Home Blog Page 1042

जैकलीन की ज़िंदगी में मिलेगी फ़ैन्स को एंट्री..किया ऐलान

0
Jaiklin

जैकलीन फ़र्नांडिस के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफ़ी फ़ैन फ़ालोइंग है जिसे देखते हुए जैकलीन ने लिया है एक बड़ा फ़ैसला जी हाँ जैकलीन बनाने वाली हैं अपना एक यूट्यूब चैनल जिसके ज़रिए वो बाँटेंगी अपने फ़ैन्स से अपनी दिनचर्या।

इस चैनल में जैकलीन अपने हर दिन को रीकॉर्ड करके अपने फ़ैन्स के सामने पेश करने वाली हैं। जैकलीन इस चैनल के ज़रिए अपने फ़ैन्स के साथ और जुड़ना चाहती हैं। जैकलीन की ख़ूबसूरती और फ़िटनेस ही नहीं बल्कि उनके डान्स के भी कई दीवाने हैं। ऐसे में जब फ़ैन्स को मिलेगा मौक़ा जैकलीन की लाइफ़ में झाँकने का तो ये मौक़ा कोई भी नहीं गँवाना चाहेगा।

जैकलीन के ऐलान के बाद से ही उनके फ़ैन्स के बीच ख़ासा उत्साह है। सभी जैकलीन की फ़िटनेस और ख़ूबसूरती का राज़ जानने के लिए बेक़रार हैं। पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन के इंस्टाग्राम में 30।4 मिलियन और ट्विटर पर 13।9 मिलियन फ़ालोअर्ज़ हैं। जैकलीन का कहना है कि अपने चैनल के ज़रिए वो सकारात्मकता फैलाना चाहती हैं।

वो इन विडीओज़ में अपने करियर के बारे में बात करना चाहती हैं, साथ ही फ़िल्म इंडस्ट्री में रहते हुए उन्होंने क्या सीखा, उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी, एक अभिनेत्री बनने के लिए क्या करना होता है ये सारी बातें जैकलीन अपने फ़ैन्स के साथ बाँटना चाहती हैं।

कर्णाटक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बयान, स्पीकर से आशा..

0

नई दिल्ली: कर्णाटक विधानसभा में विश्वास मत की कार्यवाई के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा बयान दिया है. अदालत ने ये कहा कि उन्हें आशा है कि आज स्पीकर विश्वास मत की कार्यवाई पूरी कर लेंगे. साथ ही उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के कथन का संज्ञान लेते हुये मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वमाी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव पर तत्काल मतदान के लिये दो निर्दलीय विधायकों की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई स्थगित कर दी.

इसके पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुमारस्वामी ने अपने विधायकों को सदन में उपस्थित रहने की बजाय फाइलें निपटाने को कहा है. उन्होंने कहा, ‘ लोग निराश हैं. आप विधानसभा पर एक काला धब्बा हैं. आपने सदन को हल्के में लिया है.’ विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के विश्वास प्रस्ताव पर चौथे दिन की चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों के गैर हाजिर होने पर खेद प्रकट किया. सदन में मंगलवार को सत्ता पक्ष के इका दुका विधायक ही सदन में नजर आए जबकि विश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान होना है. कुमार ने मंत्री प्रियांक खड़गे से पूछा, ‘यह अध्यक्ष के भविष्य की बात है विधानसभा के. बहुमत तो छोड़िए आप अपनी विश्वसनीयता भी खो देंगे.’

इन छः राशियों की क़िस्मत में है आज, काम में सफलता का योग..बनेंगे बिगड़े काम

0
happy work place

कोई भी इंसान अगर कुछ माँगता है तो यही कि उसके जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहें और समृद्धि के अवसर बढ़ते रहें। इसका सीधा सा तरीक़ा है कि कामकाज बेहतर हो और कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़े। कौन नहीं चाहता कि बॉस की नज़र में उसकी इज़्ज़त में बढ़ोतरी हो और इस पर अगर सारे काम बनते जाएँ तो फिर क्या कहना।

जी हाँ, आज कुछ राशियों की क़िस्मत में है ऐसा ही योग, जिससे बनेंगे बिगड़े काम और चमकेगा उनका नाम। आज इन राशियों के जातकों के पहले के बिगड़े हुए काम तो सुधर जाएँगे ही और साथ ही उन्हें मिलेगा अपने सहयोगियों का भरपूर साथ भी। इसके लिए आपको अपने सहयोगियों की तारीफ़ करने में बिलकुल पीछे नहीं रहना है।

