Home Blog Page 1104

मनसे ने संजय निरुपम के घर के बाहर लगाए विवादित पोस्टर, दूसरे राज्य का कुत्ता बताया,

0

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम के लोखंडवाला स्थित घर के बाहर एक पोस्टर लगाया है जिसमें संजय निरुपम को दूसरे प्रांत का कुत्ता बताया गया है। जिसके बाद से ये कहा जा रहा है कि कांग्रेस और मनसे के बीच की लड़ाई बेहद निचले स्तर तक पहुंच गई है। मनसे यूथ सेल द्वारा लगाए गए इस पोस्टर के माध्यम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी हमले किए गए हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर भारतीयों को मुंबई का गौरव कहा था।

बता दें कि मुंबई में उत्तर भारतीय फेरीवालों का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना विरोध कर रही है, जबकि कांग्रेस नेता संजय निरुपम उनकी सहायता कर रहे हैं। शुक्रवार को मुंबई के आज़ाद मैदान सतजित मुंबई कांग्रेस ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गई थी। शुक्रवार देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बांद्रा के खेरवाड़ी इलाके में कांग्रेस के ऑफिस के बाहर लगे बैनर-पोस्टर्स पर स्याही पोत दी थी। कहा जा रहा है कि यह काम भी मनसे कार्यकर्ताओं का ही है। दोनों मामलों में कांग्रेस की ओर से मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल मुंबई और उसके आसपास के शहरों में मनसे ने अवैध फेरीवालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखा है। जगह-जगह मनसे कार्यकर्ता फेरीवालों को पीट रहे हैं। कुछ जगहों पर मनसे नेताओं की पिटाई भी हुई है। संजय निरुपम फेरीवालों का सपोर्ट कर रहे हैं। संजय निरुपम ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर मनसे के गुंडे फेरीवालों को मारेंगे तो फेरीवाले भी उन्हें मारेंगे।

पूरी दुनिया दहशत में, उत्तर कोरिया ने किया सबसे ताकतवर मिसाइल का परिक्षण

0

प्योंगप्यांग। उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक बार फिर इंटरकॉन्टिनैंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का टैस्ट किया। मिसाइल बुधवार तड़के जापानी सागर में गिरी, जिससे पूरी दुनिया दहशत में आ गई। नॉर्थ कोरिया द्वारा इस साल किया गया यह १४वां परीक्षण है।

बुधवार को जिस मिसाइल का परीक्षण किया गया वह नॉर्थ कोरिया की सबसे ताकतवर मिसाइल है। मिसाइल को लेकर नॉर्थ कोरिया के सरकारी न्यूज चैनल कोरियन सैंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने ये भी दावा किया है कि इसकी रेंज 13 हजार किमी से ज्यादा है। इस मिसाइल का नाम ह्वासोंग-15 है। यह वॉशिंगटन समेत पूरे अमरीका में कहीं भी निशाना लगा सकती है। इससे पहले नॉर्थ कोरिया ने 15 सितंबर को आईसीबीएम का टैस्ट किया था। नॉर्थ कोरिया का कहना है कि यह अमरीका से सुरक्षा के लिए जरूरी था, क्योंकि उसने 28,500 सैनिकों को साउथ कोरिया में तैनात कर रखा है।
ह्वासोंग-15 नामक यह मिसाइल 4,475 किमी की ऊंचाई तक गई। यह इंटरनैशनल स्पेस से करीब 10 गुना ज्यादा है। इसके अलावा 950 किमी की दूरी तय की। मिसाइल 53 मिनट तक हवा में रही। अब तक नॉर्थ कोरिया ने जितने भी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के टैस्ट किए हैं, उनमें मौजूदा मिसाइल सबसे ताकतवर है। उसकी मिसाइलें किसी भी देश को निशाना बना सकती हैं।

कांग्रेस-हार्दिक का पूरा गणित बिगड़ने के चक्कर में भाजपा, बड़े दांव की तैयारी

0

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी किसी पटेल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर कांग्रेस और हार्दिक पटेल की गणित को धराशाई करने चक्कर जुट गयी है। माना जा रहा है कि राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल को बतौर सीएम प्रोजेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए पार्टी ने पटेल मतदातओं को रिझाने की कोशिश करना शुरु कर दिया है।

