Home Blog Page 411

ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, MP में करेंगे जनसभा

0

दिल्ली आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज गुरुवार को बुलाया है। इसे लेकर उन्हें 30 अक्टूबर को समन भेजा गया था। आबकारी घोटाले के आरोप में आप के दो बड़े नेता जेल में हैं। इसी मामले में 16 अप्रैल को सीबीआई ने केजरीवाल को अपने मुख्यालय में बुलाकर 56 प्रश्न पूछे थे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुरुवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया था। अरविंद केजरीवाल ने पेशी से पहले ईडी को जवाब दिया है। उन्होंने समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आज गुरुवार को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में अपने घर से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

ED ने जब्त की जेट एयरवेज के मालिक और अन्य की 503 करोड़ रुपये की संपत्ति

0

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जब्त की। ईडी ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में नरेश गोयल, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनियों की भारत, लंदन और दुबई में 503 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।

ED ने जेट एयरवेज (Indai) लिमिटेड (JIL) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 538.05 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है। जब्त की गई संपत्तियों में  17 आवासीय फ्लैट और बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न शहरों में स्थित ये संपत्तियां जेटएयर प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता और बेटे निवान और कुछ अन्य कंपनियों के नाम पर हैं।

धन शोधन का यह मामला CBI की ओर से जेट एयरवेज, गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में दर्ज प्राथमिकी से सामने आया है। बैंक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड को 848.86 करोड़ रुपये का ऋण दिया था जिसमें से 538.62 करोड़ रुपये बकाया थे। इससे पहले रिमांड पर सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कहा था कि जेट एयरवेज के संस्थापक ने विदेश में विभिन्न ट्रस्ट बनाकर भारत से विदेशों में धन की हेराफेरी की।

जांच में पता चला कि आरोपी ने विदेश में कई ट्रस्ट बनाए हैं और उन ट्रस्टों के माध्यम से उसने विभिन्न अचल संपत्तियां खरीदी हैं। इसमें कहा गया था कि इन ट्रस्टों के लिए इस्तेमाल किया गया धन कुछ और नहीं बल्कि अपराध से अर्जित धन (POC) है जिसे भारत से विदेश भेजा गया।

जम्मू-कश्मीर में यहां LCO पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के तीन जवान घायल

0

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास बारूदी सुंरग में विस्फोट हो जाने से सेना के तीन जवान घायल हो गए. बताया जाता है कि जवान मेंढर सेक्टर में फगवारी गली इलाके में गश्त कर रहे तभी बारूदी सुरंग सक्रिय हो गई.

इस बार में अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी एमआई अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उनमें से दो को विशेष उपचार के लिए 150 जीएच राजौरी के एक सैन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार घायलों की पहचान वाई श्री रामुल्लू, विमल राज और वीर भारप्पा के रूप में की गई है.

अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ को रोकने के मद्देनजर आगे के क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें लगी होती हैं जिसकी वजह से कभी-कभी सैनिकों को भी नुकसान उठाना पड़ जाता है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थित बताई जा रही है. इस बीच पुलिस ने इस घटना को संज्ञान में लिया है.

इससे पहले अक्टूबर में जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सैनिक घायल हो गया था. यह विस्फोट नौशेरा सेक्टर के कलसियान इलाके में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में गुरचरण सिंह नामक एक सैनिक घायल हो गया था. यह सैनिक सिख लाइट इन्फैंट्री का था.

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

0

रूद्रप्रयाग: सबसे ऊंचे हिमपर्वत श्रृंखला पर विराजमान तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि पहली बार तुंगनाथ जी में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया है।

मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि कपाट बंद होने तथा श्री तुंगनाथ जी की डोली यात्रा सफल समापन हेतु निर्देश जारी किये गये है। कपाट बंद होने के अवसर पर आज प्रात: ब्रह्ममुहुर्त में श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुल गये थे इसके बाद प्रात:कालीन पूजा-अर्चना तथा दर्शन शुरू हो गये। तत्पश्चात दस बजे से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो गयी और बाबा तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को स्थानीय फूलों भस्म आदि से ढ़क कर समाधि रूप दे दिया गया।इसके बाद ठीक ग्यारह बजे पूर्वाह्न श्री तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतू बंद कर दिये गये।कपाट बंद होने के बाद श्री तुंगनाथ जी की देव डोली मंदिर प्रांगण में आ गयी तथा मंदिर परिक्रमा के पश्चात देवडोली चोपता को प्रस्थान हुई।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 2 नवंबर को श्री तुंगनाथ जी की देव डोली भनकुन प्रवास करेगी 3 नवंबर को भूतनाथ मंदिर होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी तथा 3 नवंबर को देवभोज का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ यहां बाबातुंगनाथ जी की शीतकालीन पूजायें शुरू हो जायेंगी।

आज कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, पुजारी प्रकाश मैठाणी, गीता राम मैठाणी,हर्षवधन मैठाणी तथा अन्य पुजारीगण सहित जिला प्रशासन, वन विभाग, उत्तराखंड पुलिस स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