IMG 4354
happy work place

सहयोगियों का साथ तो है ही आपके काम से बॉस और उच्चाधिकारियों की नज़र में भी आप उचित मान- सम्मान पाएँगे। मेहनत का पूरा फल आपको आज मिलने वाला है। कार्यस्थल पर सभी की जिम्मेदारियाँ तय कर दें और आप पाएँगे कि सारा काम सुचारू रूप से हो जाएगा। आपको वांछित कार्यों में सफलता मिलने का भी पूरा योग आज बन रहा है।

काम अच्छी तरह होने से आपके मन में भी प्रसन्नता बनी रहेगी और माँगलिक कार्य भी सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगें। तो एक तरह से ये मान लीजिए कि आज का दिन है बहुत ही ख़ास इस दिन का पूरा उपयोग करके आप अपनी ख़ुशी को और बढ़ा सकते हैं और अपने लिए बना सकते हैं तरक़्क़ी के नए अवसर। जिन राशियों की क़िस्मत में ये ये योग है वो राशियाँ हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या वृश्चिक और धनु।

बरसात में बचाएँ बीमारियों से, सेहत के चार यार..

0
rain

बरसात का मौसम जहाँ सभी को अच्छा लगता है वहीं बरसात में फैलती हैं तरह-तरह की बीमारियाँ भी। हाल ही में सर्दी, खाँसी और बुखार की जैसे भरमार हो गयी है। जिसे देखो वही बीमार। बरसात में तरह-तरह के जीवाणु सक्रिय होकर तरह-तरह की बीमारियाँ फैलाते हैं। ऐसे में सेहत की सुरक्षा करने वाले चार यारों के बारे में हम आपको बताते हैं जिनके सेवन से आपकी सेहत रहेगी चमकती- दमकती।

अदरक– जी हाँ बारिश शुरू होते ही अदरक वाली चाय का सेवन तो शुरू हो जाता है लेकिन अदरक का जास पीकर भी आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। पेट दर्द, अपच, खाँसी- सर्दी-ज़ुकाम जैसी कई बीमारियों को दूर करने में अदरक कारगर है।

लहसुन– लहसुन की एक कली से आपको इतना फ़ायदा हो सकता है कि उसे लिखने के लिए भी ढेर सारी जगह लग जाए। जी हाँ, लहसुन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। सर्दी में इसका उपयोग करना और फ़ायदेमंद है इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आप सेहत को बचाए रख सकते हैं

शहद– शहद बहुत लाभकारी होता है। खाँसी में अदरक के रस के साथ इसका सेवन किया ही जाता है। लेकिन अगर रोज़ गुनगुने पानी में मिलाकर ख़ाली पेट पी लिया जाए तो शरीर कुछ ही दिनों में ऐसा दुरुस्त हो जाता है कि बीमारियाँ आसपास नहीं फटकतीं। यही नहीं अगर आपका गला बैठा हो या खाँसी के कारण गले में ख़राश हो तो पीसी काली मिर्च शहद में मिलाकर चाटने से गला खुल जाता है। आवाज़ मधुर भी होती है।

हल्दी– जी हाँ, घर में रोज़ सब्ज़ी में डलने वाला मसाला हल्दी तो कमाल की औषधि है। सर्दी, खाँसी, हरारत हो या गले में ख़राश बस एक चम्मच हल्दी गुनगुने दूध में डालकर पी जाओ और ओढ़कर सो जाइए सारी बीमारी छूमंतर हो जाएगी। अगर चाहें तो रोज़ सुबह गुनगुने पानी में हल्दी पावडर मिलाकर ख़ाली पेट पी लें। धीरे-धीरे शरीर की सारी बीमारियाँ हो जाएँगी ग़ायब। हल्दी पानी के सेवन से खाँसी- सर्दी जैसी बीमारियों में भी राहत मिलती है।

तो बारिश के मौसम में कर लीजिए सेहत के इन चार यारों से दोस्ती ताकि दूर रहें खाँसी, सर्दी- ज़ुकाम और बुखार जैसे दुश्मन आपसे। साथ ही ये भी ख़याल रखें कि अगर बारिश में भीगें तो ख़ुद को पूरी तरह भीगाएँ या फिर घर आकर जल्दी से कपड़े बदल लें..आधे- अधूरे स्नान से शरीर में बीमारियों का घर बन जाता है।

दीपिका को नहीं मिला इस बड़ी फ़िल्म का ऑफ़र, कैटरीना आएँगी..

