Home Blog Page 427

आज तीरंदाजी में मिला पहला मेडल, टीम ने जीता गोल्ड, अब तक 82 पदक

0

एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज के दिन की शुरुआत भी गोल्ड मेडल के साथ हुई।

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।

गिरफ्तारी के वक्त मां के पैर छूकर निकले संजय सिंह, घर पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल

0

दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इससे पहले कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बता दें कि शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के अगले दिन ED ने संजय सिंह के 125 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी।

दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 लाख जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ संजय सिंह के घर पहुंचे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आज मुझे लग रहा है कि दिल्ली की जनता को न्याय मिलना शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल इस शराब घोटाले के सरगना हैं। आज संजय सिंह को (दिल्ली शराब नीति मामले में) गिरफ्तार किया गया है। आंच सिर्फ संजय सिंह या मनीष सिसौदिया या सत्येन्द्र जैन पर नहीं रहेगी, यह जल्द ही अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगा।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है, उन्हें बीजेपी की इकाई ने गिरफ्तार किया है, जिसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं। तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का प्रतिकार जल्द ही किया जाएगा।

बादल फटने से तबाही, पुल बहे, घर गिरे, सेना के 23 जवानों समेत 50 से ज्यादा लापता

0

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही नजर आई, कहीं पुल बह गए तो कहीं घर, तो कहीं रास्ते भी नहीं बचे. सिक्किम के अलग-अलग जिलों से तकरीबन 50 लोगों के लापता होने की भी खबर है. इसमें 23 सेना के जवान भी शामिल हैं. बुधवार सुबह गंगटोक, ताशी, चोपल, पैकयोंग, रैंगपो समेत आसपास के सभी जिलों में हालात बेकाबू नजर आए, अनगिनत इमारतों को नुकसान पहुंचा और तकरीबन 6 घर बाढ़ में बह गए. वन विभाग का एक गेस्ट हाउस, दो सरकारी क्वार्टर, पुलिस चौकी भी बाढ़ से नहीं बच सका. तीस्ता में आई विकराल बाढ़ से सेना के कुछ कैंपों को भी नुकसान पहुंचा है.

देर रात तकरीबन डेढ़ बजे बादल फटा था. इसके बाद लाचेन घाटी में अचानक बाढ़ आ गई. पानी का दबाव इतना बढ़ा की चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा. इससे हालात और विकराल हो गए और सिक्किम के ज्यादातर जिले इसकी चपेट में आ गए. हालात ऐसे थे कि तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट बढ़ गया. इससे आसपास के सभी इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए. रात से ही यहां सेना और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है. निचले इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है.

तीस्ता नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से आसपास के इलाके खाली करने की भी अपील की जा रही है. बाढ़ का असर पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग तक नजर आ रहा है. तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई. पानी का वेग इतना ज्यादा था कि इससे मंगन जिले में टूंग ब्रिज टूट गया, इससे चुंगनाथ का अन्य जिलों से संपर्क ही टूट गया. इसके अलावा फोदोंग से भी एक पुल बहने की खबर आ रही है.

सबसे ज्याद तबाही फोदोंग और डिचकू जिले में ही देखने को मिली. फोदोंग में 4 और डिचकू में 2 घर बाढ़ में बढ़ गए. इसके अलावा संग्खोला जिले में एक क्रशर प्लांट के दो और फोदोंग में 1 मजबूर समेत 7 लोग बाढ़ में बह गए. बाढ़ ने यहां स्थापित एक पुलिस चौकी का भी नामोनिशान मिटा दिया. सिक्किम के संग्खोला जिले में बाढ़ की वजह से वन विभाग का एक गेस्ट हाउस बह गया, इसके अलावा सरकारी क्वार्टरों की दो यूनिट भी बाढ़ की वजह से बह गईं. इसी तरह नामची जिले से एलडी काजी ब्रिज और इंद्रेणी ब्रिज बह गए.

पैंकयोंग से बाढ़ से आई तबाही की वजह से एक व्यक्ति के मरने की खबर है, यहां दो नाबालिग घायल भी हुए हैं. एक व्यक्ति को रैंगपो पीएचसी में भर्ती कराया गया है. उधर सिक्किम के सिंगताम से एनडीआरएफ ने 7 लोगों को बचा लिया है. यह वही इलाका है जहां पर रात में बादल फटने की घटना हुई थी. इसके अलावा गंगटोक में चार से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. SDRF भी लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है, टीम अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू कर चुकी है.

