Home Blog Page 1124

बड़े पर्दे पर एक बार फिर 'पार्टनर' बन सकते है सलमान खान और गोविंदा

0

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा खूब जोरों पर है कि साल 2007 में आई सलमान खान और गोविंदा की हिट फिल्म ‘पार्टनर’ का सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस फिल्म में सलमान-गोविंदा की जोड़ी फिर से दिखेगी या किसी फ्रेश जोड़ी को लिया जाएगा.
इसके पहले साल 2011 में भी ऐसी खबरें आईं थीं कि सलमान खान इस फिल्म के सीक्वल में काफी रुचि ले रहे हैं, लेकिन तब बात कुछ बन नहीं पाई. कहा ये भी जा रहा है कि पार्टनर फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन सीक्वल को डायरेक्ट नहीं करेंगे क्योंकि वो 1997 में आई अपनी कॉमेडी फिल्म ‘जुड़वां’ का सीक्वल बनाने में लगे हैं, जिसमें उनके बेटे वरुण धवन काम कर रहे हैं.
अब इस बात की चर्चा है कि फिल्म के निर्देशक के रूप में साजिद-फरहाद को लिया जा रहा है. ‘पार्टनर’ से गोविंदा ने बॉलीवुड में वापसी की थी और से गोविंदा की आखिरी हिट फिल्म भी कहा जा सकता है.
फिल्म में गोविंदा, सलमान खान, कटरीना कैफ और लारा दत्ता लीड रोल में थे.

'शिवाय' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी अच्छी रफ्तार, दूसरे वीकेंड पर कमाए 16 करोड़

0

‘शिवाय’ का टिकट खिड़की पर दूसरा वीकेंड शानदार रहा है। इस फिल्म ने पिछले तीन दिन में 16 करोड़ के करीब कमाई की है।
शुक्रवार को इसेे 4.61 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। शनिवार को इसे 5.40 करोड़ मिले। संडे को आंकड़ा छह करोड़ के करीब रहा। कुल मिलकार इसे अभी तक 87 करोड़ रुपए का नफा हुआ है।
अब यह तो इत्मिनान से कहा जा सकता है कि दूसरे हफ्ते की कमाई के दौरान यह फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेगी। लाइफ टाइम बिजनेस जरूर 125 करोड़ रुपए के करीब होगा, जिसे अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि फिल्म की लागत काफी है।
गुरूवार को इसने लगभग 6.05 करोड़ रुपए कमाई की थी। सिंगल सिनेमा के दम पर यह फिल्म काफी आगे तक आ गई है। बुधवार को इसने 7.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वैसे टिकट खिड़की पर फिल्म को खास जंप सोमवार को मिला था, जिसका असर मंगलवार को भी ‍‍देखने को मिला। मंगलवार को देश के कई हिस्सों में छुट्टी थी जिसके कारण फिल्म की 11 करोड़ रुपए की कमाई हुई। मंडे की छुट्‍टी पर अजय देवगन की इस फिल्म ने 17.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले दिन इसे टिकट खिड़की पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म ने 10.24 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को यह आंकड़ा दस करोड़ रुपए पर आ गया। संडे को इसने सिर्फ 8.26 करोड़ रुपए कमाए।
‘ऐ दिल है ‍‍मुश्किल’ कुल कमाई के मामले में आगे है और लगभग दस करोड़ रुपए की बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि दिवाली के ठीक पहले वाले शुक्रवार को दो बड़ी फिल्मों ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘शिवाय’ ने बॉक्स ऑफिस लड़ाई के लिए मैदान संभाला था। लागत के मामले में ‘शिवाय’ महंगी फिल्म है। अजय देवगन ने एक्शन सीन्स पर जमकर पैसा खर्च किया है। तमाम खर्च मिलाकर यह 100 करोड़ से ऊपर की लागत रखती है जबकि करण जौहर की फिल्म 80 करोड़ में रिलीज लायक बनी है।

युद्ध विकल्प नहीं, शांति संभव नहीं… तो क्या करे भारत?

