Home Blog Page 449

दिल्ली में ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस पर रोक, ये है वहज

0

दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन होना है। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जी-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली जिले में तीन दिनों तक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस बंद रहेगी। दवाओं को ऑनलाइन मंगाया जा सकेगा।

सोमवार को स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) ने कहा कि 25 अगस्त को पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं, जैसे डाक और मेडिकल सर्विसेस और पैथ लैब द्वारा सैंपल कलेक्शन की अनुमति पूरी दिल्ली में रहेगी।
पुलिस के अनुसार, इस दौरान ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस की अनुमति होगी। हालांकि, दवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी पर कोई पाबंदी नहीं है। आवश्यक सेवाओं के लिए दी गई वैध अनुमतियों को जारी रखा जाएगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।
साथ ही नई दिल्ली जिले में होटल बुकिंग वाले और हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों को बोर्डिंग पास और बुकिंग दस्तावेजों के अधीन प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उस समय सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है, लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) को मेट्रो स्टेशन के कई एंट्री गेट बंद रखने की सलाह दी है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते डीएमआरसी से खान मार्केट के तीन, मोती बाग के दो और आईटीओ के पांच स्टेशनों सहित 20 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों के गेट को 8 सितंबर से 10 सितंबर तक बंद करने के लिए कहा है।

बता दें कि दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। G20 नेताओं का यह शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान के नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र- भारत मंडपम में आयोजित होगा।

One Nation-One Election कमेटी से क्यों हटे अधीर रंजन चौधरी

0

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक देश एक चुनाव के लिए गठित की गई समिति से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  को एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह इस समिति में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, अधीर रंजन द्वारा समिति से हटने के फैसले को लेकर भाजपा हमलावर रूख अपनाए हुए है।

भाजपा द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद अब अधीर रंजन चौधरी ने पूरे मामले को लेकर सफाई दी है। कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने इस समिति से हटने फैसला क्यों लिया। अधीर रंजन ने कहा, ’31 अगस्त की रात 11 बजे उनके कार्यालय के सचिव को पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी मिश्रा का फोन आया था। प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने बताया कि सरकार एक समिति बनाने जा रही है और इस समिति में उन्हें भी शामिल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस समिति के चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं।

मिशन चंद्रयान-3 : ISRO ने फिर कराई लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग

0

विक्रम लैंडर ने चंद्रयान-3 मिशन के उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। सोमवार को ISRO ने एक वीडियो जारी कर बताया कि विक्रम लैंडर ने अपना ‘हॉप एक्सीपेरिमेंट’ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

ISRO ने बताया कि रोवर के स्लीप मोड पर जाने के बाद कंट्रोल रूम के कमांड पर, विक्रम लैंडर के इंजन को दोबारा से चालू किया गया और उसे 40 सेमी ऊपर उठाया गया फिर अपनी जगह से 30 – 40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई।

ISRO ने ‘हॉप एक्सीपेरिमेंट’ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस एक्सीपेरिमेंट’ से भविष्य में चांद से सैंपल को वापस लाने और मानव मिशन को पूरा करने के उद्देश्य में सफलता हासिल की है। इसरो ने बताया कि सभी सिस्टम सही रूप से काम कर रहे है। इस ‘हॉप एक्सीपेरिमेंट’ के जरिए Ramp, ChaSTE और ILSA को वापस मोड़ा गया और सफलतापूर्वक पुन: चांद की सतह पर तैनात किया गया।

जम्मू-कश्मीर में सेना का जवान शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

0

नैनीताल: देवभूमि के लिए बुरी खबर है। देवभूमि का एक और जवान देश पर कुर्बान हो गया। जवान की शहादत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज देर शाम तक उनके गांव पहुंच सकता है।

बंगाल इंजिनियर का जवान जम्मू के उधमपुर में शहीद हुए हैं। जवान के शाहिद होने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट के रहने वाले 27 वर्षीय दीपक पांडे कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे। शनिवार रात जम्मू सेना हेडक्वार्टर से परिवार वालों को सूचना मिली कि दीपक पांडे शहीद हो गये हैं।

शहीद जवान दीपक पांडे के चाचा चंद्रशेखर पांडे ने बताया शहीद जवान दीपक पांडे 2017 में कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात हुआ था। दीपक पांडे बंगाल इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे. वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के उधमपुर में थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है। उन्होंने बताया एक दुर्घटना के दौरान दीपक पांडे का देहांत हुआ है। इसकी सूचना के बाद परिवार में कोहराम में बचा हुआ है. दीपक पांडे का पार्थिव शरीर सोमवार तक पहुंचाने की उम्मीद है।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बन रहे ऐसे दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

0

श्री कृष्ण जन्माष्टमी में बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. हिंदू धर्म में इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है और श्रीकृष्ण के बालगोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन धूमधाम से बाल गोपाल के जन्म का जश्न मानाया जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी एक कृष्ण भक्त के लिए अपने भगवान को खुश करने का सबसे शुभ दिन होता है. ऐसी मानयता है कि इस दिन श्री कृष्ण स्वयं धरती पर रहते हैं.

भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के रोहिणी नक्षत्र में रात के 12 बजे हुआ था, इसलिए हर साल जन्माष्टमी भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात के 12 बजे मनाई जाती है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से और पूरे विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सारे दुख दर्द दूर होते हैं और सारी मनोकामना पूरी होती हैं.

इस साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर 2023 के दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी और 7 सितंबर की शाम 4 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात के 12 बजे हुआ था इसलिए यह पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा. इस साल जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग भी बन रहा है.

इस साल जन्माष्टमी पर बहेद शुभ संयोग बन रहा है. इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी. पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और इस जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है. ऐसा संयोग कई सालों में एक बार बनता है. इस साल की कृष्ण जन्माष्टमी बहुत शुभ है. इस दिन पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने से भगवान आपके सारे दुख दर्द हर लेंगे और सुख शांति की प्राप्ति होगी.

इस दुर्लभ संयोग का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा और 7 सितंबर की सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. भगवान श्री कृष्ण की कृपा पाने के लिए इस मुहूर्त में सच्चे दिल से उनकी आराधना करें.

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

0

देहरादून : सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

उत्तराखंड : मौसम विभाग का अपडेट, अभी और बढ़ेगी उमस, बारिश भी होगी

0

देहरादून: मौसम का रुख भले ही बदलाव हुइ नजर आ रहा हो, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश फिर से परेशान कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा हो सकता है। मौसम में बदलाव इसका संकेत दे रहा है कि  सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश हो सकती है।

अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होगा। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।

अगले सप्ताह छह से आठ सितंबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। मौसम विभाग की माने तो उमस अभी और सताएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उमस और बढ़ सकती है। आप सब

बस से भ‍िड़ी कार, लखनऊ से नैनीताल जा रही तीन महिलाओं समेत चार की मौत

0

देशभर में हर दिन कोई न कोई हादसे होते ही रहते हैं। इनमें कई लोगों के जानें चली जाती हैं। ऐसा ही एक हादसा  पीलीभीत बस्ती मार्ग पर थाना सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के नुसार रविवार की तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अल्टो कर हाईवे पर खड़ी मुर्गी वाली गाड़ी से टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो की हालत गंभीर होने पर पीलीभीत रेफर कर दिया गया।

हादसा शाहजहांपुर बार्डर के करीब गढ़वाखेड़ा चौकी से तीन किमी. दूर जंगल के पास हुआ। लखनऊ के मुहल्ला खदरा निवासी अब्दुल्ला शनिवार की रात पत्नी सइमा राहत चचेरी बहन बुतूल व मरियम और चचेरे भाई मोहम्मद अमीन व 6 माह की बेटी अभिहा के साथ पिकनिक स्पाट पर जा रहे थे।
अचानक उनकी कर मुर्गी वाली गाड़ी से टकरा गई। हादसे में अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सइमा राहत, बुतुल और मरियम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अमीन और अबिहा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर थाना सेहरामऊ उत्तरी टीम के साथ पहुंच गए। बमुश्किल गाड़ी से सभी के शव बाहर निकल गया। गंभीर रूप से घायल युवक और मासूम को पुलिस पीलीभीत ले गई जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
चारों के शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। कार्रवाई के अब्दुल्ला के चाचा नसीब की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकार आलोक सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है। शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
जिस जगह कार से हादसा हुआ वहां खुटार की तरफ जा रही एक बस को चालक ने देखने के लिए रोक दिया। इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मामूली रूप से कई सवारियां घायल हो गयी।

मृतकों की सूची

1- अब्दुल्ला

2-साइमा राहत

3-बुतुल

4-मरियम

घायल

1-अमीन

2-अविहा

ISRO ने दी एक और अच्छी खबर, चांद पर ‘प्रज्ञान रोवर’ की सेंचुरी

0

चंद्रयान-3 को लेकर एक और बड़ी जानकारी साझा की है। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से ही प्रज्ञान रोवर का चंद्रमा पर मिशन जारी है। प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा से कई अहम जानकारी इसरो को लगातार भेज रहा है, जिससे वहां की स्थिति के बारे में पता चल पा रहा है। इस बीच प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है।