0
Kaitrina- Dipika

बॉलीवुड से आयी ताज़ातरीन ख़बरों की मानें तो कैटरीना कैफ़ ने मार ली है बाज़ी दीपिका पादुकोण से जी हाँ..इन दिनों रीमेक का दौर है और ऐसे में एक नए रीमेक की तैयारी शुरू हो गयी है। अब आने वाला है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फ़िल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक।

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका के लिए ह्रितिक रोशन का नाम तय हो गया है, ह्रितिक अमिताभ का किरदार निभाने वाले हैं। वही हेमामालिनी के किरदार के लिए पहले दीपिका का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब ये बात सामने आयी है कि फ़िल्म सत्ते पे सत्ता में दीपिका नहीं बल्कि कैटरीना बनेंगी ह्रितिक की हीरोईन। जी हाँ, ह्रितिक और कैटरीना की जोड़ी को इससे पहले ज़िंदगी न मिलेगी दुबारा और बैंग- बैंग जैसी फ़िल्मों में देखा गया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने ख़ूब पसंद भी किया है।

सत्ते पे सत्ता में अमिताभ का डबल रोल था, ह्रितिक का ये डबल रोल होगा। अपने करियर की शुरुआत में ही डबल रोल में दिखे ह्रितिक को एक बार फिर डबल रोल में देखना कमाल का होगा। वहीं बाक़ी के छः भाइयों का किरदार कौन निभाएगा ये अब तक पता नहीं चला है। वैसे एक ख़बर ये भी चर्चा में है कि रोहित शेट्टी और फ़राह ख़ान द्वारा बनने वाली इस फ़िल्म में दीपिका और कैटरीना नहीं बल्कि करती सेनन को भी लिया जा सकता है।

इसके बारे में हम आपको जल्द ही अपडेट करेंगे। ख़बरों की मानें तो कैटरीना को पहले रणवीर सिंह की फ़िल्म 83 में उनकी पत्नी के रोल के लिए कास्ट किया जाना था लेकिन बाद में ये किरदार उनकी रियल लाइफ़ पत्नी दीपिका को मिला। इस ख़बर से कैटरीना ने इंकार किया है। कैटरीना की हाल ही में आयी फ़िल्म भारत सुपरहिट रही है जबकि पद्मावत के बाद दीपिका ने छपाक में काम किया है जो अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। वहीं ह्रितिक की सुपर 30 अभी दर्शकों का दिल लुभा रही है।

तेज़ हुई प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की माँग, पूर्व PM के बेटे के बाद अब इस बड़े नेता ने दिया बयान…

0
प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: जबसे राहुल गाँधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया है तभी से अध्यक्ष पद पर कौन होगा इसको लेकर संशय बना हुआ है. पार्टी के अन्दर से अब माँग उठ रही है कि प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए. इसको लेकर पहले भी कई लोग माँग करते रहे हैं लेकिन अब ये माँग ज़ोर-शोर से उठ रही है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने बयान देते हुए कहा कि ‘आपने देखा होगा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक गांव में क्या किया. यह अद्भुत था. वह वहीं रूकी और जो करना चाहती थीं, वह किया.’ सिंह ने कहा कि राहुल को वो फ़ैसला बदलना ही होगा जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष बने. क्या प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष के तौर पर चुना जाएगा तो उन्होंने कहा, ‘यह प्रियंका पर निर्भर करता है, क्योंकि उनके भाई (राहुल गांधी) ने कहा था कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा. अब परिवार को फैसला बदलना होगा और केवल वह ही ऐसा कर सकते हैं.’

इसकी पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने भी प्रियंका को अध्यक्ष बनाये जाने की राय का समर्थन किया. अनिल शास्त्री ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. उनके अलावा कोई और नहीं. वह 100 फीसदी स्वीकार हैं.’

इन पाँच राशियों के लिए है सुखद समय..धन वर्षा का योग

0
धनवर्षा

इंसान के जीवन में धन का बहुत महत्व है, धन से ही सारी सुविधाएँ और ज़रूरी चीज़ों की पूर्ति की जा सकती है। हम आज आपको ऐसी कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके भाग्य में आज धन का आगमन लिखा है। इन राशियों के जातकों को अपनी नज़र खुली रखना है और ये अपने जीवन में धन आगमन को बढ़ा सकते हैं।

राशियों की गणना करने वालों का मानना है कि अगर आपके पक्ष में ग्रहों की दशा हो तो आपको अपना पूरा ज़ोर लगाकर लाभ प्राप्ति की ओर बढ़ना चाहिए। आज भी कुछ राशियों के साथ ग्रहों का ऐसा योग बन रहा है कि उस राशि के जातक अपनी मेहनत का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