बता दें कि गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को होगा। उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा। चुनाव के परिणाम 18 दिसबंर को आएंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से किये जा रहे चुनाव प्रचार काफी सामान्य दिख रहे हैं, जबकि पटेल इलाकों में कांग्रेस का दबाव साफ दिख रहा है। कांग्रेस भाजपा पर लगातार आरोप लगा रही है कि भाजपा ने हमेशा पटेल मतदाताओं को दरकिनार करने की कोशिश की है। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि केशूभाई पटेल, नितिन पटेल हों या आनंदीबेन पटेल, भाजपा लगातार पटेल नेताओं को दोयम दर्जे पर रख रही है। उसने हार्दिक पटेल को
भाजपा द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस, यह आरोप भी लगा रही है कि आखिरी समय में नितिन पटेल को सीएम नहीं बनने दिया गया और आनंदीबेन से कुर्सी छीन ली गई।

कांग्रेस के आरोपों से तिलमिलाई भाजपा को जमीन पर काफी सवालों और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि हालात की समीक्षा के बाद भाजपा नितिन पटेल को सीएम पद का चेहरा बनाने का मन बना सकती है। गौरतलब है कि अगर भाजपा किसी पटेल को सीएम पद का चेहरा बनाए तो संभवतः जो पटेल वोट उससे छिटक कर कांग्रेस की ओर जा रहे थे वो रुक सकते हैं।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तुंरत बाद बिजली दरों में इजाफा

0

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव खत्म होते ही राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। आयोग के चेयरमैन एस. के. अग्रवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बिजली दरों में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “बिजली दरों में 20 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव था, लेकिन हम 12 फीसदी ही बढ़ोतरी को मंजूरी दे रहे हैं। वर्तमान में एक करोड़ 20 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, 2018-19 में यह संख्या बढ़कर 4 करोड़ होने जा रही है। गरीबों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा जिससे करीब 2 करोड़ उपभोक्ता बढ़ेंगे।”

आयोग ने ग्रामीण घरेलू बिजली दरों में 6.3 फीसद, शहरी घरेलू में 8.49 फीसद, कमर्शियल में 9.89 और कार्यालयों की बिजली दरों में 13.46 फीसद की वृद्धि की है। आयोग ने ओल्ड एज होम व अनाथालय या विशेष बच्चों के संस्थानों के दरों में राहत दी है और तीन साल के लिए लाइन लॉस का प्रतिशत भी निर्धारित कर दिया है। लघु, मध्यम व भारी उद्योगों व लाइफ लाइन उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं की बिजली महंगी होगी। गांव की बिजली दरें लंबे समय से न बढ़ने का हवाला देते हुए सर्वाधिक बढ़ोतरी ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली की दरों में की गई है।

रोहिंग्या मुसलमानों के सम्बन्ध आतंकियों से नहीं : बीएसएफ

0

 

म्यांमार के रखाइन से अपनी जान बचाकर भारत पहुंचे रोहिंग्या मुस्लिमों के बारे में बीएसएफ ने कहा है कि फिलहाल किसी भी आंतकी संगठनों के साथ रोहिंग्या मुस्लिमों का कोई सपर्क सामने नहीं आया है। केंद्र की मोदी सरकार ने रोहिंग्या मुस्लिमों के आतंकी संगठनों के कथित रिश्तों के हवाला देकर वापस भेजने पर जोर दिया था। बता दें कि म्यांमार में बोद्ध चरमपंथियों और म्यांमार की सेना के अत्याचारों से बचने के लिए रोहिंग्य मुस्लिमों ने बांग्ला देश और भारत में शरण ले रखी है।

सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा ने बुधवार को कहा कि अभी तक सुरक्षा बलों को किसी भी रोहिंग्या मुसलमानों के टेरर ग्रुप से लिंक होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय खुफिया एजेंसियां रोहिंग्या मुसलमानों के संबंध में आतंकी होने की होने की कोई जानकारी देती हैं तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा।