0

कश्मीर घाटी के उड़ी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान की किसी भी तरह के हमले की तैयारियों के बीच भारत भी सीमा पर अपनी तैयारी मजबूत करने लगा है। करीब 778 किलोमीटर लंबी एलओसी पर जवानों की नए सिरे से और ज्यादा संख्या में तैनाती की जा रही है। साथ ही हथियार और फ्यूल भी जमा किये जा रहे हैं। निश्चित रूप से ये तैयारियां जंग जैसे हालात की तरफ इशारा करती है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ट्वीट में लिखा- हमारे रक्षक आसमान में देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। हमारे लड़ाकू विमान पिछले दो दिन से हाई प्रोफाइल लैंडिंग और उड़ान का अभ्यास कर रहे हैं। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक होने की स्थिति में पाकिस्तान इन टारगेट को तुरंत निशाना बना सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने एक ऑपरेशन की प्लानिंग भी की है। भारतीय सेना की तरफ से अगर चुनौती दी जाती है तो इसे अंजाम दिया जाएगा। ‘पाक डिफेंस सोर्सेज का यह भी कहना है कि भारत ने अगर हमला किया तो पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठेगा। अगर कोल्ड वॉर, हॉट वॉर में बदलती है तो हम इसके लिए तैयार हैं।’
यह बात सच है कि किसी भी युद्ध ने आज तक इंसानियत का झंडा नहीं लहराया है। युद्ध किसी भी समस्या का ना तो हल है और ना ही विकल्प। भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की जड़ में चाहे मुद्दा कश्मीर का हो या फिर पाकिस्तान से भारत में आतंकियों की आमद, इसे सुलटाने के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं हो सकता है। कश्मीर को हथियाने की कोशिश में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक तीन युद्ध हो चुके हैं लेकिन समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुईं हैं। युद्ध अगर विकल्प नहीं है तो अगला कदम क्या होना चाहिए?
संयुक्त राष्ट्र और दुनिया के कुछ शक्तिशाली देश मसलन अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन आदि हमेशा से इस बात पर जोर देती रही है कि कश्मीर के मुद्दे को भारत और पाकिस्तान आपसी बातचीत से हल करें। लेकिन सवाल यह उठता है कि आपसी बातचीत का सिलसिला आखिर कब तक चलता रहेगा। छह दशक से ज्यादा समय से शांति की खातिर द्विपक्षीय वार्ता का दौर चला आ रहा है। अब जबकि इसमें आतंकवाद का जिन्न पूरी तरह से पाकिस्तान की सेना, पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई में प्रवेश कर चुका है तो कोई यह कहे कि द्विपक्षीय वार्ता से नतीजा निकाला जाए, यह खुद को दिग्भ्रमित करने जैसा होगा। कहने का तात्पर्य यह कि आज के हालात में बातचीत के जरिये भारत-पाक में शांति बहाल करने संभव नहीं है।
युद्ध विकल्प नहीं और शांति संभव नहीं तो फिर पाकिस्तान का क्या करे भारत? इस सवाल का जवाब हालांकि आसान नहीं है। लेकिन यह भी कहने में कोई संकोच नहीं कि भारत के सामने कूटनीतिक घेराबंदी के अलावा और कोई रास्ता बचता नहीं है। भारत यह कूटनीतिक घेराबंदी करता भी रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसको समर्थन भी मिलता रहा है, लेकिन यह घेराबंदी तब कहीं ज्यादा कारगर होगी जब भारत की ताकत और हैसियत को लेकर दुनिया अपनी राय बदले। सीधा मतलब यह है कि भारत जितना मजबूत होगा, दुनिया उसकी बात भी उतनी ही ज्यादा सुनेगी। इस मजबूती का वास्ता सैन्य मजबूती भर से नहीं है, उस आर्थिक हैसियत से भी है जिससे हम दुनिया को प्रभावित कर सकें। इस आर्थिक हैसियत के साथ वह सामाजिक समरसता भी जरूरी है जिससे भारत को अंदरूनी ताकत मिलती है।
