Home Blog Page 839

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने किया मुख्यमंत्री नीतीश का समर्थन, बोले ‘हां वो मुख्यमंत्री नहीं…’

0

रविवार को हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बातों से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कहा की साल 2020 के चुनाव के बाद से ही उनके राज्य का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं थी। बता दें कि इसके बाद उन्होंने अपनी ये भाजपा नेतृत्व के सामने भी रखी थी कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से ही कोई मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन भाजपा नेतृत्व उनकी बात पर राज़ी नहीं हुआ और उनके ऊपर दबाव डाला की वो ही मुख्यमंत्री बने।

कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुई नई बीमारी, फेफड़ों में हो जाते हैं…

0

कोरोनावायरस का संकट दुनिया भर में बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि अब इस वायरस थोड़ा काबू पा लिया गया है। जिसके कारण इसकी बढ़ती रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। शुरुआती दौर में इसकी रफ्तार काफी तेज़ थी। बता दें कि इस वायरस से ठीक होने के बाद भी इसका खतरा कम नहीं हुआ है। कोरोना वायरस से होने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ हर दिन नई जानकारी दे रहे हैं। खबर है कि कोरोनावायरस से ठीक हुए मरीजों को लंग्स (Lungs) की बीमारी हो रही है।

दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, जल्दी ही शुरू होगा कोरोना टीकाकरण..

0

कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसके नए स्ट्रेन को देखते हुए लोग और ज़्यादा अलर्ट हो गए है। इस वायरस का खतरा सभी को है लेकिन सबसे ज़्यादा खतरा उन पुलिस कर्मियों को है जो चौबीसों घंटे सार्वजनिक स्थानों तैनात रहते है। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जल्दी ही अपने कर्मियों के टीकाकरण शुरू करने का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कोविड-19 कार्य योजना के नोडल अधिकारी मुक्तेश चंद्र (Muktesh Chander) ने इस बात की जानकारी दी।

कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट, जुलाई के बाद अब दर्ज हुए सबसे कम केस..

0

देश भर में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामले को साथ भारत दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश बन चुका है। राहत भरी खबर तो ये है कि अब बढ़ते मामलों की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। बता दें कि बीते 24 घंटों में देश भर में कुल 18,732 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के बाद ये अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। बीते दिन आए मामलों के साथ देश में कुल मामलों की तादाद भी बढ़कर की कुल संख्या बढ़कर 1,01,87,850 हो गई है।

कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी सहयोगी ने छोड़ा पार्टी का साथ, बोले ‘किसानों के खिलाफ…’

0

सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों (Farm Bill) को लेकर लगातार किसानों का आंदोलन जारी है। बीते एक महीने से किसान दिल्ली की सरहदों पर लाखों की तादाद में मौजूद हैं और इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। खबर है कि आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए राजस्थान में बीजेपी के सहयोगी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। बता दें कि एनडीए (NDA) की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik party) के संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने इन कानूनों का विरोध करते हुए आज एनडीए से अलग होने का फैसला कर लिया है।

अपनी सेहत का रखें खास ख्याल, अगर हैं ये परेशानियां तो न करें गोल्डन मिल्क का सेवन

0

अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए लोग अक्सर बहुत से तरीके अपनाते हैं। लेकिन इस दौरान हम बहुत सी ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके बारे में हमें पता ही नहीं होता। जैसे हल्दी वाला दूध हमें बहुत सी बीमारियों और परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। जिससे लोगों का मानना है कि हल्दी वाला दूध सभी के लिए वरदान है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। हल्दी वाला दूध जितना फायदेमंद है उतना ही नुकसानदायक भी है।

फ्रांस में भी सामने आया ब्रिटिश कोरोना स्ट्रेन का पहला केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

0

कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन (Corona virus new strain) को लेकर दुनिया के लोग फिर एक बार परेशानी में आ गए हैं। यूके में पाए गए इस स्ट्रेन के बचाव के लिए अब सभी देशों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच फ्रांस (France) में इस स्ट्रेन के पहला मामला सामने आ चुका है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लंदन से लौटे नागरिकों में से एक नागरिक में ब्रिटिश कोरोनावायरस (British corona virus) वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों की आज बड़ी बैठक, सरकार के नए प्रस्ताव पर लिया जाएगा फैसला

0

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए कृषि कानूनों को लेकर विवाद लगातार जारी है। देश भर के किसान इन नए कानूनों का विरोध करते हुए बीते 30 दिनों से दिल्ली के बॉर्डरों पर अपना धरना जारी रखे हुए हैं। इस दौरान सरकार की ओर से बहुत सी पेशकश रखी गई। हाल ही में सरकार ने एक और पेशकश रखी। जिसके विचार के लिए किसान यूनियनों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की गई थी। इस बीच कुछ संगठों ने गतिरोध को खत्म करने की बातचीत करने का इशारा किया।

