Home Uncategorized आज तीरंदाजी में मिला पहला मेडल, टीम ने जीता गोल्ड, अब तक...

आज तीरंदाजी में मिला पहला मेडल, टीम ने जीता गोल्ड, अब तक 82 पदक

0
378

एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज के दिन की शुरुआत भी गोल्ड मेडल के साथ हुई।

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।