Home Blog Page 414

उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति ने किए बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन

0

चमोली/रुद्रप्रयाग: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपरिवार आज शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इससे पहले आज प्रात: उप राष्ट्रपति ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) / जिला प्रशासन चमोली/ रूद्रप्रयाग ने उनका स्वागत कर भगवान बदरीविशाल/ भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल( अवकाश प्राप्त) गुरुमीत सिंह भी दर्शन को पहुंचे।

बर्दाश्त के बाहर हो जाए जोड़ों का दर्द, तो काम आएंगी ये 5 पत्तियां

0

मौसम में ठंडक बढ़ने से जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जाती है। वैसे उम्र के साथ आमतौर पर हड्डियों और जोड़ों में दर्द देखा जाता है। जिसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिनमें से एक अर्थराइटिस भी है। अर्थराइटिस, हड्डियों की एक बीमारी है, जिसमें जोड़ों में हल्के से लेकर तेज दर्द हो सकता है।

अर्थराइटिस वैसे तो उम्रदराज लोगों में देखा जाता है, लेकिन कम उम्र लोगों को भी यह समस्या हो सकती है। इसके पीछे कई तरह की वजहें हो सकती हैं। आमतौर पर नौजवान लोगों में खराब लाइफस्टाइल को ही अर्थराइटिस की मुख्य वजह माना जाता है। जबकि इसके पीछे और भी वजहें हो सकती हैं।

अर्थराइटिस का दर्द तब उठता है जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे जोड़ों में तेज दर्द होता है। जैसे ही यूरिक एसिड जोड़ों की हड्डियों में घुसता है, वैसे ही क्रिस्टलीय संरचनाएं विकसित होती हैं, जो जोड़ों को सहारा देने वाले कुशन को धीरे-धीरे पतला करती हैं। जिसकी वजह से हड्डियां आपस में टकराती हैं, जिससे दर्द होता है। जोड़ों में दर्द होने पर आपको फौरन डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। जो इसकी वजह जान सही इलाज कर सकेंगे। दवाइयों के अलावा घरेलू उपाय भी दर्द में आपकी मदद कर सकते हैं।

पुदीना के पत्ते

पुदीना के पत्ते हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। यह आयरन से लेकर पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए और फोलेट से भरपूर होते हैं। पुदीना के पत्तों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो यूरिन से प्यूरीन को हटाकर जोड़ों की सूजन को कम करते हैं।

धनिया की पत्तियां

धनिया की पत्तियां चिकित्सीय गुणों से पैक्ड होती हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, थायमिन, फॉस्फोरस, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व भरे होते हैं। धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और साथ ही रक्त में यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन के स्तर को भी कम करते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल आमतौर पर त्वचा के लिए खूब किया जाता है। एलोवेरा जेल सनबर्न, ड्राइनेस आदि में काम तो आता ही है, साथ ही जोड़ों के दर्द में आराम देने का भी काम कर सकता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर दर्द से राहत दिला सकते हैं। यह नेचुरल होता है, इसलिए कम ही लोगों को इससे किसी तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। एलोवेरा जेल को सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है, इससे अर्थराइटिस के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप इसके जेल को खा भी सकते हैं। कई स्टडीज में इस इलाज को फायदेमंद माना गया है।

पान के पत्ते

पान के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो यूरिन के जरिए यूरिक एसिड को अच्छी तरह से निकालने में मदद करते हैं। सुबह के समय अगर पान के पत्तों को चबाया जाए, तो इससे दिन भर आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है।

तेज पत्ता

तेज पत्ते के उपयोग आपने खाने में अक्सर किया होगा, लेकिन इसका काम सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाना नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाना है। रेज पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करते हैं। पानी में तेज पत्ते को उबाल कर इसे पीने से घुटने के दर्द में भी आराम मिल सकता है।

जम्‍मू-कश्‍मीर : पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी, BSF का जवान घायल

0

जम्‍मू: जम्‍मू- कश्‍मीर में आरएस पुरा के अरनिया सेक्‍टर में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से बीती रात गोलीबारी की हुई. बीएसएफ के सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया. हालांकि खबर है कि इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया. जवान को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू लाया गया.

बीएसएफ जम्मू के अनुसार अरनिया सेक्‍टर में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से बीती रात काफी गोलाबारी की गई. सीमा के आस पास के गांव के लोगों ने रात में धमाके की आवाज सुनी. कहा जा रहा है कि तड़के तीन बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही. पाक गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान को मामूली चोटें आईं.

उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है.जम्मू में आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया के साई कलां में सीमावर्ती गांव बुल्ले चक के सरपंच देव राज चौधरी ने कहा,’पाकिस्तान की ओर से रात भर में भारी गोलीबारी की गई. इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है लेकिन एक घर की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है. 6 साल बाद कल रात पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई. हमारे सुरक्षा बलों ने गोलीबारी का जवाब दिया.

अरनिया में जम्मू सीमा पर पाकिस्तान द्वारा अकारण गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव बुल्ले चक में घातक गोले बरामद किए. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से रात भर हुई गोलाबारी के बाद हमें अब तक तीन मोर्टार शेल मिले हैं. इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है.

इससे पहले बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दिया. वहीं कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया. कश्मीर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मारे गए.

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मचारियों को कतर में मौत की सजा, क्या कर रही सरकार?

0

कतर की अदालत ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मचारियों को 27 अक्तूबर को मौत की सजा सुनाई है। इस फैसले से भारत बेहद हैरान है। उसने इस निर्णय को चौंकाने वाला बताया। हालांकि, भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। हैरानी वाली बात ये है कि कतर के साथ भारत के रिश्ते अच्छे माने जाते हैं। इसके बाद भी कतर ने आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है। बड़ी बात यह है कि ये सभी भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं।

ये हैं 8 अधिकारी 

1. कमांडर पूर्णेंदु तिवारी

2. कमांडर सुगुणाकर पकाला

3. कमांडर अमित नागपाल

4. कमांडर संजीव गुप्ता

5. कैप्टन नवतेज सिंह गिल

6. कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा

7. कैप्टन सौरभ वशिष्ठ

8. नाविक रागेश गोपाकुमार

सभी पूर्व अधिकारियों ने भारतीय नौसेना में 20 वर्षों तक अपनी शानदार सेवा दी है। इन लोगों ने प्रशिक्षकों सहित महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। साल 2019 में, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया था, जो प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। आठों भारतीय निजी कंपनी दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीस एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम करते थे। भारतीय नागरिक पिछले कुछ सालों से कतर के नौसैनिकों को प्रशिक्षण दे रहे थे।

कतर अधिकारियों के साथ मिलकर ये कंपनी नौसैनिकों को ट्रेनिंग देने का काम कर रही थी। कंपनी का स्वामित्व रॉयल ओमान वायु सेना के सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर खामिस अल-अजमी के पास है। अजमी को भी पिछले साल भारतीयों के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन नवंबर 2022 में रिहा कर दिया गया था। मई में, दाहरा ने दोहा में अपना परिचालन बंद कर दिया और वहां काम करने वाले सभी लोग (मुख्य रूप से भारतीय) घर लौट आए थे।

कतर की अदालत ने जिन आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है, वे सभी भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। ये अधिकारी पिछले साल अगस्त से ही कतर की जेल में बंद हैं। हालांकि, उनका क्या गुनाह है, अबतक तक यह पता नहीं चल पाया है। क्योंकि न तो भारत और न ही कतर के अधिकारियों ने उनके खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया है। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आठों भारतीयों को जासूसी के कथित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इन पांच IAS अधिकारियों के तबादले

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार योगी सरकार ने पांच आईएएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया है। तबादलें के बाद पुलकित गर्ग वाराणसी विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष होंगे जबकि अक्षत वर्मा को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है।

शासन ने आज पांच IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वाराणसी नगर निगम में नए नगर आयुक्त और वाराणसी विकास प्राधिकरण में नए उपाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। पुलकित गर्ग वाराणसी विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष होंगे जबकि अक्षत वर्मा को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है।

MP में BJP नेताओं के बीच नहीं थम रही रार, चुनाव के बीच हिमालय की यात्रा पर उमा भारती

0

मध्य प्रदेश में एक तरफ चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है तो दूसरी तरफ BJP की वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री निकलने का ऐलान कर दिया है। चुनावी गतिविधियों से दूरी बनाकर चल रहीं उमा भारती के इस ऐलान को पार्टी से उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उमा भारती ने शिवराज सरकार के एक कदम की तारीफ भी की है और दोबारा भाजपा सरकार बनने की प्रार्थना करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने प्लान का ऐलान करते हुए बताया कि गुरुवार को वह टीकमगढ़ में अपने पैतृक गांव डूंडा जाएंगी और शुक्रवार तक कुल देवियों को प्रणाम करने के बाद ओरछा रामराजा सरकार के सामने माथा टेकेंगी और फिर हिमालय के लिए निकल जाएंगी। इस दौरान चुनावी आचार संहिता के सभी नियमों का पालन करने की बात कही।

