Home ख़ास ख़बरें सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की बात पर आप...

सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की बात पर आप के नेता ने दिया यह ब’यान..

0
695

बिहा’र विधानसभा चुनाव 2020 जीतने के लिए पार्टियां अभी से हर मुमकिन कोशिश कर रही है। और पार्टी में ऐसे व्यक्ति चाहती है जो चुनाव जीतने में मदद करें। इसी कार’ण पंजाब से कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की बातें सामने आ रही हैं। जिसपर रविवार को आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अगर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्ण’य करते हैं तो उनका स्वागत करने वाले वह पहले व्यक्ति होंगे।

भगवंत मान ने कहा कि “मैं यह प्रस्ताव दे चुका हूं लेकिन इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है। नवजोत सिद्धू एक बेहद इमानदार व्यक्ति हैं, मैं क्रिकेट के दिनों से ही उनका बड़ा प्रसं’शक रहा हूं और जब वह आउट हो जाते थे तो मैं टीवी बंद कर देता था। मैं अब भी उनका प्रसं’शक हूं और भवि’ष्य में भी रहूंगा। अगर वह हमारी पार्टी में शामिल होते हैं तो मैं सबसे पहले उनका स्वागत करूंगा।”

उन्होंने कहा कि “बिना किसी व्यक्तिगत हित के पंजाब के कल्या’ण के लिए काम करने वाले सभी लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अगर सिद्धू आम आदमी पार्टी में आना चाहें तो उनका स्वागत है।”

हाल ही में भगवंत मान ने बयान दिया था कि “सिद्धू के चरि’त्र पर कोई संदेह नहीं कर सकता है। वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं। मैं उनके क्रिकेट के दिनों से ही हमेशा से उनका प्रशं’सक रहा हूं। अब तक, आधिकारिक स्तर पर हमारी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।”