दरअसल उड़ी में भारतीय सेना पर हमले के बाद देशभर में दो तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है। पहली प्रतिक्रिया में पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने पर जोर है ताकि दुनिया (खासतौर पर अमेरिका) इसके साथ बदमाश राष्ट्र या आतंकवाद पोषित राष्ट्र जैसा व्यवहार करे। और दूसरी प्रतिक्रिया में ईंट का जवाब पत्थर से देने की युद्धोन्मादी बात की जा रही है। हालांकि दोनों ही रास्तों से हम वहां नहीं पहुंच सकते जो भारत जैसे राष्ट्र को चाहिए। पाकिस्तान को अलग-थलग करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे पाकिस्तान सरकार कमजोर होगी और आतंकी गुटों को अधिक ताकत व समर्थन मिलेगा। हमारे लिए पड़ोस में सीरिया या इराक (आईएसआईएस के साथ) पैदा होने का जोखिम रहेगा। ईंट का जवाब पत्थर से देने में परमाणु युद्ध का खतरा है, जिससे भारत की आर्थिक वृद्धि को गंभीर नुकसान होगा।
इसके लिए स्पष्ट रणनीति की जरूरत है। कोई यह सोचता है कि पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद को रोक सकता है तो यह नादान सोच होगी। इसलिए भारत के पास एक ही विकल्प बचता है और वह है सटीक आर्थिक रणनीति को अंजाम देना। इस रणनीति में पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ को भी ध्यान में रखना होगा। सामरिक दृष्टि से भारत के मुकाबले चीन बेहद ताकतवर राष्ट्र है और चीन कभी नहीं चाहेगा कि भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध कायम हो। ऐसे में भारत के खिलाफ चीन हमेशा पाकिस्तान को आर्थिक व सामरिक मदद देता रहेगा। ऐसे कई मौके आए हैं जब चीन ने भारत के बजाए पाकिस्तान की बात को गंभीरता से लिया है। अक्साई चीन के 37, 240 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर अवैध तरीके से ड्रैगन ने कब्जा किया हुआ है। कश्मीर मुद्दे का एक अहम हिस्सा चीन भी है। जिस अंदाज में चीन ने अजहर मसूद जैसे आतंक के आकाओं को बचाने की कोशिश की यह चीन की पाकिस्तान के साथ घनिष्ठता दिखाता है।
दरअसल, पाकिस्तान के साथ चीनी आत्मीयता की कहानी के पीछे सीपीईसी यानी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा असल वजह है। ये कॉरीडोर बलोचिस्तान के ग्वादर और चीन के जिंजियांग को समुद्र मार्ग से जोड़ेगा। जाहिर है चीन खुद को एशिया में इकोनॉमिक लीडर के तौर पर पेश करने की ख्वाहिश रखता है और सीपीईसी इसी का नतीजा है। वैसे चीन द्वारा इस अतिसंवेदनशील इलाके में करीब 46 बिलियन डॉलर का निवेश यह बताने के लिए काफी है कि चीन चाहता क्या है। चीन को लग रहा है कि पैसों के बल पर वह बलोचिस्तान के बुग्ती, खैबर-पख्तून इलाके के पठानों और जिंजियांग प्रांत के उइगर समुदाय को अपना गुलाम बना लेगा और अपने मंसूबों को यानी आर्थिक विस्तारवाद की नीति को मूर्त रूप दे पाएगा।
इस परियोजना की अनुमानित अवधि 15 साल है और इसके अन्तर्गत बलोचिस्तान के ग्वादर पोर्ट से चीन के शिनजियांग प्रान्त तक एक आर्थिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है। सीपीईसी की शुरुआत बलोचिस्तान में ग्वादर पोर्ट से होती है। सीपीईसी का बड़ा हिस्सा पाक अधिकृत कश्मीर, गिलगित और बल्तिस्तान से होकर गुजरेगा जो विवादित इलाका है। भारत इसे अपना हिस्सा मानता है। इतने जोखिम भरे प्रोजेक्ट में अगर चीन ने निवेश किया है तो उसकी कोशिश यह भी होनी चाहिए थी कि जिस रास्ते से गलियारा बने उसमें आतंकवाद का साया ना हो। आदर्श स्थिति तो ये थी कि वो भारत में सीमा-पार आतंकवाद की पाकिस्तानी कार्रवाई का विरोध करता, लेकिन हालात इसके उलट हैं। वह पाकिस्तान की नापाक हरकतों को प्रश्रय दे रहा है, जिससे दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच तकरार बढ़ गई है।
हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों को आश्रय देने की नीति को चीन देखना ही नहीं चाहता। वह जानबूझ कर पाकिस्तान द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन, अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने की नीति पर खामोश है। संबंधित भारतीय तकनीकी दल ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को इस संबंध में साक्ष्य मुहैया कराये, जिसके आधार पर इन देशों ने इस आतंकी समूह पर पाबंदी की सहमति जताई, लेकिन ‘यूनाइटेड नेशंस सेंक्शंस कमेटी’ द्वारा मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की मुहिम को चीन ने यह कहते हुए समर्थन नहीं दिया कि यह मसला सुरक्षा परिषद द्वारा ‘तय मानदंडों’ के अनुरूप नहीं है।
चीन पाकिस्तान पर शायद इसलिए भी खामोश है क्योंकि वह उइगर समुदाय में बढ़ते असंतोष को कुचलने में पाकिस्तान की मदद चाहता है। उइगर को दबाकर रखने के एवज में जो लाभ वह पाकिस्तान को पहुंचा रहा है उससे अन्य आतंकी संगठन मजबूत हो रहे हैं। यही वजह है कि चीन ने भारत द्वारा जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को आतंकी करार देने वाले प्रस्ताव को हर मंच पर नजरअंदाज किया।
दरअसल, चीन आर्थिक और सामरिक सहयोग सहित अलग-अलग तरीकों से पाकिस्तान को उपकृत कर उसे भारत के साथ उलझाये रखना चाहता है, ताकि भारत दक्षिण एशिया में सामरिक या आर्थिक दृष्टि से चीन की समानांतर शक्ति बनकर न उभर सके। ऐसे में सवाल यह उठता है कि भारत ऐसा क्या करे कि चीन को पाकिस्तान के आतंकी कैम्पों को लेकर अपनी राय बदलनी पड़े? विशेषज्ञों की राय है कि जिस तरह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारत चीन के प्रति सजग दिखता है वही सजगता उसे आर्थिक क्षेत्र में भी दिखानी होगी। तेजी से बढ़ते व्यापार में 40 बिलियन डॉलर के घाटे की अहमियत ड्रैगन को समझानी होगी।
इस व्यापार व्यवस्था में भारत को उन चीनी कम्पनियों को निशाने पर लेना होगा जो पाकिस्तान के साथ भी व्यापार करती हैं। उन्हें हमें ‘ना’ कहना होगा। इसका कहीं ना कहीं चीन पर असर जरूर पड़ेगा। हो सकता है एक अवधि के लिए भारत को व्यावसायिक तौर पर नुकसान झेलना पड़े, लेकिन देश की सुरक्षा और पाकिस्तान की गीदड़ भभकी को आईना दिखाने के लिए ये सटीक कदम होगा। संभव है चीन का रूख पाकिस्तान को लेकर थोड़ा बदल जाए।
पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में लगातार आतंकी हमले को अंजाम दिए जाने के बीच भारत को एक और कठोर फैसला लेना चाहिए। वह यह कि पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा तत्काल प्रभाव से वापस ले लेना चाहिए। इससे पाकिस्तान को कई मसलों पर भारत का समर्थन नहीं मिल सकेगा और पाकिस्तान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन और इंटरनेशनल ट्रेड नियमों को लेकर एमएफएन स्टेटस दिया जाता है। एमएफएन स्टेटस दिए जाने पर वह देश इस बात को लेकर आश्वस्त रहता है कि उसे व्यापार में किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। मालूम हो कि भारत ने पाकिस्तान को 1996 में एमएफएन का दर्जा दिया था। इससे पाकिस्तान को अधिक आयात कोटा और कम ट्रेड टैरिफ मिलता है। खास बात यह है कि बदले में पाकिस्तान ने आश्वासन देने के बावजूद दो दशक बीतने को हैं, भारत को अब तक पाकिस्तान ने एमएफएन का दर्जा नहीं दिया है।