उमा भारती ने यह साफ नहीं किया है कि वह चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी या नहीं। लेकिन यह जरूर कहा कि वह पूरी मेहनत करेंगी और भगवान से प्रार्थना करेंगी। उमा ने लिखा, ‘मैं पूरी मेहनत करूंगी और भगवान से प्रार्थना भी करती हूं कि हमारी सरकार बने और मेरी और हम सबकी अधूरी रह गई आकांक्षाओं को पूरा करें।’ पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि वह भाजपा के 20 साल के शासन पर मंथन करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘अंत में मैं इस निष्कर्ष पर हूं कि 2003 से अभी तक डेढ़ साल को छोड़कर हमारी ही सरकार रही। लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए हमने कांग्रेस को  20 साल पहले ध्वस्त किया था, वह सपने कितने पूरे हुए उस पर अभी और आत्म चिंतन मैं अभी कुछ दिन हिमालय में बद्री–केदार के दर्शन करते समय करूंगी।

उमा भारती ने शिवराज सरकार की नई शराब नीति को आदर्श और अभिनंदनीय बताया और कहा कि उन्होंने साढ़े तीन वर्षों में कई जनकल्याणकारी कामों की शुरुआत की। लगे हाथ उन्होंने कई अधूरे काम भी गिना दिए। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा रिवर लिंक जो लगभग 2017 से शिलान्यास के लिए तैयार है। गौ संवर्धन, गौ रक्षण के उपाय संतोषजनक स्थिति तक नहीं पहुंच पाए।

पंच–ज अभियान संपूर्णता से नहीं हुआ, टुकड़ों में हुआ। धार भोजशाला की सरस्वती माई राज्य और केंद्र में हमारी सरकार होते हुए भी अपनी गद्दी पर वापस नहीं लौट सकीं। रायसेन के सोमेश्वर और विदिशा की विजया देवी के मंदिर के पट नहीं खुल सके जबकि हमारे केंद्रीय नेतृत्व के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी  ने मुझे इसका आश्वासन दिया था।

“कराची टू नोएडा” का ट्रेलर रिलीज, सीमा हैदर पर बनी है फिल्म, देखें VIDEO

0

पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भागकर भारत आई सीमा हैदर पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सीमा हैदर के साथ ही सचिन मीणा, गुलाम हैदर, मिथिलेश भाटी जैसे किरदारों को दिखाया गया है, जो पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि, ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग भी रखे गए हैं जिन पर विवाद हो सकता है। इसमें सीमा को गर्भवती भी दिखाया गया है।लेकिन सचिन सवाल उठाता है कि उसका बाप कौन है।

पबजी वाले प्रेमी को पाने के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर फिल्म बन रही है। इसे अमित जानी और भारत सिंह मिलकर प्रॉड्यूस कर रहे हैं। डायरेक्टर जयंत सिन्हा हैं। गुरुवार को जानी फायरफॉक्स ने फिल्म का 3 मिनट का ट्रेलर रिलीज किया। फिल्म में सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी का भी जिक्र है। लेकिन सचिन को होने वाले बच्चे के पिता का सवाल उठाते हुए दिखाया गया है। सचिन का डायलॉग है- यह बच्चा मेरा है या उस वकील का?

फिल्म को मसालेदार बनाने की पूरी कोशिश की गई है। ट्रेलर में सीमा हैदर के किरदार को मिथिलेश भाटी को जवाब देते हुए भी दिखाया गया है। ‘लप्पू सा सचिन है’ कहने वाली मिथिलेश भाटी के किरदार को सीमा हैदर जवाब देती दिख रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मिलते-जुलते किरदारों की झलक भी दिखेगी

फिल्म में सीमा हैदर का नाम सायमा हैदर खान है, जिसे फरहीन फलक निभा रही हैं। गुलाम हैदर के रोल में बॉलीवुड एक्टर एहसान खान नजर आ रहे हैं तो सचिन मीणा का किरदार आदित्य राघव ने निभाया है। फिल्म में सीमा हैदर को रॉ का एजेंट बताया गया है।