ISROप्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम को एक या दो दिन के अंदर स्लीप मोड में डाल दिया जाएगा क्योंकि चंद्रमा पर रात हो जाएगी और इसके कारण ही रोवर के स्लीप मोड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर अभी तक अच्छी तरह से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञान रोवर ने लैडर विक्रम से 100 मीटर की दूरी को तय कर लिया है। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की बदौलत पहली बार चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के तापमान के बारे में पता लगाया है। लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने चंद्र सतह के तापमान का प्रोफाइल ग्राफ भेजा था।

इसमें गहराई में वृद्धि के साथ तापमान में बदलाव को दर्शाया गया है। सतह के ऊपर सामान्यतया 50-60 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच तापमान था, जबकि दक्षिण ध्रुव का अधिकतम तापमान 70 डिग्री सेंटीग्रेड है। इसके अलावा इसरो ने मिशन चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि परीक्षणों के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में गंधक (सल्फर) की मौजूदगी की पुष्टि की है। यह ऐसी पहली ऐतिहासिक खोज है जो चंद्रमा की उत्पत्ति का सुराग दे सकती है और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए भी इसका गहरा महत्व है।

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट का लोगो और वेबसाईट लांच

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच किया। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट देहरादून में दिसम्बर माह में होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो और वेबसाईट के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से लगातार सम्पर्क में है। इसी क्रम में 17 अगस्त को देहरादून में और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया। उद्योग जगत से मिल रहे सुझावों को बहुत ही प्रमुखता से लिया गया है। उसी आधार पर MSME नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति, आदि में सुधार किया गया है।

पीस डेस्टिनेशन के साथ इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन भी बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों और निवेश के अनुकूल बने माहौल से उद्योगपतियों में बहुत उत्साह है। देवभूमि उत्तराखण्ड में सदियों से लोग शांति के लिए आते रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, अब निवेशक भी यहां आने के लिये उत्साहित हैं। शांति और पर्यटन के डेस्टीनेशन के साथ ही उत्तराखण्ड प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन भी बना है। देश विदेश के लोग यहां से जुड़ना चाहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश अनुकूल नीतियों, राष्ट्रीय राजधानी से निकटता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उत्तराखण्ड निवेश के लिये प्रमुख केंद्र बन रहा है। ईज आफॅ डूंईंग बिजनेस में उत्तराखण्ड एचीवर्स श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यो प्रथम स्थान पर जबकि सम्पूर्ण देश में 9 वें स्थान पर है।

इंवेस्टमेंट सम्मिट पूरे उत्तराखंड का

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उद्योग पहले से उत्तराखण्ड में स्थापित हैं, उन्होंने भी अपना विस्तार करने की बात कही है। इन्वेस्टर्स समिट केवल उद्योग विभाग का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सभी विभाग इससे जुड़े हैं। वस्तुतः यह समिट उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों का है। राज्य में निवेश से रोजगार सृजन होगा, लोगों की आय में वृद्धि होगी और देश के विकास में उत्तराखण्ड प्रभावी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीखते हुए बहुत से सुधार किये गये हैं। राज्य में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिये हम ठोस तरीके से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इन्वेस्टर्स समिट इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो में उत्तराखण्ड की विशिष्टताओं को प्रदर्शित किया गया है। पहले लोग यहां शांति के लिए आते थे, अब पर्यटन और निवेश के लिये आ रहे हैं। पर्यटन, योग, वैलनेस, सर्विस सेक्टर, कृषि और हॉर्टीकल्चर पर राज्य सरकार फोकस कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के लिये निवेश महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाईफ में सुधार करने का प्रयास कर रही है। कृषि और हॉर्टीकल्चर को प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश की जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के लिये भी नई नीति बनाई गई है।

विशेषः

डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड- ग्लोबल समिट 2023 का लोगो राज्य की भावनाओं का प्रतिबिम्ब है। लोगो में दो पर्वत श्रृंखलाएं निरंतरता के साथ प्रगति के परिचायक तीर का सृजन करता है, जो न केवल असीमित प्रगति का प्रतीक है, बल्कि विकास और सतत विकास की निरंतरता का द्योतक है। दोनों पर्वत श्रृंखलाएं दो महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करती है- उत्तराखण्ड के प्रकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और कुशल श्रम शक्ति की अनवरत श्रृंखला।

लोगो में हरा रंग राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और प्रकृति के साथ सामन्जस्य का प्रतीक है। नीला रंग अवसरों, आकांक्षाओं और नये विचारों के लिये  असीमित आकाश का प्रतिनिधित्व करता है। समिट की टैग लाईन पीस टू प्रोस्पेरिटी है।  निवेशकों को उद्योगों की स्थापना के लिये अपेक्षित अनुमोदन/अनुज्ञा/स्वीकृति के लिये राज्य में ऑनलाईन सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल www.investuttarakhand.uk.gov.in बनाई गई है।