 

सिक्किम में बादल फटने से हुई तबाही पर ताशी, चोपल, पैकयोंग के जिला मजिस्ट्रेट ने पुष्टि की है, तीस्ता नदी में बाढ़ आने की वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, तमाम वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि आपदा में कई लोगों की जान भी गई है, लेकिन इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि पिछली रात को 3 से 4 हजार लोग रैंगपो से रेस्क्यू किए जा चुके हैं. इसके अलाावा 5 से ज्यादा राहत कैंप स्थापित किए गए हैं.

BREAKING : एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, ये है पूरा मामला

0

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। जांच एजेंसी ने एक्टर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा हुआ है। रणवीर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ के ऊपर हवाला के जरिए कलाकारों को पैसे देने का आरोप है।

ED ऑनलाइन गेम के विज्ञापन के जरिए फंडिंग की भी जांच करेगा। देखना यह होगा रणबीर कपूर ED के सामने पेश होते हैं या वो अपने वकील के जरिए ही इस समन का जबाब देंगे।

इससे पहले खबर थी कि ईडी इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरुचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोन समेत 17 सेलेब्स से पूछताछ कर सकती है। अब रणबीर का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है।

ED इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है।

एक रिपोर्ट की मानें तो इन एक्टर्स और सिंगर्स ने इस साल फरवरी में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी के फंक्शन अटैंड किए थे। दुबई में हुई इस शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इस मौके पर इन सभी सेलेब्स ने परफॉर्म भी किया था।

इस मामले में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नुसरत भरुचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह समेत कई सेलेब्स से पूछताछ हो सकती है।

बॉक्सिंग में लवलीना ने जीता सिल्वर मेडल, कुल पदकों की संख्या 74 पहुंची

0

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग में लवलीना बोरगोहेन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में वह चीन की ली से हार गई। शुरुआती राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि, बाकी दोनों राउंड में चीनी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाया।

अंकिता भक्त और अतानु दास इंडोनेशिया के खिलाफ रिकर्व मिश्रित टीम क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार गए। भारत की परवीन को महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की लिन यूटी के हाथों शिकस्‍त सहनी पड़ी। परवीन को लगातार तीन राउंड में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। परवीन ने हालांकि, ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया।

भारत की अनहत सिंह और अभय सिंह को स्‍क्‍वाड के मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के सेमीफाइनल में मलेशिया के आइफा अजमान व मोहम्‍मद सयाफीक के हाथों शिकस्‍त सहनी पड़ी। अनहत और अभय ने ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया।

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने ग्रुप जी के क्‍वालीफिकेशन मैच में नेपाल को 25-23, 26-28, 25-23, 25-17 के स्‍कोर से मात दी। भारत की ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को कोरियाई जोड़ी से महिला डबल्‍स के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में 15-21, 21-18, 13-21 से शिकस्‍त सहनी पड़ी।

CM के करीबी शिवसेना MP ने अस्पताल के डीन से साफ़ कराया शौचालय, मुकदमा दर्ज

0

शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ नांदेड़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, मंगलवार को हेमंत पाटिल ने नांदेड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया था। इस दौरान गंदा शौचालय देखा तो वो भड़क गए और उन्होंने अस्पताल के डीन से टॉयलेट को साफ करवाया।

पाटिल ने मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक डीन डॉ. श्यामराव वाकोडे से जबरन शौचालय साफ करवाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। डीन वाकोडे की शिकायत के बाद लोक सेवक को उसके कर्तव्य में बाधा डालने और उसे बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मंगलवार को डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया था। वायरल वीडियो में पाटिल को वाकोडे को झाड़ू सौंपते हुए और उनसे शौचालय और दीवार पर लगे मूत्रालय को साफ करवाते हुए दिखाया गया है।

संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी, भड़की AAP, बताया काल्पनिक घोटाला

0

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज बुधवार को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंहके आवास पर छापेमारी की है। ED की ओर से यह कार्रवाई राज्यसभा सांसद के दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर की गई है।

