Home Blog Page 448

दिल्ली में G-20 समिट, चारधाम हेली सेवा 11 सितंबर तक बंद

0

दिल्ली में हो रही G-20 सम्मेलन का असर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर भी नजर आया है। इसके चलते केवल हेली सेवा ही नहीं। बल्कि, बस सेवा से पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार सात से 11 सितंबर तक चार धाम की हेली सेवा स्थगित कर दी गई हैं। इस दौरान तीर्थयात्रियों को सड़क मार्ग से ही परिवहन करना होगा। साथ ही केदारनाथ में पैदल मार्ग का प्रयोग करना होगा। 12 सितंबर से हेली सेवा पुन: बहाल कर दी जाएगी।

DIG गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि दिल्ली में G-20 समिट के दृष्टिगत उत्तराखंड के लिए भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। सुरक्षा कारणों से हेली सेवाओं को चार दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी हेली सेवा कंपनियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे सड़क मार्ग से चार धाम यात्रा कर सकते हैं।

12 सितंबर से सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। इन दिनों चार धाम में दो हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। मानसून के चलते सात अन्य कंपनियों ने सेवाएं शुरू नहीं की हैं। इनके सितंबर मध्य में सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है। फिलहाल तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में ‘गदर 2’ को दे दी मात

0

शाह रुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को देशभर में एक साथ  रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। जवान की USA सहित विदेशों में एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। 1 सितंबर को ‘जवान की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। जिसने पांच दिनों के अंदर ही लाखों की टिकट बेचकर करोड़ों की कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग कलेक्शन की कमाई से ‘जवान’ ने ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। नयनतारा-शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति स्टारर ये फिल्म अब तक एडवांस बुकिंग में 5 सितंबर तक 3 लाख से अधिक टिकट सोल्ड आउट कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ‘जवान’ की बुधवार सुबह 10 बजे तक कितनी टिकट बिक चुकी हैं।

jawan%2011(3)

उन्होंने बताया कि एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होने वाली है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो जवान की हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी टिकट बुकिंग धड़ाधड़ हो रही है। हिंदी भाषा में फिल्म की टोटल बुकिंग 845594 करोड़ के करीब हुई है। फिल्म के हिंदी में टोटल 13127 शो हैं। इसके अलावा तमिल भाषा में फिल्म 61600 के करीब टिकट सोल्ड हुई। हिंदी आइमैक्स की टोटल 14683 टिकट बिकी, इसके साथ ही तेलुगु में 44836 करोड़ के करीब टिकट अब तक बिक चुकी है।

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले ही फिल्म की करोड़ों में हुई थी। ‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 11 अगस्त की रिलीज से पहले टोटल 18 करोड़ के करीब कमाई की थी। जवान ने ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस फिल्म ने अब तक महज इंडिया में सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग में अब तक 26.45 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। USA में भी फिल्म की जोरदार बुकिंग है। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन ‘जवान’ लगभग 60 से 70 करोड़ की कमाई कर सकती है।

उत्तराखंड विधानसभा मॉनसून सत्र: सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट, कांग्रेस का धरना

0

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सरकार सदन में आज 11 हजार एक सौ करोड़ का बजट भी पेश करेगी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिश क्षेतिज आरक्षण समेत कई अन्य विधेयकों को भी सदन के पटल पर रख सकती है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नियम 310 के तहत अतिक्रमण अभियान का मुद्दा उठाया। जिस पर सदन में नियम 58 के तहत चर्चा होगी।

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने प्रश्न काल मे डेंगू के बाद उपजी स्थिति का मामला उठाया। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सदन में जवाब दिया कि प्रदेश में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से तीन मरीज कैंसर रोग से ग्रसित थे। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में डिजिटल राशन कार्ड का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि डिजिटल रोशन कार्ड बनाने पर कितना खर्च हुए है। जिसका जवाब संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दिया।

उन्होंने बताया कि अब तक 3 करोड़ 22 लाख रुपसे का खर्च हुआ है। वहीं, भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने रायपुर में बने आईस स्केटिंग रिंक का मामला उठाया। उन्होंने आईस स्केटिंग रिंक की लागत और उपयोग को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि 2010 में 56.62 करोड़ की लागत से आईस स्केटिंग रिंक बनाया गया था।

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार गन्ना किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग को लेकर ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें विधानसभा के मुख्य गेट पर रोक लिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों से भागना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार सत्र को जल्द समाप्त करना चाहती है। ऐसे में सदन में जरूरी मुद्दों नहीं हो पाएगी।

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत, 12 घायल

0

असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर इलाके में कल रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस दौरान हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी विभास दास, तिनसुकिया ASP ने दी।

उन्होंने कहा कि एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।  ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग चलाएगा आयुष्मानभवः अभियान, जन-चौपाल में होगा समाधान

0

देहरादून : स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच ही नहीं पाती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके अब तक आयुष्मान कार्ड भी नहीं बने हैं। साथ ही डिजीटल हेल्थ आईडी बनाने का काम भी किया जाएगा। इन समस्याओं को लोगों के घर पर ही समाधान हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन-चौपाल कार्यक्रम जल्द शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक आयुष्मानभवः अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाडे़ का आयोजन किया जायेगा।

इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अंग दान और रक्तदान के लिये पंजीकरण तथा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जायेगा। सेवा पखवाड प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ंएक लाख लोगों का पंजीकरण कराया जायेगा, जिसमें सभी सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी मौजूद रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान के तहत गांव एवं कस्बों में आयोजित स्वास्थ्य चौपाल में अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड (डिजीटल हेल्थ आईडी) बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड बनाये जाने पर ग्राम पंचायत तथा शहरी वार्ड को आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहरी वार्ड का दर्जा प्रदान किया जायेगा।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि अभियान के दौरान आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला चिकित्सालयों में आयुष्मान मेलों का आयोजन कर आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 10 संचारी रोगों की निः शुल्क जांच की जायेगी साथ ही इस अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जायेगा।

विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों, पंचायतों, शहरी वार्डों और निक्षय मित्रों को राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित भी किया जायेगा। आयुष्मान भवः अभियान के सफल आयोजन के लिये विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में सम्पूर्ण कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सदन में दिवंगत विधायक चंदन रामदास को श्रद्धांजलि, कांग्रेस विधायकों का धरना, कार्यवाही स्थगित

0

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंदन रामदास का जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है।

उन्होंने हमेशा हमें मजबूती देने का काम किया है। उनके अधूरे कामों को हम आगे बढ़ाएंगे। दो बजे के बाद सत्र की कार्यवाही छह सितंबर बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह  सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के विधायक जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह अधिकारी व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर भी प्रदर्शन में पहुंचे।

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश और विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सत्र के दूसरे दिन हंगामा होने के आसार हैं। सत्ता पक्ष को सदन के भीतर और बाहर आपदा, अतिक्रमण, लोकायुक्त समेत कई अन्य मुद्दों पर विपक्ष के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ सकता है।

INDIA पर छिड़ी बहस, अमिताभ बच्चन ने लिखा ‘भारत माता की जय’

0
Amitabh Bachchan

विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लुसिव अलायंस (INDIA) रखे जाने के बाद से ही संबिधान में इंडिया शब्द को हटाने की मांग ने अचानक रफ़्तार पकड़ ली. जब से ये नाम रखा गया है तभी से भारत और इंडिया को लेकर बहस छिड़ गई है. जी-20 के दावतनामे पर भी द प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा नज़र आया, जिससे विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया. इन तमाम राजनैतिक बहसों के बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट आया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट आते ही वायरल हो गया. कुछ ही मिनटों में इसे 1500 से ज्यादा रीट्वीट और सैकड़ों कोट ट्वीट मिल गए हैं. ट्विटर यूज़र लगातार अमिताभ के इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में किसी और बात का ज़िक्र नहीं किया है, लेकिन यूजर्स इसे सीधे इंडिया और भारत शब्द को लेकर चल रही राजनीतिक बहस से ही जोड़कर देख रहे हैं.

Amitabh Bachcha

विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने के बाद से विवाद हो रहा है. अब जी20 में इन्विटेशन लेटर पर इंडिया की जगह भारत लिखा लेटर सामने आया, जिसपर विपक्षी दल सवाल खड़े कर रहे हैं. दावा है कि पहले इन्विटेशन लेटर पर द प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा जाता था, जिसे अब द प्रेजिडेंट ऑफ भारत कर दिया गया है.

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ऊंचाई में नज़र आए थे. इससे पहले रश्मिका मंदाना के साथ गुडबाय और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में दिखाई दिए थे. अमिताभ आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नज़र आएंगे. इनें कल्कि 2898 एडी जैसी बड़े बजट वाली फिल्म भी शामिल है. इसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ बिग बी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, ये हैं 15 खिलाड़ी, चहल बाहर

0

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है।। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है, जो इस मेंगा इवेंट में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल और ईशान किशन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

 वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है।। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है, जो इस मेंगा इवेंट में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल और ईशान किशन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.

123 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा 4 सितंबर, टूटा इतने साल पुराना रिकॉर्ड

0

इसे शुष्क मौसम का असर कहें या फिर अल नीनो वर्ष का प्रभाव…चार सितंबर का दिन सितंबर में 123 साल का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिन का तापमान 40 डिग्री पार कर गया। तेज धूप के चलते सावन में भी भादो का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार शाम को गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

सोमवार का तापमान इसके बाद दूसरा सर्वाधिक है। मतलब, 1901 से लेकर 2023 तक 123 साल में 16 सितंबर 1938 ने पहली बार गर्मी का रिकार्ड तोड़ा था तो अब चार सितंबर 2023 ने दूसरा बार तोड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिली। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था जो सोमवार को बढ़कर 40.1 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़त देखने को मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन दिल्लीवासियों को थोड़ी कम गर्मी महसूस होगी। मंगलवार एवं बुधवार को हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं बुधवार से शुक्रवार के बीच यह 35 डिग्री तक जा सकता है।

संविधान से हटेगा ‘इंडिया’, BJP सांसद ने ‘INDIA’ को बताया गाली

0

देश में एक बार फिर भारतीय संविधान से इंडिया शब्द को हटाने की मांग उठने लगी है। विपक्ष की ओर से INDIA गठबंधन बनने आए बाद उत्तराखंड से भाजपा सांसद नरेश बंसल ने राज्यसभा में इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पेश किया गया था। अब भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भारतीय संविधान में लिखे इंडिया शब्द का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि “पूरा देश मांग कर रहा है कि हमें ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए… ‘इंडिया’ शब्द अंग्रेजों द्वारा दी गई एक गाली है जबकि ‘भारत’ शब्द… हमारी संस्कृति का प्रतीक…मैं चाहता हूं कि हमारे संविधान में बदलाव हो और इसमें ‘भारत’ शब्द जोड़ा जाए।’

कुछ दिनों पहले आरएसएस प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की थी कि इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल किया जाए उन्होंने कहा था,”इस देश का नाम सदियों से भारत है, इंडिया नहीं. इसलिए हमें इसका पुराना नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए।’

हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। उन्होंने आगे कहा,”हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यावहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा, तभी बदलाव आएगा। हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझाना होगा।”