12 घंटे तक रोकनी पड़ी गुजरात जाने वाली सभी ट्रेनें, ये रही वजह

0

महाराष्ट्र: पश्चिम रेलवे के रूट पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। मुंबई के पास ओएचई टूटने के कारण गुजरात जाने वाली ट्रेनें 12 घंटे तक रुकी रहीं। मामला पालघर जिले में दहानू स्टेशन के पास ओवरहेड उपकरण खराबी का है। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर तकनीकी खराबी के कारण पश्चिम रेलवे मार्ग पर गुजरात जाने वाली सभी ट्रेनें लगभग 12 घंटे तक रुकी रहीं।

बता दें कि दहानू मुंबई से लगभग 125 किमी दूर स्थित है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच ट्रेन यात्रा में आम तौर पर लगभग आठ घंटे लगते हैं, लेकिन ओएचई ब्रेकडाउन के कारण ट्रेनें 12 घंटे से अधिक समय तक फंसी रहीं। पश्चिम रेलवे के PRO सुमित ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे दहानू रोड स्टेशन पर ओएचई ब्रेकडाउन हो गया था। PRO सुमित ठाकुर ने बताया कि घंटों तक परिचालन बाधित रहने के बाद अप लाइन (मुंबई जाने वाली) पर आधी रात के बाद लगभग 12.15 बजे परिचालन दोबारा शुरू हुआ। डाउन लाइन (गुजरात जाने वाली) बुधवार सुबह 10.25 बजे बहाल हुई।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की आवाजाही बहाल होने के बाद, प्रभावित खंड पर ट्रेनों की गति कम करने का निर्देश दिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुताबिक दहानू के पास जहां ओएचई ब्रेकडाउन हुआ था, 60 किमी प्रति घंटे का गति प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा, ट्रेनों को विरार-सूरत खंड के सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि, “चर्चगेट (दक्षिण मुंबई में) और विरार (पालघर) के बीच उपनगरीय ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पश्चिम रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वानगांव और दहानू स्टेशनों के बीच हुई इस घटना के कारण मंगलवार देर रात मुंबई से रवाना होने वाली सभी ट्रेनें फंस गईं। पालघर ओएचई ब्रेकडाउन मामले में घटना के करीब तीन घंटे बाद पश्चिम रेलवे के मंडल रेलवे प्रबंधक (DRM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर बयान दिया।

उन्होंने कहा कि दहानू रोड और वानगांव स्टेशनों के बीच OHE टूटने के कारण डाउन दिशा की कई ट्रेनें अपने नियत समय से देरी से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहायता के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर हेल्प डेस्क का बंदोबस्त भी किया गया है। रेलवे को असुविधा के लिए गहरा खेद है।

‘एनिमल’ से टकराएंगे ‘सैम बहादुर’

0

विक्की कौशल के लिए ये साल फिल्मों की सक्सेस के मामले में काफी अच्छा रहा। ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म से उन्होंने ऑडियंस को खासा एंटरटेन किया। अब वह भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे। ये फिल्म बॉलीवुड के उन प्रोजेक्ट्स में से है, जिसका इंतजार एक साल से भी पहले से किया जा रहा है।

‘उरी’ और ‘राजी’ के बाद एक बार फिर विक्की कौशल आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म से विक्की का नया लुक और रिलीज डेट, दोनों सामने आ गई है। मेघना गुल्जार के डायरेक्शन में बनी ‘सैम बहादुर’ सच्ची घटना पर आधारित स्टोरी है। ‘राजी’ के बाद मेघना और विक्की की ये साथ में दूसरी फिल्म है। दो हफ्ते पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सिर्फ विक्की ही नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी की कुछ झलकियां भी दिखाई गई थीं।

फिल्म की टैगलाइन है- जिंदगी उनकी, इतिहास हमारा। अब मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ऑफिसर के रोल में विक्की गाड़ी के ऊपर बैठे सीरियस लुक देते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे कई सैनिक हैं। फिल्म को रियलिस्टिक एंगल देने के लिए असली आर्मी ऑफिसर्स के साथ कुछ हिस्सों की शूटिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। मूवी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में एंट्री लेगी। इसी दिन रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी रिलीज हो रही है। सैम बहादुर मूवी के सान्या मल्होत्रा भी हैं, जो कि विक्की की वाइफ के रोल प्ले कर रही हैं।

महाराष्ट्र: हिंसा का दौर जारी, मंत्री की कार में तोड़फोड़, SP घायल

0

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

नांदेड़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे मंगलवार शाम मराठा आरक्षण की मांग के समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पथराव में घायल हो गए। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई के शैयाद्री गेस्ट हाउस पहुंचे।

मराठा आरक्षण को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कल पुणे शहर में नवले ब्रिज के पास मराठा आरक्षण समर्थक विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को अवरुद्ध करने और टायर जलाने के लिए 400-500 (लगभग) लोगों पर मामला दर्ज किया है।