विनाशकारी है ये स्‍मॉग! कई देशों को कर चुका है तबाह, ले चुका है हजारों जिंदगियां

0

दिल्ली और एनसीआर में छाई धुंध और वायु प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हवा बेहद जहरीली हो चुकी है. अगर हालात जल्द सुधरे तो लंदन जैसे हालात बन सकते हैं. दिल्ली की हवा की क्वॉलिटी निचले स्तर पर पहुंच गई है. हवा में मौजूद कई किस्म के छोटे कण वैसे ही खराब हैं, जैसे 1952 में लंदन में हुए थे.
लंदन में 1952 में हुई इस घटना को ‘ग्रेट स्मॉग’ या ‘बिग स्मोक’ कहा जाता है. यह घटना दिसंबर में हुई थी. लंदन में पांच दिसंबर से नौ दिसंबर 1952 तक जबरदस्त वायु प्रदूषण की स्थ‍िति रही.
ऐसा शहर के ऊपर बने एंटी-साइक्लोन की स्थ‍िति, हवा नहीं चलने और कोयले के इस्तेमाल से हवा में घुले प्रदूषकों की वजह से हुआ था. लंदन शहर के ऊपर स्मॉग की मोटी परत जम गई थी.
स्मॉग की वजह से हालात इतने बिगड़ गए कि करीब 4 हजार लोग इसकी चपेट में आकर मारे गए थे. बताया जाता है कि उस घटना के दौरान 10 से 12 हजार लोग प्रभावित हुए थे.
वैसे तो लंदन की हवा इससे पहले भी कई बार खराब हुई थी लेकिन 1952 जैसी न तो पहले कभी बनी थी और न ही अभी तक वैसे हालात बने हैं. इस घटना के बाद ब्रिटिश सरकार ने पर्यावरण की शुद्धता के लिए तमाम कदम उठाए. संसद में क्लीन एयर एक्ट 1956 पारित किया गया.
चीन की राजधानी बीजिंग में भी कुछ वर्षों से ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं. यहां ठंड के मौसम में हर साल स्मॉग की स्थिति बन जा रही है. हालत यह है कि बीजिंग की गिनती चीन के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर होने लगी है. हालांकि चीन की सरकार ने प्रदूषण से बचने के लिए कई कदम उठाए हैं.
भारत की राजधानी दिल्ली में स्मॉग के ऐसे हालात पहली बार बने हैं. भारत को चीन से सबक लेनी चाहिए. चीन में कार्बन उत्सर्जन का मुख्य कारक कोयला है. चीन ने 2017 तक कोयले के इस्तेमाल में 70 फीसदी कटौती और 2020 तक कोयला मुक्ति का लक्ष्य बनाया है.
चीन 2008 तक वायु प्रदूषण का डाटा गुप्त रखता था. अब उसने 1500 साइट्स के ऑनलाइन एयर रिपोर्टिंग व्यवस्था शुरू की है. 1 जनवरी 2015 से चीन में पर्यावरण संरक्षण कानून सख्ती से लागू हैं.
चीन ने सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए कड़े बंदोबस्त किए हैं. 2017 तक ऐसी सभी गाड़ियों को हटाने का लक्ष्य रखा है जो 2005 तक रजिस्टर्ड हुई.
स्मॉग के कहर से न सिर्फ भारत की राजधानी दिल्ली, बल्कि पड़ोसी मुल्क भी परेशान है. पिछले कुछ दिनों से लाहौर समेत पंजाब प्रांत और कराची समेत पाकिस्तान के तमाम औद्योगिक शहर स्मॉग की मार झेल रहे हैं. लाहौर और कराची शहरों में आंखों में जलन और सांस से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत कर रहे हैं. इन दिक्कतों की वजह से कई लोग अस्पताल में भर्ती भी हुए हैं. पाकिस्तान का कहना है कि भारत के पंजाब प्रांत में खेतों में जलने वाली फसल से उसके यहां यह हाल है.

