Home Blog Page 413

स्कूल वाहनों की भिड़ंत, छह बच्चों समेत सात की मौत,18 की हालत गंभीर

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार सुबह दो स्कूल वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें छह बच्चों और एक वाहन चालक की जानकारी मिल रही है। जबकि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब आठ बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है मृतकों की संख्या अस्पताल में और बढ़ सकती है। यह हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर बदायूं के नवीगंज के पास हुआ है। बताया जा रहा है दोनों वाहन की स्पीड काफी तेज थी और दोनों की भिड़ंत आमने-सामने से हुई है।

वैन कस्बा म्याऊं के एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कालेज की बस गांवों से विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी।

खेत में पहुंचे राहुल गांधी, गमछा बांधा और शुरू कर दी धान कटाई

0

छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने आज दूसरे दिन चुनावी रैली में भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच राजनांदगांव और कवर्धा में चुनावी रैली से पहले राहुल आज नवा रायपुर के पास कटिया गांव में खेत में जा पहुंचे।

राहुल गांधी खेत में जाते ही गमछा बांधकर धान कटाई में जुट गए। किसानों के साथ उन्होंने धान और अन्य मुद्दे पर बातचीत की। राष्ट्रीय नेता के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी श्रमिकों के कार्य में सहयोग दिया।

 राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि पांच साल पहले मैंने, सीएम भूपेश  और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार बड़े वादे किए थे, जिसे हमले पूरा किया है। राहुल ने कहा कि सबसे बड़ा वादा किसानों का कर्ज माफ करना था और उसे भी हमले पूरा किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात कही थी, लेकिन आज हम राज्य में किसानों को 2,640 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान कर रहे हैं। हम इसे आने वाले समय में 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे।

उत्तराखंड : थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने किए बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन

0

बद्रीनाथ/केदारनाथ:  थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने आज सपरिवार भगवान बदरीविशाल और भगवान केदारनाथ के दर्शन किये उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये।इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया।

थल सेनाध्यक्ष रविवार प्रात: साढ़े आठ बजे प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे जहां बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की दर्शन पूजा-अर्चना तत्पश्चात पूर्वाह्न साढ़े दस बजे थल सेना प्रमुख केदारनाथ से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे।

बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तथा सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए। इसके पश्चात थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद गृहण किया। इससे पहले बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर गढ़वाल स्काट सीओ कर्नल तरूण सुंदरियाल प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम में दर्शन पश्चात थल सेना प्रमुख गढ़वाल स्काट कैंप माणा की ओर रवाना हुए।

कन्वेंशन सेंटर में जोरदार विस्फोट, 1 की मौत, 20 घायल

0

केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण ब्लास्ट हुआ। इसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं, कई लोग घायल हैं। कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुए।

रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है।

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौके पर मौत

0

राजस्थान : हनुमानगढ़ जिले में एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब परिवार एक समारोह से घर लौट रहा था।

SHO वेद पाल ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान साठ साल के परमजीत कौर, खुशविंदर सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर, बेटा मनजोत सिंह और 36 साल के रामपाल उसकी पत्नी रीना एवं बेटी रीता के रूप में हुई है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों की पहचान आकाशदीप सिंह और मनराज कौर के रूप में हुई है, जिसको बीकानेर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। एसएचओ पाल ने आगे कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में हमास की तर्ज पर हमला कर सकते हैं पाक आतंकी, हाई अलर्ट

0

इस्राइल और हमास की लड़ाई के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। केंद्रीय एजेंसियों के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि जिस तरह से हमास ने इस्राइल पर औचक हमला किया है, कुछ उसी तरह की ट्रिक का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के आतंकी संगठन, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर सकते हैं।

हालांकि दोनों जगहों की भौगोलिक परिस्थितियों में कोई समानता नहीं है। जम्मू-कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। ग्लाइडर में बैठकर या किसी दूसरी ऐसी ही तकनीक के जरिए आतंकी, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ नहीं कर सकते। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वजह, पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में हमास के हमले को एक नए आइडिया की तरह देखा जा रहा है।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस बाबत उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक हो चुकी है। राज्य से लगते पाकिस्तान के बॉर्डर पर सुरक्षा को और ज्यादा कड़ा किया गया है। ऐसे प्वाइंट, जहां से सर्दियों के दौरान घुसपैठ की संभावना बनी रहती है, वहां पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसी आईबी, रॉ, जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया इकाई और विभिन्न केंद्रीय बलों की इंटेलिजेंस यूनिट सक्रिय हैं।