जनता की सेवा करना परम धर्म – रामशरण नौटियाल

0
Dehradoon

मुझे यहां लोगों के बीच आकर अच्छा लगता है- जुबिन नौटियाल
देहरादून जनपद के चकराता विधानसभा के नागथात के बिसोई गांव स्थित महासू देवता मंदिर परिसर में  समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल एवं उनकी पत्नी श्रीमती नीना नौटियाल व उनके सुपुत्र बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के परिवार की तरफ से सत्संग कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर धर्म लाभ उठाया।
8845979a 97da 4ce1 91f9 628d2659a8d0
साथ ही साथ उनके द्वारा कोरोना काल संकट से लगातार अपने क्षेत्र जौनसार बावर में राशन वितरण की सेवाएं की जा रही थी उसी क्रम में आज भी भंडारे कार्यक्रम के बाद लगभग 200 से अधिक क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल भी वितरित किए गए. इसके अतिरिक्त महासू देवता मंदिर समिति को भी कंबल वितरित किए गए। सत्संग कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी दिव्यानंद पुरी जी महाराज (श्री अद्वैत स्वरूप हीरा परम श्रद्धा धाम पठानकोट  का उनके परिवार वालों और क्षेत्र वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों ने श्रद्धा भक्ति से उनके वचनों को श्चवण किया।

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रामशरण नौटियाल से 2022 के चुनाव को लेकर सवाल किया तो मीडिया के सवाल के जवाब में उनका कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें मौका देती है तो निश्चित रूप से चकराता विधानसभा जहां लगातार कॉन्ग्रेस पार्टी का दबदबा बना हुआ है और बीजेपी लगातार इस सीट के लिए प्रयास कर रही है वह इस सीट को भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है यहां जो जिम्मेदारी दी जाती है उसके अनुरूप ही पार्टी का कार्यकर्ता देश के विकास के लिए काम करता है।
05979efc 7eb2 46ee b172 02947447e390

इस अवसर पर महासू देवता मंदिर समिति अध्यक्ष खुशीराम जोशी खत बहलाड के अध्यक्ष मोहर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष  गजेंद्र चौहान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ,महावीर त्यागी, दिलेराम जोशी, गीताराम नौटियाल, जगत सिंह चौहान आदि क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रही सभी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

इन छः सुपर फ़ूड से बन जाएगा आपका लीवर मज़बूत, हर किचन में..

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

मानव शरीर में सभी अंग सही तरह से काम करें तभी कोई भी इंसान स्वस्थ रह सकता है। शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है लीवर जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है और साथ में ख़ून को भी साफ़ रखने में मदद करता है। अगर लीवर काम न करे तो कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे कुछ प्राकृतिक चीज़ों के बारे में जिनके सेवन से आपका लीवर रहेगा हमेशा स्वस्थ और तंदूरस्त। वैसे आपको बता दें कि लीवर की सुरक्षा के लिए ज़्यादा तली- भुनी चीज़ों। शराब और धूम्रपान से दूर रहना ज़रूरी है।

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए जो सबसे आसान साधन है वो है ग्रीन टी। इसमें ढेर सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे लीवर डिटॉक्स होता है और अच्छी तरह काम करता है। इसके लिए दिन में 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन फ़ायदेमंद हैं। चुकंदर भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन आश्चर्यजनक रूप से फ़ायदा दे सकता है। इसमें प्लांट-फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है ये दोनों तत्व लीवर और ख़ूब को साफ़ रखने में मदद करते हैं। बीटा-कैरोटीन के साथ साथ ग्लूटाथियोन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं गाजर में भी जो एक फ़ायदेमंद फ़ूड है।
प्रतीकात्मक तस्वीर 1
प्रतीकात्मक तस्वीर
अब आपको बता दें कि किचन में मिलने वाला आसान सा प्याज़ भी जादुई असर दिखाता है। प्याज़ में सिर्फ़ स्वाद बढ़ाने का ही गुण नहीं होता बल्कि
इसमें मौजूद सल्फर, एंटीबैक्टीरिल, एंटीवायरल, एंटीएइंफ्लेमेट्री तत्व लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। वहीं प्याज़ का साथी लहसुन भी इसी तरह के कई गुणों से भरा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबॉयल के साथ-साथ एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जिसके कारण ये शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लीवर का सहायक है। वहीं नींबू के अंदर पाया जाने वाला विटामिन C और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट इसे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला बनाते हैं। नींबू के सेवन से लीवर को हेल्दी और मजबूत बनाया जा सकता है। वहीं हम ये भी कहना चाहेंगे कि अगर डॉक्टर ने आपको कोई चीज़ खाने से मना किया हो तो बिना उनके परामर्श के वो चीज़ें न खाएँ।