ED की छापेमारी को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आबकारी नीति को एक काल्पनिक घोटाला बताया है। ये एक काल्पनिक घोटाला है। मामले में एक हजार से ज्यादा रेड हुई और 15 महीने बीत गए, लेकिन नतीजा शून्य।

मोदीजी निराशा में हैं। वो चुनाव हारने जा रहे हैं, लेकिन आप सवाल पूछती रहेगी। न संजय सिंह के घर से कुछ मिला और न ही कहीं और से। पिछली बार संजय सिंह के नाम की गड़बड़ी हुई थी, फिर भी उत्तर नहीं मिला।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ईडी की कार्रवाई को मोदी सरकार की बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में एक हजार से अधिक जगहों पर ईडी की छापेमारी में कुछ नहीं मिला, संजय सिंह के घर भी कुछ नहीं मिलेगा।

विपक्ष के नेताओं पर ईडी का छापा इस बात का संदेश है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी आगामी लोकसभा चनाव बुरी तरह से हारने जा रहे हैं। इसी हार की बौखलाहट के चलते आज संजय सिंह जी के घर पर भी ईडी की छापेमारी हुई है।

झील पर फटा बादल, बाढ़ में सेना के 23 अधिकारी-जवान लापता

0

उत्तरी सिक्किम की साउथ ल्होनक झील में मंगलवार देर रात बादल फटने से तिस्ता नदी में भयानक उफान आया। 15 से 20 फीट ऊंची लहर चली और किनारे तबाही मचाती रही। सिक्कम के तीन जिलों मंगन, गंगटोक और पाक्योंग में तिस्ता के किनारे सड़कें और पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सेना के 23 लोग लापता हैं। दो नागरिकों की मौत की खबर आई है। घायलों और मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ देर रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई। गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सेना के जवान प्रभावित हुए हैं।  23 सेना जवान के लापता होने की सूचना है और जवानों के कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

रक्षा पीआरओ ने बताया कि यह घटना चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं। सेना की ओर से बताया गया है कि सिंगतम और रंगपो के बीच बरदांग छावनी से 23 जवान-अधिकारी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सेना ने बरदांग में बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे।

उनमें से कई वाहन बह गए हैं। मिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का एक हिस्सा बह गया। कई सड़कें बंद है। सिरवानी में जलविद्युत परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों के लापता होने की भी खबर है। सिक्किम सरकार के मंत्री और अधिकारी इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक बाढ आने की वजह से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कों के टूट जाने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य ठीक से नहीं चल पा रहा। सिलीगुड़ी से भी एनडीआरएफ की टीम रवाना हो रही हैं। तिस्ता नदी सिक्किम से बहते हुए बंगाल के दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी तक आती है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जलपाईगुड़ी में नदी के किनारे वाले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

बाघ ने महिला को मार डाला, यहां गुलदार ने सैनिक पर किया हमला

0

पौड़ी : पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव में खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाल लिया गया। घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल की है। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। नैनीडांडा के पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख संजय गौड़ ने बताया कि यह क्षेत्र केटीआर के जंगलों से सटा बाघ प्रभावित क्षेत्र हैं।

मंगलवार को गांव की बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह दिन में गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की तो झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखा।

गढ़वाल वन प्रभाग के DFO स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया। लैंसडौन में एक सैनिक ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था कि दुर्गा मंदिर के पास गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल का सैनिक मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नेपाल में लगातार तीन बार कांपी धरती, 5 लोग अस्पताल में भर्ती, घरों को पहुंचा नुकसान

0

पश्चिमी नेपाल में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, देश के पश्चिमी हिस्सों में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

बझांग जिला पुलिस कार्यालय ने कहा कि भूकंप के बाद कम से कम पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज भूकंप के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे प्रमुख राजमार्गों पर यातायात बाधित हो गया है।

बझांग जिले के शीर्ष अधिकारी बाबूराम आर्यल ने कहा कि किसी वस्तु के गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि जिले के एक कस्बे चैनपुर में कुछ घर ढह गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि भूकंप दोपहर 2.40 बजे काठमांडू से 700 किलोमीटर पश्चिम में बझांग जिले के तालकोट इलाके में दर्ज किया गया।