पेपर लीक मामले में डोटासरा के घर ED के छापे, CM के बेटे को समन

0

राजस्थान: विधानसभा चुनावों से पहले ईडी के छापों ने सियासी तूफान ला दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापे मारे हैं। पेपर लीक प्ररकण में ईडी की टीम ने डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर दबिश दी।

एक टीम उनके निजी आवास सीकर भी पहुंची। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन जारी किया गया है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वैभव पर फेमा कानून के उल्लंघन का आरोप है। उनसे इस पर ही पूछताछ होगी।

हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ले चुके निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला पर भी ईडी का एक्शन हुआ है। हुडला को कांग्रेस ने महुआ से अपना प्रत्याशी बनाया है। डोटासरा के सीकर और जयपुर आवास पर छापे मारे हैं। ईडी ने कुल 12 स्थानों पर कार्रवाई की है। जयपुर में तीन और सीकर में दो ठिकाने शामिल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 25 अक्टूबर को कांग्रेस ने महिलाओं के लिए गारंटी लॉन्च की।

26 अक्टूबर यानी आज राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ED की रेड हुई। मेरे बेटे वैभव को हाजिर होने का समन मिला है। अब आप समझ सकते हैं कि जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके। दोपहर को गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें ED के छापों को लेकर वह बयान दे सकते हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद ही हुडला भी ईडी के निशाने पर आए हैं। पेपर लीक मामले को भाजपा सांसद किरोड़ीलाल लगातार उठा रहे हैं। हुडला और किरोड़ी को एक-दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। टीम का छापा पडने की भनक लगते ही और हुडला मौके से फरार हो गए। हुडला की फरारी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे ने भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चुनाव आते ही ED, CBI, IT BJP के असली पन्ना प्रमुख बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चला अपना आखिरी दांव!

ED ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है। हम एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ते रहेंगे। जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

भीषण सड़क हादसा, टैंकर से कार की टक्कर में 12 लोगों की मौके पर मौत

0

कर्नाटक : यहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक एसयूवी कार के टैंकर से टकराने से 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चिक्कबल्लापुर जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में हुई। कार बागेपल्ली से चिक्कबल्लापुर जा रही थी।

तभी चालक ने खड़े टैंकर में टक्कर मार दी, जिससे चार महिलाओं सहित 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अमेरिका के लेविस्टन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 लोगों की मौत, कई घायल

0

अमेरिका के लेविस्टन में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीकांड में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। समाचार एजेंसी AP के अनुसार, दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। लेविस्टन पुलिस ने इससे पहले फेसबुक पोस्ट में कहा, लगभग 4 मील दूर एक बॉलिंग एली, स्कीमेंजेस बार और ग्रिल और स्पेयरटाइम रिक्रिएशन में एक शूटर लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है।

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए गोलीबारी कर रहा है। अमेरिकी पुलिस के अनुसार, गोलीबारी करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और वो शूटिंग में ही ट्रेनिंग देता था।  शूटर का नाम रॉबर्ट कार्ड बताया गया है। बता दें कि घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन को दे दी गई है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस ने लोगों से अपील भी की कि वो आपात स्थिति से निपटने तथा घायलों को अस्पतालों तक पहुंचने के लिए सड़कों से दूरी बनाएं रखें। जानकारी के अनुसार, घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। लेजेंड्स स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल की मालिक मेलिंडा स्मॉल ने कहा कि जब एक ग्राहक ने शूटिंग के बारे में सुना तो कर्मचारियों ने तुरंत अपने दरवाजे बंद कर दिए और सभी 25 ग्राहकों और कर्मचारियों को दरवाजे से दूर कर दिया।

पुलिस कर्मी ने बताया कि, सच कहूं तो मैं सदमे की स्थिति में हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी उनमें हर कोई सुरक्षित है। लेकिन इस घटना से मैं सुन्न महसूस कर रहा हूं। लेविस्टन के लिए अलर्ट रात 8 बजे के तुरंत बाद जारी किया गया था। जैसा कि शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां “दो सक्रिय शूटर घटनाओं” की जांच कर रही थीं।

बयान में कहा गया, “जब तक अधिकारी पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर देते, तब तक इस क्षेत्र से दूर रहें।” “क्षेत्र और किसी भी व्यवधान से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश करें। यदि पहले से ही प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन करें, जिसमें आश्रय-स्थान आदेश भी शामिल है।