इन राशियों के जातकों के सामने धन लाभ के नए अवसर आने वाले हैं। साथ ही अगर ये अपनी मेहनत जारी रखें तो इन्हें जल्द ही अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद भी है। इनके भाग्य में ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिससे रोज़गार के नए अवसर बन रहे हैं। तरह-तरह के मौक़े सामने आने वाले हैं जिनका लाभ उठाकर तरक़्क़ी की नयी ऊँचाइयों को छू सकते हैं।

इन्हें अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करके आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। इन राशि के जातकों के लिए नौकरी में वातावरण सुखद होगा। साथ ही नयी सफलता के आसार बढ़ेंगे। बस आलस्य त्याग कर नयी योजनाओं में लग जाएँ आपको जल्द ही धन लाभ भी होगा। अब बता दें कि जिन राशियों के जातकों के लिए सुखद संयोग बना है वो राशियाँ हैं वृषभ, मिथुन, तुला, धनु और कुम्भ।

सिद्धू मंत्री पद छोड़ने के बाद क्या कांग्रेस भी छोड़ देंगे ?

0

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू का राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद कांग्रेस में पूर्व क्रिकेटर के भविष्य पर प्रश्न खड़े हो गए हैं। राजनीतिक हल्कों में यह सवाल पूछा जा रहा है कि मंत्री पद छोड़ने के बाद सिद्धू क्या कांग्रेस भी छोड़ देंगे? हालांकि कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि वह पार्टी में बने रहेंगे।
सिद्धू का अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है क्योंकि 14 जुलाई को ट्विटर पर अपना इस्तीफा सार्वजनिक करने के बाद से उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। इसके एक दिन बाद उन्होंने अपना इस्तीफ मुख्यमंत्री को भेज दिया था।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 जुलाई को दिल्ली से लौटने के बाद से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने शनिवार की सुबह इस्तीफा देखा और उसे स्वीकार कर लिया। पंजाब कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट छोड़ने के सिद्धू के फैसले को ‘भूल’ बताया लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि सिद्घू कांग्रेस में बने रहेंगे।

कांग्रेस के पंजाब इकाई के नेता एवं विधायक राज कुमार वेर्का ने कहा कि सिद्धू साहब ने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री चाहते थे कि वह अपनी जिम्मेदारी संभाल ले और ऊर्जा मंत्री के तौर पर काम करें। उन्हें निकाला (कैबिनेट से) नहीं गया, उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। पंजाब के मंत्री साधु सिंह धर्मसोट ने भी सिद्धू के कांग्रेस में बने रहने की उम्मीद जताई।

लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह ने सिद्धू को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है और कहा है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना सकते हैं।

शीला दीक्षित का कार्डियक अरेस्ट से निधन

0

नई दिल्ली – कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वे 81 साल की थीं। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजधानी के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ। अशोक सेठ ने बताया कि इलाज के दौरान दोपहर 3।15 बजे शीला दीक्षित को कॉर्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 10 जनवरी को उन्हें दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।

BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द चुना जाएगा

0

नई दिल्ली – अमित शाह के बाद बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसके लिए चुनाव अब जल्द होने वाले हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया है। राधामोहन सिंह के अलावा विजय सोनकर, हंसराज अहीर और सीटी रवि को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बीजेपी के सभी स्तरों के सांगठनिक चुनाव और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराएंगे। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी पहले राज्यस्तर पर अपनी टीम का गठन करेंगे। राज्यों के संगठन चुनाव कराए जाएंगे। कम से 50 फीसदी राज्यों के संगठन चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कराए जा सकते हैं।

बीजेपी के संविधान में धारा-19 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की व्यवस्था है। चुनाव एक निर्वाचक मंडल की ओर से होता है, जिसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषदों के सदस्य होते हैं। चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निर्धारित नियमों के अनुसार होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वही होगा, जो कम से कम चार अवधियों तक सक्रिय सदस्य रहने के साथ न्यूनतम 15 वर्ष तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो।

निर्वाचक मंडल में से कुल 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की योग्यता रखने वाले व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। शर्त है कि यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच प्रदेशों से भी आना जरूरी है। जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों। इससे पहले 2016 में हुए संगठन के चुनाव में अमित शाह तीन साल के लिए अध्यक्ष बने थे। बाद में लोकसभा चुनाव के कारण उन्हें एक साल का विस्तार मिला। अब अमित शाह नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री हैं। पार्टी के नियम के मुताबिक, एक व्यक्ति दो पद पर नहींं रह सकता है। ऐसे में जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।