NDTV इंडिया पर एक दिन के बैन के अपने आदेश को स्थगित किया

0

नई दिल्ली: सूचना प्रसारण मंत्रालय ने NDTV इंडिया पर एक दिन के बैन लगाने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है. अपने हिन्दी चैनल NDTV इंडिया पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए एक दिन के प्रतिबंध को NDTV ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी थी.
सरकार ने NDTV इंडिया पर इसी साल जनवरी में पठानकोट एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान संवेदनशील जानकारी का प्रसारण करने का आरोप लगाते हुए बुधवार, 9 नवंबर को उसे एक दिन के लिए ऑफएयर रखे जाने का आदेश दिया है.
NDTV ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा था कि अन्य चैनलों तथा समाचारपत्रों ने भी वही जानकारी दिखाई या रिपोर्ट की थी.
इस प्रतिबंध की पत्रकारों और संपादकों ने चौतरफा आलोचना की . सभी प्रेस काउंसिलों ने इसे ’70 के दशक में देश में लागू की गई एमरजेंसी के समान बताया, जब प्रेस की आज़ादी सहित सभी मूल संवैधानिक अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन किया गया था.
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा था कि अपनी तरह के इस पहले आदेश से पता चलता है कि केंद्र सरकार समझती है कि “उसे मीडिया के कामकाज में दखल देने और जब भी सरकार किसी कवरेज से सहमत न हो, उसे अपनी मर्ज़ी से किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई करने का अधिकार है…” देश के सभी बड़े समाचारपत्रों तथा पत्रिकाओं के संपादकों के समूह ने कहा था कि अगर सरकार को किसी मीडिया कवरेज में कुछ आपत्तिजनक लगता है, तो वह कोर्ट जा सकती है.
उधर, इस प्रतिबंध का बचाव करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा था कि यह प्रतिबंध ‘देश की सुरक्षा के हित में है’, तथा इस मुद्दे पर की जा रही सरकार की आलोचना ‘राजनीति से प्रेरित’ लगती है.

भारत के 'स्मॉग बम' से घबराया पाकिस्तान, लाहौर और कराची आए जद में

0

दिल्ली-एनसीआर में हफ्ते भर से छाया स्मॉग पड़ोसी मुल्क तक पहुंच गया है. पंजाब से सटे पाकिस्तान के लाहौर और कराची में ‘स्मॉग बम’ से सभी हैरान हैं.
बीते तीन-चार दिनों से लाहौर शहर के आसमान में धुंध की तरह छाई है. लोगों ने आंखों में खुजली और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है. आपको बता दें कि लाहौर में ऐसे हालात पहली बार बने हैं. पाकिस्तान के मौसम विभाग का कहना है कि इस तरह के हालात समूचे पंजाब प्रांत में नवंबर से दिसंबर तक रह सकते हैं.
पाकिस्तान की शिकायत है कि भारत के पंजाब में किसान अपने खेतों में फसलें कटने के बाद बचा-खुचा भूसा खेतों में जला देते हैं. इस वजह से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और कराची समेत देश के तमाम औद्योगिक शहरों में स्मॉग का कहर है. लाहौर से इस्लामाबाद के बीच मोटरवे पर भी दृश्यता कम है. इस मोटरवे पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है. मोटरवे के अधिकारियों ने लोगों को धीमी स्पीड से चलने और फॉग लैंप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने कहा है कि चूंकि नवंबर और दिसंबर में बारिश की संभावना बिल्कुल ही नहीं है, ऐसे में स्मॉग से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. खासकर शहरी इलाके स्मॉग से ज्यादा प्रभावित होंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने स्मॉग को गंभीरता से लेते हुए मौसम के हालात पर नजर रखने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है.
पंजाब की सरकार स्मॉग से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और सड़क हादसों के मद्देनजर स्कूल बंद करने पर भी विचार कर रही है. पंजाब में स्मॉग से जुड़ी घटनाओं में पिछले हफ्ते कम से कम 17 लोग मारे गए हैं. अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है. इनमें बच्चों और बुजुर्गों की तादाद सबसे ज्यादा है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने और मास्क और चश्मे पहनने की सलाह दी है. दिल और सांस के मरीजों को ठंडे पेय पदार्थों से दूर रहे और भाप लेते रहने की सलाह दी जा रही है.