शर्मा ने बताया कि इस साल के अक्टूबर माह तक बीएसएफ ने 87 रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से 76 को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि उनकी गिरफ्तारी के दौरान उनके पास कोई हथियार या गोला बारूद भी नहीं मिला।

पूरे देश में ‘पद्मावती’ को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया करणी सेना ने

0

जयपुर। राजपूत करणी सेना के संस्थापक संरक्षक लोकेंद्र सिंह कलवी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को पुरे देश में प्रतिबंधित करने का आव्हान किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि छह राज्य पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे अपने राज्य में फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। हम इसका स्वागत करते हैं। इसके रिलीज की नई तारीख के घोषित होने तक हम चाहते हैं कि कम से कम 20 मुख्यमंत्री इसे रिलीज नहीं करने की घोषणा करें।

सिनेमैटोग्राफी अधिनियम की एक धारा के अनुसार राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। केंद्र किसी फिल्म पर सेंसर बोर्ड की मंजूरी से पहले या बाद में भी प्रतिबंध लगा सकता है। उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के मामले में दखल देने का आग्रह करते हैं।”

भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ अपनी शूटिंग के समय से ही विवादों में है। करणी सेना व दूसरे समूह फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इनका दावा है कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है। जबकि भंसाली का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। फिल्म पहले एक दिसंबर को रिलीज होनी थी, जिसे टाल दिया गया है।

कलवी ने नाहरगढ़ किले की बाहरी दीवार से लटके हुए पाए गए चेतन सैनी के शव और पास ही कोयले से पद्मावती फिल्म को लेकर संदेश लिखे मिले मामले की गहन जांच की भी मांग की। बता दें कि चेतन सैनी का शव शुक्रवार को नाहरगढ़ किले की बाहरी दीवार से लटका हुआ पाया गया था और पास ही कोयले से पद्मावती फिल्म को लेकर संदेश लिखे मिले थे।

इस घटना के संदर्भ में लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि सवाल है कि कौन जयपुर के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहता है और दूसरा सवाल यह कि शव के पास ‘हम पुतले नहीं जलाते, लटकाते भी हैं’ लिखकर किसने करणी सेना को धमकी दी है।

 

पोप ने म्यांमार में सभी के लिए अधिकार मांगे, ‘रोहिंग्या’ का जिक्र नहीं किया

0

म्यांमार और बांग्लादेश के करीब एक सप्ताह के दौरे के दौरान सोमवार को म्यांमार की राजधानी पहुँचे पोप फ्रांसिस ने आंग सान सू और अन्य नेताओं तथा राजनयिकों की मौजूदगी में रोहिंग्या मुसलमानों का परोक्ष रूप से समर्थन करते हुए जोर देकर कहा कि म्यांमार का भविष्य हर जातीय समूह के अधिकारों के सम्मान पर निर्भर करता है। फ्रांसिस ने अपने भाषण में सैन्य अभियान का जिक्र नहीं किया और ना ही ‘रोहिंग्या’ शब्द बोला। लेकिन उन्होंने दुख प्रकट किया कि किस तरह म्यांमार के लोग असैन्य संघर्षों तथा परेशानियों से पीड़ित रहे और अब भी पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई जो म्यांमार को अपना घर कहता है, वह मूलभूत मानवाधिकारों तथा गरिमा का हकदार है।

अपने बहुप्रतीक्षित भाषण में फ्रांसिस ने दशकों की सैन्य तानाशाही के बाद विभिन्न समुदायों के बीच सामन्जय बैठाने के लिए सू ची के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बौद्ध बहुल देश में धार्मिक विविधताएं अविश्वास या विभाजन का कारण नहीं बननी चाहिए।

बता दें कि रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार में दशकों से भेदभाव और हालिया सैन्य अभियान का शिकार हुए हैं। इस सैन्य अभियान को संयुक्त राष्ट्र ने ‘जातीय सफाया’ करार दिया है।

