Home Blog Page 412

महिला कर्मचारियों को तोहफा, करवा चौथ की छुट्टी

0

करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

krwachauth holiday

करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, कल (एक नवंबर) को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं।

व्रत करने के वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभ है, पर चूंकि इस व्रत में पूरे दिन पानी भी नहीं पीना होता है ऐसे में आप कमजोरी, थकान के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी अनुभव कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस दौरान सभी लोगों को सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।

व्रत के पहले क्या खा सकते हैं?

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। व्रत से पहले उन्हीं चीजों का सेवन करें जिससे आप लंबे समय  तक ऊर्जावान रह सकें और सेहत भी ठीक बनी रहे।
  • फलों और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। उपवास के दौरान इनसे शरीर में आवश्यक सोडियम-पोटेशियम की मात्रा ठीक बनी रहती है जो आपको कमजोरी से बचाती है।
  • शकरकंद और गुड़ जैसे स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप व्रत के दौरान ऊर्जा से भरपूर हैं।
  • व्रत के पहले हाइड्रेशन का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। नारियल पानी से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।

इन चीजों से करें परहेज?

व्रत से एक दिन पहले या फिर सरगी के दौरान कुछ चीजों का सेवन कम या बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए।

  • एक दिन पहले चाय और कॉफी से बचें क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से में मूत्रवर्धक होती है इससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है।
  • मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें इससे पेट फूला हुआ या गैस की समस्या हो सकती है।
  • फैटी चीजों का सेवन कम करें।

विपक्षी नेताओं को हैकिंग की चेतावनी, राहुल गांधी बोले- ‘मेरा फोन टैप कराते रहिए’, हम लड़ने वाले लोग हैं…

0

विपक्ष के कई नेताओं  ने फोन हैकिंग का दावा किया है। शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत की अन्य विपक्षी नेताओं को एप्पल की ऑर से वार्निंग दी गई है। दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप कराते रहिए। हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।

राहुल ने कहा, ‘पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। कांग्रेस के कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है, यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं। आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि बहुत कम लोग उनके खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं। आप जितनी चाहें उतनी फोन टैपिंग कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर तुम मेरा फोन लेना चाहते हो तो मैं तुम्हें दे दूंगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अदाणी में है, असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है बल्कि पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अदाणी की बात करते हैं। वैसे ही वह इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, CBI पर आ जाते आते हैं। अभी नंबर-1 पर अदाणी हैं और नंबर-2 पर प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं।

शराब घोटाले में ED का एक्शन, AAP विधायक के घर और दफ्तर पर छापा

0

शराब घोटाले में ED की जांच का दायरा अब पंजाब तक पहुंच गया है। मोहाली से AAP विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर पर सुबह करीब आठ बजे एक साथ ED की टीम ने दबिश दी। टीम सुबह से ही उनके दफ्तर और घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाला मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। छापेमारी पर विधायक और उनके स्टाफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शराब घोटाले में CBI दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस संबंध में पंजाब के कई शहरों में पहले भी छापेमारी हो चुकी है। CBI पंजाब के कई अधिकारियों को इस मामले में तलब कर चुकी है। वहीं ED ने पंजाब में शराब नीति बनाने वाले अधिकारियों को बिना अनुमति विदेश जाने पर रोक लगा चुकी है। इससे पहले फरीदकोट के पूर्व शिअद विधायक व शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) छापे मार चुका है।

दिल्ली सरकार की शराब नीति 17 नवंबर 2021 को लागू हुई थी। पॉलिसी के तहत शराब कारोबार को निजी हाथों में सौंप दिया गया था। इसी के साथ ही शराब नीति पर विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों के टेंडर देने के बाद शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने की कोशिश की, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

अपने बंगले में क्यों नहीं लौटे राहुल, जानें क्या है वजह?

0

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अब तक ओ अपने पुराने सरकारी बंगले में क्यों नहीं लौटे हैं?  राहुल गांधी अभी भी अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ वाले बंगले में रह रहे हैं। अभी तक यह साफ भी नहीं है कि राहुल गांधी कब अपने 12, तुगलक लेन वाले बंगले में लौटेंगे। या फिर लौटेंगे भी या नहीं?

राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में गुजरात की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। मानहानि मामले में दोषी पाए जाने और दो साल की सजा होने के बाद नियमों के तहत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई। जिसके चलते उन्हें अपना नई दिल्ली स्थित 12 तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला 23 अप्रैल 2023 को खाली करना पड़ा।

राहुल गांधी 19 साल तक इस बंगले में रहे। सरकारी बंगला खाली कर राहुल गांधी 10, जनपथ वाले सोनिया गांधी के बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। 137 दिनों तक संसद सदस्यता  से अयोग्य ठहराए जाने के बाद बीती 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी।

जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई और 8 अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को उनका पुराना 12, तुगलक लेन वाला बंगला फिर से आवंटित कर दिया। हालांकि, दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी राहुल गांधी अभी तक पुराने बंगले में नहीं लौटे हैं और अभी भी 10 जनपथ से ही अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, 30 पर लगी मुहर

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कैबिनेट ने 30 अहम और बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है।

कैबिनेट के फैसले

  • मुनि की रेती ढालवाल को श्रेणी एक में उच्चीकरण करने का निर्णय।
  • एडीबी प्रोजेक्ट के तहत पावर हाउस के उच्चीकरण का काम यूपीसीएल के तहत किया जाएगा।
  • ग्राम्य विकास विभाग में लेखाकर के स्वीकृत पर में बदलाव किया गया।
  • राजाजी टाइगर रिजर्व कंसरवेशन फाउंडेशन बनाने का लिया गया निर्णय ।
  • पर्यटन नीति में किया गया संशोधन ।
  • कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के ढांचे के संशोधन ।
  • खांडसारी नीति को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया।
  • मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मिली मंजूरी द्य
  • भारत सरकार की स्क्रैप नीति को प्रदेश में लागू करने का निर्णय। साथ ही, जो लोग कॉमर्सिकल वाहन को 15 फीसदी और प्राइवेट वाहन को 25 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी।
  • सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के पैकेज नीति में किया गया संशोधन।
  • केंद्रीय विद्यालय, टिहरी के उच्चीकरण के आ रही दिक्कतों के चलते दी गई छूट।
  • निराश्रित गौवंश की व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी को भी दी गईं जिम्मेदारी द्य
  • वित्त विभाग में अपर आयुक्त प्रशासन पद के लिए किया गया संशोधन।
  • 8वी पास बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास कर 10 वी पास हो जायेंगे। इसी तरह 10 वी पास
  • बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास कर 12 वी पास हो जायेंगे।
  • सोलर वाटर हीटर को घरेलू उपयोग में 50 फीसदी अनुदान और कमर्शियल में 38 फीसदी अनुदान देने का निर्णय ।
  • योग प्रशिक्षकों ऑउटसोर्स के मध्यम से विद्यालयों और महाविद्यालयों में किया जाएगा तैनात।
  • गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने का निर्णय।
  • जड़ी बूटी की योजना को मंत्रीमंडल की मंजूरी। प्रदेश के 11 जिलों में 1600 तरह की जड़ी बूटी होती है। ऐसे अगले 10 साल के लिए ये योजना संचालित किया जाएगा। करीब 5000 हेक्टेयर में होगा जड़ी बूटियों का उत्पादन।
  • जलागम विभाग के तहत प्रदेश के सभी नदियों में चेक डैम बनाया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय। भारत सरकार की “कैच द रैन योजना” की तहत प्रदेश में होगा काम।
  • वित्त विभाग में तहत भारत सरकार की ओल्ड पेंशन योजना और न्यू पेंशन योजना के तहत लिए गए निर्णय को उत्तराखंड में किया गया एडॉप्ट । कर्मचारियों को दिया जाएगा विकल्प। मंत्रीमंडल की मंजूरी।
  • अग्निशमन नियमावली में किया गया संशोधन।
  • गृह विभाग के तहत कैदियों के लिए बनाए गए।
  • भारत सरकार की जेल मौनुवाल को उत्तराखंड सरकार ने किया एडॉप्ट।
  • कैंपटीफल क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने का निर्णय।
  • उत्तराखंड वित्त सेवा नियमावली में किया गया संशोधन ।
  • सचिवालय के नियमत कर्मचारियों के वर्दी भत्ते के लिए 2400 रुपए की मंजूरी।
  • पर्यटन विभाग के तहत यात्रा मार्गाे पर बने पुराने पुलों का बेहतर इस्तेमाल के लिए पार्किंग, टॉयलेट आदि बनाए जायेंगे।
  • पहले चरण में 3 पुराने पुल को किया गया है चिन्हित।
  • डिजास्टर मैनेजमेंट कांफ्रेंस के लिए 8 करोड़ 9 लाख रुपए को मंत्रीमंडल की मजूरी।