मराठा आरक्षण के लिए नारे लगा रहे दो लोगों को मुंबई के कोलाबा में आकाशवाणी के पास विधायकों के आवास पर राज्य मंत्री और राकांपा नेता हसन मुश्रीफ की कार में तोड़फोड़ करते देखा गया। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

बेहद खास है इस साल का करवा चौथ व्रत, बन रहे कई संयोग

0

सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चांद की पूजा और जल अर्पित करते हुए व्रत को पूरा करती हैं। पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है।

इस व्रत में दिनभर निर्जला व्रत और शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। इस व्रत में चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है। इसके बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ में है।

करवा चौथ की कथा

करवा चौथ व्रत की पौराणिक मान्यताएं भी है। जिससे अनुसार पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत की परंपरा सतयुग से चली आ रही है। इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई। जब यम आए तो सावित्री ने अपने पति को ले जाने से रोक दिया और अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा से पति को फिर से पा लिया। तब से पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत किये जाने लगा।

वहीं एक दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत में वनवास काल में अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि के पर्वत पर चले गए थे तब द्रोपदी ने अर्जुन की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण से मदद मांगी। उन्होंने द्रौपदी को वैसा ही उपवास रखने को कहा जैसा माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। द्रौपदी ने ऐसा ही किया और कुछ ही समय के बाद अर्जुन वापस सुरक्षित लौट आए।

महत्व

सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं पूरे साल इस महापर्व का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए करवा माता, भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत रूप से पूजा-आराधना और कथा सुनती हैं। फिर करवा चौथ की शाम को चांद के निकलने का इंतजार करती हैं और चांद के दर्शन करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

सरगी क्या है

सरगी एक प्रकार की थाली होती है, जिसमें खाने की कुछ चीजें होती हैं। इस थाली में खाने के अलावा 16 श्रृंगार की समाग्री, सूखे मेवे, फल, मिष्ठान आदि होते हैं। सुर्योदय से पूर्व सरगी में रखे गए व्यंजनों को खाकर ही महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं। इसके बाद रात में चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ की सरगी सास अपनी बहू को देती है, लेकिन यदि सास न हों तो जेठानी या बहन भी सरगी दे सकती हैं।

 

मणिपुर में फिर हिंसा, उग्रवादियों ने की पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

0

मणिपुर में महीनों से जारी जातीय हिंसा के बीच मंगलवार को संदिग्ध उग्रवादियों की गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मोरेह उप-विभागीय पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद सीमावर्ती शहर के पूर्वी मैदान में एक नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण कर रहे थे।

गोली लगने के बाद एसडीपीओ को मोरेह के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत भर्ती कराया गया, जहां उमकी मौत हो गई। पुलिस ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

इस घटना को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह आनंद की ‘नृशंस हत्या’ से दुखी हैं। सिंह ने X पर लिखा, ‘आज सुबह मोरेह पुलिस के OC, SDPO चिंगथम आनंद की निर्मम हत्या से बहुत दुखी हूं। लोगों की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

 PTI के मुताबिक, यह घटना कई नागरिक समाज संगठनों, खासकर मोरेह स्थित संगठनों के सदस्यों द्वारा सीमावर्ती शहर से राज्य बलों को हटाने की मांग के कुछ दिनों बाद हुई है।

गौरतलब है कि 3 मई को मणिपुर के चुराचांदपुर शहर में हुई पहली झड़प के बाद व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई। ये झड़पें आदिवासी समूहों द्वारा राज्य के आरक्षण में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद हुईं, जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिया गया था।

महिला कर्मचारियों को तोहफा, करवा चौथ की छुट्टी

0

करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

krwachauth holiday

करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, कल (एक नवंबर) को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं।

व्रत करने के वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभ है, पर चूंकि इस व्रत में पूरे दिन पानी भी नहीं पीना होता है ऐसे में आप कमजोरी, थकान के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी अनुभव कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस दौरान सभी लोगों को सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।

व्रत के पहले क्या खा सकते हैं?

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। व्रत से पहले उन्हीं चीजों का सेवन करें जिससे आप लंबे समय  तक ऊर्जावान रह सकें और सेहत भी ठीक बनी रहे।
  • फलों और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। उपवास के दौरान इनसे शरीर में आवश्यक सोडियम-पोटेशियम की मात्रा ठीक बनी रहती है जो आपको कमजोरी से बचाती है।
  • शकरकंद और गुड़ जैसे स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप व्रत के दौरान ऊर्जा से भरपूर हैं।
  • व्रत के पहले हाइड्रेशन का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। नारियल पानी से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।

इन चीजों से करें परहेज?

व्रत से एक दिन पहले या फिर सरगी के दौरान कुछ चीजों का सेवन कम या बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए।

  • एक दिन पहले चाय और कॉफी से बचें क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से में मूत्रवर्धक होती है इससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है।
  • मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें इससे पेट फूला हुआ या गैस की समस्या हो सकती है।
  • फैटी चीजों का सेवन कम करें।