सूत्रों का कहना है, इस्राइल और हमास की लड़ाई के बीच जम्मू-कश्मीर में किसी तरह का बड़ा प्रदर्शन नहीं होने दिया गया है। हालांकि पाकिस्तानी खुफिया इकाई ISI ने घाटी में अपने स्लीपर सेल/ओवर ग्राउंड/अंडर ग्राउंड वर्कर को सक्रिय किया था, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की लगातार निगरानी से वे अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके। सूत्र बताते हैं कि भले ही वहां पर कोई बड़ा प्रदर्शन या अन्य तरह की गतिविधि देखने को नहीं मिली है, लेकिन हमास के समर्थन में अंडर करेंट देखा जा रहा है।

इंटेलिजेंस एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनमें पाकिस्तान के सोशल मीडिया में जम्मू-कश्मीर को लेकर अनेक संदेशों का आदान प्रदान हुआ है। उन संदेशों में हमास और जम्मू कश्मीर की चर्चा है। जिस तरह से हमास ने इस्राइल पर हमला किया है, कुछ वैसा ही दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में भी हो सकता है। इसका ये मतलब भी निकाला जा रहा है कि किसी इलाके में आतंकियों की बड़े स्तर पर कोई घुसपैठ कराई जा सकती है।

हमास ने इस्राइल में प्रवेश करने के लिए जो तकनीक अपनाई थी, कुछ वैसी ही ट्रिक जम्मू कश्मीर में घुसने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। केंद्रीय एजेंसियों के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। हर तरह की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है।

इस्राइल और जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बहुत ज्यादा अंतर है। भौगोलिक और सामरिक, दोनों ही मामलों में पाकिस्तान के आतंकियों के लिए जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करना आसान नहीं है। वैसी ट्रिक यहां काम नहीं आएगी। हां, आतंकी संगठन कुछ नया कर सकते हैं, उनकी सोच कहां तक जा सकती है, उसके मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं।

हमास एयरफोर्स चीफ अबू रकाबा ढेर, IDF ने किया दावा

0

इजरायल हमास युद्ध के 22वें दिन इजरायली सुरक्षा बल ने दावा किया है कि उन्होंने हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा को मार गिराया है। अबू रकाबा हमास के यूएवी, ड्रोन, पैराग्लाइडर के लिए जिम्मेदार था। उसने 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना बनाने में भाग लिया और पैराग्लाइडर पर इजरायल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की कमान संभाली और IDF चौकियों पर ड्रोन हमलों के लिए जिम्मेदार था।

रात भर में, आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने हमास के एरियल एरे के प्रमुख असेम अबू रकाबा पर हमला किया। अबू रकाबा हमास के यूएवी, ड्रोन, पैराग्लाइडर, हवाई पहचान और रक्षा के लिए जिम्मेदार था। उसने 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना बनाने में भाग लिया और पैराग्लाइडर पर इज़राइल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की कमान संभाली और आईडीएफ चौकियों पर ड्रोन हमलों के लिए जिम्मेदार था।

आज चार बजे बंद हो जाएंगे चारधाम मंदिरों के कपाट, कल होगी पूजा

0

चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे। ग्रहण आज रात को एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा।

29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  पूजाएं संपन्न होंगी। 11 बजे राजभोग लगने के बाद मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। उसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे, जो कि अगले दिन रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम चार से सवा चार बजे के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शाम को होने वाली आरती भी चार बजे से पहले कर ली जाएगी। चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी, E-MAIL पर मांगे 20 करोड़

0

मुम्बई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। मुकेश को 27 अक्टूबर को एक ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसमें 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। मामले का पता लगने पर मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी मिली थी। तब दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वो अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश, नीता अंबानी और दोनों बेटों की भी जान लेगा। आरोपी ने इसी के साथा अंबानी के घर एंटीलिटा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

2021 में भी मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार मिली थी, जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। अंबानी के घर एंटीलिया के पास कार मिलने के बाद उनकी जान को खतरा बताया गया था। कार से पुलिस को 20 जिलेटिन की छड़ें और एक पत्र मिला था, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति ने किए बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन

0

चमोली/रुद्रप्रयाग: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपरिवार आज शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इससे पहले आज प्रात: उप राष्ट्रपति ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) / जिला प्रशासन चमोली/ रूद्रप्रयाग ने उनका स्वागत कर भगवान बदरीविशाल/ भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल( अवकाश प्राप्त) गुरुमीत सिंह भी दर्शन को पहुंचे।