अपडेट…

चुनाव प्रचार के दौरान सांसद पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

0

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) सांसद और दुब्बाक विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार कोठा प्रभाकर रेड्डी पर सोमवार को सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार करने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में मेडक लोकसभा क्षेत्र से सांसद के पेट में चोटें आईं है, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सांसद कोठा रेड्डी की स्थिति स्थिर है। उन्होंने बताया कि यह घटना लताबाद मंडल में उस दौरान हुई जब वह विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे।

प्रभाकर रेड्डी को एक वाहन में बैठे हुए अपने खून को बहने से रोकने और पेट पर लगे चाकू के घाव को दबाते हुए दिखाया गया है। सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त एन श्वेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सांसद को जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू मारा था उसको कुछ स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में हमलावर को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में भड़की मराठा आरक्षण की आग, NCP विधायक के घर को फूंका

0

महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण का मुद्दा अब काफी गरमा गया है। इसकी चपेट से अब विधायक भी नहीं बच पाए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने बीड जिले में स्थित NCP विधायक प्रकाश सोलंके के आवास में आग लगी दी। जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम अजित पवार के गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर आंदोलनकारियों ने पहले पथराव किया। इसके बाद उन्होंने आवास पर तोड़फोड़ करते हुए वहां आग लगा दी।

NCP विधायक प्रकाश सोलंके ने बताया कि जब उनके घर पर आंदोलनकारियों की भीड़ ने हमला किया। उस समय वह अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के दौरान मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं, लेकिन आगजनी के कारण संपत्ति को नुकसान हुआ।

 NCP विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर हुए हमले पर शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो ट्रिपल ईंजन की सरकार है, ये उनकी विफलता है। आज एक विधायक का घर जलाया गया है। गृह मंत्रालय और गृह मंत्री क्या कर रहे हैं, ये उनकी जिम्मेदारी है।

CM एकनाथ शिंदे ने इस घटना की निंदा की है। एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हमले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल को इस घटना पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह विरोध अब गलत दिशा में जा रहा है।

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ED-CBI को दिए ये निर्देश

0

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को झटका देते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता की जमानत याचिका खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट को इस मामले को 6 से 8 महीने के अंदर जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।

साथ ही अदालत ने टिप्पणी की कि यदि केस की सुनवाई धीमी गति से होती है तो सिसोदिया तीन महीने के बाद फिर से बेल के लिए आवेदन कर सकते हैं।शराब घोटाले में 338 करोड़ रुपये के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है और कहा है कि एजेंसी अभी तक की जांच के आधार पर घोटाले में पैसे का लेन-देन स्थापित करने में कामयाब रही है। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति अनियमितता मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं से संबंधित सीबीआई और ईडी मामलों में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अपनी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, क्योंकि हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

फरवरी 2023 में, दिल्ली की नई आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इससे पहले दिल्ली सरकार ने अपनी नई नीति को  विपक्ष द्वारा बेईमानी के आरोपों के बीच नीति को वापस ले लिया गया था।

सीबीआई के अनुसार, सिसोदिया ने आपराधिक साजिश में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह उक्त साजिश के उद्देश्यों की उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए उक्त नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में शामिल थे। आप नेता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: विधायक का इलाज के दौरान निधन

0

उत्तराखंड की राजनीति के लिए बुरी खबर है। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

वहां दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे।

इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

दो पैसेंजर ट्रेनों की आपस में टक्कर, अब तक 14 की मौत, 50 घायल

0

आंध्र प्रदेश में रविवार को दो ट्रेनों की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला स्थित कंटाकापाली व आलामंडा स्टेशनो के बीच हुई है। वहीं, ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO विश्वजीत साहू ने बताया कि इस ट्रेन दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को केंद्र सरकार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं, पीएम मोदी ने इस हादसे को लेकर रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायजा लिया। पीएमओ ने बताया कि इस हादसे में प्रभावित लोगों को अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस हादसे को लेकर गंभीर हो गए हैं। उन्होंने कल रात दिल्ली में वॉर रूम से स्थिति का जायजा लिया।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पटरी से उतरे और प्रभावित डिब्बों के अलावा सभी को घटनास्थल से हटा दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के आगे के 11 डिब्बे को अगले अलमंदा स्टेशन पर पहुंचा दिया गया है। वहीं, विशाखापत्तनम-रायगड़ा के पीछे के 9 डिब्बों को पिछले स्टेशन कंटाकपल्ले तक वापस ले जाया गया है।