वैश्विक व्यापर सम्मलेन में हैदराबाद पहुँची इवांका ट्रंप, कही 10 बड़ी बातें

0

हैदराबाद में तीन दिवसीय वैश्विक व्यापार सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने अपने सम्बोधन में भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का चाय बेचने से प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना साबित करता है कि आमूलचूल बदलाव संभव है। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इवांका ने कहा कि यह सम्मेलन भारत और अमरीका के बीच बढ़ते आर्थिक और सुरक्षा सहयोग का प्रतीक है।

हैदराबाद को इनोवेशन हब के रूप में बड़ी तेज़ी से उभरनेवाला बताते हुए इवांका ने कहा कि मुझे यह देखकर गर्व हो रहा है कि पहली बार 1500 महिला उद्यमी एक मंच पर जुटी हैं। उन्होंने कहा आज भी कई देशों में महिलाएं बिना पुरुषों के सड़कों पर निकल पाती हैं। हमारी पहल से विकाशील देशों में महिलाओं को अपना बिज़नेस शुरू करने मदद मिलेगी।
इवांका ने कहा कि भारतीय मान्यताओं में महिलाओं को शक्ति का अवतार बताया गया है। हमारा मानना है कि महिलाओं का सशक्तीकरण हमारी विकास प्रक्रिया के लिेए आवश्यक है। यह सम्मलेन पहली बार दक्षिण एशिया में आयोजित किया गया है। इसके ज़रिए हमें निवेशकों, उद्यमियों, एकैडमिशियनों और थिंक टैंकों को साथ लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस शहर से जुड़े शख्सियतों का जिक्र करते हुए कहा कि हम उस शहर में हैं जो शाइना नेहवाल, सानिया मिर्ज़ा और पीवी सिंधु के लिए जाना जाता है।

इस मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया चेतेश्वर पुजारा ने

0

श्रीलंका के साथ दूसरे टेस्ट मच में शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इसी मैच में दोहरा शतक लगाने वाले विराट कोहली को ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया है। पुजारा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट पहले की तरह पांचवें नंबर पर इस बार भी बने हुए हैं। ये टेस्ट रैंकिंग भारत-श्रीलंका नागपुर टेस्ट और एशेज टेस्ट के बाद जारी की गई है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ एशेज के पहले टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक लगाकर पहले नंबर पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ताजा टेस्ट रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर छठे नंबर पर मौजूद हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल एक स्थान पिसलकर अब नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय आठ स्थान की छलांग लगाते हुए 28वें नंबर पर आ गए हैं जबकि इस टेस्ट में शतक बनाने वाले रोहित शर्मा सात स्थान उपर आते हुए 46वें नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्पिनर आर. अश्विन जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने का डेनिस लिलि का रिकॉर्ड तोड़ा था वो नंबर चार पर हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने एक स्थान की छलांग लगाई और वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले नंबर पर हैं।

 

फ़ारुक़ अब्दुल्ला ने दी मोदी सरकार को खुली चुनौती

0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को निर्विवाद रूप से पाकिस्तान का हिस्सा बताकर सुर्ख़ियों में छाये जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुक़ अब्दुल्ला ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर झंडा फहराने की बात करने से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर दिखाए।

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को लेकर लगातार विवादित बयान देते रहे फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का इलाक़ा भारत का हिस्सा कभी नहीं हो सकता। अपने बयान पर सफाई पाश करते हुए उन्होंने कहा कि वो तथ्य बता रहे थे और जो कुछ उन्होंने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बारे में कहा, वो ‘सच’ है।

फारुख अब्दुल्ला ने जम्मू में कांग्रेस नेता जीएल डोगरा की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “अगर आप सच नहीं सुनना चाहते तो भुलावे में ही रहें।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऐसी टिप्पणियां करके भारतीयों की संवेदनाएं आहत नहीं कर रहे हैं, अब्दुल्ला ने कहा, ”भारतीय संवेदना क्या होती है? क्या आप यह सोच रहे हैं कि मैं भारतीय नहीं हूं?”

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं राज्य के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने अब्दुल्ला पर आरोप लगते हुए कहा कि फारुख अब्दुल्ला और उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस अलगाववादियों और चरमपंथियों को मज़बूत कर रही है। उन्होंने कहा कि लाल चौक सहित राज्य के हर हिस्से में तिरंगा फहराया जा रहा है।