हाफिज सईद ने दी भारत में सर्जिकल स्ट्राइक की धमकी

0

लाहौर। गुलाम कश्मीर के भीतर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से घबराए पाकिस्तान की ओर से अब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने मोर्चा संभाला है। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद ने भारत में सर्जिकल स्ट्राइक करने की धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख ने कश्मीर में इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक करने की धमकी दी है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
बकौल सईद, “मोदी को जो करना था, उन्होंने वह कर दिया। अब मुजाहिदीनों की कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करने की बारी है।” रविवार को गुलाम कश्मीर के मीरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उसने यह धमकी दी। उसका कहना था, “मुजाहिदीन ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रहे हैं, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यह इस तरह का हमला होगा, जिसे भारत क्या, पूरी दुनिया ने अब तक नहीं देखा होगा?
ध्यान रहे कि भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने इस तरह की किसी भी सैन्य कार्रवाई से साफ इन्कार किया था। परंतु आतंकी ठिकाने तबाह होने और आतंकवादियों के मारे जाने से खौफजदा हाफिज सईद ने उस समय पाक सेना की तरफ से भारत को धमकी दी थी। उसने कहा था कि मोदी सरकार पाकिस्तानी सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तैयार रहे।

आईएसएल: तीसरे सत्र का आगाज, बॉलीवुड स्टार्स करेंगे परफॉर्म

0

गुवाहाटी: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार को भव्य रूप से होगा। इसमें सांस्कृतिक विविधता और पूर्वोत्तर क्षेत्र के भारत के आठ राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की झलकियां पेश की जाएंगी। इस समारोह का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में होगा और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और जैकलीन फर्नाडीज जैसे फिल्मी सितारों को प्रस्तुति देते देखा जाएगा।
इसके साथ ही इस समारोह में अभिषेक बच्चन भी शामिल रहेंगे। शनिवार को होने वाले आईएसएल के तीसरे संस्करण के आगाज से पहले आलिया, वरुण, जैकलीन और अभिषेक गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। आईएसएल में हिस्सा लेने वाले क्लबों में से एक नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के मालिक जॉन अब्राहम इस लीग की संस्थापक और चेयरमैन नीता अंबानी के साथ बहुप्रीतिक्षित उद्घाटन समारोह से पहले गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए।
मुंबई सिटी क्लब के मालिक रणबीर कपूर, केरला ब्लास्टर्स के मालिक सचिन तेंदुलकर और चेन्नइयन एफसी के मालिक महेंद्र सिंह धोनी भी एक अक्टूबर को गुवाहाटी पहुंचेंगे। आईएसएल के तीसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में पूर्वोत्तर के लोकप्रिय संगीत समूह शिल्लोंग चैम्बर कोयर की प्रस्तुति भी देखी जाएगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के 500 से अधिक कलाकार इस समारोह में अपना प्रदर्शन देंगे।
भारत की एकमात्र ओलंपिक रजत पदक विजेता महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु भी इस समारोह का हिस्सा होंगी। इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम के द्वार एक अक्टूबर को दोपहर तीन बजे खुल जाएंगे और उद्घाटन समारोह का आगाज शाम 5.30 बजे होगा। आईएसएल लीग के तीसरे संस्करण का पहला मुकाबला नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी और केरला ब्लास्टर्स के बीच शाम सात बजे से खेला जाएगा।

