था. STF ने अभी तक सबसे बड़ी टाइगर खाल बरामद की है. मामले का खुलासा करते हुए STF ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन शातिर तस्कर एक ट्रक से काशीपुर से रुद्रपुर की तरफ जा रहे हैं.

जानकारी मिलते ही STF की टीम हरकत में आई और घेराबंदी कर बाजपुर दोराहा हाईवे पर ट्रक को रोका, जिसमें तीनों तस्कर शमशेर सिंह, कुलविंदर और जोगा बैठे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया. तीनों के पास से दो टाइगर (बाघ) की खाल और करीब 35 किग्रा बाघ की हड्डी बरामद हुई है.

STF के अनुसार तीनों तस्कर ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी कर रहे हैं. गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि टाइगर की खाल और हड्डी को वे काशीपुर से लाये हैं, जिसे बेचने के लिए रुद्रपुर ले जा रहे थे.

STF तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. तीनों कुख्यात वन्यजीव तस्कर हैं जो कि काफी समय से उत्तराखंड और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं. इसी गैंग से जुड़े सात तस्करों को उत्तराखंड एसटीएफ ने इसी साल जुलाई महीने में एक टाइगर की खाल के साथ पकड़ा था.

SSP STF आयुष अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम ने जुलाई में टाइगर की खाल और हड्डियों के साथ वन्यजीव तस्कर गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनसे टीम को कुछ अहम जानकारी मिली थी. उसी जानकारी के आधार पर टीम बीते कुछ दिनों से लगी हुई थी, जिसमें आज उन्हें बड़ी सफतला मिली है. तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

अब आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा का दिखा शानदार नजारा

0

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने कई तस्वीरें साझा की है। अब सूर्य की जानकारी जुटाने के लिए लॉन्च किए गया आदित्य L-1 भी लैंडर की तरह चांद के साथ पृथ्वी की तस्वीरें भेज रहा है। आदित्य-L1 ने आज पृथ्वी और चंद्रमा के साथ एक खास सेल्फी ली है, जिसे इसरो ने जारी किया है।

Aditya L1 लॉन्चिंग के बाद से दो बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) बदल चुका है। हाल ही में इसरो ने यह जानकारी दी थी कि Aditya L1 सूर्य के एल 1 प्वाइंट की ओर बढ़ रहा है। आदित्य एल-1 अब आगे बढ़ते हुए 245 किमी x 22459 किमी की कक्षा से निकलकर 282 किमी x 40225 किमी में पहुंच चुका है।

इसरो ने आज आदित्य-एल1 सूर्य मिशन यान के कैमरे से ली गई “सेल्फी” के साथ एक पोस्ट किया। पोस्ट में एजेंसी ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर कहा,

इसरो द्वारा जारी तस्वीरों में VELC (विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ) और SUIT (सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर) उपकरण दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों उपकरण 4 सितंबर को भी आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखे गए थे। इसरो ने इसकी एक वीडियो भी जारी की।

दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

0

नई दिल्ली : G-20 समिट के चलते नौ और 10 सितंबर को कई मार्गों को डाइवर्ट कर दिया है। दिल्ली आने वाले यात्रियों को इन दो दिनों में असुविधा न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

साथ ही अपेक्षा की कि इस बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इससे आमजन अनावश्यक परेशानियों से बच सकें। नई दिल्ली में दो दिन चलने वाले जी-20 में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य हस्तियों का आगमन रहेगा। दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों एवं नियमों का पालन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आग्रह एवं अपेक्षा की कि जनता को इस संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आईईसी अभियान से अवगत कराएं ताकि कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। पत्र में कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क का संचालन भी traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी जागरूकता सामग्री साझा की जा रही है। व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1085/022-25844444 का संचालन भी दिन-रात किया जा रहा है। इसके अलावा कई नेविगेशन एप्स जैसे Mappls map, mapmyindia जो कि एंड्रॉइड एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हैं के माध्यम से भी सटीक जानकारी ली जा सकती है।

दिल्ली में G-20 समिट, चारधाम हेली सेवा 11 सितंबर तक बंद

0

दिल्ली में हो रही G-20 सम्मेलन का असर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर भी नजर आया है। इसके चलते केवल हेली सेवा ही नहीं। बल्कि, बस सेवा से पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार सात से 11 सितंबर तक चार धाम की हेली सेवा स्थगित कर दी गई हैं। इस दौरान तीर्थयात्रियों को सड़क मार्ग से ही परिवहन करना होगा। साथ ही केदारनाथ में पैदल मार्ग का प्रयोग करना होगा। 12 सितंबर से हेली सेवा पुन: बहाल कर दी जाएगी।

DIG गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि दिल्ली में G-20 समिट के दृष्टिगत उत्तराखंड के लिए भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। सुरक्षा कारणों से हेली सेवाओं को चार दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी हेली सेवा कंपनियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे सड़क मार्ग से चार धाम यात्रा कर सकते हैं।

12 सितंबर से सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। इन दिनों चार धाम में दो हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। मानसून के चलते सात अन्य कंपनियों ने सेवाएं शुरू नहीं की हैं। इनके सितंबर मध्य में सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है। फिलहाल तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।