तो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा कर क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान टेस्ट में भी नंबर 1 टीम है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उसके सामने बहुत बड़ी दिक्कत आ खड़ी हुई है। इस शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए उसके पास एकमात्र रास्ता यही है कि वह अगली सीरीज में भी क्लीन स्वीप करे, जो मुश्किल तो है नामुमकिन नहीं।
अगर ऐसा नहीं हो पाया तो पहली बार उसे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए क्वालीफाइंग दौर से गुजरना होगा। संभावना है कि पाकिस्तान को अगले वर्ल्ड कप के लिए एसोसिएट देशों को हराकर क्वालिफाई करना पड़ेगा।
दरअसल, पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान को यदि 2019 में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में स्वत: क्वालिफाई करना है, तो उसे वेस्टइंडीज को 3-0 से हराना होगा यानी कि क्लीन स्वीप। ऐसा नहीं होने पर उसकी रैंकिंग में सुधार नहीं होगा।
वहीं वेस्टइंडीज की बात की जाए, तो अपना 8वां स्थान बरकरार रखने के लिए उसे पाक को सिर्फ क्लीन स्वीप से रोकना है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दोनों ही 50-50 ओवर के फॉर्मेट में लचर प्रदर्शन से जूझ रहे हैं।
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही इस वनडे सीरीज में वर्ल्ड कप की टिकट भी दांव पर लगी हुई है। 1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाला पाकिस्तान चाहेगा कि वो 3-0 से सीरीज जीतकर वर्ल्ड कप में अपनी सीट पक्की कर ले तो वहीं 1975 और 1979 में वर्ल्ड चैंपियन रही वेस्टइंडीज टीम भी क्लीन स्वीप को रोकने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी।
अगले साल यानी 30 सितंबर 2017 को इंग्लैंड और टॉप रैंकिंग वाले 7 देश स्वत: ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगे। नीचे की 4 टीमों को अन्य एसोसिएट 6 देशों के साथ क्वालिफाइंग राउंड खेलना होगा, जहां से दो टीमों को वर्ल्ड कप में शामिल किया जाएगा।
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अगले साल भी कैरेबियाई धरती पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। पाकिस्तान को 30 सितंबर 2017 से पहले ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़े देशों के साथ खेलना है। वहीं वेस्टइंडीज को भारत और इंग्लैंड जैसे दिग्गज टीमों का सामना करना है। दोनों के लिए यह चुनौती काफी कठिन रहने वाली है।

अजय के कारण आलिया नहीं कर रही गोलमाल 4

0

बीते दिनों बॉलीवुड में खबरे गर्म थी की अभिनेत्री आलिया भट्ट रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 4 में करीना का स्थान लेंगी. दरअसल करीना इस समय प्रेग्नेंट है और वे फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकेंगी ऐसे में फिल्म के निर्देशक ने फिल्म में आलिया को लेने की बात कही थी. कहते है की शुरुआत में आलिया भी इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्सुक थी, लेकिन हाल ही में आलिया ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया.
और आलिया का फिल्म में काम करने से मना करने का कारण अजय देवगन को बताया जा रहा है. अजय गोलमाल सीरीज के लीड हीरो है. और अजय की फिल्म शिवाय के साथ करण जोहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने वाली है.
और दोनों ही फिल्मो में रिलीजिंग के पहले है काफी ज्यादा विवाद हो चुके है. ऐसे में आलिया ने अजय के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया क्योकि करण जोहर आलिया के मेंटोर है. आलिया ने करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी.